Author: न्यूज़ डेस्क हरिद्वार टुडे न्यूज़

  • उत्तराखंडः दूध लेने जा रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली, क्षेत्र में मची सनसनी

    उत्तराखंडः दूध लेने जा रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली, क्षेत्र में मची सनसनी

    काशीपुर: उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं बढती जा रही है। शुक्रवार को उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोली महिला के गले में लगी है। घटना आईटीआई थाना क्षेत्र की पैगा पुलिस चौकी के ग्राम महुआखेड़ागंज की है।  वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला दूध लेने जा रही थी.आनन- फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया । जहां हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • उत्तराखंड पुलिस विभाग में बढ़ रहे कोरोना केस, 50 से ज्यादा मिले संक्रमित पुलिसकर्मी

    उत्तराखंड पुलिस विभाग में बढ़ रहे कोरोना केस, 50 से ज्यादा मिले संक्रमित पुलिसकर्मी

    देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। सिर्फ मामले ही नहीं बढ़ रहे, बल्कि अब संक्रमण दर में भी इजाफा हो रहा है। जिसने सरकार के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। उत्तराखंड पुलिस विभाग में कोरोना संकरण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। गुरुवार सुबह तक उत्तराखंड पुलिस विभाग में 13062 से अधिक पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट किए हैं। इसमें 50 से अधिक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी कर्मियों के डबल डोज लगे होने के बावजूद संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। दूसरी तरफ पुलिस के सभी कार्य स्थलों में तेजी से टेस्टिंग प्रक्रिया भी बढ़ाई जा रही है।

    आपको बता दें कि बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे के दौरान ऋषिकेश परमार्थ निकेतन के कार्यक्रम पर ड्यूटी में तैनात 7 पुलिसकर्मियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों के नए सिरे से कोविड टेस्ट हुए। प्रदेश में 13062 से अधिक पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट किए गये हैं। इसमें 50 से अधिक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने वाले कर्मी सबसे अधिक इंडियन रिजर्व बटालियन रामनगर (IRB-1st) में हैं। यहां 25 जवान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि हरिद्वार जनपद में 10 और पौड़ी में 6 जवान कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें वैक्सीन की डबल डोज लगी थी।

  • आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई, आरो कंपनी में की छापेमारी कर खंगाले दस्तावेज

    आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई, आरो कंपनी में की छापेमारी कर खंगाले दस्तावेज

    रुड़की: उत्तराखंड में एक बार फिर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार सुबह हरिद्वार में देश की नामचीन कंपनी आरो  में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। जैसे ही कंपनी में आयकर विभाग की टीम पहुंची तो वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने सभी वर्करों और कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने बंदाखेड़ी गांव के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरो कंपनी में पहुंच गुरुवार की सुबह करीब 9:30 छापेमारी की कार्रवाई की। कर्मचारियों को कम वेतन देकर कागजात में अधिक दिखाने के मामले में भी यह कार्रवाई की गई है। अभी कंपनी के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। साथ ही आयकर विभाग के अधिकारी भी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।

    वहीं किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस छापेमारी से कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कंपनी में मौजूद कुछ कर्मचारियों के मोबाइल अधिकारियों ने जब्त किए हैं। साथ ही फाइल और अन्य कागजात भी कब्जे में लिए हैं। वहीं अभी तक आयकर विभाग की छापामारी जारी है।

  • उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से बढ़ी मुश्किलें ,यहां जम गए नदी झरने

    उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से बढ़ी मुश्किलें ,यहां जम गए नदी झरने

    चमोली: उत्तराखंड में मौसम  का मिजाज बदलता रहता है। इस बदलते मौसम के साथ लगातार ठंड में भी इजाफा हो रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी में जहां दो दिन से सूरज नहीं निकला है तो वहीं पहाड़ में भीषण ठंड से पानी भी जम जा रहा है। ऐसा ही नजारा चमोली में देखने को मिल रहा है। यहां कड़ाके की ठंड से नीती मलारी घाटी में झरने, नाले, गाड़-गदेरे बर्फ में तब्दील हो गए है। इतना ही नहीं पानी के तालाबों के ऊपर पाला जमने से तालाब भी जमे हुए हैं। इन दिनों पर्वतीय और मैदानी जिलों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

