Connect with us

पूर्णागिरि माता के मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड

पूर्णागिरि माता के मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल…

देहरादून: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु हंसी-खुशी टनकपुर स्थित पूर्णागिरी माता के मंदिर जा रहें थे , रास्ते में वाहन पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं शवों को कब्जें में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदायूं के रहने वाले 12 से अधिक लोग पिकअप पर सवार होकर उत्तराखंड के पूर्णागिरि माता के मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. शनिवार की देर रात पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जतीपुर गांव के पास पहुंचते ही पिकअप पुलिया से टकराकर खाई में पलट गई। घटना से  मौके पर चीख-पुकार मच गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

घायलों की पहचान बदायूं निवासी टेम सिंह, महाराज सिंह, रूपेश, सुदेश, कुंदन, राम बहादुर व सेतु के रूप में हुई है। वहीं मृतकों के शव कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त बहराइच निवासी धनीराम व पिकअप सवार युवक के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर–बनबसा विद्युत परियोजना को मिली रफ्तार, ₹3 करोड़ जारी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top