Tag: UTTARAKHAND NEWS

  • उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ये खास योजनाएं, जानिए इनकी खासियत और लाभ

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ये खास योजनाएं, जानिए इनकी खासियत और लाभ

    देहरादूनः उत्तराखंड में इतिहास रच धामी सरकार फिर सत्ता में आ गई है। सीएम धामी फुल एक्शन में है। इसके लिए सरकार ने अगले पांच साल का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। आने वाले पांच सालों में बहुत कुछ खास होने वाला है। धामी सरकार ने सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व सैनिकों को और युवाओं को बसाने तो सीएम किसान प्रोत्साहन निधि जैसी आठ विशेष योजनाओं के बारे में बात की है। धामी सरकार का ये प्लान धरातल पर कामयाब होता है तो राज्य की जनता को लाभ मिलना निश्चित है।

    ये है अगले पांच साल की आठ विशेष योजना

    हिम प्रहरी योजना पर बात की गई । इस योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व सैनिकों को और युवाओं को बसने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पलायन की वजह से खाली हो रहे सीमांत क्षेत्रों में दोबारा बसावट विकसित की जाएंगी।

    सीएम किसान प्रोत्साहन निधि योजना की शुरूआत की जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य के नौ लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा।

    आर्गनिक्स ब्रांड योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत सरकार राज्य के उत्पादों को अखिल भारतीय बाजार में तैयार करने के लिए उत्तराखंड आर्गनिक्स ब्रांड विकसित करेगी।

    मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत चारधाम सर्किट में आने वाले  सभी मंदिर और गुरुद्वारों में बुनियादी सुविधाओं और परिवहन सेवाओं को विस्तार किया जाएगा। साथ ही चार धाम परियोजना की तर्ज पर कुमाऊँ के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाया जाएगा।

    मिशन मायापुरी योजनाः इस योजना के तहत धर्मनगरी हरिद्वार को योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

    पर्वतमाला योजना: इस योजना के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए रोपवे परिवहन नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा।

     महिला सहायता कोष: इस योजना के तहत महिलाओं को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही नए व्यावसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता को विशेष कोष बनाया जाएगा।

    सुदृढ़ संचार सेवाएं योजनाः इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी और 5जी मोबाइल नेटवर्क और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड एवं फाइबर इंटरनेट की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।

     

  • कांग्रेस से निष्कासन के बाद भी बोले अकील अहमद, उत्तराखंड में बनकर रहेगी मुस्लिम यूनिवर्सिॉी

    कांग्रेस से निष्कासन के बाद भी बोले अकील अहमद, उत्तराखंड में बनकर रहेगी मुस्लिम यूनिवर्सिॉी

    देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान जारी है। सोमवार देर रात मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने के बयान के कारण जहां पार्टी ने अकील अहमद को छः साल के निष्कासित किया है। तो वहीं अब पूर्व उपाध्यक्ष अकील अहमद का निष्कासन के बाद बड़ा बयान आया है। अकील ने कांग्रेस हाईकमान से प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश आब्जर्वर मोहन प्रकाश व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कार्रवाई की मांग की है। तो साथ ही उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी बनकर रहेगी। चाहे इसके लिए समाज के लोगों से चंदा इकट्ठा करना पड़े। उन्होंने कहा कि  इस मुद्दे के कारण कांग्रेस नहीं हारी। बड़े नेता अपनी कमियां छुपाने के लिए हार का ठीकरा उनके सिर फोड़ रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अकील अहमद ने अपने निष्कासन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान पर मुझ पर कार्रवाई की गई तो पार्टी के अन्य नेताओं जैसे कांग्रेस हाईकमान से प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश आब्जर्वर मोहन प्रकाश व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनकर रहेगी। चाहे इसके लिए समाज के लोगों से चंदा इकट्ठा करना पड़े। भड़कते हुए अकील अहमद ने कहा कि वह इसी मुद्दे पर हरिद्वार लोकसभा से टिकट की मांग करेंगे। पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

    इतना ही नहीं अकील अहमद ने हरीश रावत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने हरीश रावत की बेटी को हराने नहीं जिताने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में तो उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था, तब कांग्रेस क्यों हारी? तत्कालीन मुख्यमंत्री दो-दो सीटों से पराजित कैसे हो गए?  कहा कि यह बात भी सही है कि उनकी इस संबंध में चुनाव से पूर्व हरीश रावत से कोई बात नहीं हुई थी। मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग अन्य मांगों की तरह ही एक सामान्य मांग थी, लेकिन भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर चुनाव मेें वोटों का ध्रुवीकरण कर दिया।

