Author: न्यूज़ डेस्क हरिद्वार टुडे न्यूज़

  • सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर होगा हरिद्वार नगर निगम और सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम

    सीडीएस बिपिन रावत के नाम पर होगा हरिद्वार नगर निगम और सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम

    हरिद्वार: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरे देश और उत्तराखंड में शोक की लहर है। देशभर में लोग बिपिन रावत को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। पहाड़ सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए हरिद्वार नगर निगम मेयर अनिता शर्मा ने निगम के मुख्य द्वार का नाम ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्मृति द्वार’ रखने की घोषणा की है। वहीं  हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने सैन्यधाम के प्रवेश द्वार का निर्माण जनरल रावत के नाम पर करवाए जाने का एलान किया।

    आपको बता दें कि बिपिन रावत उत्तराखंड के वीर सपूत थे. उनके निधन के बाद उनके नाम पर प्रदेश में शहीद स्मारक, सड़क, स्कूल आदि बनाए जाने की मांग हो रही है। इन सबके बीच हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनिता शर्मा ने निगम के मुख्य द्वार का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा कर दी है।  मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि निगम के मुख्य द्वार को अब बिपिन रावत स्मृति द्वार के नाम से जाना जाएगा।

    गौरतलब है कि सीडीएस बिपिन रावत  समेत कुन्नूर हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज बेस हॉस्पिटल से उनके सरकारी आवास पर लाया गया। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गणमान्यों का तांता लगा हुआ है। नम आंखों से जनरल बिपिन रावत की बेटियों ने भी अपने पिता को विदाई दी. उनके सम्मान में 17 तोपें और 800 जवान सलामी देंगे।

  • हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, एसएसपी ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़

    हरिद्वार में हाथियों का उत्पात, एसएसपी ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़

    हरिद्वार: उत्तराखंड में हाथियों का आतंक https://cinefilmes.org/ देखने को मिल रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में हाथी लगातार आबादी में घुस रहे है। इस बार हाथियों के झुंड ने एसएसपी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ मचाई है। दो से तीन हाथी पहले तो एसएसपी कार्यालय के बाहर चहलकदमी करते रहे।

    इसके बाद कार्यालय की दीवार से सटे पीपल https://cafeinscottsdale.com/ के पेड़ के पत्ते और छाल खाई। हाथी इतने में ही नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया और दीवार ढहा दी।

    गौरतलब है कि हरिद्वार का बहुत बड़ा हिस्सा हरिद्वार राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से slot bonus new member लगा होने के कारण आए दिन जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्रों में आते रहते हैं।

    इससे अक्सर वन्य जीव और मानव टकराव की स्थिति बन जाती है। https://dinaspariwisatabalangan.com/ बताया जा रहा है कि हाथी अक्सर पार्क की सीमा से निकलकर एसएसपी कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। हाथियों के आबादी में घुसने का ये सिलसिला नया नहीं है।

    अभी दो दिन पहले भी हाथियों का एक झुंड जगजीतपुर में मातृ सदन आश्रम के पास आबादी में घुस आया था। वन विभाग लगातार जंगली sbobet जानवरों को रोकने के लाख दावे करता है लेकिन फिर भी ये जानवर आबादी में घुस रहे हैं।

  • CDS बिपिन रावत सहित 13 पार्थिव शरीर ले जा रही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

    CDS बिपिन रावत सहित 13 पार्थिव शरीर ले जा रही एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

    दिल्लीः देशभर में सेना के हेलिकॉप्टर क्रेश होने और सीडीएस रावत सहित 13 लोगों की मौत का गम है। ऐसे में एक और हादसे की खबर आई है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य मृतकों का पार्थिव शरीर ले जा रही ऐंबुलेंसों में से एक का ऐक्सिडेंट हो गया है। गुरुवार सुबह ही मृतकों का पार्थिव शरीर वेलिंगटन से मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया था। रेजिमेंटल सेंटर से इनके पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस ले जाया जा रहा था कि तभी काफिले में शामिल एक ऐंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस के रास्ते में मेट्टूपलयम के पास हुआ है। जिसके बाद पार्थिव शरीरों को सुलूर एयरबेस से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया गया। बता दें कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर ले जाया जाएगा। यहां उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। बुधवार दोपहर तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में सीडीएस, उनकी पत्नी और 11 अन्य कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं दूसरी और दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर एक बयान जारी किया ।

