Author: न्यूज़ डेस्क हरिद्वार टुडे न्यूज़

  • उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा

    उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा

    अभी मतदान के नतीजे आने में 22 दिन का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस में सीएम का मुद्दा एक बार फिर से बाहर निकल आया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मंगलवार को साफ कहा कि हरीश रावत या तो सीएम ही हो सकता है अन्यथा घर ही बैठ सकता है। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। मालूम हो कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। हालांकि रावत कैंप शुरू से रावत को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करता आ रहा है।

    रावत की मीडिया से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। रावत के अनुसार,  मैं यदि हूं तो अपनी सोच के उत्तराखंड का विकास करूंगा। यह जरूर है कि सभी की सोच को समावेशित करूंगा। अब वक्त नहीं है कि केवल पद के लिए मैं अपनी सोच के साथ समझौता कर लूं। रावत ने कहा कि अब मेरी उम्र यह नहीं रही है कि मैं मैं मैं कह कर कुछ करूं। यह साफ सी बात है कि हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बने या फिर घर बैठूं। मैं पद के लिए सोच के साथ समझौता नहीं कर सकता।

    मालूम हो कि मतदान के दिन भी रावत ने अपने आफिशियल सोशल मीडिया पेज पर वीडियो जारी करते हुए जनता से मतदान की अपील की थी। इसमें उन्होंने कहा कि आप मुझे सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। फिर घर से निकलिए और वोट डालिए और कांग्रेस को बहुमत से विजयी बनाइये।

    The post उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा

    उत्तराखंड चुनाव: हरीश रावत बोले- मैं सीएम ही बनूंगा या फिर घर पर बैठूंगा

    अभी मतदान के नतीजे आने में 22 दिन का वक्त बचा है, लेकिन कांग्रेस में सीएम का मुद्दा एक बार फिर से बाहर निकल आया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मंगलवार को साफ कहा कि हरीश रावत या तो सीएम ही हो सकता है अन्यथा घर ही बैठ सकता है। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। मालूम हो कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। हालांकि रावत कैंप शुरू से रावत को मुख्यमंत्री बनान…

    Source

    Slot Gacor Terbaik

    Bocoran Slot Gacor

    Slot Gacor Terpercaya

    Situs Slot Gacor

    Slot Gacor

    Slot Gacor Gampang Menang

    Situs Judi Slot Terbaik Dan Terpercaya No 1

    Situs Judi Slot Online Gampang Menang

    Slot Paling Gacor

    Slot Tergacor

    Link Slot Gacor

    Slot Gacor 2022

    Slot Gacor Hari Ini

    Bocoran Slot Gacor Hari Ini

    BO Slot Gacor

    Slot Gacor Maxwin

  • OP राजभर का गजब बयान बोले- ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्री करते है सफर, हम बाइक पर तीन सवारी की देंगे छूट

    OP राजभर का गजब बयान बोले- ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्री करते है सफर, हम बाइक पर तीन सवारी की देंगे छूट

    लखनऊः उत्तर प्रदेश योगी सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर राजभर का बयान सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। चुनाव प्रचार के सिलसिले में वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी चुनाव को लेकर वादा किया कि अगर हमारी सरकार आई तो बाइक पर तीन सवारी करने वालों को भी छूट होगी। ओपी राजभर के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजा लेने लगे।

    सैकड़ों यूजर्स ओपी राजभर के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजभर ने एलान किया कि यूपी में अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो यूपी में बाइक पर तीन सवारी लेकर चलने पर कोई चालान नहीं कटेगा। राजभर ने यह तर्क से साथ कहा कि ‘एक ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्रियों को ले जाया जाता है और चालान नहीं होता है। अगर तीन लोग बाइक चलाते हैं तो चालान क्यों होता है? जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो तीन सवारियां फ्री में बाइक चला सकेंगे, नहीं तो जीप और ट्रेनों का चालान कर देंगे।

    गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राजभर की पार्टी ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। प्रदेश की 403 सीटों पर 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच मतदान होना है, जिसकी मतगणना 10 मार्च को होगी।

    The post OP राजभर का गजब बयान बोले- ट्रेन में 70 सीटों पर 300 यात्री करते है सफर, हम बाइक पर तीन सवारी की देंगे छूट first appeared on Uttarakhand Today News.

  • Big Breaking: किच्छा जा रहे मुख्यमंत्री धामी के हेलीकॉप्टर की यहां करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह…

    Big Breaking: किच्छा जा रहे मुख्यमंत्री धामी के हेलीकॉप्टर की यहां करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह…

    पंतनगरः उत्तराखंड में चुनावी समर है। सीएम धामी धुंआधार प्रचार प्रसार में जुटे है। लेकिन एक बड़ी खबर पंतनगर से आ रही है। देहरादून से किच्छा के धौरा डैम व शांतिपुरी में आयोजित कार्यक्रम में जा रहे सीएम धामी के हैलीकॉप्टर की बीच रास्ते में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि ये लैंडिंग खराब मौसम के चलते की गई है।

