Tag: देहरादून न्यूज़

  • CDS बिपिन रावत सहित 13 पार्थिव शरीर ले जा रही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

    CDS बिपिन रावत सहित 13 पार्थिव शरीर ले जा रही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

    दिल्लीः देशभर में सेना के हेलिकॉप्टर क्रेश होने और सीडीएस रावत सहित 13 लोगों की मौत का गम है। ऐसे में एक और हादसे की खबर आई है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य मृतकों का पार्थिव शरीर ले जा रही ऐंबुलेंसों में से एक का ऐक्सिडेंट हो गया है। गुरुवार सुबह ही मृतकों का पार्थिव शरीर वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया था। रेजिमेंटल सेंटर से इनके पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस ले जाया जा रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक ऐंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ है। जिसके बाद पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया। बता दें कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर ले जाया जाएगा। यहां उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। बुधवार दोपहर तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में सीडीएस, उनकी पत्नी और 11 अन्य कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं दूसरी और दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर एक बयान जारी किया ।

     

  • पीएम मोदी की रैली के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, सियासी तापमान गर्म

    पीएम मोदी की रैली के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, सियासी तापमान गर्म

    देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन दिनों से मौसम खराब है। धूप के दर्शन नहीं हुए, बादल छाए हुए हैं। ऊपरी इलाकों पहाड़ पर बर्फबारी और बारिश होने से ठंडी बढ़ गई है। ‌फिर भी देहरादून में सियासी तापमान गर्म है। भाजपाइयों में जोश छाया हुआ है। ‌पूरे शहर में भाजपा नेताओं की व्यवस्थाओं को लेकर गाड़ियां दौड़ रहीं है। ‌पूरा शहर बैनर, पोस्टरों से पाट दिया है। मंच सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्री, आला अफसर भी दिन-रात एक किए हुए हैं। ‌ कहीं कोई कमी न रह जाए इसके लिए मुख्यमंत्री धामी खुद भी मीटिंग कर रहे हैं। यह सब हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर। 4 दिसंबर, शनिवार को पीएम मोदी 11 बजे देहरादून आ रहे हैं।

    शहर का ‘हृदय स्थल’ कहे जाने वाले घंटाघर से चंद कदम की दूरी पर है परेड ग्राउंड। यह वही ग्राउंड है जहां हर साल राजधानी के लोग दशहरा पर रावण का पुतला दहन देखने आते हैं। इसी परेड ग्राउंड से शनिवार को प्रधानमंत्री एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। हाल के महीनों में प्रधानमंत्री का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा है। करीब डेढ़ महीने पहले अक्टूबर में पीएम मोदी ऋषिकेश एक कार्यक्रम में आए थे। उसके बाद पिछले महीने 5 नवंबर को प्रधानमंत्री भगवान केदारनाथ के दर्शन कर लौट गए थे। लेकिन पीएम का यह दौरा कुछ महीनों में होने जा रहे राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी को लेकर पूरे शहर को भाजपा नेताओं ने दुल्हन की तरह सजा दिया है। परेड ग्राउंड से लेकर मुख्य मार्गों, कालोनियों और गली मोहल्लों में प्रधानमंत्री के बड़े-बड़े कटआउट, बैनर, पोस्टर और झंडे लगाए गए हैं। साथ में अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के प्रदेश और चुनाव प्रभारियों के भी पोस्टर लगाए गए हैं। जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे हैं। पूरे परेड ग्राउंड को प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ता एसपीजी ने घेर रखा है। शहर में लोगों की आने जाने वालों की निगाहें अपने आप ही प्रधानमंत्री के लगाए गए बड़े कटआउट और पोस्टर पर आकर रुक जाती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में चार दिसंबर को होने वाली रैली को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए भाजपा का छोटा से बड़ा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटा हुआ है। भाजपा ने रैली में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। पहली बार पार्टी मोदी की रैली में लोगों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रही है। शुक्रवार को पीएम की रैली को भव्य बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। राज्य के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री की कल होने वाली जनसभा के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाया हुआ है सोशल मीडिया, पोस्टर बैनर और नुक्कड़ नाटक के सहारे लोगों को जनसभा में जाने के लिए आह्वान कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री कल देहरादून के परेड ग्राउंड से विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा करेंगे। पीएम 18000 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने आ रहे हैं। इस परियोजना के तहत दिल्ली से देहरादून के बीचे की कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इससे दिल्ली से देहरादून या देहरादून से दिल्ली जाने वाले लोगों को यात्रा में राहत मिलेगी। जिसे लगभग 8300 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके शुरू होने से देहरादून से यात्रा करने वालों को छह घंटे बजाय अब सिर्फ 2.5 घंटे लगा करेंगे। यह एक्सप्रेस वे हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ और बड़ौत से कनेक्टिविटी के लिए 7 प्रमुख इंटरचेंज होगा। इसमें अप्रतिबंधित वन्यजीव आंदोलन के लिए एशिया का सबसे बड़ा वन्यजीव गलियारा (12 किमी) होगा। कल होने जा रही प्रधानमंत्री की यह रैली उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी माना जा रहा है।

  • देहरादूनः अनाथ अश्राम में शर्मनाक वारदात, नाबालिग बनी हवस का शिकार

    देहरादूनः अनाथ अश्राम में शर्मनाक वारदात, नाबालिग बनी हवस का शिकार

    देहरादून: राजधानी देहरादून को शर्मसार करती वारदात सामने आई है। यहां  खुड़बुड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित एक अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया है। लड़की की तबियत खराब बताई जा रही है। आरोपी आश्रम का ही लड़का बताया जा रहा है। आश्रम में इस तरह की वारदात सामने आने के बाद प्रशासन में आश्रम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनाथ आश्रम प्रशासन की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ जब काफी दिनों से पीड़िता की तबीयत खराब हो रही थी। 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आश्रम का ही लड़का काफी समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह भी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है। मेडिकल जांच, साक्ष्य सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।फिलहाल पुलिस मेडिकल जांच रिपोर्ट और पूछताछ के अनुसार कार्रवाई में जुटी है।