Tag: उधम सिंह नगर

  • अपराध: खनन माफियाओं ने वनकर्मियों पर बोला हमला,वन दारोगा की वर्दी फाड़ डाली,,

    अपराध: खनन माफियाओं ने वनकर्मियों पर बोला हमला,वन दारोगा की वर्दी फाड़ डाली,,

    कुमांऊ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह नगर खटीमा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया और वन दरोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खटीमा थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

    खटीमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन कर्मियों को सूचना मिली कि खनन माफिया लोहियाहेड बीट के झनकइया कक्ष के संख्या 9 में अवैध खनन कर रहे हैं। वन दरोगा उत्तम सिंह राणा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खनन कर रहे लोगों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की।

    आरोप है कि अवैध खनन कर रहे मान सिंह धामी उर्फ मन्नू धामी निवासी चौड़ा पानी, सूखापुल नगरा तराई, थाना झनकइया, उधमसिंह नगर व उसके अन्य साथियों ने वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया। वन दरोगा की वर्दी फाड़ दी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वन कर्मियों ने मन्नू धामी को तो पकड़ लिया लेकिन उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गये।

    वनकर्मियों ने आरोपी मन्नु धामी को पुलिस को सौंप दिया और उसके व अन्य साथियों के खिलाफ थाना खटीमा में धारा 332, 353, 186, 504, 506 व खनन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मौके से खनन में प्रयोग होने वाले उपकरण व ट्राली को भी वन कर्मियों ने कब्जे में ले लिया है।

  • उत्तराखंड में एक और शिक्षक पर गिरी गाज, विभाग ने निलंबित कर दिया ये आदेश

    उत्तराखंड में एक और शिक्षक पर गिरी गाज, विभाग ने निलंबित कर दिया ये आदेश

    रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में जिन विद्या के मंदिर में बच्चों का भविष्य तय होता है। उन्हें अच्छी सीख दी जाती है। जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य का दारोमदार हो पहाड़ पर उन्हीं शिक्षकों के नशे में लिप्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसे शिक्षकों पर शिक्षा विभाग एक बाद एक कड़ी कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को विभाग ने एक और नशे में लिप्त शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। मामला रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा विकासखंड जखोली से सामने आया है। यहां नशे की हालात में स्कूल पहुंचने पर शिक्षक जगदीश लाल को निलंबित कर दिया गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 25 मार्च 2022 को शिक्षक जगदीश लाल विद्यालय में नशे की हालत में पाए गए। शिक्षक जगदीश लाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा विकासखंड जखोली में सहायक अध्यापक के साथ-साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक भी थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा वाई एस चौधरी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही स्कूल के संपूर्ण प्रभार वरिष्ठ शिक्षक को हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं।

    गौरतलब है कि पौड़ी के प्रधानाचार्य का नशे की हालात में बच्चों को पढ़ाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया। प्रधानाचार्य को निलंबित कर शिक्षकों के नशे में मिलने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद अभी कुछ दिन पूर्व ही पौड़ी में 2 शिक्षक सस्पेंड हुए थे। उससे पूर्व शिक्षा महकमे ने कठोर आदेश भी जारी किया था। बावजूद उसके शिक्षकों के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

  • उत्तराखंड में हादसों का सोमवार, दर्दनाक हादसे में दंपत्ति की मौत, 2 बच्चों सहित तीन घायल

    उत्तराखंड में हादसों का सोमवार, दर्दनाक हादसे में दंपत्ति की मौत, 2 बच्चों सहित तीन घायल

    किच्छाः उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा से आ रही है। यहां नगला मार्ग पर बरसी में जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार दंपत्ती की मौत हो गयी। जबिक उनके दो बच्चों सहित दूसरी कार का चालक गंभीर  घायल हो गए है। जिनकों हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जवाहरनगर नगला निवासी अमित सक्सेना उर्फ शुभम पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना अपनी पत्नी दीप्ति और दो बच्चों बेटे सार्थक व बेटी जाह्नवी के साथ बरेली अपने चाचा की बरसी में जा रहे थे। इस दौरान तीसरी मील के पास सामने से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चें उड़ गए। हादसे में अमित सेक्सेना उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी और उनका शव गाड़ी में ही फंसा रहा। जबकि घायल दीप्ति व बच्चों के साथ दूसरी कर के चालक राजीव पुत्र रामदास निवासी इज्जतनगर बरेली को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। चिकित्सको ने जांच के बाद दीप्ति उम्र 40 वर्ष को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्चों की गंभीर हालत देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित सक्सेना के शव को कटर से गाड़ी काटने के बाद निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना स्वजनों को दे दी गई है। बच्चों के अनाथ होने और उनकी हालत गंभीर होने की सूचना पर बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में मातम पसर गया है।

  • Big News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत, 50 घायल, मची चीख-पुकार

    Big News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत, 50 घायल, मची चीख-पुकार

    उधमसिंहनगरः उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से भीषण हादसे की खबर आ रही है। यहां रुद्रपुर में यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे है। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस से रेस्क्यू कर शवों को कब्जें लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चल रहा है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शनिवार देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि विक्रमपुर गांव के फॉर्म से ट्रैक्टर ट्रॉली में मजदूर काम कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल लाए जाने से पहले ही दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि 50 लोग घायल है।

    बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी मजदूर कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं। हादसे में 50 लोग घायल है। जिनमें छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का उपचार बाजपुर सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतकों की पहचान 32 साल की पार्वती देवी और 34 वर्षीय रूपवती के रूप में हुई है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतकों के घर में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।