Tag: UTTARAKHAND NEWS

  • सराहनीय:गंगा घाटों पर पर्यटक फैला रहे गंदगी, तपोवन की इस यूनिट ने उठाया सफाई का बीड़ा,,

    सराहनीय:गंगा घाटों पर पर्यटक फैला रहे गंदगी, तपोवन की इस यूनिट ने उठाया सफाई का बीड़ा,,

    ऋषिकेश। आपने ये गीत जरूर सुना होगा “राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धुलते धुलते” लेकिन इन दिनों विश्व प्रसिद्ध मुनिकीरेती गंगा घाटों पर तपोवन युवा संघ गंगा घाटों पर बिफरी गंदगी की सफाई व्यवस्था में लगे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों सीजन के चलते हजारों पर्यटक मुनिकीरेती, तपोवन आदि घाटों पर रिवर राफ्टिंग,कैंपिंग और घूमने के लिए आ रहे हैं।

    आलम यह है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद भी पर्यटक गंगा घाटों पर आस्था और पवित्रता पर चोट पहुंचाते हुए,मांस,मदिरा और अन्य नशों का सेवन कर रहे हैं, यही नहीं उसकी गंदगी को तटों पर ही छोड़ दे रहे हैं,जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ्ता अभियान को जमकर पलीता लग रहा है।

    ऐसे में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले तपोवन की एक युवा यूनिय ने इन दिनों गंगा घाटों को साफ करने का बीड़ा उठाया है। जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। यूनीट में शैलेन्द्र भंडारी, अमित नेगी, सचिन भंडारी नमन पुंडीर, अंकित कोठारी, शुभम उनियाल, आशीष भंडारी, (मानवेंद्र भंडारी छात्रसंघ अध्यक्ष) ,शिव भट्ट,तन्मय शर्मा, सौरभ वर्मा,नरेंद्र नेगी, अजय पुंडीर ,शिवम भट्ट आदि शामिल हैं।

  • Big breaking: मौत के पंजों से दो पर्यटकों को छुटाकरा ले आई ख़ाकी, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश,,,

    Big breaking: मौत के पंजों से दो पर्यटकों को छुटाकरा ले आई ख़ाकी, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश,,,

    ऋषिकेश। गंगा में काल का ग्रास बनने जा रहे दो पर्यटकों को मुनिकीरेती जल पुलिस के हुनरबाज, जांबाज कर्मियों ने मौत के पंजे से बचा लिया। जिस पर स्थानीय लोगों एवम पर्यटकों ने पुलिस का थैंक्स बोला है। मित्रता,सेवा और सुरक्षा के स्लोगन पर काम करने वाली उत्तराखंड पुलिस अनेकों ऐसे काम है ,जिससे ख़ाकी का नाम कई बार प्रदेश और देश स्तर पर रोशन हुआ, बात करते हैं टिहरी जनपद के मुनिकीरेती थाना जल पुलिस की,जो थाना प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में निरन्तर गंगा में समाने वाले पर्यटको को सकुशल बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।

    घटना आज की है हुवा यूं कि एक परिवार आगरा उत्तरप्रदेश से यंहा मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने आया था। इस बीच परिवार के दो सदस्य गंगा में स्नान करने उतर गए। गंगा की तेज धाराओं की चपेट में आने के चलते वह डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। मौके पर तैनात जल पुलिस के सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान ,रवि राणा, पुष्कर रावत,महेंद्र चौधरी और लखन ने जान की परवाह न करते हुए दोनों का रेस्क्यू कर बचा लिया।

    अपने प्रियजनों को सकुशल देख परिजनों ने मुनिकीरेती पुलिस को थैंक्स बोलकर पुलिस का मनोबल बनाया। उधर,थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रेस्क्यू किये गए पर्यटकों की पहचान बोबी पुत्र रामवीर सिंह व संजय सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी विनायक नगर सिकंदरा,आगरा,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।उन्होंने चेतावनी वाले स्थानों पर न जाने के लिए लोगों से अपील भी की है।

  • पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की संभाली कमान, तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल

    पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की संभाली कमान, तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल

    देहरादूनः पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की कमान संभाल ली है। आज दोपहर 2:30 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। ‌इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सड़क भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह पहली बार राजभवन में न होकर परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

    बता दें कि राज्यपाल ने पुष्कर सिंह धामी के बाद सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। आठ मंत्रियों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल,चंदन रामदास व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा नए चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं। जबकि बाकी पांच नाम पुराने रिपीट किए गए हैं। पूर्व मंत्री अरविंद पांडे, बंशीधर भगत व बिशन सिंह चुफाल को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं दी गई।

    वहीं, उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी भूषण को बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर एक बार फिर से पहाड़ी टोपी पहने नजर आए। जैसे ही पीएम मंच पर पहाड़ी टोपी पहनकर पहुंचे ग्राउंड पर मौजूद भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी।

