Tag: उत्तराखंड कांग्रेस

  • Big breaking: कल से कांग्रेसियों की केंद्र और राज्य की सरकार पर गरजना शुरू,एक अभियान के तहत होगा विरोध…

    Big breaking: कल से कांग्रेसियों की केंद्र और राज्य की सरकार पर गरजना शुरू,एक अभियान के तहत होगा विरोध…

    देहरादून। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में दिनांक 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ढोल-घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर भाजपा सरकार का ध्यान गैस-पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षित करेंगे। इसके बाद दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जाएंगे।

    तीसरे चरण में सात अप्रैल को प्रदेश मुख्यालयों में राज्य स्तरीय ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विधानसभा चुनावों में जनता से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने और महंगाई पर अकुंश लगाने का वादा किया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला गया है।

  • नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में घमासान, कांग्रेसी नेता ही उठा रहें सवाल

    नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में घमासान, कांग्रेसी नेता ही उठा रहें सवाल

    देहरादूनः उत्तराखंड में कल से विधानसभा सत्र की शुरूआत हो रही है। ऐसे में जहां बीजेपी सत्र की तैयारियों में जुट गई है। तो वहीं अभी तक कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर हो रही देरी के कारण उनके ही नेता सवाल उठाने लगे हैं। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने पार्टी को बीजेपी से अनुशासन सीखने की नसीहत दें डाली है। वहीं, अब भाजपा ने भी इस मामले पर तंंज कसना शुरू कर दिया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह के गुट आमने-सामने हैं। जिसके कारण देरी हो रही है। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अनुशासन को लेकर कांग्रेस को बीजेपी से सीखना चाहिए। जिस तरह बीजेपी में हर बात पार्टी फोरम में रखी जाती है और बीजेपी हाईकमान का निर्णय ही सर्वमान्य होता है उसी तरह कांग्रेस को भी अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष का चयन जल्द हो जाएगा।

    सुमित ने कहा कि आज कांग्रेस विधानसभा दल की बैठक है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। आलाकमान जिसको भी नेता प्रतिपक्ष तय करेगा उस पर सब सहमत होंगे। वहीं  बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उत्तराखंड में जिस तरह से कांग्रेस की स्थिति है उससे लगता है कि कांग्रेस अब पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष तक भी तय नहीं कर पा रही है। यह वह पार्टी है जो चुनाव से पहले सरकार बनाने का दावा कर रही थी, आज नेता प्रतिपक्ष तक बनाने में असमर्थ है।