Tag: Latest news dehradun

  • देहरादूनः यहां संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला शव, क्षेत्र में मची सनसनी

    देहरादूनः यहां संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला शव, क्षेत्र में मची सनसनी

    देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार (आज) दीपलोक कॉलोनी में फुव्वारा चौक के पास एक कार में शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के दीपलोक फुवारा चौक के पास एक कार नंबर DL5CE 1141 में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने सिटी कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूप की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच शुरू की। जांच में मृतक की शिनाख्त रणजीत ओलख पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67 दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर थाना कैंट देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।

    पूलिस पूछताछ में पता चला है कि उक्त व्यक्ति शराब पीने का आदी था तथा उसका टीबी का इलाज भी चल रहा था। उक्त व्यक्ति अपने घर पर अकेला ही रहता था। पुलिस ने शव और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जा रही है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

  • बड़ी खबरः उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

    बड़ी खबरः उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

    देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर आ रही है। नौकरशाही में फेरबदल की खबरों के बीच बड़े स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है। धामी सरकार ने सात अधिकारियों के प्रमोशन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उप सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि अनु सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनुभाग अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी को अनु सचिव बनाया गया है। तो वहीं समीक्षा अधिकारी जसवंत सिंह चौहान , शेर अली , बिशन सिंह चौहान को अनुभाग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    गौरतलब है किनई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शासन स्तर पर नौकरशाहों को बदलने की चर्चाएं हैं। पुलिस विभाग में भी बदलाव दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि  पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।

  • बॉलीवुड: सदी के महानायक, शूटिंग के लिए निकले, नीली कार में आये नजर…

    बॉलीवुड: सदी के महानायक, शूटिंग के लिए निकले, नीली कार में आये नजर…

    देहरादून। महानायक अमिताभ बच्चन बुधवार को देहरादून की सड़कों पर नीली कार की सवारी करते दिखे। दरअसल वह देहरादून के थानो में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

    इन​ दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं अमिताभ

    अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग के लिए इन​ दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन बुधवार सुबह तड़के ऋषिकेश से जौलीग्रांट पहुंचे। जौलीग्रांट के निर्वाणा रेस्टोरेंट में उन्होंने अपनी टीम के साथ नाश्‍ता किया। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ थानो में शूटिंग के लिए रवाना हुए। सुरक्षा की दृष्टि से अमिताभ बच्चन ने मीडिया और फैंस से दूरी बनाये रखी। वही फ़िल्म के दृश्य फिल्माए जाने के दौरान पुलिस को ट्रैफिक भी रोकना पड़ा, जिससे कई वाहन चालकों ने अपनी नाराजगी भी जताई।

    प्रशंसकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

    अमिताभ बच्चन बीती 25 मार्च को मुंबई से जौलीग्रांट फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। प्रशंसकों को उनकी एक झलक देखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसी क्रम में अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के लिए डोईवाला के थानो पहुंचे और फिल्म की पूरी यूनिट डोईवाला के पद्मनी होटल के आसपास दिखाई दी।

    बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुड बाय’ के कुछ शाट थानो रोड पर स्थित भुइया मंदिर के पास फिल्माए जा रहे हैं। जहां पर अमिताभ एक नीली कार में सवार थे। अमिताभ की एक झलक पाने को उनके प्रशंसकों की भीड़ शूटिंग स्‍थल के आसपास रही। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, राम झूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक, प्रकाश पंत मार्ग, थानो रोड और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप सहित कई स्थानों पर की गई है।

  • शर्मनाक: ऋषिकेश अस्पताल में पढ़ी लिखी फौज का अनपढ़ प्रबंधन, मेन गेट पर लगा दिया अशुद्ध लिखा बोर्ड…

    शर्मनाक: ऋषिकेश अस्पताल में पढ़ी लिखी फौज का अनपढ़ प्रबंधन, मेन गेट पर लगा दिया अशुद्ध लिखा बोर्ड…

    ऋषिकेश। राजकीय चिकित्सालय में पढ़े लिखे डॉक्टर,प्रबंधन की अनपढों वाली हरकत तीर्थनगरी को शर्मसार कर रही है। कारण अस्पताल के मेन गेट पर opd के बोर्ड पर इंग्लिश स्पेलिंग का गलत होना है। General की जगह Genreal कर दिया गया है।

