Connect with us

टिहरी में बड़ा हादसा, मैक्स वाहन स्लिप होकर घर की छत पर गिरा…

उत्तराखंड

टिहरी में बड़ा हादसा, मैक्स वाहन स्लिप होकर घर की छत पर गिरा…

उत्तराखंड में टिहरी से बड़े हादसे की खबर आई है। यहां बालगंगा तहसील में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन स्लिप होकर घर की छत पर गिर गया। हादसे के वक्त घर के अंदर 6 लोग सो रहे थे। वहीं वाहन चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। ये तो गनिमत रही कि घर की छत नहीं टूटी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आई टी बी पी महिडांडा उत्तरकाशी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा देर रात्रि छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सड़क से स्लिप होकर एक वाहन घर की छत पर जा गिरा। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।  जो घायल हो गया है। हादसे का कारण सड़क की टूटी दीवार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 146 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुश्ता टूटते ही मैक्स सीधे छत पर जा गिरा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को बमुश्किल रोड पर निकाला। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की समय पूर्व तैयारियों ने आपदा के प्रभाव को किया सीमित उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल बना मिसाल
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

To Top