    आपको बता दें कि सीएम धामी किच्छा के धौरा डैम व शांतिपुरी में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सीएम धामी के हेलीकॉप्टर को शांतिपुरी खेल मैदान में उतरना था, लेकिन जब वह हेलिकॉप्टर से सवार हुए तो खराब मौसम के कारण विमान आगे नहीं बढ़ सका। हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराना भी मुश्किल हो गया था। कोहरे और बादल की वजह से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हो रही है। चुनाव प्रसार पर मौसम की पार पड़ रही है। राज्य में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। अगले दो दिन मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे चुनाव प्रचार में खलल पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि, इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    The post Big Breaking: किच्छा जा रहे मुख्यमंत्री धामी के हेलीकॉप्टर की यहां करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • Today’s Rashifal: 08 फरवरी दिन मंगलवार का राशिफल कैसा रहेगा जानिए…

    Today’s Rashifal: 08 फरवरी दिन मंगलवार का राशिफल कैसा रहेगा जानिए…

    8 फरवरी मंगलवार का राशिफल

    मेष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

    वृष: राहु, चंद्रमा की युति अध्यात्मिक बल देगा। सकारात्मक चिंतन में वृद्धि होगी। भविष्य में आर्थिक समस्या का समाधान होगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

    मिथुन: लघुकल्याणकारी ढइया चल रहा है। चंद्रमा और राहु आपकी राशि से बारहवें होंगे। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे शासन सत्ता प्रशासन से कष्ट मिले। संयम बरतें।

    कर्क: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

    सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवन सुखमय होगा।

    कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृहकार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। संबंध मधुर होंगे।

    वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

    धनु: रचनात्मक कायरें में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

    मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

    कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

    मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    The post Today’s Rashifal: 08 फरवरी दिन मंगलवार का राशिफल कैसा रहेगा जानिए… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • Big Breaking: उत्तराखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त, टिहरी, घनसाली सहित राज्यभर में 122 सड़के बंद, फंसे यात्री…

    Big Breaking: उत्तराखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त, टिहरी, घनसाली सहित राज्यभर में 122 सड़के बंद, फंसे यात्री…

    देहरादून: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह जगह लोग फंसे हुए हैं। सड़के बंद है। कई गांव से संपर्क कट गया है। चटख धूप निकलने के बावजूद शनिवार को राज्य में महज 29 बंद सड़कों को खोला जा सका। जबकि 122 सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कें बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खुलने के बाद भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जन जीवन सुचारू नहीं हो पाया है। बड़ी संख्या में सड़कों के बंद होने से लोगों को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    राज्य में बंद प्रमुख सड़कें

    सुआखोली से नई टिहरी,
    चमोली से कुंड,
    पांडुआखाल से कर्णप्रयाग,
    मरचूला से बुआखाल,
    धरासू से फूल चट्टी,
    उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा,
    कमद अंयारखाल,
    बड़ेथी बनचौरा बद्रीगाड,
    सिलक्यारा बनगांव सरोट मोटर मार्ग

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य भर में सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि ने 139 मशीनों को लगाया गया है लेकिन कई स्थानों पर भारी बर्फबारी की वजह से सड़कों को खोलने में मुश्किलें आ रही हैं। शनिवार सुबह तक राज्य में 151 सड़कें बंद थी। जिसमें से 29 सड़कों को खोल दिया गया है। इसके बाद अब 122 सड़कें बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बर्फ जमे होने की वजह से सड़कों को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।

    The post Big Breaking: उत्तराखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त, टिहरी, घनसाली सहित राज्यभर में 122 सड़के बंद, फंसे यात्री… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में स्कूल खोलने को शासन ने जारी की नई गाइडलाइन, इन नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल

    उत्तराखंड में स्कूल खोलने को शासन ने जारी की नई गाइडलाइन, इन नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल

    देहरादून: उत्तराखंड में स्कूल खुलने का आदेश जारी हो गया है। राज्य में सात फरवरी से प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली से 12 वीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। इसकी गाइडलाइन जरी कर दी गई है। गाइडलाइन अनुसार कोविड 19 संक्रमण में गिरावट के मद्दनेनजर सरकार ने यह निर्णय किया है। शुक्रवार को मुख्य सचिव एसएस संधु के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर एसओपी भी जारी कर दी।

    यूं होगा संचालन
    प्रार्थना सभा, बाल सभा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर फिलहाल रोक।
    स्कूल में बाहरी लोगों की आवाजाही की सीमित रखा जाएगा।
    एमडीए बनाने पर रोक रहेगी, लेकिन भोजनामाता नियमित रूप से आएंगी स्कूल।
    लंच बाक्स लाने की अनुमति प्रधानाचार्य के विवेक पर
    छात्रों को स्कूल लाने वाले निजी बस-वैन ड्राइवर-कंडक्टर का वैक्सीनेशन भी जरूरी।
    पूरे स्कूलों का सेनेटाइजेशन जरूरी, कोविड 19 प्रोटोकाल का सख्ती से करना होगा पालन।

