Category: उत्तराखंड

  • 28 मार्च 2022 दिन सोमवार का पंचांग और राशिफल

    28 मार्च 2022 दिन सोमवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 28 मार्च 2022

    आज का पंचांग

    दिन – सोमवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास –  चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- एकादशी
    नक्षत्र – श्रवण
    योग – सिद्ध
    करण- बालव
    दिशा शूल- पूर्व दिशा में
    सूर्योदय- 5:58
    आज व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत ।
    आने वाला व्रत:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत -मंगलवार ।
    अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के  7:30 से 9:00 एवं 3:00 से 4:29 तक ।
    पाक्षिक सूर्य—  उ.भा.नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश
    सीता हरण से पूर्व मारीच ने सोने का मृग बनकर आया था।
    राहु काल :- दिन के 10:40 से 12:08 बजे तक ।

             आज का सुविचार

    जो अपने मन की स्थिति को बदल लेता है वह अपने परिस्थिति को भी बदल देता है ।

    28 मार्च का राशिफल—-

    मेष: दिन की शुरुआत व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन शाम होते होते सब ठीक हो जाएगा l धीरे धीरे दिन आपके पक्ष में हो जाएगा l कार्यालय में आपके काम की सराहना होगी l धन संबंधी योजनाओं पर विचार करेंगे l परिवार में शांति रहेगी l आज प्रेम संबंधों के लिए दिन काफी अच्छा है l अपने प्रियजन से मिलने के लिए मन उत्साहित रहेगा l

    वृषभ: आज आप मानसिक रूप से थके रहेंगे l किन्तु शरीर में फुर्ती बनी हुई रहेगी l मेहनत अधिक और फल कम मिलेगा l लेन-देन के काम सावधानी से करे विवाद हो सकता है l परिवार का सहयोग प्राप्त होगा l बच्चों को लेकर तनाव हो सकता है l साथी से मनमुटाव हो सकता है l वाणी पर संयम रखें l सेहत में सुधार होगा l

    मिथुन: आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी जिस से आगे जाकर आपको बहुत लाभ मिलेगा l आज जिस काम में हाथ डालेंगे उस में सफलता हासिल होगी I परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा l आज का दिन हर काम के लिए शुभ है l दोस्तो की मदद से कोई लाभ मिलेगा l

    कर्क: आज आर्थिक मामलों के लिए दिन मध्यम रहेगा l किसी नए प्रस्ताव पर विचार करेंगे किन्तु आज पर्सनल रिश्तों के लिए दिन बहुत प्रभावशाली रहेगा l परिवार में कोई आयोजन हो सकता है l लेकिन अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें l आपकी कहीं बात से रिश्तों में दरार आ सकती है l सोच समझ कर बोले l मूड अच्छा रहेगा l

    सिंह: आज आपका फोकस काम पर रहेगा l कार्यालय में आप आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे l जिसमें सब प्रभावित होंगे l रिश्तों की अहमियत को भी समझने की कोशिश करेंगे l परिवार को समय देंगे l जीवन साथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं l आज के दिन अपने प्रेम का इजहार अवश्य करे l

    कन्या: आज का दिन आनंदमय रहेगा l स्वास्थ्य भी बेहतर होगा l धन का लाभ होगा l कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी l रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर या इनाम मिल सकता है l मूड अच्छा रहेगा l घर परिवार में कोई मंगल काम हो सकता है l जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा l

    तुला: आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं l सेहत का ख्याल रखने की कोशिश करें l आर्थिक विकास होगा l पुराने उधार चुकता होंगे l घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी l बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है l अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे l

    वृश्चिक: आज आप काम करने में सुस्ती का अनुभव कर सकते हैं l शरीर में आलस्य रहेगा l काम पर ध्यान दें l वैसे दिन अच्छा है आर्थिक लाभ प्राप्त होगा l लोगों की मदद भी करेंगे l कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है l लव लाइफ के लिए दिन बढ़िया है पार्टनर के साथ समय बतायेंगे l

