Author: न्यूज़ डेस्क हरिद्वार टुडे न्यूज़

  • खटीमाः सीएम धामी ने किया 122 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

    खटीमाः सीएम धामी ने किया 122 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

    खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में  सीएसडी कैंटीन उद्धघाटन किया साथ ही 122 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। इन योजाओं से खटीमावासियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। बल्कि कुमाऊ की जनता को भी लाभ मिलेगा। सीएसडी कैंटीन खुलने से जहां दस हजार सैनिक व पूर्व सैनिक के परिवारों को लाभ मिलेगा। तो वहीं अन्य योजनाओं से क्षेत्र में राहत की उम्मीद है। वहीं सीएम ने इस दौरान कहा कि उनकी सरकार लगातार लोकहित में काम रही है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमान्त एक्स आर्मी बाहुल्य क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सीएसडी कैन्टीन का आज उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एवं सीसीयू का भी शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने दो एंबुलेंस, जिनमें पहली एंबुलेंस को बग्गा 54 व दूसरी एम्बुलेंस को दिया चांदपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर संजीदगी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा गढ़वाल के साथ ही अब शीघ्र ही कुमाऊं की जनता को एम्स का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार निरंतर कदम आगे बढ़ा रही है। सीएम धामी ने कहा ऑक्सीजन प्लांट के बनने से ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।आईसीयू व सीसीयू के बनने से मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

  • टिहरीः चमियाला एवं घनसाली बाजार में राहगीर जाम के झाम से परेशान

    टिहरीः चमियाला एवं घनसाली बाजार में राहगीर जाम के झाम से परेशान

    टिहरीः जिले के विकासखंड भिलंगना के चमियाला एवं घनसाली बाजार में राहगीर जाम के झाम में फंस रहे है। आजकल लगातार 2-3 घंटों तक जाम में फंसे रहने के कारण आजकल राहगीरों एवं आम आदमी का चलना फिरना भी मुश्किल हो चुका है। घनसाली में बस अड्डे के निर्माणाधीन होने से जाम हो रहा है तो वहीं बाजारों में दुकानदारो शहर की सड़कें दुकानों से सजी हुई है, जबकि फुटपाथों पर पैदल राहगीरों को चलने को नहीं मिल रहा। फुटपाथों पर बाइकों व दुकानदारों ने अस्थाई तरीके से कब्जे कर लिए है। जिस लेकर यातायात और नपा कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

    चमियाला बाजार का आलम तो यह है कि कुछ दुकानदार अपनी दुकान के आगे सामान फैलाए बैठे होते हैं। तो कई दुकानदार अपनी दुकान के आगे बाइक व कार खड़ी कर बड़ी शान से दुकानदारी चला रहे होते हैं साथ ही खरीदारी करने वाले ग्राहक भी कहीं पर भी यदा-कदा गाड़ी खड़ी कर खरीदारी करने में व्यस्त रहते हैं। जिसका खामियाजा आम जनता के साथ ही ड्यूटी पर लगे हुए पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के कर्मचारियों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं
    घनसाली में विगत कई समय से जाम की समस्या से घनसाली बाजार और जनता परेशान है।

    बता दें कि विगत दिनों बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया कछुआ गति से निर्माणाधीन है परंतु घनसाली के जो जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है। इस पर किसी की भी नजर नहीं जा रही है। इसके लिए नगर पंचायत हो या प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की अतिरिक्त पहल नहीं की जा रही है। जिसके चलते आए दिन बाजार व्यापारी एवं क्षेत्रीय जनता परेशान है कई घंटों तक बाजार में जाम रहने के कारण आवागमन की स्थिति अत्यंत समस्या ग्रस्त बनी हुई है।

  • कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को ‘मातृशक्ति सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया

    कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को ‘मातृशक्ति सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया

    देहरादूनः देशभर में आज कांग्रेसियों ने पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती मनाई गई है। उत्तराखंड में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने ‘मातृशक्ति सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद किया। साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी को दुर्गा का प्रतीक भी बताया।  उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने प्राण दिए थे। इंदिरा गांधी व्यक्तित्व के धनी महिला थीं। देश ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया के सर्वकालिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहीं।

    पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने भारत के गौरव को बढ़ाया और महिलाओं को एक शीर्ष स्थान पहुंचाया। जिसे दुर्गा कहा जाता है, वो दुर्गात्व की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि यह शब्द संसद में अटल बिहारी वाजपेयी  के इंदिरा गांधी के प्रति रहे। जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की तुलना दुर्गा से की थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे में कांग्रेस उन्हें नमन करती है। वहीं प्रदेश मुख्यालय राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस मौके पर इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित ‘इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य’ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने राजीव भवन से गांधी पार्क, इंदिरा मार्केट, घंटाघर, पटेल पार्क होते हुए वापस कांग्रेस भवन तक प्रभात फेरी निकाली। कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा मार्केट में इंदिरा की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

  • सगाई के दिन सेना के जवान ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

    सगाई के दिन सेना के जवान ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

    जसपुरः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक फौजी के परिवार में खुशियां मामत में तब्दील हो गई है। यहां जसपुर में फौजी ने अपनी सगाई के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे सगाई के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों में जहां सगाई की तैयारियां हो रही थी वहां अब जवान की अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। फौजी के इस कदम से हर कोई सकते में है। क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ठाकुरद्वारा के गांव टांडा निवासी नकुल पठानकोट पंजाब में तैनात था। वह सगाई के लिए छुट्टी पर आया था। गुरुवार को उसकी सगाई थी। दोनों परिवारों में सगाई की तैयारियां चल रहीं थीं। बुधवार रात तीन बजे तक नकुल अपनी सगाई की तैयारियां कराता रहा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।सुबह पांच बजे परिजनों ने सगाई का कुछ सामान लाने के लिए नकुल के कमरे का दरवाजा खटखटाया।दरवाजा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो नकुल फंदे में लटका था। परिजनों की चीख-पुकार पर घर में मौजूद मेहमानों एवं पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर फौजी को नीचे उतारा। उधर, युवती के परिजनों को भी घटना की खबर मिली तो वहां भी कोहराम मच गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले में जांच की जा रही है।

  • भर्ती के बावजूद नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहें अभ्यार्थी, अब भूख हड़ताल पर बैठे

    भर्ती के बावजूद नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहें अभ्यार्थी, अब भूख हड़ताल पर बैठे

    देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने भले ही रोजगार देने का वादा किया है। भर्तीयां निकल रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।  उत्तराखंड परिवहन निगम में 4 साल पहले भर्ती होने के बावजूद 24 लोगों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। नियुक्ति की मांग को लेकर सभी 24 लोगों ने गुरुवार से एकता विहार में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। आंदोलनकारियों ने नियुक्ति ना मिलने तक वह लोग अपनी भुख हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि इस दौरान होने वाली जान माल की हानि का पूरा जिम्मेदार सरकार को बताया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2017 में परिवहन निगम में मैकेनिक सहायक भंडार पाल टायर इंस्पेक्टर जैसे तकनीकी पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। चयन प्रक्रिया के तहत परीक्षा सहित सभी औपचारिकताएं सहित सभी 23 सितंबर, 2019 को आयोग द्वारा पूरी कर आवेदन करने वालों की सभी शैक्षिक योग्यता दस्तावेजों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया था। इस भर्ती प्रकिया को चार साल पूरे हो चुके है, लेकिन अभीतक नियुक्ति के आदेश जारी नहीं किए गए हैं। अब अभ्यार्थियों का कहना है कि उनके डिप्लोमा और अन्य प्रवेश परीक्षाओं की अधिकतम आयु पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति पर निगम मौन है। ऐसे में जॉइनिंग में देरी होने के कारण आवेदकों के वेतन और अनुभव दोनों की क्षति हो रही है।

  • प्रिंसिपल ने किया देवभूमि को शर्मसार, नाबालिग से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