  • मंहगाई की मार, चुनाव खत्म होते ही बढ़ने लगे फिर पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नई कीमत

    मंहगाई की मार, चुनाव खत्म होते ही बढ़ने लगे फिर पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नई कीमत

    देहरादूनः अब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। वाहन सवारों को अब इसकी आदत डालनी होगी। जैसे पिछले साल लगातार कई दिनों तक ईंधन की कीमतों में वृद्धि होती रही थी। अब एक बार फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया है। ‌मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि की थी। इसके साथ एलपीजी सिलेंडर में भी 50 रुपए बढ़ाए गए थे। ‌बुधवार को एक बार फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दूसरे दिन बढ़ोतरी की है।

    दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल 97.01 रुपए और डीजल 88.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल की कीमत 111.67 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 95.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 75 पैसे और डीजल के दाम 76 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

    अब यहां पेट्रोल 102.91 और डीजल 92.95 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 83 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 106.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल 80 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 91.42 प्रति लीटर मिल रहा है।

  • उत्साह: ख़ाकी भी जमकर थिरक रही,काचा बादाम सांग पर,धूम मची है इस सांग की,,

    उत्साह: ख़ाकी भी जमकर थिरक रही,काचा बादाम सांग पर,धूम मची है इस सांग की,,

    नेशनल ब्यूरो। सोशल मीडिया पर तबाही मचा देने वाला वायरल सॉन्ग ‘काचा बादाम’ का असर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

    हैदराबाद, इस गाने को गाने वाले सिंगर भूबन बड्याकर की लाइफ भी बदल गई है, लेकिन गाना है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। गली-गली और नुक्कड़-नुक्कड़ पर इस गाने का जलवा आज भी बरकरार है।

    अब इस गाने का खुमार खाकी वर्दी पर भी छा गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा पुलिस डिपार्टमेंट ‘काचा बादाम’ पर कमर मटकाता दिख रहा है।

  • लपेटे में नेता जी: सिलेंडर ने दी कमल को चुनौती,विवेकाधीन कोष से मतदाता लुभाने का है आरोप,,,

    लपेटे में नेता जी: सिलेंडर ने दी कमल को चुनौती,विवेकाधीन कोष से मतदाता लुभाने का है आरोप,,,

    ऋषिकेश: विधानसभा से चौथी बार निर्वाचित हुए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आरोप है कि उन्होंने चुनाव के समय मतदाताओं को लुभाने के लिए विवेकाधीन कोष का प्रयोग किया।ऐसे में याचिका कर्ता ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच की मांग की है।

    उल्लेखनीय है कनक धन्नै ने इस मामले में हाईकोट में याचिका दायर की थी। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका के साथ विवेकाधीन कोष के चुनाव में उपयोग के प्रमाणों को देखकर कोर्ट ने इस पर गंभीर रूख दिखाया।

    याचिका कर्ता ने चुनाव आयोग को जांच करने और मामला सही मिलने पर उनका चुनाव प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर राज्य सरकार, भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, स्पीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला कोषागार अधिकारी और विधायक प्रेमचंद अग्र्रवाल को पक्षकार बनाया गया है।

  • उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को लेकर सीएम धामी ले सकते हैं बड़ा फैसला, शपथ लेने बाद घोषणाएं होंगी पूरी…

    उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को लेकर सीएम धामी ले सकते हैं बड़ा फैसला, शपथ लेने बाद घोषणाएं होंगी पूरी…

    देहरादून: उत्तराखंड की कमान एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी गई है। सीएम धामी के दोबारा सीएम बनने से पुलिसकर्मियों में उम्मीद की किरण दौड़ पड़ी। 4600 ग्रेड पे मामले में सीएम धामी चुनाव के दौरान बड़ी घोषणाएं कर चुके है। उन्होंने चुनाव के दौरान कहा था कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला सरकार बनने के एक माह के भीतर सुलझा दिया जाएगा। इसके अलावा सख्त भू कानून के मामले में भी उत्तराखंड के हित मे निर्णय लिया जाएगा। सीएम का नाम घोषित होने बाद भी सीएम का बड़ा बयान आया है उन्होंने कहा है कि वह अपने वादे पूरे करेंगे। अब पुलिसकर्मियों को उन घोषणाओं के पूरा होने का इंतजार है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल की बैठक में  नेता चुना गया। जिसके बाद पुष्कर धामी ने कहा सबसे पहले पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा ‘मैं पीएम नरेंद्र मोदी को मुझ पर विश्वास करने और 5 साल तक उत्तराखंड के सीएम के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं’। साथ ही उन्होंने एक बार फिर से राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा हम राज्य में समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सभी वादों को पूरा करेंगे। जिससे लोगों की उम्मीदें सीएम धामी बढ़ गई है।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस में सबसे पहले वर्ष 2001 में भर्ती हुई थी। इस बैच के सिपाहियों को 20 साल की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे दिए जाने की बात कही गई थी। वर्ष 2021 में उन्हें बीस साल का समय हुआ तो सिपाहियों ने इसकी मांग शुरू की। पुलिसकर्मियों के परिजन सड़कों पर उतर आए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले को लेकर सीएम धामी ने 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर इन सिपाहियों को सितंबर 2021 से 4600 ग्रेड पे का लाभ देने की घोषणा की थी।  लेकिन इसका शासनादेश जारी नहीं किया गया था। मामला कैबिनेट में भी पहुंचा। दो लाख रुपए एक मुश्त देने का ऐलान किया गया। जिसके बाद भी पुलिसकर्मियों के परिजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब देखना होगा सीएम धामी पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देते है या नहीं।

