देहरादून: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु हंसी-खुशी टनकपुर स्थित पूर्णागिरी माता के मंदिर जा रहें थे , रास्ते में वाहन पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि आठ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं शवों को कब्जें में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदायूं के रहने वाले 12 से अधिक लोग पिकअप पर सवार होकर उत्तराखंड के पूर्णागिरि माता के मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. शनिवार की देर रात पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जतीपुर गांव के पास पहुंचते ही पिकअप पुलिया से टकराकर खाई में पलट गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
घायलों की पहचान बदायूं निवासी टेम सिंह, महाराज सिंह, रूपेश, सुदेश, कुंदन, राम बहादुर व सेतु के रूप में हुई है। वहीं मृतकों के शव कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्त बहराइच निवासी धनीराम व पिकअप सवार युवक के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शनिवार (आज) को डबल मर्डर केस से दहल उठी है। जहां एक और करनपुर इलाके में दिन दहाड़े एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या से दहशत का माहौल है तो वहीं दूसरी और कैंट थाना क्षेत्र में कार में शव मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दीपलोक फुवारा चौक के पास एक कार नंबर DL5CE 1141 में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जा रही है। जांच में मृतक की शिनाख्त रणजीत ओलख पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67 दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर थाना कैंट देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।
वहीं दूसरा मामला थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत करनपुर का है। यहां दिन दहाड़े एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या कर दी गई है। मृतक की शिनाख्त रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर सुरेंद्र जैसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह बात साफ हो पाएगी।

देहरादून। राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार (आज) दीपलोक कॉलोनी में फुव्वारा चौक के पास एक कार में शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के दीपलोक फुवारा चौक के पास एक कार नंबर DL5CE 1141 में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने सिटी कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूप की सूचना पर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच शुरू की। जांच में मृतक की शिनाख्त रणजीत ओलख पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67 दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर थाना कैंट देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।
पूलिस पूछताछ में पता चला है कि उक्त व्यक्ति शराब पीने का आदी था तथा उसका टीबी का इलाज भी चल रहा था। उक्त व्यक्ति अपने घर पर अकेला ही रहता था। पुलिस ने शव और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जा रही है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

देहरादूनः मसूरी रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी में आज शाम से शुरू होने वाले दून लिटरेचर फेस्टिवल में जहां राजधानी के लोगों को बौद्धिक खुराक तो मिलेगी ही साथ ही मनोरंजन का जबरदस्त तड़का भी मिलेगा।आज शुक्रवार को पहले दिन मसूरी रोड स्थित हयात रीजेंसी में शाम साढ़े पांच बजे से उद्घाटन समारोह होगा। इसी दौरान फ्रंट लॉन में आर्ट एंड फोटोग्राफी एक्जीबिशन भी होगी। शाम छह बजे से फ्रंट लॉन में तुषार कपूर बैचलर डैड पुस्तक के बारे में मिली ऐश्वर्या के साथ संवाद करेंगे। दिन के अंतिम सत्र म्यूजिक फ्रॉम द रूट्स ऑफ इंडिया में मालिनी अवस्थी जसबीर जस्सी और वरुण गुप्ता के साथ बातचीत करेंगी।