     

  • ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, क्षेत्र में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, क्षेत्र में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    ऋषिकेश: उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां  ऋषिकेश के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बताया जा रहा है ये शव लेबर कॉलोनी के पास जंगल में मिला है।  स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को मौके से कपड़ों एवं अन्य सामान से भरा एक बैग भी मिला है। लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे कि युवती की पहचान हो सके। युवती के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ है। मौके पर मिले बैग के अंदर एक रेलवे का टिकट बरामद हुआ है, जो 3 महीने पुराना है। टिकट हरिद्वार से उड़ीसा के कटक का है। अब पुलिस टिकट के आधार पर जांच कर रही है। शुरूआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है।

     

  • सलामः टिहरी का लाल पंचतत्व में विलीन, शहीद के पिता ने कहा दूसरे बेटे को भी भेजेंगे सेना में…

    सलामः टिहरी का लाल पंचतत्व में विलीन, शहीद के पिता ने कहा दूसरे बेटे को भी भेजेंगे सेना में…

    टिहरीः वीरभूमि उत्तराखंड में टिहरी आज उस वक्त शोक में डूब गई। जब नागालैंड में कम उम्र में शहीद हुए गौतम लाल का अलकनंदा नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर शहीद गौतम के पिता रमेश लाल ने नम आंखों से कहा कि बेटे के जाने का गम तो है, लेकिन बेटे की शहादत पर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने सेना के अधिकारियों से बात करते हुए अपने दूसरे बेटे को भी सेना में भेजने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को सेना में भेजकर देश सेवा करना चाहते हैं। वहीं शहीद की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा गांव रो पड़ा।

    बता दें कि शहीद गौतम लाल का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही तिरंगे में लिपटा शहीद गौतम लाल का पार्थिव शरीर गांव लाया गया तो पूरा गांव रो पड़ा। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। शहीद गौतम लाल के लिए सभी की आंखों से आंसू निकले तो उनकी शहादत पर गर्व भी महसूस कर रहे थे। शहीद के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि शहीद गौतम का बलिदान हमेशा याद रहेगा और गौतम लाल हम सब के दिलों में अमर रहेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि शहीद गौतम लाल के लिए मुझे बहुत दुःख है। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री से मिलेंगे और अस्पताल का नाम गौतम लाल के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही शहीद सैनिकों के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

  • टिहरी में “आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर महिला सशक्तिकरण का प्रारंभ, मार्शल आर्ट सीख रही छात्राएं

    टिहरी में “आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर महिला सशक्तिकरण का प्रारंभ, मार्शल आर्ट सीख रही छात्राएं

    टिहरीः टिहरी में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है।  पुलिस द्वारा मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी में  05 दिवसीय “आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर महिला सशक्तिकरण का प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 60 छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

    आपको बता दें कि एसएसपी तृप्ति द्वारा महिला हेल्पलाइन, नई टिहरी के सौजन्य से जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में “आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा भी क्षेत्राधिकारी टिहरी महेश चंद्र बिंजोला व देवेंद्र सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक) की देखरेख में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी, नई टिहरी में 05 दिवसीय “आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम” प्रारंभ किया गया है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक राजेंद्र गुप्ता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (थर्ड डेंन ब्लैक बेल्ट, कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट, ऋषिकेश) द्वारा छात्राओं को दूसरों की पकड़ से खुद को छुड़ाकर अटैक करने, बेसिक पंच, डबल पंच आदि के संबंध में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

     

     

  • फिर उत्तराखंड आ रहे है केजरीवाल, काशीपुर में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

    फिर उत्तराखंड आ रहे है केजरीवाल, काशीपुर में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

    देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार करने में जुटी हुई है। ऐसे में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल आगामी 11 दिसंबर को काशीपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान माना जा रहा है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल महिलाओं से जुड़ी किसी बड़ी घोषणा का भी आगाज कर सकते हैं।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आप पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से जनता के मुद्दों में और मुद्दे समाहित करने के लिए 11 दिसंबर को काशीपुर पहुंच रहे हैं, जहां पर वह एक और बड़ी घोषणा करेंगे। यह उनका आधिकारिक रूप से पांचवां उत्तराखंड दौरा होगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल काशीपुर में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  काशीपुर दौरे के दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल काशीपुर पहुंचकर कोई बड़ी घोषणा करके प्रदेश की राजनीति में सियासी उबाल ला सकते हैं।

  • नकली कॉस्मेटिक सामान से हो जाए सावधान, उत्तराखंड में यहां नामी कंपनियों के नाम से बिक रहा माल…

    नकली कॉस्मेटिक सामान से हो जाए सावधान, उत्तराखंड में यहां नामी कंपनियों के नाम से बिक रहा माल…

    हल्द्वानी: अगर आप भी ब्रांडेड कंपनियों के कॉस्मेटिक सामान इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। कुछ दुकानदार कंपनी के नकली प्रोडक्ट बेच रहे हैं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में फाइनेंशियल टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी कर नकली सामान बिकने का खुलासा किया है। टीम ने  बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में दो दुकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों का नकली माल पकड़ा है। साथ हीं, दुकान को सील कर दिया गया है। जब्त किए गए माल को जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान संबंधित कंपनियों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंबे समय से हल्द्वानी शहर में ब्रांडेड कंपनियों के नकली कॉस्मेटिक सामान बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान में बनभूलपुरा लाइन नंबर एक में इरफान कादरी की कॉस्मेटिक की दुकान और मून पैलेस कॉस्मेटिक की दुकानों में छापेमारी की गई है। जहां से लाखों रुपए का नकली कॉस्मेटिक माल  बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला है कि दुकानदार रुद्रपुर से किसी कंपनी से ब्रांडेड कंपनी का नकली माल लाकर हल्द्वानी शहर में छोटे-छोटे दुकानदारों को सप्लाई करते थे। जब्त किए गए माल को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

  • पीएम मोदी की रैली के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, सियासी तापमान गर्म

    पीएम मोदी की रैली के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, सियासी तापमान गर्म

    देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन दिनों से मौसम खराब है। धूप के दर्शन नहीं हुए, बादल छाए हुए हैं। ऊपरी इलाकों पहाड़ पर बर्फबारी और बारिश होने से ठंडी बढ़ गई है। ‌फिर भी देहरादून में सियासी तापमान गर्म है। भाजपाइयों में जोश छाया हुआ है। ‌पूरे शहर में भाजपा नेताओं की व्यवस्थाओं को लेकर गाड़ियां दौड़ रहीं है। ‌पूरा शहर बैनर, पोस्टरों से पाट दिया है। मंच सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्री, आला अफसर भी दिन-रात एक किए हुए हैं। ‌ कहीं कोई कमी न रह जाए इसके लिए मुख्यमंत्री धामी खुद भी मीटिंग कर रहे हैं। यह सब हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर। 4 दिसंबर, शनिवार को पीएम मोदी 11 बजे देहरादून आ रहे हैं।