  • Big Breaking: उत्तराखंड में 12 अप्रेल से लागू होंगे ये नए नियम, जल्द कर लें ये काम…

    Big Breaking: उत्तराखंड में 12 अप्रेल से लागू होंगे ये नए नियम, जल्द कर लें ये काम…

    देहरादूनः उत्तराखंड में वाहनों के लिए 12 अप्रेल से नए नियम लागू होने जा रहे है।ऐसे में अगर आप भी सार्वनजनिक और मालवाहन वाहन चलाते हैं तो इन नियमों को पढ़ लीजिए वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां  यह खबर आपके लिए है। क्योकि परिवहन विभाग चारधाम यात्रा को लेकर राज्य में नए नियम लागू करने जा रहा है। 12 अप्रैल से पहले प्रदेश के सभी सार्वजनिक व मालवाहक वाहनों में वैश्विक स्थान निर्धारण प्रणाली (जीपीएस) लगाना अनिवार्य हो गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिव परिवहन डाक्‍टर रणजीत कुमार सिन्हा ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने अपर परिवहन को पत्र लिखकर वाहनों में जीपीएस की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  सार्वजनिक वाहनों में टैक्सी, मैक्सी से लेकर बस तक सभी प्रकार के यात्री वाहन शामिल हैं। सभी सार्वजनिक व मालवाहक वाहनों के लिए 20 अप्रैल तक जीपीएस लगाना अनिवार्य किया गया है। इससे सरकार चारधाम यात्रा के दौरान संचालित होने वाले सार्वजनिक वाहनों पर भी नजर रख सकेगी।

    गौरतलब है कि प्रदेश में सभी सार्वजनिक व मालवाहक वाहनों में जीपीएस लगाने की कवायद लंबे समय से की जा रही है। केंद्र सरकार वर्ष 2019 में इसके लिए राज्यों को निर्देशित कर चुकी है। पहले कोरोना संक्रमण और फिर विधानसभा चुनाव के कारण प्रदेश में इस व्यवस्था को अमल में नहीं लाया जा सका। अब ये नियम लागू होने जा रहा है। आप भी मालवाहक या सार्वजानिक वाहन चलाते है तो 21 अप्रैल से पहले जीपीएस लगवा लें। अगर ऐसा नहीं करते है तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

     

     

  • उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

    उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

    नैनीतालः उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह एक बार फिर नैनी झील से एक शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद से जहां एक और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस को मृतक के भाई ने हैरतअंगेज बात की है।  युवक की शिनाख्त हरिनगर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार यानि आज तल्लीताल डांठ क्षेत्र में सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव झील में बहता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाव के जरिए झील से बाहर निकाला।  पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल फोन मिला है। जिससे उसकी पहचान हो पाई है। युवक की पहचान राहुल पुत्र गरीब दास निवासी दुर्गापुर हरिनगर के रूप में हुई है। मृतक के मोबाइल से एक नंबर पर कॉल लगाया तो युवक ने खुद को भरतपुर राजस्थान निवासी मृतक का भाई बताया। उसने कहा कि भाई कुछ दिन पहले घर से भाग गया था। आप लोग उसका खुद ही अंतिम संस्कार कर दो।

    वहीं मृतक के पिता गरीब दास ने बताया कि राहुल शहर में घर-घर जाकर चूड़ी बेचने, पुताई, शादी विवाह में ढोल बजाने का काम करता था। वो होली के 2 दिन बाद चूड़ियां खरीदने के लिए दिल्ली के लिए निकला था। इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया और आज उसका शव झील से बरामद हुआ है। यह हादसा है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौत के कारणों का पुलिस अभी भी पता लगा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • इंतजार: उत्तराखंड में मंत्री पद से नवाज दिया, लेकिन विभाग अभी तक नही दिया, बेसब्री से इंतजार,

    इंतजार: उत्तराखंड में मंत्री पद से नवाज दिया, लेकिन विभाग अभी तक नही दिया, बेसब्री से इंतजार,