     

     

  • Breaking:सीएम धामी के हेलीकॉप्टर शॉट के बाद,अभी भी फाइनल मैच बाकी,जानिए कौन सी होगी पिच, पढिए,,

    Breaking:सीएम धामी के हेलीकॉप्टर शॉट के बाद,अभी भी फाइनल मैच बाकी,जानिए कौन सी होगी पिच, पढिए,,

    देहरादून। दूसरी बार मुख्यमंत्री का ताज मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गयी है। क्योंकि राज्य में हुए चुनाव में धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। वहीं अब उनके पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट या चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ने की चर्चा है। ये भी कहा जा रहा है कि कपकोट और लालकुआं सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

    वहीं धामी की नजर कांग्रेस पर भी है, क्योंकि इसके जरिए वह अपने को और ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। लिहाजा कांग्रेस में भी सेंधमारी का प्लान तैयार किया जा रहा है। राज्य में कांग्रेस के कुछ विधायक बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं। फिलहाल चुनाव हारने और सीएम के पद प्रमुख दावेदार माने जा रहे धामी के लिए चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के पांच नवनिर्वाचित विधायकों ने सीट छोड़ने का ऐलान किया था। लिहाजा माना जा रहा है कि धामी के लिए आसानी से सीट खाली हो जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक चम्पावत विधायक कैलाश गहटोडी, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा और कपकोट सुरेश गाडिया पहले ही सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। इसके साथ ही खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी अपनी सीट सशर्त छोड़ने की घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक डीडीहाट धामी के लिए सबसे उपयुक्त सीट मानी जा रही है और यहां उनका पैतृक गांव भी है।

  • हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, एसएसपी ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़

    हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, एसएसपी ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़

    हरिद्वार: उत्तराखंड में हाथियों का आतंक https://cinefilmes.org/ देखने को मिल रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में हाथी लगातार आबादी में घुस रहे है। इस बार हाथियों के झुंड ने एसएसपी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ मचाई है। दो से तीन हाथी पहले तो एसएसपी कार्यालय के बाहर चहलकदमी करते रहे।

    इसके बाद कार्यालय की दीवार से सटे पीपल https://cafeinscottsdale.com/ के पेड़ के पत्ते और छाल खाई। हाथी इतने में ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया और दीवार ढहा दी।

    गौरतलब है कि हरिद्वार का बहुत बड़ा हिस्सा हरिद्वार राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से slot bonus new member लगा होने के कारण आए दिन जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्रों में आते रहते हैं।

    इससे अक्सर वन्य जीव और मानव टकराव की स्थिति बन जाती है। https://dinaspariwisatabalangan.com/ बताया जा रहा है कि हाथी अक्सर पार्क की सीमा से निकलकर एसएसपी कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। हाथियों के आबादी में घुसने का ये सिलसिला नया नहीं है।

    अभी दो दिन पहले भी हाथियों का एक झुंड जगजीतपुर में मातृ सदन आश्रम के पास आबादी में घुस आया था। वन विभाग लगातार जंगली sbobet जानवरों को रोकने के लाख दावे करता है लेकिन फिर भी ये जानवर आबादी में घुस रहे हैं।

  • ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, क्षेत्र में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, क्षेत्र में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    ऋषिकेश: उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां  ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बताया जा रहा है ये शव लेबर कॉलोनी के पास जंगल में मिला है।  स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को मौके से कपड़ों एवं अन्य सामान से भरा एक बैग भी मिला है। लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे कि युवती की पहचान हो सके। युवती के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ है। मौके पर मिले बैग के अंदर एक रेलवे का टिकट बरामद हुआ है, जो 3 महीने पुराना है। टिकट हरिद्वार से उड़ीसा के कटक का है। अब पुलिस टिकट के आधार पर जांच कर रही है। शुरूआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है।