Connect with us

उत्तराखंड: इन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी, यहां होगी बर्फबारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: इन जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी, यहां होगी बर्फबारी…

Weather Update: उत्तराखंड में जहां कई जगह साल का पहला हिमपात हुआ है। तो वहीं कहीं बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इस बदले हुए मौसम के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जहां मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में नैचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत, कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 15 से 17 जनवरी तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 18 जनवरी से फिर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 15 और 16 जनवरी को हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरा छाने के कारण शीत दिवस की स्थिति रहेगी। ऐसे में इन जिलों में दो दिन सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 से 20 जनवरी तक देहरादून में बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग

बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट आएगी। 16 जनवरी को तापमान और गिरकर अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री हो जाएगा। 16 जनवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 14 डिग्री रह सकता है। 17 से 20 जनवरी तक अधिकतम तापमान 14 डिग्री से लेकर 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री तक रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top