    देहरादून। मंत्री पद की शपथ लिए एक सप्ताह होने को है। मगर, अभी तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभाग नहीं सौंपे। परिणाम राज्य में मंत्रियों के विभागों को लेकर कयास ही लग रहे हैं। 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री एक-दो दिन में विभागों का बंटवारा कर देंगे।

    बताया जा रहा है कि इस पर एक्सरसाइज भी हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक मंत्री विभागों के लिए तरह रहे हैं। ये भी सूचनाएं हैं कि कुछ माननीय विभागों को लेकर प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। खुद ही बोल रहे हैं कि उन्होंने फलां विभाग अच्छा चलाया यानि उन्हें इस बार भी वो विभाग अनिवार्य तौर पर चाहिए। इससे विभागों का बंटवारा लगातार उलझ रहा है।

    माननीयों के पहले दो-तीन दिन तो बधाई लेने में किसी तरह से निकल गए। मगर, अब लोग मंत्री को विभाग के साथ देखना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ विलंब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी विभागों के बंटवारें में किया था। तब खूब सवाल उठे थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने शपथ ग्रहण के 24 घंटे के ही मंत्रियों को विभाग भी बांटे दिए।

  • सत्र के पहले दिन विपक्ष कमजोर, अकेली विरोध प्रदर्शन करती दिखी अनुपमा रावत..

    सत्र के पहले दिन विपक्ष कमजोर, अकेली विरोध प्रदर्शन करती दिखी अनुपमा रावत..

    देहरादून: उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र शुरू हो गया है। सदन में बीजेपी पूरे एक्शन में है तो वहीं कांग्रेस बिना नेता प्रतिपक्ष के है।सदन मे सुबह 11 बजे से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)  ने अभिभाषण शुरू किया। तो विपक्ष ने सदन में महंगाई के विरोध में बैनर दिखाए।र्व सीएम हरीश रावत की पुत्री व हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत सदन की सीढियों पर अकेली विरोध प्रदर्शन करती दिखी। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित हो गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज से उत्तराखंड विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुरू हो गया है, जो 31 मार्च तक चलेगा।  उत्तराखंड का राज्यपाल गुरमीत का  बनने के बाद यह उनका पहला अभिभाषण है। पहले बजट अभिभाषण के लिए विधानसभा पहुंचे राज्यपाल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। इस दौरान गार्ड तो आफ आनर दिया गया। राज्‍यपाल ने अभिभाषण में कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग कर रही है। संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मातृ शिशु सेवा में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन हज़ार रुपये दिए जा रहे हैं। बुजुर्गों व दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार नए वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह के लिए लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश करेगी ।

    गौरतलब है कि पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र में विपक्ष कमजोर दिखा । बिना नेता प्रतिपक्ष के ही सदन की कार्यवाही शुरू की गई। पूर्व सीएम हरीश रावत की पुत्री व हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत सदन की सीढियों पर अकेली विरोध प्रदर्शन करती दिखी। अनुपमा रावत ने अपने दुपट्टे पर स्लोगन लिखा  हुआ था। वह महंगाई के खिलाफ सदन की सीढियों पर बैठकर प्रदर्शन करती दिखी। वहीं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। पूर्व में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण वह शपथ नहीं ले पाए थे। इसलिए आज सुबह 10 बजे विधानसभा सचिव ने अपने कक्ष में उन्‍हें शपथ दिलवाई। अब आगे की कार्रवाही तीन बजे के बाद होगी।

  • नई टीम तैयार करने में जुटे सीएम धामी, इन अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    नई टीम तैयार करने में जुटे सीएम धामी, इन अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    देहरादूनः उत्तराखंड में आज से विधानसभा सत्र का शुरू हो रहा है। सत्र को देखते हुए सीएम धामी अब अपनी नई टीम बना रहें है। जिसके लिए उन्होंने सत्र से पहले कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। सीएम ने अभी निजी सचिवों के मामले में पुरानो पर ही भरोसा जताया है।

    आदेश के अनुसार कृष्ण कुमार मदान को सीएम कार्यालय विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि प्रकाश चंद्र उपाध्याय को मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय की जिम्मेदारी की सौंपी गई है। वहीं भूपेंद्र बसेड़ा को सीएम कार्यालय आवास की जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन में बड़ा फेरबदल होने वाला है।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सत्र राज्यपाल ले. जनरल (से) गुरमीत सिंह के अभिभाषण से शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखेंगे। विधानसभा सत्र में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने समेत सरकार के पांच साल के कार्यों पर चर्चा हो सकती है।