    गौरतलब है कि अब तक सरकार ने केवल 10 से 12वीं तक की कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी थी। जिसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी। यानि भौतिक रूप से क्लासरूप में पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षक मोबाइल या अन्य माध्यम से क्लास का लाइव प्रसारण भी करेंगे। इससे घर से पढ़ने के इच्छुक छात्रों को भी लाभ मिल सकेगा। स्कूल में कार्मिकों और छात्रों को बिना मास्क पहने आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को उनके अभिभावक की सहमति के बाद ही स्कूल आने की मंजूरी दी जाएगी। स्कूल खुलने के तीन दिन के भीतर यह सहमति लेनी होगी।

    The post उत्तराखंड में स्कूल खोलने को शासन ने जारी की नई गाइडलाइन, इन नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड चुनाव: भारत चुनाव आयोग ने इन तीन अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक, ये होगा इनका काम

    उत्तराखंड चुनाव: भारत चुनाव आयोग ने इन तीन अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक, ये होगा इनका काम

    देहरादून: विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। पांच राज्यों के विधासनभा चुनाव में समय कम है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने 15 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस 15 पर्यवेक्षकों में आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर और पूर्व आईआरएस (आईटी) मधु महाजन को स्पेशल व्यय पर्यवेक्षक बनाया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सभी 15 विशेष पर्यवेक्षकों के साथ निर्वाचन आयोग ने ब्रीफिंग बैठक आयोजित कीविशेष पर्यवेक्षक अपने नियत राज्यों में चुनावी मशीनरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे।इन पर्यवेक्षक का काम उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखना है। इन पर्यवेक्षकों को जो भी खुफिया जानकारी मिलती है, उसे पुख्ता कर उस पर कार्रवाई करना है. इसके साथ ही वोटरों की जो शिकायतें होंगी। उनको रिसीव करेंगे।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड में नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक थे। वहीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा खासा अनुभव है। मधु महाजन इससे पहले बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी प्रेक्षक की भूमिका निभा चुकी हैं।

    le

    The post उत्तराखंड चुनाव: भारत चुनाव आयोग ने इन तीन अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक, ये होगा इनका काम first appeared on Uttarakhand Today News.

  • Big Breaking: जब सीएम धामी अचानक पहुंच गए पल्टन बाजार, फिर…

    Big Breaking: जब सीएम धामी अचानक पहुंच गए पल्टन बाजार, फिर…

    Bदेहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी कुर्सी पर बैठते ही एक्शन में है। कम समय में  सीएम ने जनता के दिल में जगह बना ली है। आज सीएम धामी अचानक देर शाम मौका पाकर सीधे पलटन बाजार पहुंच गए। जहां लोगों से जन संपर्क किया। साथ ही व्यापारियों से बात करते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

    बता दें कि उत्तराखंड में चुनावी दौर जारी है। छोटे से बड़े नेता प्रचार-प्रसार में जुट गए है। इसी कड़ी में सीएम धामी चुनावी समर में डोर टू डोर कंपेन चल रहा है। जहां शनिवार सुबह सीएम धामी उत्तरकाशी में केदारदत्त के लिए घर घर जाकर वोट मांग रहे थे। तो वहीं देर शाम दून के पल्टन बाजार पहुंच गए। यहां उन्होंने दूकानदारों से बात की। साथ ही सीएम ने बीजेपी को वोट देने की अपील की।

    सीएम ने कहा कि राष्ट्र व राज्य हित में भारतीय जनता पार्टी जरूरी है लिहाजा बढ़-चढ़कर मतदान करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक राज पूर्वा भारतीय जनता पार्टी की राजपुर रोड सीट से प्रत्याशी खजान दास भी मौजूद रहे।

     

    The post Big Breaking: जब सीएम धामी अचानक पहुंच गए पल्टन बाजार, फिर… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • घनसाली विधायक ने खुलेआम उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, प्रशासन बना मूक दर्शक…

    घनसाली विधायक ने खुलेआम उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, प्रशासन बना मूक दर्शक…

    घनसालीः उत्तराखंड में कोविड-19 के चलते रैलियों और सभाओं पर रोक लगाई हुई है और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। बावजूद इसके विधायक कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा घनसाली विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा विधायक शक्ति लाल को दोबारा टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद शक्ति लाल का चमियाला बाजार में स्वागत किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान प्रत्याशी शक्ति लाल और उनके समर्थक धारा 144 और कोविड-19 की गाइडलाइन भी भूल गए। नियमों पर कार्रवाई करने का दावा करने वाला शासन- प्रशासन भी इस दौरान मूक दर्शक बना रहा। इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने के बावजूद भी अभी तक विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे सवालियां निशान खड़े हो रहे है।

    बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग में रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगा रखी है। शक्ति लाल के स्वागत समारोह में पुलिस प्रशासन भी मूक बना रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन धारा 144 के उल्लंघन और कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई की जाएगी?

    यह तो अब देखने वाली बात है या यह सारे नियम सिर्फ आमजन के लिए लागू होगी नेताओं को छोड़कर? अब देखना यह होगा कि इस मामले के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करती है या इसी तरह से अन्य दलों या निर्दलीय नेताओं के बाद इसी तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है?

    The post घनसाली विधायक ने खुलेआम उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, प्रशासन बना मूक दर्शक… first appeared on Uttarakhand Today News.