Author: न्यूज़ डेस्क हरिद्वार टुडे न्यूज़

  • आखिरकार हरक सिंह रावत को मिला कांग्रेस का साथ, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता…

    आखिरकार हरक सिंह रावत को मिला कांग्रेस का साथ, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता…

    देहरादून: भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को आखिरकार कांग्रेस का साथ मिल गया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 3 बजे कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनकी बहू अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस में शामिल हो गईं।

    इस दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का विकास मेरा लक्ष्‍य है। मैंन बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कहा मैंने 20 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं सोनिया गांधी का एहसान नहीं भूलुंगा। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद हरक सिंह रावत ने हरीश रावत से मुलाकात की।

    इस दौरान प्रियंका गांधी, हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, देवेंद्र यादव व दीपिका पांडेय सिंह मौजूद थे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हरक सिंह रावत को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वे कोटद्वार विधानसभा से विधायक हैं।

    The post आखिरकार हरक सिंह रावत को मिला कांग्रेस का साथ, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन मिले चार हजार पार संक्रमित मरीज, 6 की मौत

    उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन मिले चार हजार पार संक्रमित मरीज, 6 की मौत

    देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को बीते 24 घंटे में राज्य में 4 हजार 500 करीब संक्रमित मरीज मिले है। साथ ही मृतकों की दर में भी इजाफा हो रहा है। आज जहां 4402 मामले सामने आए है तो वहीं लगातार दूसरे दिन भी 6 मरीजों की मौत हुई है। लगातार फैल रहे कोरोना ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देहरादून में आज 1678, हरिद्वार में 694, नैनीताल में 500, पौड़ी गढ़वाल में 238, पिथौरागढ़ में 123 , रुद्रप्रयाग में 16, तो गढ़वाल में 126, उधम सिंह नगर में 376, उत्तरकाशी में 38, चंपावत में 75, चमोली में 73, बागेश्वर में 148, अल्मोड़ा में 225, मामले आए सामने है। इसके साथ ही अब राज्य में 22 हजार 962 एक्टिव केस हो गए है। जबकि अब मृतकों का आकंड़ा 7,456 पहुंच गया है। तेजी से बढ़ रहे ग्राफ को तीसरी लहर के प्रकोप से जोड़ कर देखा जा रहा है। राज्य में संक्रमित बच्चों के ग्राफ में भी उछाल देखा जा रहा है।

    बता दें कि आज जहां एक तरफ हरिद्वार नगर निगम में दर्जनों कर्मी संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया तो वहीं श्रीनगर में मेडिकल कालेज के सात चिकित्सकों सहित कुल 24 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें आठ बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर के लैब टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स शामिल हैं। 24 कोरोना मिले कोरोना संक्रमितों में से श्रीकोट गंगानाली के चार, कोटेश्वर कॉलोनी का एक, चौरास का एक और रुद्रप्रयाग के दो शामिल हैं। बेस अस्पताल के कोरोना वार्ड में आठ कोरोना संक्रमित भर्ती हैं।

    The post उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन मिले चार हजार पार संक्रमित मरीज, 6 की मौत first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दोस्त ने की थी हत्या…

    उत्तराखंड में चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दोस्त ने की थी हत्या…

    खटीमाः उत्तराखंड के नानकमत्ता के रस्तोगी ज्वैलर्स के चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने  सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक ज्वैलर्स के दोस्त और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है जबकि, एक आरोपी अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिल कर लूटपाट के इरादे से रस्तोगी परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल कार वैगनार नंबर-UA06 E 6212 और लूटे गये 35 हजार रुपये भी बरामद किये गए हैं। हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस टीम को ₹4 लाख 46 हजार की इनामी राशि दी जाएगी।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने मृतक अंकित रस्तोगी के सगे संबंधी, दोस्तों और संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों तक पहुंची। आज डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक अंकित रस्तोगी के दोस्त रानू रस्तोगी ने अपने तीन साथियों मुकेश वर्मा, राहुल वर्मा निवासी रुद्रपुर और सचिन सक्सेना निवासी खटीमा के साथ मिलकर लूट के इरादे से हत्या की घटना को अंजाम दिया था।  वहीं मामले में अभी भी एक आरोपी सचिन सक्सेना फरार है। जिसकी तालाश की जा रही है।