    प्रिंसिपल ने किया देवभूमि को शर्मसार, नाबालिग से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

    श्रीनगर: जिस गुरू को पूजा जाता है। जिसके कांधों पर बच्चों का भविष्य होता है। वहीं शिक्षक जब भक्षक बन जाए तो बेटियां कहां जाए है। ऐसा ही देवभूमि को शर्मसार करता मामला पौड़ी से सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले पर कार्रवाई करते हुए देहरादून पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकर श्रीनगर पहुंचकर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आरोपी प्रिंसिपल शिव कुमार तोमर के खिलाफ पीड़िता के पिता ने बीते 13 अक्टूबर को थाना प्रेमनगर में आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी थी। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया था कि प्राथमिक विद्यालय सिगली देहरादून के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार तोमर उनका परिचित था।  जिसका उनके घर में आना जाना था। ऐसे में एक दिन आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल शिव कुमार तोमर के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद दून पुलिस ने आरोपी को उसके श्रीनगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

  • उत्तराखंड आने वाले वाहनों के लिए बदले नियम, 1 दिसंबर से ये व्यवस्था होगी लागू

    उत्तराखंड आने वाले वाहनों के लिए बदले नियम, 1 दिसंबर से ये व्यवस्था होगी लागू

    देहरादूनः अगर आप उत्तराखंड आ रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड परिवहन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नियमों को बदल दिया है। अब एक दिसंबर से यूपी, नई दिल्ली सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहन स्वामियों को आरटीओ के चेकपोस्ट पर नहीं रूकना पड़ेगा। अब 2004 से चली आ रही चेकपोस्ट पर वाहन रोकने की व्यवस्था खत्म होने जा रही है। परिवहन सचिव ने चेकपोस्ट को समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। हैं। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा। जिससे उनके समय की बचत होगी।

    आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौजूदा समय में 10 चेकपोस्ट सक्रिय हैं। इनमें से अधिकांश राज्य सीमाओं पर स्थित हैं। ये कुल्हाल, मंगलौर, आशारोड़ी, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट  पर है। इन चेकपोस्ट पर वाहनों का मैनुअल टैक्स जमा किया जाता है। कई बार चेकपोस्ट पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसे देखते हुए मैनुअल टैक्स जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।  परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने चेकपोस्ट समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा।

     

  • एक तरफा कार्रवाई करना कोतवाल को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने किया निलंबित

    एक तरफा कार्रवाई करना कोतवाल को पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने किया निलंबित

    नैनीतालः एक कोतवाल को जमीनी विवाद में एक तरफा कार्रवाई करना भारी पड़ गया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मामले में  सुनवाई करते हुए कोतवाल नैनीताल को सस्पेंड कर दिया है। मामले में एक वर्ग विशेष के दबाव में कोतवाल के काम करने की बात सामने आई है। जिसपर एक्शन लेते हुए कोर्ट ने कोतवाल को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  नैनीताल के हांडी मांडी क्षेत्र में दो दिन पूर्व जमीनी विवाद को लेकर अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच भिड़ंत हो गई थी और मामला मल्लीताल कोतवाली पहुंच गया था। कोतवाल ने अधिवक्ता पक्ष की शिकायत तो ली लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया।  जबकि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता का मुकदमा दर्ज कर अधिवक्ता के भाई को हिरासत में ले लिया। अधिवक्ता पक्ष इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा था। जहां मामले की सुनवाई के दौरान कोतवाल कोर्ट में नहीं पहुंचा। वहीं डी.जी.पी. ने कोर्ट को बताया कि नैनीताल के कोतवाल को तत्काल प्रभाव ने निलंबित कर मामले की जांच बैठा दी गई है।

     

