Connect with us

दर्दनाक हादसाः देहरादून में बाईक और कार की भीषण भिड़ंत , एक युवक की मौत , दूसरा गंभीर घायल

उत्तराखंड

दर्दनाक हादसाः देहरादून में बाईक और कार की भीषण भिड़ंत , एक युवक की मौत , दूसरा गंभीर घायल

देहरादूनः तेज रफ्तार का कहर जिंदगियां लील रहा है। राजधानी देहरादून से सटे सेलाकुई से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बाईक और कार में आमने-सामने की भीषण भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो बीबीए के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती देर रात सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में डीबीएस कॉलेज सेलाकुई में बीबीए द्वितीय ईयर के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया, स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों छात्रों को सुभारती अस्पताल झाझरा ले जाया गया, जहां एक छात्र की मौत हो गई और दूसरे छात्र को डॉक्टरों ने सिनर्जी अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…

बताया जा रहा है कि टक्‍कर लगने के कारण बाइक में आग लग गई थी। जिस कारण बाइक और कार दोनों जल गए। मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर आग बुझा दी गई। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। जहां एक छात्र ने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान संजय श्रीवास्तव पुत्र शेखर श्रीवास्तव निवासी कोंडा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। जबकि प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल निवासी वैकुंड पुर छत्तीसगढ़ की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top