    आपको बता दें कि 29 दिसंबर को नानकमत्ता थाना क्षेत्र में देवा नदी के किनारे ग्राम सिद्धानवदिया के बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो लाशें मिली थी, जिनकी पहचान अंकित रस्तोगी (उर्फ अजय पुत्र शिवशंकर रस्तोगी निवासी नानकमत्ता, उम्र करीब 28 वर्ष) और उसके भांजे उदित रस्तोगी (पुत्र अनिल रस्तोगी निवासी कस्बा शाही जिला बरेली, उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई थी। वहीं अंकित रस्तोगी की मां आशा देवी (पत्नी शिवशंकर रस्तोगी, उम्र 55 वर्ष) व नानी सन्नो देवी (पत्नी स्व0 हजारा सिंह निवासी शाही जिला बरेली, उम्र 75 वर्ष) के शव घर से बरामद हुए थे, जिनके गले भी धारदार हथियार से रेत कर निर्मम हत्या की गयी थी.

     

    The post उत्तराखंड में चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दोस्त ने की थी हत्या… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें ट्रांसफर लिस्ट

    उत्तराखंड आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें ट्रांसफर लिस्ट

    देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार तबातोड़ तबादलों की कार्रवाई कर रही है।हर विभाग में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करने के बाद आज (बुधवार) आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने कई जिलों में आबकारी अधिकारियों और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों sicbo के ट्रांसफर कर दिए है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट…

    The post उत्तराखंड आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें ट्रांसफर लिस्ट first appeared on Uttarakhand Today News.

  • BIG NEWS: देहरादून में अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलेगी एंट्री, आदेश जारी

    BIG NEWS: देहरादून में अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलेगी एंट्री, आदेश जारी

    देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब सख्ती बढ़ती जा रही है। देहरादून में शासन ने बॉर्डर पर निगरानी तेज कर दी गई है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट प्रवेश पर बैन लग गया है। अब देहरादून में एंट्री के लिए 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर, ट्रूनेट व एंटीजन जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। आशारोडी, कुल्हान, रायवाला, ISBT बस स्टेशन, जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट एंव रेलवे स्टेशन पर Random sampling की जा रही है। हालांकि राज्य के भीतर विभिन्न जिलों में आवाजाही के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया है, अलबत्ता लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना जरूरी होगा।

     

     

    The post BIG NEWS: देहरादून में अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलेगी एंट्री, आदेश जारी first appeared on Uttarakhand Today News.

  • बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    रुड़की: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस की नाक के नीचे बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। बड़ी खबर रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से आ रहे है। यहां  प्राइवेट हॉस्पिटल में लूटपाट की घटना को अंजाम देने आए तीन बदमाशों ने हॉस्पिटल संचालक के रिश्तेदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। शोर सुन मौके पर पहुंची भीड़ को देख बदमाश फरार हो गए है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दिन दहाड़े हॉस्पिटल में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहींं घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। आखिरकार कैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं ?

    The post बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां…

    उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां…

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन और कोविड केसों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि नाइट कर्फ्यू को प्रभारी ढंग से लागू किया जाए। प्रदेशभर में रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा। पिछले दिनों देश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से मिले दिशा-निर्देश के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। केवल आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि देश के साथ ही उत्‍तराखंड में भी कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