  • मशहूर डांसर सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

    मशहूर डांसर सपना चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

    लखनऊ: मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई है। लखनऊ कोर्ट ने एक मामले में मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला एक कार्यक्रम से जुड़ा है। सपना चौधरी के खिलाफ मनमाने तरीके से कार्यक्रम रद्द करने और टिकट खरीदने वालों को उनका धन वापस नहीं करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने यह वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 22 नवंबर तय की है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डांसर सपना चौधरी को 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में अपराह्न तीन बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम पेश करना था। इसके लिए 300 रुपये प्रति टिकट की दर से टिकट बेचे गए थे। कार्यक्रम के लिए स्मृति उपवन में हजारों की संख्या में लोग आए थे लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ ने टिकट का धन वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया था। लोगों को पैसे वापस नहीं किये गए।

    इस सिलसिले में दारोगा फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपना के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले में कोर्ट ने सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने सपना चौधरी की मामला खत्म करने के अनुरोध वाली  याचिका को पहले ही खारिज कर दिया है। अब अदालत सपना तथा इस मामले के अन्य अभियुक्तों के खिलाफ आरोप तय करेगी

  • बड़ी खबरः उत्तराखंड की 20 हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का विवाद हुआ हल, जानिए…

    बड़ी खबरः उत्तराखंड की 20 हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का विवाद हुआ हल, जानिए…

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात दोनों राज्यों के पर परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर काफी अहम रही । उत्तराखंड गठन के 21 साल बाद यूपी के साथ कई परिसंपत्तियों को लेकर आज भी विवाद चल रहा था। परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर कई बार दोनों राज्यों के बीच कोशिश भी हुई लेकिन ठोस नतीजा नहीं निकल सका। लेकिन आज मुख्यमंत्री धामी ने सीएम योगी के साथ मुलाकात के बाद दोनों राज्यों के बीच अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है।

    यूपी-उत्तराखंड के बीच करीब 20 हजार करोड़ की परिसंपत्तियों से जुड़े विवाद का निपटारा हो गया है। लखनऊ में पुष्कर सिंह धामी ने सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। बैठक के बाद पुष्‍कर धामी ने दावा किया कि दोनों राज्‍यों के बीच 21 साल से चला रहा बंटवारे का विवाद हल हो गया है। इसके साथ सीएम धामी ने कहा कि यूपी-उत्‍तराखंड के बीच छोटे-बड़े भाई जैसा संबंध है। उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी ने विवादों के निपटारे पर अपनी सहमति दी। धामी ने कहा कि जो मुद्दे बचे हैं वह भी जल्द सुलझा लिए जाएंगे।

    दोनों राज्यों के बीच इन परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर बनी बात–

    बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के बाद तय हुआ कि हरिद्वार में स्थित अलकनंदा होटल उत्तराखंड को मिलेगा। वहीं उत्तराखंड को वन विभाग के 90 करोड़ मिलेंगे। हमारे सिंचाई विभाग की 5700 हेक्टेयर भूमि पर सीएम धामी ने बताया कि दोनों राज्यों का संयुक्त रूप से सर्वे होगा। जो जमीन यूपी के काम की है वो यूपी को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर बनबसा का बैराज है उसका पुनर्निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार करवाएगी, किच्छा के बैराज का निर्माण भी यूपी सिंचाई विभाग करवाएगा। यूपी परिवहन निगम के द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम को 205 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। आवास-विकास की देनदारियों का भुगतान को दोनों राज्‍यों द्वारा 50-50 प्रतिशत साझेदारी के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा थौरा बैकुंठ नानक सागर गंग नहर में वॉटर स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन की भी अनुमति मिल गई है। 15 दिनों के अंदर सभी मसलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की। धामी इसके पहले बुधवार देर शाम लखनऊ विश्वविद्यालय के समारोह में भी पहुंचे। उन्होंने बीते दिनों की याद करते हुए कहा कि मैं तो लखनऊ विश्वविद्यालय से ही पढ़ा हूं। यहां के विद्यार्थी जीवन से लेकर राजनीति के क्षेत्र में आने पर भी मैं बहुत समय तक लखनऊ से जुड़ा रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साथ में पढ़े पुराने सहपाठियों से भी मुलाकात की।