Connect with us

सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर होगा हरिद्वार नगर निगम और सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम

उत्तराखंड

सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर होगा हरिद्वार नगर निगम और सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम

हरिद्वार: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरे देश और उत्तराखंड में शोक की लहर है। देशभर में लोग बिपिन रावत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पहाड़ सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए हरिद्वार नगर निगम मेयर अनिता शर्मा ने निगम के मुख्य द्वार का नाम ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्मृति द्वार’ रखने की घोषणा की है। वहीं  हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने सैन्यधाम के प्रवेश द्वार का निर्माण जनरल रावत के नाम पर करवाए जाने का एलान किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन प्रक्रिया से आसान हुआ विवाह पंजीकरण

आपको बता दें कि बिपिन रावत उत्तराखंड के वीर सपूत थे. उनके निधन के बाद उनके नाम पर प्रदेश में शहीद स्मारक, सड़क, स्कूल आदि बनाए जाने की मांग हो रही है। इन सबके बीच हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनिता शर्मा ने निगम के मुख्य द्वार का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा कर दी है।  मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि निगम के मुख्य द्वार को अब बिपिन रावत स्मृति द्वार के नाम से जाना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर व ऊधमसिंह नगर के समग्र विकास के लिए करोड़ों की योजनाएँ—मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियाँ

गौरतलब है कि सीडीएस बिपिन रावत  समेत कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज बेस हॉस्पिटल से उनके सरकारी आवास पर लाया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गणमान्यों का तांता लगा हुआ है। नम आंखों से जनरल बिपिन रावत की बेटियों ने भी अपने पिता को विदाई दी. उनके सम्मान में 17 तोपें और 800 जवान सलामी देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  “डीएम टिहरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कीर्तिनगर तहसील दिवस।”

The post सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर होगा हरिद्वार नगर निगम और सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top