Tag: उत्तराखंड न्यूज़

  • उत्तराखंड में इस वजह से इन सीटों पर मिली बीजेपी को हार, पार्टी को मिले भीतरघात के सबूत

    उत्तराखंड में इस वजह से इन सीटों पर मिली बीजेपी को हार, पार्टी को मिले भीतरघात के सबूत

    देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। खुद सीएम धामी खटीमा सीट से हारे है। बीजेपी ने इस हार की वजह को ढूंढ लिया है। 23 में से कुछ सीटों पर भितरघात को भी वजह बताया जा रहा है। पार्टी के समीक्षकों ने अपनी रिपोर्ट सौंपनी शुरू कर दी है। अब इस​ रिपोर्ट पर के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति तय कर सकती है। माना जा रहा है जल्द ही भितरघात करने वालो पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यमुनोत्री, हरिद्वार ग्रामीण, किच्छा और नानकमत्ता शामिल हैं, जबकि अन्य ज्यादात्तर सीटें पर संवादहीनता को वजह माना जा रहा है। सीएम पुष्कर धामी के खटीमा के अलावा लक्सर सीट पर भी भितरघात के साथ ही संवादहीनता की बात सामने आई है। जसपुर, मंगलौर, ज्वालापुर, पिरान कलियर, झबरेड़ा और हल्द्वानी में ध्रुवीकरण होने से पार्टी प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर भितरघात करने वालों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। उनका जवाब-तलब किया जाएगा। संतुष्ट न होने पर ऐसे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसका एहसास भी कराया जाएगा। इतना ही नहीं  जिलाध्यक्ष का तो पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ आडियो सबूत के तौर पर मिला है।

    गौरतलब है कि बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें जीतने में कामयाब रही। हालांकि 2017 के मुकाबले 10 सीटों का लॉस हुआ, तो सीएम धामी भी अपनी सीट गंवा बैठे। ये बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका था। ऐसे में बीजेपी ने सरकार गठन के बाद हारी हुई 23 सीटों की समीक्षा के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को नियुक्त किया और हारी हुई विधानसभा सीटों में भेजा। जिसके बाद लगभग सभी समीक्षा अधिकारी हार के कारणों की रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश संगठन को सौंप चुके हैं। बचे हुए लोग आजकल में रिपोर्ट प्रदेश संगठन को सौंप देंगे। वहीं, इसके बाद रिपोर्ट अनुशासन समिति को भेजी जाएगी।

  • टिहरीः दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्व विभाग के अमीन की मौत

    टिहरीः दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्व विभाग के अमीन की मौत

    टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी-अभी दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोबरा चांठी पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में राजस्व विभाग में कार्यरत संग्रह अमीन की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अमीन की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब धर्मवीर कंडियाल कार से प्रतापनगर की ओर जा रहे थे। तभी डोबरा चांठी पुल के समीप मोटना बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि धर्मवीर कंडियाल राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे।

    हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की  सूचना दे दी गई है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

  • बड़ी खबरः तीन जिलों में इस भर्ती पर लगी रोक, जांच के आदेश जारी, जानें मामला

    बड़ी खबरः तीन जिलों में इस भर्ती पर लगी रोक, जांच के आदेश जारी, जानें मामला

    देहरादूनः उत्तराखंड में भर्ती में गड़बड़ी की खबर आ रही है। यहां जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी ( गार्ड ) की भर्ती में गड़बड़ी खबरे आने के बाद सीएम धामी ने सख्त कदम उठाया है। सीएम के आदेश पर जिला सहकारी बैंक लि0 देहरादून, पिथौरागढ एवं नैनीताल में चतुर्थ श्रेणी (गार्ड) भर्ती पर रोक लगा दी गई है। साथ ही मामले की जांच करने के लिए टीम का गठन किया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ये आदेश सीएम के निर्देश पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किए गए हैं । जिला सहकारी बैंक लि . देहरादून , पिथौरागढ और नैनीताल में चतुर्थ श्रेणी ( गार्ड ) भर्ती में हुई अनियमितताओं के सम्बन्ध में निम्नानुसार जांच कमेटी गठित की जाती है । जांच कमेटी से अपेक्षा की जाती है । कि उक्त जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर जांच आख्या 15 दिन के अन्दर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराएंगे।

