slot

slot gacor hari ini

qris slot

Connect with us

रिलांयस इंडस्ट्रीज ने 42 हजार कर्मचारियों छटनी का मामला गरमाया, उठे ये सवाल…

उत्तराखंड

रिलांयस इंडस्ट्रीज ने 42 हजार कर्मचारियों छटनी का मामला गरमाया, उठे ये सवाल…

रिलांयस इंडस्ट्रीज ने 42 हजार कर्मचारियों छटनी का मामला गरमाया, उठे ये सवाल…

 

दिल्ली: शादी डॉट कॉम के फाउंडर Anupam Mittal ने हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई 42,000 कर्मचारियों की छंटनी पर सवाल उठाते हुए मीडिया और समाज की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए पूछा, “42 हजार कर्मचारियों की छंटनी पर इतनी खामोशी क्यों है? इस पर आर्थिक और राजनीतिक हलकों में गंभीर चर्चा होनी चाहिए।”

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 2023-24 के वित्तीय वर्ष में 42,000 नौकरियों की कटौती की है, जो कुल कर्मचारियों के 11% के बराबर है। यह कटौती मुख्य रूप से कंपनी की रिटेल सेक्शन में देखी गई है। 2023-24 में रिलायंस के कुल कर्मचारी 3,47,000 रह गए, जबकि 2022-23 में यह संख्या 3,89,000 थी। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल नई भर्तियों में भी भारी कमी आई, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक तिहाई से भी अधिक कम रही।

यह भी पढ़ें 👉  द पेस्टल वीड स्कूल, देहरादून में पीपीएसए इंटर-स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर चमके विजेता

रिपोर्ट में एक लीडिंग ब्रोकरेज के विश्लेषक के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस के नए व्यापारिक क्षेत्रों ने अब परिपक्वता हासिल कर ली है और इन्हें डिजिटल पहलों से महत्वपूर्ण समर्थन मिला है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि नए व्यावसायिक अवसरों के आने पर कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि नहीं होगी। कंपनी ने कोस्ट मैनेजमेंट और एफिशिएंसी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

2023-24 में रिलायंस के रिटेल डिवीजन में 2,07,000 कर्मचारी कार्यरत थे, जो पिछले वर्ष 2,45,000 से कम है। रिटेल डिवीजन कंपनी के कुल कर्मचारियों का 60% है। इसके बावजूद, रिलायंस रिटेल ने 2023-24 में 3,300 नए स्टोर जोड़े, जिससे इसकी कुल स्टोर संख्या 18,040 हो गई। वहीं, जियो में कर्मचारियों की संख्या 2023-24 में घटकर 90,000 रह गई, जो पिछले वर्ष 95,000 थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top