    आपको बता दें कि अंडमान सागर के मध्य भाग के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। पांच दिसंबर तक इसके पश्चिम व उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसकी वजह से उत्तर भारत में बारिश व हिमपात की संभावना बन रही है। नैनीताल और अल्‍मोड़ा में बूदांबादी हो रही है तो कुमाऊं भर में आसमान में बादलों का पहरा है। मौसम के बदले रुख से ठंड बढ़ गई है। यही हाल रानीखेत का भी है। रानीखेत व आसपास के पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद ठीकठाक बारिश की संभावना है।

    गौरतलब है कि बीते दो दिनों से मौसम की आंख-मिचौली के चलते ठंड और बढ़ गई है। वहीं चमोली में कड़ाके की ठंड से नीती मलारी घाटी में झरने, नाले, गाड़-गदेरे सब जमकर बर्फ बन गये हैं। साथ ही पानी के तालाबों के ऊपर पाला जमने से तालाब भी जमे हुए हैं। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती ठंड के कारण लोग अपने घरों के अंदर ही कैद होने को मजबूर हैं. चमोली में घाट, जोशीमठ, पोखरी, देवाल, निजमुला घाटी में सुबह और शाम को शीतलहर और बर्फीली हवाएं चल रही हैं।

  • बसपा ने उत्तरांखड चुनाव के लिए ठोकी ताल, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    बसपा ने उत्तरांखड चुनाव के लिए ठोकी ताल, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी है। बीजेपी कांग्रेस आप जहां एक दूसरे को टक्कर देने में लगी है तो वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी प्रदेश में ताल ठोक दी है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हरिद्वार में 5 सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। हरिद्वार की लक्सर विधानसभा के लिए पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद, झबरेड़ा के लिए आदित्य बृजपाल, खानपुर के लिए चौधरी रविंद्र पनियाला, पिरान कलियर सीट के लिए सुरेंद्र सैनी, हरिद्वार ग्रामीण के लिए दर्शन लाल शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है।

    आपको बता दें कि बसपा के पश्चिमी यूपी एवं उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन का कहना है कि 2022 के चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश के अनुरूप अपनी-अपनी विधानसभा सीटों में पूरी मेहनत के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी के लिए काम करेंगे।सभी 70 विधानसभाओं पर प्रत्याशी खड़े करेगी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बसपा प्रदेश में शिक्षा, सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराएगी।  बसपा ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्लान किया है कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में मजबूती के साथ कार्य करें, ताकि उत्तराखंड में बसपा की सरकार बन सके।

  • पौड़ी में इन मांगों को लेकर अनशन पर बैठे नन्हें-नन्हें मासूम, जानिए वजह

    पौड़ी में इन मांगों को लेकर अनशन पर बैठे नन्हें-नन्हें मासूम, जानिए वजह

    पौड़ी। उत्तराखंड के राज्य बने 21 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी उत्तराखंड मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आज भी पर्वतीय इलाकों में ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर हैं। अब नन्हे नन्हे बच्चे भी अनशन करने और धरने पर बैठने को मजबूर हो गए हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है जहां एक ओर सीएम धामी बड़ी बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और घोषणा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पौड़ी के एक गांव में सड़क और पुल की मांग के लिए छोटे छोटे बच्चे जुलूस निकाल रहे हैं। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि दुगड्डा ब्लाक के जुवा, बंगला और भैड़ गांव के बच्चों के हाथ में किताबों की जगह बैनर व तख्तियों ने ले ली है। लंगूरगाड नदी पर पुल के निर्माण की मांग को लेकर भूख बर्दाश्त न कर पाने वाले नौनिहाल दिनभर अनशन पर बैठे रहे। वैसे तो पुल निर्माण के लिए नदी के तट पर ग्रामीणों का अनशन 20 दिन से चल रहा है। अब ग्रामीणों को छोटे छोटे बच्चों का साथ मिल रहा है। जन आंदोलन के गर्भ से जन्मे राज्य की भावी पीढ़ी के हाथ में मांगों का बोझ राज्य के विकास के दावों की पोल खोलता है।

  • सेनेटरी इंस्पेक्टर का यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    सेनेटरी इंस्पेक्टर का यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    विकासनगर: राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां दून से सटे विकासनगर में जंगल में एक इंस्पेक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों पेड़ से लटकता मिला है। शव की शिनाख्त चकराता कैंट में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश 24 नवंबर से लापता थे। जिसके बाद से परिजन लगातार उनकी खोजबीन में थे। मोबाइल सर्विलांस  की लोकेशन के बाद आज सुरेश का शव जंगल में लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुरेश सिंह उत्तरकाशी के बड़कोट निवासी थे। छावनी परिषद में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा पुत्र गोपाल सिंह हाल निवासी कैंट क्वार्टर छावनी परिषद चकरता बुधवार 24 नवंबर को साढ़े बजे गेट नंबर एक पर तैनात थे। लेकिन साढ़े नौ बजे के बाद वह अचानक गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

    बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे छावनी परिषद कार्यालय के अधीक्षक अमित साहू के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भी आया। लेकिन जिस नंबर से मैसेज आया, वह नंबर मैसेज भेजने के बाद बंद हो गया। इसके बाद पुलिस ने लापता सेनेटरी इंस्पेक्टर की तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस में सुरेश के मोबाइल का अंतिम लोकेशन टीमली के जंगल में मिली थी। जिसके बाद विकासनगर पुलिस जंगल में लगातार उनकी तलाश कर रही थी।इसी दौरान एक दिसंबर को पुलिस को उनका शव रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटकता मिला।

  • वन विभाग ने स्वीकृत सड़क निर्माण को रुकवाया, आक्रोशित ग्रामिणों ने किया हंगामा

    वन विभाग ने स्वीकृत सड़क निर्माण को रुकवाया, आक्रोशित ग्रामिणों ने किया हंगामा

    ऋषिकेश: उत्तराखंड में भले ही डबल इंजन सरकार विकास के तमाम दावें कर रही हो लेकिन राज्य में विकास की रफ्तार बेहद कम है। आदेश के बावजूद गुमानीवाला क्षेत्र में वन विभाग विकास में रोड़ा लगाने में लगा है। इसका नजारा उस समय देखने को मिला, जब गुमानीवाला के भट्टोवाला क्षेत्र में अखिलेश्वर महादेव मंदिर की 250 मीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। वन विभाग ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। कागज पूरे होने के बावजूद वन विभाग सड़का निर्माण नहीं होने दे रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

    बताया जा रहा है कि कई सालों के इंतजार के बाद अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पास 250 मीटर की सड़क का निर्माण कार्य  मंगलवार को शुरू हुआ। सड़क निर्माण की सूचना मिलते ही वन विभाग ने काम रुकवा दिया। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति के कागज भी वन विभाग के अधिकारियों को दिखाए, फिर भी वन विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने नहीं दिया। वन विभाग द्वारा काम रूकवाए जाने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी। तो मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इक्कट्ठा हो गए। उन्होंने विभाग का विरोध किया तो इसके बाद मामला हंगामा और हाथापाई तक जा पहुंचा, जिसके बाद वन विभाग पीछे हटता दिखाई दिया। लंबी कहासुनी के बाद आखिरकार सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है।

  • उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, अगले तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

    उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, अगले तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

    देहरादूनः उत्तराखंड में अब ठंड कि ठिठुरन बढ़ने वाली है। आगामी दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश एवं बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश और शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ देहरादून, नैनीताल जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है।  दो दिसंबर को पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर,देहरादून, नैनीताल जिलों के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है। तीन दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

    बताया जा रहा है कि 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक पश्चिमी यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं, वेदर डिपार्टमेंट का कहना है कि 1 से 6 दिसंबर तक दो बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाले हैं। इस कारण पश्चिमी यूपी में 1-2 दिसंबर को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिसका असर देशभर में पहाड़ से लेकर मैदान तक देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में शीत का प्रकोप बढ़ सकता है।

     

  • उत्तराखंड की सियासत में घमासान जारी, अब पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह सैनी कांग्रेस में हुए शामिल

    उत्तराखंड की सियासत में घमासान जारी, अब पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह सैनी कांग्रेस में हुए शामिल

    देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सियासी हलचल के बीच चुनाव से पहले सभी पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला जारी है।बीजेपी नेता कांग्रेस तो कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल होकर पार्टियों को झटका दें रहे है। आज (मंगलवार) पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साहब सिंह सैनी  को पार्टी की  सदस्यता दिलाई है।

    वहीं साहब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों पर सैनी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि  हरिद्वार जिले में तीसरे सबसे ज्यादा संख्या में सैनी समाज के लोग रहते हैं, लेकिन राजनीतिक दल उनका इस्तेमाल करते आए हैं, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी और राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय  बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

    चर्चा है कि 4 दिसंबर को कांग्रेस के कई बड़े नेता पीएम मोदी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे अफवाह बताते हुए कहा है की हम साहब सिंह सैनी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हैं। अभी काफी सैनी भाई कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे।