Tag: टिहरी गढ़वाल

  • Big Breaking: लक्ष्मण झूला पुल की अचानक टूटी तार, आवाजाही ठप

    Big Breaking: लक्ष्मण झूला पुल की अचानक टूटी तार, आवाजाही ठप

    टिहरीः तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले लक्ष्मण झूला पुल की एक तार रविवार को अचानक टूट गई। जिससे पुल पर होने वाली आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दी गई है। पुल की तार टूटने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को लक्ष्मण झूला की तार टूटने से तत्काल प्रभाव से पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए कंपनी की ओर से भारी भरकम मशीनें मौके पर लगाई गई हैं। मिट्टी उठाने वाली करीब 600 किलो वजनी बकेट से टकराकर पुल का संतुलन बनाने वाली तार रविवार की दोपहर टूट गई। जिससे पुल का संतुलन बिगड़ गया। संभावित खतरे को देखते हुए अब लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुल के बंद होने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल संपर्क समाप्त हो गया है।

    गौरतलब है कि क्ष्मण झूला पुल को शासन ने 13 जुलाई 2019 को बंद कर दिया था। स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस पर सिर्फ पैदल चलने की आवाजाही की छूट दी गई थी। पास ही नए पुल के निर्माण के आदेश  दिए गए थे। पुल के निर्माण के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को काम दिया गया था। हालांकि इस निर्माण का टेंडर ही विवादित हो गया था।

  • टिहरीः दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्व विभाग के अमीन की मौत

    टिहरीः दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्व विभाग के अमीन की मौत

    टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी-अभी दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोबरा चांठी पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में राजस्व विभाग में कार्यरत संग्रह अमीन की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अमीन की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब धर्मवीर कंडियाल कार से प्रतापनगर की ओर जा रहे थे। तभी डोबरा चांठी पुल के समीप मोटना बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि धर्मवीर कंडियाल राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे।

    हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की  सूचना दे दी गई है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।