Category: टिहरी गढ़वाल

  • सलामः टिहरी का लाल पंचतत्व में विलीन, शहीद के पिता ने कहा दूसरे बेटे को भी भेजेंगे सेना में…

    सलामः टिहरी का लाल पंचतत्व में विलीन, शहीद के पिता ने कहा दूसरे बेटे को भी भेजेंगे सेना में…

    टिहरीः वीरभूमि उत्तराखंड में टिहरी आज उस वक्त शोक में डूब गई। जब नागालैंड में कम उम्र में शहीद हुए गौतम लाल का अलकनंदा नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर शहीद गौतम के पिता रमेश लाल ने नम आंखों से कहा कि बेटे के जाने का गम तो है, लेकिन बेटे की शहादत पर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने सेना के अधिकारियों से बात करते हुए अपने दूसरे बेटे को भी सेना में भेजने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को सेना में भेजकर देश सेवा करना चाहते हैं। वहीं शहीद की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा गांव रो पड़ा।

    बता दें कि शहीद गौतम लाल का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही तिरंगे में लिपटा शहीद गौतम लाल का पार्थिव शरीर गांव लाया गया तो पूरा गांव रो पड़ा। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। शहीद गौतम लाल के लिए सभी की आंखों से आंसू निकले तो उनकी शहादत पर गर्व भी महसूस कर रहे थे। शहीद के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि शहीद गौतम का बलिदान हमेशा याद रहेगा और गौतम लाल हम सब के दिलों में अमर रहेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि शहीद गौतम लाल के लिए मुझे बहुत दुःख है। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री से मिलेंगे और अस्पताल का नाम गौतम लाल के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही शहीद सैनिकों के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

  • टिहरी में “आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर महिला सशक्तिकरण का प्रारंभ, मार्शल आर्ट सीख रही छात्राएं

    टिहरी में “आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर महिला सशक्तिकरण का प्रारंभ, मार्शल आर्ट सीख रही छात्राएं

    टिहरीः टिहरी में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है।  पुलिस द्वारा मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी में  05 दिवसीय “आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर महिला सशक्तिकरण का प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 60 छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

    आपको बता दें कि एसएसपी तृप्ति द्वारा महिला हेल्पलाइन, नई टिहरी के सौजन्य से जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में “आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा भी क्षेत्राधिकारी टिहरी महेश चंद्र बिंजोला व देवेंद्र सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक) की देखरेख में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी, नई टिहरी में 05 दिवसीय “आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम” प्रारंभ किया गया है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक राजेंद्र गुप्ता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (थर्ड डेंन ब्लैक बेल्ट, कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट, ऋषिकेश) द्वारा छात्राओं को दूसरों की पकड़ से खुद को छुड़ाकर अटैक करने, बेसिक पंच, डबल पंच आदि के संबंध में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।