शनिवार को इम्तियाज अली, प्रह्लाद कक्कड़, गीताश्री और नमिता सिंह जैसी शख्सीयतें होंगी शामिल
शनिवार को पौंधा स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल, रिवरसाइड कैंपस में सुबह 10 बजे पहला सत्र शुरू होगा। मैन ऑडिटोरियम में एवरीवन हेज ए मिथ टू टैल में अक्षत गुप्ता और मिनी भारद्वाज, मृगांक पांडे से बातचीत करेंगे। इसी दौरान हॉल में स्टोरीज आर द ब्रिज टू आर्ट एंड कल्चर में आरती सुनावाला, अंजना बासु व नायनिका महतानी, चेतन वोहरा, अगले सत्र में उन दिन और चंद मुलाकातें पर मदन शर्मा और दिनेश चंद्र जोशी बातचीत करेंगे।
सवा 11 बजे, ललित मोहन रयाल व मनोज पांडे के बीच चक्री चतुरंग सेशन में चर्चा होगी। दोपहर 12 बजे, मसाला शेक्सपीयर में जोनॉथन गिल हैरिस और सिद्धार्थ जैन व योगेश कुमार से बातचीत करेंगे। इसी दौरान हॉल में विश्वास पार्चुरे, आशीष जयसवाल व अनुज वर्मा कक्षा में उत्सुकता और एलजी ऑडिटोरियम में शिव कुणाल वर्मा, अनिरुद्ध चक्रवर्ती व साना दुरानी अल्टरनेटिव एजुकेशन पर मोनिषा दत्ता से बातचीत करेंगे। दोपहर एक से दो बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।
लंच के बाद दोपहर दो बजे मैन ऑडिटोरियम में मेजर जनरल (सेनि) इयान कारडोजो, रचना बिष्ट व गुरवीन चड्ढ़ा के साथ द फेयरलेस मेजर-1971, स्टोरीज ऑफ ग्रिट एंड ग्लोरी फ्रॉम द इंडो पाक वॉर पर संवाद, इसी दौरान हॉल में कुछ कहना है तुमसे सेशन में रणवीर सिंह चौहान, संजय अभिज्ञान, डा. कृष्ण अवतार और अतुल पुंडीर बातचीत करेंगे। एलजी ऑडिटोरियम में हितेश शंकर साइंस इन इंडिया पर सबरीश, तीन बजे से सौरभ कृपाल, माधवी मेनन व रिचा द्विवेदी सेक्स, डिजायर एंड कोर्ट और सईद नकवी व अभिमन्यु कृष्णन द मुस्लिम वेनिश्ड पर संवाद करेंगे। पौने तीन बजे से एलजी ऑडिटोरियम में संजीव जैन व श्रीकांत शर्मा का संवाद अब वो तय करता सेशन में होगा। साढ़े तीन बजे गुमशुदा सेशन में जितेन ठाकुर व दिनेश चंद्र जोशी, चार बजे से इंडिया एट 2047 में किरन कार्निक, सुभाष गर्ग का राकेश नांगिया से संवाद है।
शाम चार बजे डीजीपी अशोक कुमार आईपीएस अमित लोढ़ा व अनुपमा खन्ना के साथ खाकी में इंसान, सुभाष पंत व डा. राजेश पाल.. लेकिन फाइल बंद हो चुकी है, पांच बजे दीपम चटर्जी की मिली ऐश्वर्या के साथ द मिलेनियल योगी किताब का विमोचन होगा। शाम पांच बजे रचना बिष्ट व एवीएम (सेनि) अर्जुन सुब्रमण्यम व गुरवीन चड्ढ़ा के साथ द वार स्टोरीज सत्र में रहेंगे। अगला सत्र स्मृति विमर्श का होगा, जिसमें गीता श्री व नमिता सिंह रहेंगे। शाम साढ़े पांच बजे चेंजिंग फेस ऑफ एडवरटाइजिंग में पीयूष पांडे, प्रह्लाद कक्कड़ व मिली ऐश्वर्या का संवाद होगा।
छह बजे सिद्धार्थ जैन, डा. रूबी गुप्ता व आकृति थापा बुक टू स्क्रीन, साढ़े छह बजे प्रिया मलिक व विशाल चौधरी का ग्रेट स्टोरीज हैपन टू दोज हू कैन टैल देम होगा। दिन के आखिरी सत्र में देख तमाशा सत्र में इम्तियाज अली रिचा अनिरुद्ध से बातचीत करेंगे और जीना अभी बाकी है की लांचिंग करेंगे।
तीसरे दिन : सोनू निगम, प्रसून जोशी, अली अब्बास जफर, सोना महापात्रा के साथ डीजीपी अशोक कुमार विमर्श में लेंगे भाग
