Connect with us

CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तराखंड

CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

हल्द्वानी: उत्तराखंड में शुक्रवार की सुबह दुःखद खबर लेकर आई। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ कैंप के अंदर एक जवान ने खौफनाक कदम उठा लिया। जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मूल रूप से नालापानी देहरादून सीआरपीएफ कैंप कार्यालय में कांस्टेबल श्रीकांत पांडे(47) को ड्यूटी में तैनात था। कैंप के अंदर एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में कैंप के अन्य जवान उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में जवान के तनाव में रहने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

The post CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर की आत्महत्या first appeared on Uttarakhand Today News.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top