    दरअसल,अगर बात बोर्ड लगाने वाले की बात करें तो कहा जा सकता है कि उससे जैसे बनाने के लिए कहा गया होगा,उसने वैसे ही बना दिया,लेकिन दुर्भाग्य यह है कि इतनी बड़ी बड़ी डिग्री हासिल किए हुए यंहा के चिकित्सक,प्रबंधन विभाग को यह मिस्टेक नजर नही आ सकी,शर्म और हया की हदों को पार कर रही ये तस्दीक कंही न कहीं अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को बयां कर रही है।

    यह कोई पहला मामला नहीं है। यंहा के ट्रामा सेंटर में ड्यूटी बोर्ड पर भी ड्यूटी पर तैनात कोई और होता है और बोर्ड पर किसी और का नाम होता है। यही कारण हैं कि ऋषिकेश राजकीय अस्पताल हमेशा से सुर्खियों में रहता है।

  • नई टीम तैयार करने में जुटे सीएम धामी, इन अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    नई टीम तैयार करने में जुटे सीएम धामी, इन अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    देहरादूनः उत्तराखंड में आज से विधानसभा सत्र का शुरू हो रहा है। सत्र को देखते हुए सीएम धामी अब अपनी नई टीम बना रहें है। जिसके लिए उन्होंने सत्र से पहले कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। सीएम ने अभी निजी सचिवों के मामले में पुरानो पर ही भरोसा जताया है।

    आदेश के अनुसार कृष्ण कुमार मदान को सीएम कार्यालय विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि प्रकाश चंद्र उपाध्याय को मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय की जिम्मेदारी की सौंपी गई है। वहीं भूपेंद्र बसेड़ा को सीएम कार्यालय आवास की जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन में बड़ा फेरबदल होने वाला है।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सत्र राज्यपाल ले. जनरल (से) गुरमीत सिंह के अभिभाषण से शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखेंगे। विधानसभा सत्र में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने समेत सरकार के पांच साल के कार्यों पर चर्चा हो सकती है।

  • उत्तराखंड मे तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, दो घायल

    उत्तराखंड मे तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, दो घायल

    टिहरीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार कहर बरपा रही है। राज्य में फिर दो दर्दनाक हादसों की खबर आ रही है। एक हादसा टिहरी में हुआ है। बडियारगढ़-घड़ियालधार मोटर मार्ग पर लोस्तू कांडा गांव के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 250 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरा हादसा राजधानी देहरादून में हर्रावाला के पास हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बडियारगढ़-घड़ियालधार मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया था। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजेश (52 ) पुत्र सते सिंह, निवासी-ग्राम क्विली तहसील कीर्तिनगर, विनोद सिंह(51) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी क्विली के नाम से हुई है। मौत की खबर के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को दे दी गई है। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    वहीं कार जौलीग्रांट से देहरादून की तरफ जा रही थी। तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और उसने दो स्कूटी सवार युवकों और पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल चल रहे जलालुद्दीन (24) पुत्र आशिक अली जिला शाहजहांपुर यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार दो युवक मोहम्मद फुरकान और मोहम्मद शहीद मुजफ्फरनगर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक हरकीरत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह जालंधर पंजाब को हिरासत में ले लिया है।

  • Big breaking: मौत के पंजों से दो पर्यटकों को छुटाकरा ले आई ख़ाकी, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश,,,

    Big breaking: मौत के पंजों से दो पर्यटकों को छुटाकरा ले आई ख़ाकी, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश,,,

    ऋषिकेश। गंगा में काल का ग्रास बनने जा रहे दो पर्यटकों को मुनिकीरेती जल पुलिस के हुनरबाज, जांबाज कर्मियों ने मौत के पंजे से बचा लिया। जिस पर स्थानीय लोगों एवम पर्यटकों ने पुलिस का थैंक्स बोला है। मित्रता,सेवा और सुरक्षा के स्लोगन पर काम करने वाली उत्तराखंड पुलिस अनेकों ऐसे काम है ,जिससे ख़ाकी का नाम कई बार प्रदेश और देश स्तर पर रोशन हुआ, बात करते हैं टिहरी जनपद के मुनिकीरेती थाना जल पुलिस की,जो थाना प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में निरन्तर गंगा में समाने वाले पर्यटको को सकुशल बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।

    घटना आज की है हुवा यूं कि एक परिवार आगरा उत्तरप्रदेश से यंहा मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने आया था। इस बीच परिवार के दो सदस्य गंगा में स्नान करने उतर गए। गंगा की तेज धाराओं की चपेट में आने के चलते वह डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। मौके पर तैनात जल पुलिस के सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान ,रवि राणा, पुष्कर रावत,महेंद्र चौधरी और लखन ने जान की परवाह न करते हुए दोनों का रेस्क्यू कर बचा लिया।