  • उत्तराखंड मे तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, दो घायल

    उत्तराखंड मे तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, दो घायल

    टिहरीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार कहर बरपा रही है। राज्य में फिर दो दर्दनाक हादसों की खबर आ रही है। एक हादसा टिहरी में हुआ है। बडियारगढ़-घड़ियालधार मोटर मार्ग पर लोस्तू कांडा गांव के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 250 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरा हादसा राजधानी देहरादून में हर्रावाला के पास हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बडियारगढ़-घड़ियालधार मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया था। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजेश (52 ) पुत्र सते सिंह, निवासी-ग्राम क्विली तहसील कीर्तिनगर, विनोद सिंह(51) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी क्विली के नाम से हुई है। मौत की खबर के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को दे दी गई है। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    वहीं कार जौलीग्रांट से देहरादून की तरफ जा रही थी। तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और उसने दो स्कूटी सवार युवकों और पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल चल रहे जलालुद्दीन (24) पुत्र आशिक अली जिला शाहजहांपुर यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार दो युवक मोहम्मद फुरकान और मोहम्मद शहीद मुजफ्फरनगर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक हरकीरत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह जालंधर पंजाब को हिरासत में ले लिया है।

  • जरूरी खबरः राजधानी देहरादून में अगले तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट, यहां धारा 144 लागू…

    जरूरी खबरः राजधानी देहरादून में अगले तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट, यहां धारा 144 लागू…

    देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। इसलिए कल घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां 29 मार्च से 31 मार्च तक विधानसभा सत्र को लेकर दून पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से देहरादून डीएम ने धारा 144 लागू करने के आदेश दिए है। आदेश के अनुसार देहरादून विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में तत्काल प्रभाव से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की जाएगी।

    ये सब करना होगा प्रतिबंधित

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने विधानसभा रिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी है। अब इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अग्नेयास्त्र, लाठी, हाकी, स्टिक, तलवार अथवा अन्य कोई तेज धार वाला अस्त्र, बम और अन्य किसी प्रकार के बारूद वाले अस्त्र और हिंसा के प्रयोग के लिए ईंट पत्थर रोड़ा आदि एकत्र ही करेगा। इसके साथ ही  किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग सरकारी इमारतों पर साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाले उत्तेजक भाषण करना, किसी प्रकार भा्रमक साहित्य के प्रचार-प्रसार तथा विरोध जुलूस आदि को भी प्रतिबंध किया गया है।

    ये रहेगा रूट प्लान

    वहीं विधानसभा-सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन और रैली आदि के मद्देनजर यातायात और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए देहरादून के प्रगति विहार बैरियर, शास्त्री नगर बैरियर, बाईपास बैरियर, डिफेंस कॉलोनी बैरियर, विधानसभा तिराहे पर बैरियर लगाए गए है। वहीं आईएसबीटी से आने वाले सभी भारी वाहनों को कारगी चौक और डोईवाला से दुधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। जोगीवाला से आने वाले सभी यातायात को रिस्पना पुल से बाईपास की ओर डायवर्ट करते हुए सभी वाहनों को माता मंदिर रोड से धर्मपुर की ओर भेजा जाएगा। वहीं प्रगति विहार बैरियर बंद होने के दौरान देहरादून से हरिद्वार से ऋषिकेश होते हुए टिहरी से चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कालानी मोड़ और फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 6 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।  धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जायेगा। मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा।

    शास्त्री नगर बैरियर बन्द होने के दौरान मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से 6 नम्बर पुलिया से फव्वारा चौक,आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून भेजा जायेगा। जुलुस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा। साथ ही फव्वारा चौक 6 नंबर पुलिया की ओर यातायात डाइवर्ट किया जायेगा। प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा और इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में पार्क किये जाएंगे। डोईवाला से देहरादून की ओर आने यातायात को डोईवाला से दूधली रोड से बाई पास रोड पर लाया जाएगा। डिफेंस कालोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कालोनी थाना कट से पुरानी बाईपास चौकी की ओर डायवर्ट किया जायेगा। स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत वाहनों को विशेष परिस्थितियों मे ही डायवर्ट किया जायेगा। सामान्य स्थिति में व्यक्गित वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जायेगा।