    शहर का ‘हृदय स्थल’ कहे जाने वाले घंटाघर से चंद कदम की दूरी पर है परेड ग्राउंड। यह वही ग्राउंड है जहां हर साल राजधानी के लोग दशहरा पर रावण का पुतला दहन देखने आते हैं। इसी परेड ग्राउंड से शनिवार को प्रधानमंत्री एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। हाल के महीनों में प्रधानमंत्री का उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा है। करीब डेढ़ महीने पहले अक्टूबर में पीएम मोदी ऋषिकेश एक कार्यक्रम में आए थे। उसके बाद पिछले महीने 5 नवंबर को प्रधानमंत्री भगवान केदारनाथ के दर्शन कर लौट गए थे। लेकिन पीएम का यह दौरा कुछ महीनों में होने जा रहे राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी को लेकर पूरे शहर को भाजपा नेताओं ने दुल्हन की तरह सजा दिया है। परेड ग्राउंड से लेकर मुख्य मार्गों, कालोनियों और गली मोहल्लों में प्रधानमंत्री के बड़े-बड़े कटआउट, बैनर, पोस्टर और झंडे लगाए गए हैं। साथ में अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री धामी समेत भाजपा के प्रदेश और चुनाव प्रभारियों के भी पोस्टर लगाए गए हैं। जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे हैं। पूरे परेड ग्राउंड को प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ता एसपीजी ने घेर रखा है। शहर में लोगों की आने जाने वालों की निगाहें अपने आप ही प्रधानमंत्री के लगाए गए बड़े कटआउट और पोस्टर पर आकर रुक जाती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में चार दिसंबर को होने वाली रैली को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए भाजपा का छोटा से बड़ा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटा हुआ है। भाजपा ने रैली में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। पहली बार पार्टी मोदी की रैली में लोगों को निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रही है। शुक्रवार को पीएम की रैली को भव्य बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। राज्य के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री की कल होने वाली जनसभा के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाया हुआ है सोशल मीडिया, पोस्टर बैनर और नुक्कड़ नाटक के सहारे लोगों को जनसभा में जाने के लिए आह्वान कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री कल देहरादून के परेड ग्राउंड से विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा करेंगे। पीएम 18000 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने आ रहे हैं। इस परियोजना के तहत दिल्ली से देहरादून के बीचे की कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। इससे दिल्ली से देहरादून या देहरादून से दिल्ली जाने वाले लोगों को यात्रा में राहत मिलेगी। जिसे लगभग 8300 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके शुरू होने से देहरादून से यात्रा करने वालों को छह घंटे बजाय अब सिर्फ 2.5 घंटे लगा करेंगे। यह एक्सप्रेस वे हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ और बड़ौत से कनेक्टिविटी के लिए 7 प्रमुख इंटरचेंज होगा। इसमें अप्रतिबंधित वन्यजीव आंदोलन के लिए एशिया का सबसे बड़ा वन्यजीव गलियारा (12 किमी) होगा। कल होने जा रही प्रधानमंत्री की यह रैली उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी माना जा रहा है।

  • उत्तराखंड की सियासत में छाया है ये वीडियो, बागी नेता के प्रोग्राम में विधायक ने लगाए डुमके

    उत्तराखंड की सियासत में छाया है ये वीडियो, बागी नेता के प्रोग्राम में विधायक ने लगाए डुमके

    हरिद्वार: उत्तराखंड की सियासत चुनाव के मद्देनजर हलचल बढ़ी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप, दल-बदल का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज है। सियासी घमासान के बीच हरीद्वार रानीपुर विधायक आदेश चौहान का डांस खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान जिस कार्यक्रम में डिस्को डांस कर रहे हैं वो शिवालिक नगर, नगर पालिका के चुनाव में बागी हुए उपेंद्र शर्मा के बेटे तुषार की शादी का है बागी नेता के कार्यक्रम में विधायक के ठुमके लगाने से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।

    आपको बता दें कि , 3 साल पहले शिवालिक नगर पालिका के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राजीव शर्मा के खिलाफ खुले तौर पर एक खेमा चेयरमैन के खिलाफ लड़ा था, जिन्होंने उन्हें हराने के लिए जी-जान लगा दी थी। उपेंद्र शर्मा उन्हीं में एक थे, जो तब महज कुछ ही वोटों से हार गए थे। अब आदेश चौहान के बागी नेता के बेटे की शादी में जाने से फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि रानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। उज्ज्वल पंडित की दावेदारी भी कहीं न कहीं आदेश चौहान की परेशानियों का कारण है। यही कारण है कि आदेश पुराने लोगों से मेल-जोल बढ़ाकर उन्हें साथ लाने की कोशिशों में जुटे है। इसी तरह के कयासों के साथ आदेश चौहान के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है।

    .