Category: हरिद्वार

  • बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    रुड़की: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस की नाक के नीचे बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। बड़ी खबर रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से आ रहे है। यहां  प्राइवेट हॉस्पिटल में लूटपाट की घटना को अंजाम देने आए तीन बदमाशों ने हॉस्पिटल संचालक के रिश्तेदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। शोर सुन मौके पर पहुंची भीड़ को देख बदमाश फरार हो गए है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दिन दहाड़े हॉस्पिटल में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहींं घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। आखिरकार कैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं ?

  • उत्तराखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप , मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    उत्तराखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप , मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    देहरादूनः देवभूमि उत्तराखंड में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। महिला सुरक्षा के तमाम दावें खोंखले साबित हो रहे है। राजधानी दून और हरिद्वार से नाबालिग बच्चियों संग गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मीडिया  रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के वंसत बिहार थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पहले किशोरी का अपहरण करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ दरिंदगी कर छोड़कर फरार हो गए। वहीं दूसरी और कोतवाली क्षेत्र लक्सर  में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वहीं पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों में एक नाबालिग बताया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि देहरादून में युवक विक्रम और उसके दोस्त की पहले से ही नाबालिग पर गंदी नजर थी। 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी बाथरूम गई। इसी दौरान आरोपित किशोरी का अपहरण कर अपने कमरे में ले गए, जहां दोनों ने सारी रात किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छोड़कर दोनों फरार हो गए। सुबह जब स्वजनों ने किशोरी को ढूंढा तो वह एक कमरे में पाई गई। किशोरी ने घटना के बारे में अपने स्वजनों को बताया तो स्वजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपित अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    वहीं दूसरी घटना लक्सर की है यहां घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग के साथ दरिंदगी की खबर आई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की दादी ने तहरीर देकर कहा कि किशोरी सातवीं की छात्रा है, 12 दिसंबर को किशोरी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी. इस दौरान एक किशोर उसे रास्ते में मिला, वह अपने दोस्त की मदद से उसे बाइक पर बैठाकर सामने के गांव की ओर ले गए, जहां खेत में आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया, वहीं घटना का जिक्र करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लक्सर छोड़ गए। आरोपितों की धमकी के डरी किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन घटना के बाद वह गुमसुम रहने लगी और किशोरी की तबीयत सही न होने पर उसके परिवार की महिला उसे देखने के लिए आई। काफी पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। वहीं पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी दादी के यहां रहती है। मामले में पुलिस ने कहा कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

     

  • अपराधी बैखौफः बाइकसवार युवकों ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

    अपराधी बैखौफः बाइकसवार युवकों ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

    रुड़की: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। बड़ी खबर रुड़की से सामने आ रही है। यहां दिनदहाड़े बाइकसवार चार युवकों ने एक किसान पर गोलियां बरसा कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तालाश की जा रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बालावाली निवासी 40 वर्षीय ऋषि पाल पुत्र काले राम ट्रैक्टर से लक्सर के कुंडी गांव भगवानपुर में आया था। जहां रास्ते में दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंच गए।

    जिन्होंने जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही पुलिस भी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया में मामला पुरानी जमीनी रंजिश का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, एसएसपी ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़

    हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, एसएसपी ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़

    हरिद्वार: उत्तराखंड में हाथियों का आतंक https://cinefilmes.org/ देखने को मिल रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में हाथी लगातार आबादी में घुस रहे है। इस बार हाथियों के झुंड ने एसएसपी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ मचाई है। दो से तीन हाथी पहले तो एसएसपी कार्यालय के बाहर चहलकदमी करते रहे।

    इसके बाद कार्यालय की दीवार से सटे पीपल https://cafeinscottsdale.com/ के पेड़ के पत्ते और छाल खाई। हाथी इतने में ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया और दीवार ढहा दी।

    गौरतलब है कि हरिद्वार का बहुत बड़ा हिस्सा हरिद्वार राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से slot bonus new member लगा होने के कारण आए दिन जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्रों में आते रहते हैं।

    इससे अक्सर वन्य जीव और मानव टकराव की स्थिति बन जाती है। https://dinaspariwisatabalangan.com/ बताया जा रहा है कि हाथी अक्सर पार्क की सीमा से निकलकर एसएसपी कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। हाथियों के आबादी में घुसने का ये सिलसिला नया नहीं है।

    अभी दो दिन पहले भी हाथियों का एक झुंड जगजीतपुर में मातृ सदन आश्रम के पास आबादी में घुस आया था। वन विभाग लगातार जंगली sbobet जानवरों को रोकने के लाख दावे करता है लेकिन फिर भी ये जानवर आबादी में घुस रहे हैं।

  • उत्तराखंड की सियासत में छाया है ये वीडियो, बागी नेता के प्रोग्राम में विधायक ने लगाए डुमके

    उत्तराखंड की सियासत में छाया है ये वीडियो, बागी नेता के प्रोग्राम में विधायक ने लगाए डुमके

    हरिद्वार: उत्तराखंड की सियासत चुनाव के मद्देनजर हलचल बढ़ी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप, दल-बदल का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज है। सियासी घमासान के बीच हरीद्वार रानीपुर विधायक आदेश चौहान का डांस खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान जिस कार्यक्रम में डिस्को डांस कर रहे हैं वो शिवालिक नगर, नगर पालिका के चुनाव में बागी हुए उपेंद्र शर्मा के बेटे तुषार की शादी का है बागी नेता के कार्यक्रम में विधायक के ठुमके लगाने से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।

    आपको बता दें कि , 3 साल पहले शिवालिक नगर पालिका के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राजीव शर्मा के खिलाफ खुले तौर पर एक खेमा चेयरमैन के खिलाफ लड़ा था, जिन्होंने उन्हें हराने के लिए जी-जान लगा दी थी। उपेंद्र शर्मा उन्हीं में एक थे, जो तब महज कुछ ही वोटों से हार गए थे। अब आदेश चौहान के बागी नेता के बेटे की शादी में जाने से फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि रानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उज्ज्वल पंडित की दावेदारी भी कहीं न कहीं आदेश चौहान की परेशानियों का कारण है। यही कारण है कि आदेश पुराने लोगों से मेल-जोल बढ़ाकर उन्हें साथ लाने की कोशिशों में जुटे है। इसी तरह के कयासों के साथ आदेश चौहान के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है।

    .

  • आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई, आरो कंपनी में की छापेमारी कर खंगाले दस्तावेज

    आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई, आरो कंपनी में की छापेमारी कर खंगाले दस्तावेज

    रुड़की: उत्तराखंड में एक बार फिर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार सुबह हरिद्वार में देश की नामचीन कंपनी आरो  में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। जैसे ही कंपनी में आयकर विभाग की टीम पहुंची तो वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने सभी वर्करों और कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने बंदाखेड़ी गांव के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरो कंपनी में पहुंच गुरुवार की सुबह करीब 9:30 छापेमारी की कार्रवाई की। कर्मचारियों को कम वेतन देकर कागजात में अधिक दिखाने के मामले में भी यह कार्रवाई की गई है। अभी कंपनी के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। साथ ही आयकर विभाग के अधिकारी भी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।

    वहीं किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस छापेमारी से कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कंपनी में मौजूद कुछ कर्मचारियों के मोबाइल अधिकारियों ने जब्त किए हैं। साथ ही फाइल और अन्य कागजात भी कब्जे में लिए हैं। वहीं अभी तक आयकर विभाग की छापामारी जारी है।