तीसरे दिन दून इंटरनेशल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में शिव कुणाल वर्मा व अनिरुद्ध चक्रवर्ती मोनिषा दत्ता के साथ इंडियाज वार्स: 1962 व 1965, संजय देसाई, रिचा द्विवेदी, विश्वास पार्चे व डा. क्षितिजा सिंह इट विल मेक सेंस इवेंचुअली सत्र में बातचीत करेंगे। 11 बजे प्रीति सेनॉय, किरन मनराल व शुभी मेहता की क्रिएटिंग कांप्लेक्स करेक्टर्स, ताहिरा कश्यप खुराना व रिचा अनिरुद्ध के बीच द सेवन साइन्स ऑफ बीइंग ए मदर, पूजा मारवाह, विजोय सावन, वेणु अग्रहरी ढ़ींगरा, रुहानी सिंह, रजत शक्ति व आरुषि जैन के बीच पावरहाउस ऑफ फेमिनिटी, एक बजे रस्किन बांड व इम्तियाज अली के साथ मास्टर स्टोरी टैलर्स इन कनवर्शेसन, दो बजे शाजिया इल्मी मलिक, ऋतु भूषण खंडूरी, नेहा जोशी व नीरज सोनी के साथ इंडिया अंडर न्यू लीडरशिप, चंदन सिन्हा व हृदयेश जोशी कबीर के साखी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अमित लोढ़ा व अमित दूबे डा. रूबी गुप्ता के साथ बिहाइंड द बैज: एनफोर्समेंट एंड एनकाउंटर्स, तीन बजे से शोर्मिष्ठा मुखर्जी व अदिति मित्तल अनिषा गुप्ता के साथ कैंसर यू पिक्ड द रांग गर्ल, योगेश कुमार, अभिजय नेगी व अनूप नौटियाल के बीच दून ट्रिविया पर संवाद होगा। द मॉर्डन गेज में सोना महापात्रा व सीमा आनंद, डा. मनाली अरोड़ा व रोहित त्रिवेदी के अतुल पुंडीर के साथ पोइट्री रेक्टल पर संवाद होगा। अद्वैता काला शाम पांच बजे प्रसून जोशी के साथ पहाड़ के प्रसून पर संवाद करेंगी। शाम छह बजे सोनू निगम नितिन अरोड़ा के साथ द चैंज ट्यून ऑफ बॉलीवुड और रात साढ़े आठ बजे हजात रिजेंसी में प्रसून जोशी, अली अब्बास जफर के साथ सतीश शर्मा उत्तराखंड़ ग्रोथ डेकेड विषय पर बातचीत करेंगे।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। ईडी ने देहरादून में पुष्पांजलि रियल एस्टेट डिफॉल्टर कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक लिमिटेड और उसके निदेशक राजपाल वालिया और उनकी पत्नी पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 31 करोड़ 15 लाख की प्रॉपर्टी सीज की गई है। टीम अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुष्पांजलि रियल एस्टेट के संचालक दीपक मित्तल और उनकी पत्नी द्वारा देहरादून में फ्लैट अपार्टमेंट बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के कई मामले थाना राजपुर में 2020 से लगातार दर्ज हो रहे हैं। दीपक मित्तल के खिलाफ थाना राजपुर और डालनवाला में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें दर्जनों पीड़ित लोगों को फ्लैट अपार्टमेंट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की जांच चल रही है।
गौरतलब है किमामले में पुलिस को आरोपियो के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग अपराध से संबंध होने के सबूत मिले हैं, हालांकि इस पूरे प्रकरण में फ्लैट और अपार्टमेंट बेचने के नाम पर 100 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी दीपक मित्तल अपनी पत्नी के साथ पिछले 2 साल से देहरादून से फरार दुबई में छिपा बैठा है। ईडी ने मामले में आज ( बुधवार 30 मार्च 2022) 31 करोड़ 15 लाख की प्रॉपर्टी सीज कर दी है।
ऋषिकेश। राजकीय चिकित्सालय में पढ़े लिखे डॉक्टर,प्रबंधन की अनपढों वाली हरकत तीर्थनगरी को शर्मसार कर रही है। कारण अस्पताल के मेन गेट पर opd के बोर्ड पर इंग्लिश स्पेलिंग का गलत होना है। General की जगह Genreal कर दिया गया है।
दरअसल,अगर बात बोर्ड लगाने वाले की बात करें तो कहा जा सकता है कि उससे जैसे बनाने के लिए कहा गया होगा,उसने वैसे ही बना दिया,लेकिन दुर्भाग्य यह है कि इतनी बड़ी बड़ी डिग्री हासिल किए हुए यंहा के चिकित्सक,प्रबंधन विभाग को यह मिस्टेक नजर नही आ सकी,शर्म और हया की हदों को पार कर रही ये तस्दीक कंही न कहीं अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को बयां कर रही है।
यह कोई पहला मामला नहीं है। यंहा के ट्रामा सेंटर में ड्यूटी बोर्ड पर भी ड्यूटी पर तैनात कोई और होता है और बोर्ड पर किसी और का नाम होता है। यही कारण हैं कि ऋषिकेश राजकीय अस्पताल हमेशा से सुर्खियों में रहता है।