Category: उत्तराखंड

  • शीतकालीन पर्यटन को नई गति: बागेश्वर को प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना

    शीतकालीन पर्यटन को नई गति: बागेश्वर को प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना

    जनपद में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की अपार संभावनाओं का योजनाबद्ध विकास कर जनपद को शीतकालीन पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाए।

    जिलाधिकारी ने उतरायणी मेले में विंटर टूरिज्म स्टॉल स्थापित कर पर्यटकों का डेटा संकलन, जनपद भ्रमण हेतु 3–4 दिवसीय बागेश्वर ट्रैवल पैकेज तैयार करने तथा मेले के प्रचार-प्रसार हेतु डॉक्यूमेंट्री एवं शॉर्ट रील्स तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने 5 दिवसीय राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी चैंपियनशिप के प्रभावी आयोजन एवं व्यापक प्रचार पर भी जोर दिया।

    पर्यटन अवसंरचना सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी ने टूरिस्ट गाइड विकसित करने, होटलों में प्रमुख पर्यटन स्थलों की साइनेज लगाने तथा चयनित स्थलों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बैजनाथ क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने हेतु स्थल सौंदर्यीकरण एवं झील में आकर्षक बोटिंग सुविधा विकसित करने के निर्देश भी दिए।

    इसके अतिरिक्त उतरायणी मेले में काइट प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने, कौसानी कार्निवल में एस्ट्रो टूरिज्म (स्टार गेजिंग) एवं बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियाँ शामिल करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने इन प्रयासों के माध्यम से कम से कम एक लाख पर्यटकों के आगमन का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।

    बैठक में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेला योजना के अंतर्गत उतरायणी मेला एवं कौसानी कार्निवल का प्रस्ताव शासन को भेजने तथा कुमाऊं मंडल विकास निगम, बैजनाथ को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, डीटीडीओ पी.के. गौतम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर

    गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर

    देहरादून:
    प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत मंगलवार को कालसी ब्लॉक के न्याय पंचायत नागथात खेल मैदान में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

    शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र से जुड़ी 27 समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखी। इसमें ऊर्जा विभाग की 03, लोनिवि 08, शिक्षा 05, कृषि 03, पेयजल 02, वन विभाग 02 शिकायतें शामिल थी। जिसमें विभागों को प्राथमिकता पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिविर में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और 352 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया गया।

    बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक 75 तथा आयुर्वेदिक में 15 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग द्वारा 08 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग ने 87, ग्राम्य विकास ने 47, पूर्ति विभाग ने 29 लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 13 लाभार्थियों को सामाजिक योजनाओं का लाभ दिया। राजस्व विभाग ने 10 हिस्सा, जाति, आय एवं पर्वतीय प्रमाण पत्र निर्गत किए। पंचायती राज विभाग ने 06 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए। श्रम विभाग 06 श्रमिकों का पंजीकरण कराया गया। शिविर में लगे अन्य विभागों के स्टॉल पर भी ग्रामीणों को योजना से लाभान्वि किया गया।

    बहुउदेशीय शिविर ब्लाक प्रमुख सावित्री चौहान, ज्येष्ठ उप प्रमुख मीरा राठौर, खड विकास अधिकारी जगत सिंह, सहायक विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह तेजवान सहित जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

  • मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई*

    मुख्यमंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश -राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई*

    30 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटकों और आगन्तुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस द्वारा नियमित रात्रिकालीन गश्त की जाए। पुलिस के उच्चाधिकारी भी कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नव वर्ष 2026 के अवसर पर आवागमन को सुगम बनाने, पर्यटकों की सुविधा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।

    मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में आपराधिक कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों, अधिक आवागमन तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। नव वर्ष के अवसर पर सभी जनपदों में यातायात प्रबंधन के साथ मूलभूत सुविधाओं तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था, वाहनों के अनियंत्रित संचालन तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने पर विशेष निगरानी के साथ ही शराब के ठेकों के आसपास भी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाले सभी पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं आतिथ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित हो कि चैकिंग के नाम पर आम जनता एवं पर्यटकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में जिन स्थानों पर सड़कों पर अतिक्रमण की समस्याएं आ रही हैं, उन्हें सख्ती से हटाया जाए। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, परिवहन तथा एमडीडीए टास्क फोर्स बनाकर सड़कों से निरंतर अतिक्रमण हटायें। अन्य जनपदों में भी जहां सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या है, इस पर निरंतर कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर होटल और रिसार्ट्स में भी फायर सेफ्टी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की घटना की स्थिति में पुलिस 5 मिनट के अन्दर मौके पर पहुंच जाए।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत भी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं। पर्यटकों की सुविधा के लिए जानकारी केन्द्रों की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट एवं शीतकाल के दृष्टिगत अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिए जाने तथा प्लास्टिक मुक्ति के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मुहिम में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के साथ ही आम लोगों से भी सहयोग लिया जाए।

    बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर एवं सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय, सचिव श्री धीराज गर्ब्याल, अपर पुलिस महानिदेशक श्री वी. मुरूगेशन, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, शासन एवं पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से आईजी कुमांऊ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड व भण्डारण सुविधा के निर्माण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण और सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णाेद्धार/अनुरक्षण कार्य के साथ ही निगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था एवं कूड़ा उठान कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत कैम्पों के आयोजन की व्यवस्था के लिए लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी (औषधि निर्माणशाला) हरिद्वार में प्रसंस्करण कार्य हेतु औद्योगिक शेड एवं भण्डारण सुविधा के निर्माण कार्य हेतु ₹ 25.74 करोड़ तथा आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण सम्बन्धी निर्माण कार्य हेतु ₹ 7.44 करोड़, राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णाेद्धार/ अनुरक्षण कार्य हेतु ₹ 11.41 करोड़, नगर पालिका परिषद नगला क्षेत्रान्तर्गत एलईडी लाईट/स्ट्रीट लाईटों के कार्यों हेतु ₹ 99.17 लाख, प्रदेश के 14 नगर निकायों में कूड़ा उठान के लिए वाहनों के क्रय हेतु ₹ 15.95 लाख की योजनाओं को स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा जनता के द्वार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहूंचाने एवं मौके पर ही जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए गत दिनांक 17 दिसम्बर, 2025 से संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत समस्त जनपदों की न्याय पंचायतों/ग्राम पंचायतों में कैम्पों के आयोजन हेतु ₹ 3.16 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु भी अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिनसे संबंधित शासनादेश भी तत्काल निर्गत कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में सुवालेख से चण्डिका घाट तक ट्रेक रूट और चण्डिका घाट मेला स्थल के विकास हेतु ₹ 50 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में जमराड़ी से रन्तोडा बडखेत तक ट्रेकिंग रूट निर्माण हेतु ₹ 67.45 लाख, जनपद अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु ₹ 50.68 लाख तथा जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के आदर्श ग्राम पंचायत सारकोट में प्रस्तावित निर्माण कार्यों/सोलर चौन लिंक्ड फैनसिंग करने के कार्य हेतु ₹ 39 लाख की योजना स्वीकृत की गई हैै।

  • मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

    मुख्यमंत्री श्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

  • जन-जन की सरकार कार्यक्रम में 83 हजार से अधिक लोग सीधे लाभान्वित

    जन-जन की सरकार कार्यक्रम में 83 हजार से अधिक लोग सीधे लाभान्वित

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भाव का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल जनता की समस्याओं को सुनने का मंच बना है, बल्कि समाधान की ठोस गारंटी भी दे रहा है। राज्य के 13 जनपदों में आयोजित 144 कैंपों के माध्यम से अब तक 83,852 नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया है। इन शिविरों में 13,900 से अधिक शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10,478 का त्वरित निस्तारण कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब फाइलें नहीं, फैसले चलते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत 14,920 प्रमाण पत्र मौके पर वितरित किए गए, वहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से 52,617 से अधिक लोगों को लाभ पहुँचाया गया। यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि धामी सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने वाली सरकार है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “ *मेरी सरकार का संकल्प स्पष्ट है—जनता को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुँचेगी और हर समस्या का समयबद्ध समाधान करेगी। कमजोर, वंचित और दिव्यांग किसी भी स्थिति में पीछे नहीं छूटेंगे।”*

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए| जो लाभार्थी शिविरों तक नहीं आ सकते, अधिकारी स्वयं उनके घर जाकर समाधान करें | योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाई जाए|

    “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” आज उत्तराखंड में विश्वास, पारदर्शिता और परिणाम आधारित शासन का प्रतीक बन चुका है।

  • 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

    114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में प्रतिभाग कर क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने का घोड़ा लाइब्रेरी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का अद्वितीय उपक्रम है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में भी सराहा गया है।

    मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी की युवा टीम एवं इसके प्रेरक शुभम बधानी को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल केवल पुस्तकें पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बन रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकों को केवल परीक्षा तक सीमित न रखें, उन्हें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं, वे हमारी सच्ची मित्र और मार्गदर्शक हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शहरों से लेकर दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही, राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिये राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानसखंड के पौराणिक मंदिरों-नैनीदेवी, कैंचीधाम, हनुमानगढ़ी व मुक्तेश्वर धाम-का पुनरुत्थान का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में कोटाबाग के तोक भटकानी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णाेद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य भी संपन्न हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने हेतु नई शिक्षा नीति लागू की गई है। सभी सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू किया गया है, तथा कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में 226 विद्यालय ‘पीएम श्री विद्यालय’ के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, जबकि 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएँ संचालित हैं। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा से 42 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं और छात्रों को नकलमुक्त वातावरण देने हेतु देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिली हैं तथा संघ लोक सेवा आयोग, एनडीए, सीडीएस आदि की परीक्षाएँ पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी हेतु ₹50,000 की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी भाषाओं जैसी स्थानीय भाषाओं के संरक्षण हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा महिला समूहों और किसानों से संवाद किया। उन्होंने कोटाबाग के आंवलाकोट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

    इस अवसर पर सांसद श्री अजय भट्ट, विधायक श्री बंशीधर भगत, श्रीमती सरिता आर्या, श्री दीवान सिंह बिष्ट, श्री मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम श्री गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट,
    जिला अधिकारी श्री ललित मोहन रयाल , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • जनसुविधा और हरित परिवहन का संगमः सखी कैब बेड़े में आधुनिक मिनी ईवी बसें  जल्द, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

    जनसुविधा और हरित परिवहन का संगमः सखी कैब बेड़े में आधुनिक मिनी ईवी बसें जल्द, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

    देहरादून: मुख्यमत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड व तिब्बती मार्केट स्थित ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग के लिए शीघ्र ही आधुनिक मिनी बसों को ईवी शटल सेवा बेडे में शामिल करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जा रही है। इस दिशा में प्रशासन ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

    जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवी शटल बसों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए उनके संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बस स्टॉपेज, वेटिंग एवं चार्जिंग स्टेशन, डिज़ाइन, रूट चार्ट एवं पार्किंग संबंधी कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

    ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग में वाहन पार्क करने वाले लोगों को आधुनिक ईवी शटल मिनी बसों के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी, जबकि आम जनता के लिए न्यूनतम टिकट दर निर्धारित की जाएगी। प्रथम चरण में 05 आधुनिक ईवी मिनी बसों की खरीद की जा रही है, जिसे भविष्य में आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाएगा।

    मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा शहर को जाम से राहत दिलाने एवं जनमानस को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के तीन स्थानों पर ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कराया गया है। इन पार्किंग सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ईवी सखी कैब सेवा के बाद अब जल्द आधुनिक ईवी मिनी बस शटल सेवा शुरू की जा रही है, जिससे वाहन पार्क करने वाले लोगों सहित आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

    वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अंतर्गत ‘फ्री सखी कैब सुविधा” संचालित की जा रही है, जिसके तहत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को नई ईवी गाड़ियां (टाटा पंच) आवंटित की गई हैं। ये वाहन पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड़भाड़ एवं व्यस्त क्षेत्रों तक निःशुल्क लाने-ले जाने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

    शहर को जाम से निजात दिलाने और पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए निर्मित तीन ऑटोमेटेड पार्किंग स्थलों में परेड ग्राउंड (111 वाहन क्षमता), तिब्बती मार्केट (132 वाहन क्षमता) एवं कोरोनेशन (18 वाहन क्षमता) शामिल हैं। ईवी शटल सेवा शुरू होने के बाद घंटाघर, सुभाष रोड, गांधी पार्क, परेड ग्राउंड सहित लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में निःशुल्क ईवी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

    वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसीईओ स्मार्ट सिटी तीरथ पाल सिंह, एडरॉन संस्था के अधिकारी विजय कुमार, सलाहकार युवराज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तराखंड क्रांति दल ने यहां किया रैली का आयोजन

    उत्तराखंड क्रांति दल ने यहां किया रैली का आयोजन

    आज रानीखेत में उत्तराखंड क्रांति दल ने विजय चौक से लेकर रानी के शहर के अंतिम छोर कुमाऊं बस स्टैंड तक एक रैली का आयोजन किया रैली के बाद नारे लगाते होते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के लोग गांधी चौक पर एकत्र हुए और वहां एक आम जनसभा में जुलूस परिवर्तन हो गया।

    सभा को संबोधित करते हुए मेजर संतोष भंडारी द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी संगठन के उपाध्यक्ष दल के उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी वरिष्ठ नेता कुंदन सिंह बिष्ट रानीखेत के जिला अध्यक्ष जगदीश रौतेला प्रमुख उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मदन सिंह कथायत बिपिन चंद्र पंत शिवराज सिंह मेहरा तुला सिंह थंड़ियल पान सिंह रावत प्रज्ञा शर्मा एडवोकेट राकेश मिस्टर आनंद नाथ गोस्वामी आशुतोष नेगी कुंदन सिंह बिष्ट रानीखेत वाले कुंदन सिंह बिष्ट जली वाले दिनेश सिंह नेगी नारायण सिंह अधिकारी वीरेंद्र बंगाली गोविंद सिंह अरोड़ा बलवंत सिंह मनराल ललित अधिकारी कांटा रावत गुड्डी देवी नंदन सिंह बिष्ट गणेश अधिकारी प्रहलाद सिंह नेगी जगत बिष्ट विजय पंत हर वीरेंद्र सिंह bajetha आदि नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को 2027 में सत्ता से मेडिकल करने के लिए कमर कसने का आह्वान किया सभा के बाद उप जिलाधिकारी रानीखेत के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को 19 सुतरी ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।

    ज्ञापन में जल जंगल जमीन स्वास्थ्य सुविधाएं बेरोजगारी को रोजगार जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने पहाड़ की कई समस्याओं पर संज्ञान रखा गया है युवाओं ने जो तू चेतावनी दी कि इस वक्त परिवर्तन का दौर है मिशन 2027 में दोनों ही राष्ट्रीय दलों को दिल्ली और नागपुर फेंकने का आवान भी किया वही अंकित भंडारी हत्याकांड पर चेतावनी देते हुए दो तू कहां की अंकित भंडारी हत्याकांड में विप का नाम आने के बाद भी सरकार चुप्पी शादी हुई है यह पूरे प्रदेश के लिए चिंता और चर्चा का विषय भी है लिए सब मिलकर उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाते हैं और पूरे प्रदेश को एक नई दिशा देने के लिए मुहिम छेड़ते हैं पूरे जुलूस कार्यक्रम में रानीखेत ताड़ीखेत भी क्या सेंड शर्ट साल के द्वाराहाट मच्छी चौखुटिया आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दो दर्जन युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता मिली।