    इसके लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें एक कमेटी में  नीरज बेलवाल , उप निबन्धक , सहकारी समितिया , कुमांऊ मण्डल , अल्मोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दूसरी कमेटी की जिम्मेदारी  मान सिंह सैनी , उपनिबन्धक , सहकारी समितियां , गढवात मण्डल पौड़ी गढ़वाल को सौंपी गई है।

  • उत्तराखंड में एक और शिक्षक पर गिरी गाज, विभाग ने निलंबित कर दिया ये आदेश

    उत्तराखंड में एक और शिक्षक पर गिरी गाज, विभाग ने निलंबित कर दिया ये आदेश

    रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में जिन विद्या के मंदिर में बच्चों का भविष्य तय होता है। उन्हें अच्छी सीख दी जाती है। जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य का दारोमदार हो पहाड़ पर उन्हीं शिक्षकों के नशे में लिप्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसे शिक्षकों पर शिक्षा विभाग एक बाद एक कड़ी कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को विभाग ने एक और नशे में लिप्त शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। मामला रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा विकासखंड जखोली से सामने आया है। यहां नशे की हालात में स्कूल पहुंचने पर शिक्षक जगदीश लाल को निलंबित कर दिया गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 25 मार्च 2022 को शिक्षक जगदीश लाल विद्यालय में नशे की हालत में पाए गए। शिक्षक जगदीश लाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा विकासखंड जखोली में सहायक अध्यापक के साथ-साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक भी थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा वाई एस चौधरी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही स्कूल के संपूर्ण प्रभार वरिष्ठ शिक्षक को हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं।

    गौरतलब है कि पौड़ी के प्रधानाचार्य का नशे की हालात में बच्चों को पढ़ाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया। प्रधानाचार्य को निलंबित कर शिक्षकों के नशे में मिलने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद अभी कुछ दिन पूर्व ही पौड़ी में 2 शिक्षक सस्पेंड हुए थे। उससे पूर्व शिक्षा महकमे ने कठोर आदेश भी जारी किया था। बावजूद उसके शिक्षकों के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

  • CM धामी ने इस सीट से उपचुनाव लड़ने की जताई इच्छा, विधायक ने किया सीट छोड़ने का ऐलान

    CM धामी ने इस सीट से उपचुनाव लड़ने की जताई इच्छा, विधायक ने किया सीट छोड़ने का ऐलान

    चंपावतः उत्तराखंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले दौरे के लिए चंपावत विधानसभा के बनबसा इलाके में पहुंचे। उपचुनाव को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने चंपावत सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वह दो दिवसीय दौरे पर चंपावत है। चंपावत के मौजूदा विधायक ने भी सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के सामने वह चम्पावत से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखेंगे। हाईकमान का फैसाला ही अंतिम होगा। धामी को इस सीट से चुनाव लड़ने का न्योता विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले ही दे चुके हैं। दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कुमाऊं में पहली बार पहुंचे धामी ने शुक्रवार को बनबसा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के मंच से मौजूदा विधायक गहतोड़ी ने कहा वह अपनी बात पर अडिग हैं।

    गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री तो बन गए है। लेकिन सीएम धामी विधानसभा चुनाव हार चुके है। ऐसे में उन्हें उपचुनाव में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह अब भाजपा के लिए योद्धा बन गए हैं और यह बात वह हाईकमान को बताएंगे कि कैसे कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस भूमिका में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंपावत के लिए जो सबसे बेहतर किया जा सकता है, वह करेंगे।