    The post उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप , मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    उत्तराखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप , मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    देहरादूनः देवभूमि उत्तराखंड में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। महिला सुरक्षा के तमाम दावें खोंखले साबित हो रहे है। राजधानी दून और हरिद्वार से नाबालिग बच्चियों संग गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मीडिया  रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के वंसत बिहार थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पहले किशोरी का अपहरण करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ दरिंदगी कर छोड़कर फरार हो गए। वहीं दूसरी और कोतवाली क्षेत्र लक्सर  में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वहीं पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों में एक नाबालिग बताया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि देहरादून में युवक विक्रम और उसके दोस्त की पहले से ही नाबालिग पर गंदी नजर थी। 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी बाथरूम गई। इसी दौरान आरोपित किशोरी का अपहरण कर अपने कमरे में ले गए, जहां दोनों ने सारी रात किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छोड़कर दोनों फरार हो गए। सुबह जब स्वजनों ने किशोरी को ढूंढा तो वह एक कमरे में पाई गई। किशोरी ने घटना के बारे में अपने स्वजनों को बताया तो स्वजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपित अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    वहीं दूसरी घटना लक्सर की है यहां घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग के साथ दरिंदगी की खबर आई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की दादी ने तहरीर देकर कहा कि किशोरी सातवीं की छात्रा है, 12 दिसंबर को किशोरी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी. इस दौरान एक किशोर उसे रास्ते में मिला, वह अपने दोस्त की मदद से उसे बाइक पर बैठाकर सामने के गांव की ओर ले गए, जहां खेत में आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया, वहीं घटना का जिक्र करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लक्सर छोड़ गए। आरोपितों की धमकी के डरी किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन घटना के बाद वह गुमसुम रहने लगी और किशोरी की तबीयत सही न होने पर उसके परिवार की महिला उसे देखने के लिए आई। काफी पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। वहीं पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी दादी के यहां रहती है। मामले में पुलिस ने कहा कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

     

    The post उत्तराखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप , मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस first appeared on Uttarakhand Today News.

  • हादसाः हंसी-खुशी परिवार संग घूमने आई महिला खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

    हादसाः हंसी-खुशी परिवार संग घूमने आई महिला खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

    उत्तरकाशी: हंसी खुशी परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल से हर्षिल और गंगोत्री घूमने आई एक महिला काल में मुंह में समा गई। बताया जा रहा है कि महिला टहलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंती पुलिस ने आर्मी की मदद से रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से कोहराम मच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री और हर्षिल घूमने आई मधुमिता भूमिक पत्नी गोपाल भूमिक उम्र 41 वर्ष निवासी 126/1 MG रोड 13 A हरिपुरदेवा पश्चिम बंगाल हर्षिल में लक्ष्मी नारायण मन्दिर के समीप अचानक 30 मीटर खाई में जा गिरी। परिजनों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोंगो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी महिला का रेस्क्यू कर आर्मी अस्पताल हर्षिल पहुंचाया, जहां से घायल महिला को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला पर्यटक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

     

    The post हादसाः हंसी-खुशी परिवार संग घूमने आई महिला खाई में गिरी, मची चीख-पुकार first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, होटल सील

    उत्तराखंड में विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, होटल सील

    रुड़की: कोरोना के तीसरी लहर के खतरे के बीच भारत में जहां कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन ने चिंता बढ़ा दी है। हर दिन बढ़ता संक्रमितों का आंकड़ा परेशानी का सबब बन रहा है। वहीं उत्तराखंड के रुड़की में एक होटल में ठहरे एक विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टर ने मरीज को ओमीक्रोन का संदिग्ध मानते हुए फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है और होटल को सील कर दिया गया है। साथ ही होटल स्टाफ के सैंपल लिये गए हैं।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की में भगवानपुर थाना क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित एक होटल में यमन का एक नागरिक ठहरा हुआ था, जिसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर व्यक्ति का सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है और उक्त मरीज को ओमीक्रोन का संदिग्ध मानते हुए फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है। होटल के स्टाफ के 62 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही होटल व आसपास क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए होटल को सील कर दिया।

    The post उत्तराखंड में विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, होटल सील first appeared on Uttarakhand Today News.