    अपने प्रियजनों को सकुशल देख परिजनों ने मुनिकीरेती पुलिस को थैंक्स बोलकर पुलिस का मनोबल बनाया। उधर,थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रेस्क्यू किये गए पर्यटकों की पहचान बोबी पुत्र रामवीर सिंह व संजय सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी विनायक नगर सिकंदरा,आगरा,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।उन्होंने चेतावनी वाले स्थानों पर न जाने के लिए लोगों से अपील भी की है।

  • पीएम मोदी की रैली के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, सियासी तापमान गर्म

    पीएम मोदी की रैली के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, सियासी तापमान गर्म

    देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन दिनों से मौसम खराब है। धूप के दर्शन नहीं हुए, बादल छाए हुए हैं। ऊपरी इलाकों पहाड़ पर बर्फबारी और बारिश होने से ठंडी बढ़ गई है। ‌फिर भी देहरादून में सियासी तापमान गर्म है। भाजपाइयों में जोश छाया हुआ है। ‌पूरे शहर में भाजपा नेताओं की व्यवस्थाओं को लेकर गाड़ियां दौड़ रहीं है। ‌पूरा शहर बैनर, पोस्टरों से पाट दिया है। मंच सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्री, आला अफसर भी दिन-रात एक किए हुए हैं। ‌ कहीं कोई कमी न रह जाए इसके लिए मुख्यमंत्री धामी खुद भी मीटिंग कर रहे हैं। यह सब हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर। 4 दिसंबर, शनिवार को पीएम मोदी 11 बजे देहरादून आ रहे हैं।

    शहर का ‘हृदय स्थल’ कहे जाने वाले घंटाघर से चंद कदम की दूरी पर है परेड ग्राउंड। यह वही ग्राउंड है जहां हर साल राजधानी के लोग दशहरा पर रावण का पुतला दहन देखने आते हैं। इसी परेड ग्राउंड से शनिवार को प्रधानमंत्री एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। हाल के महीनों में प्रधानमंत्री का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा है। करीब डेढ़ महीने पहले अक्टूबर में पीएम मोदी ऋषिकेश एक कार्यक्रम में आए थे। उसके बाद पिछले महीने 5 नवंबर को प्रधानमंत्री भगवान केदारनाथ के दर्शन कर लौट गए थे। लेकिन पीएम का यह दौरा कुछ महीनों में होने जा रहे राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी को लेकर पूरे शहर को भाजपा नेताओं ने दुल्हन की तरह सजा दिया है। परेड ग्राउंड से लेकर मुख्य मार्गों, कालोनियों और गली मोहल्लों में प्रधानमंत्री के बड़े-बड़े कटआउट, बैनर, पोस्टर और झंडे लगाए गए हैं। साथ में अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के प्रदेश और चुनाव प्रभारियों के भी पोस्टर लगाए गए हैं। जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे हैं। पूरे परेड ग्राउंड को प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ता एसपीजी ने घेर रखा है। शहर में लोगों की आने जाने वालों की निगाहें अपने आप ही प्रधानमंत्री के लगाए गए बड़े कटआउट और पोस्टर पर आकर रुक जाती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में चार दिसंबर को होने वाली रैली को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए भाजपा का छोटा से बड़ा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटा हुआ है। भाजपा ने रैली में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। पहली बार पार्टी मोदी की रैली में लोगों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रही है। शुक्रवार को पीएम की रैली को भव्य बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। राज्य के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री की कल होने वाली जनसभा के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाया हुआ है सोशल मीडिया, पोस्टर बैनर और नुक्कड़ नाटक के सहारे लोगों को जनसभा में जाने के लिए आह्वान कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री कल देहरादून के परेड ग्राउंड से विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा करेंगे। पीएम 18000 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने आ रहे हैं। इस परियोजना के तहत दिल्ली से देहरादून के बीचे की कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इससे दिल्ली से देहरादून या देहरादून से दिल्ली जाने वाले लोगों को यात्रा में राहत मिलेगी। जिसे लगभग 8300 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके शुरू होने से देहरादून से यात्रा करने वालों को छह घंटे बजाय अब सिर्फ 2.5 घंटे लगा करेंगे। यह एक्सप्रेस वे हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ और बड़ौत से कनेक्टिविटी के लिए 7 प्रमुख इंटरचेंज होगा। इसमें अप्रतिबंधित वन्यजीव आंदोलन के लिए एशिया का सबसे बड़ा वन्यजीव गलियारा (12 किमी) होगा। कल होने जा रही प्रधानमंत्री की यह रैली उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी माना जा रहा है।