    धनु: आज का दिन काम करने में निकल सकता है l अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजना पर काम करेंगे l धन कमाने के अवसर मिलेंगे l पुराने दिए उधार वापस मिल सकते हैं l अचानक किसी से मुलाकात होगी जो आगे आपके लिए फायदेमंद साबित होगी l घर में खुशी का वातावरण रहेगा l

    मकर: आज मन में कई नकारात्मक ख्याल आयेगे l मन उदास रह सकता है l धन कमाने के कई रास्ते खुलेंगे l पर अनावश्यक खर्चों से परेशान हो सकते हैं l कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं l परिवार में माहौल अच्छा रहेगा l आज जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं l शादी के प्रस्ताव मिलेंगे l

    कुंभ: आज आपकी जादुई बातों से कई काम बनते हुए नजर आयेंगे l आज आप बातचीत से सब का मन मोह लेंगे l उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है l आर्थिक स्थिति मजबूत होगी l परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा l जीवन साथी से प्रेम रहेगा l स्वास्थ्य का ख्याल रखें l

    मीन: आज आर्थिक उन्नति के योग हैं l आय में वृद्धि होगी l नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है l अटके हुए काम पूरे होंगे l आज आत्मविश्वास से भरपूर होकर सभी काम पूरा करेंगे l पुराने दोस्तों से मिलने का कार्यक्रम बन सकता है l काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है l परिवार में मधुरता रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलेगा।

  • Breaking: UP में योगी सरकार की सौगात, प्रयागराज से उड़ान सेवा आज से शुरू,,

    Breaking: UP में योगी सरकार की सौगात, प्रयागराज से उड़ान सेवा आज से शुरू,,

     लखनऊ : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए प्रयागराज से हवाई सफर रविवार से शुरू हो गया है। इससे लोगों को लखनऊ आना-जाना आसान हो गया है। घंटों का सफर अब कुछ मिनटों में ही पूरा हाेने लगा है। रविवार को पहला विमान लखनऊ से चलकर सुबह 8:30 बजे प्रयागराज पहुंचा। इंडिगो ने 72 सीटर विमान सेवा शुरू की है। पहले दिन इस विमान से लखनऊ से 62 यात्री प्रयागराज आए हैं। यहां से आने के बाद यह विमान देहरादून गया है। देहरादून से लौटने के बाद शाम को 4:25 बजे यह लखनऊ के लिए रवाना होगा।

    आज शाम को लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट, मंत्री नंदी यात्रियों को देंगे बोर्डिंग पास

    आज शाम को फ्लाइट से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी बोर्डिंग पास देकर रवाना करेंगे। यह विमान नियमित चलेगा। दो वर्ष पहले शुरू हुए प्रयागराज एयरपोर्ट के बाद संगम नगरी अब तक देश के कई शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ गई है। दिनों दिन विमान सेवा में लोगों को रुझान बढ़ रहा है। इसलिए यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

    इंडिगो की फ्लाइट आज शाम से लखनऊ के लिए

    संगम नगरी यानी प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह अच्‍छी पहल है। प्रयागराज से लखनऊ के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलने वाली है। आज यानी रविवार से यात्रियों को यह सेवा मिलने लगेगी। इसका संचालन निजी विमानन कंपनी इंडिगो करेगी। प्रयागराज से फ्लाइट शाम 4.25 बजे रवाना होगी जो शाम 5.10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। कुल 45 मिनट में यात्री लखनऊ पहुंच सकेंगे।

    लखनऊ से सुबह प्रयागराज से रवाना होगी फ्लाइट

    तीन वर्ष के अंतराल के बाद इस फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू हो रहा है। यह भी खास है कि प्रयागराज से चलने वाले सभी फ्लाइट का समय 27 मार्च से बदल जाएगा। कई माह से निरस्त चल रही कोलकाता फ्लाइट के दोबारा शुरू होने की तिथि समर शेड्यूल में नहीं है।

    प्रयागराज-दिल्‍ली फ्लाइट शाम को नहीं बल्कि दोपहर में उड़ान भरेगी

    प्रयागराज एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक अब दिल्ली के लिए प्रयागराज से संचालित होने वाली फ्लाइट शाम को नहीं बल्कि दोपहर में चलेगी। हालांकि दिल्ली के लिए इंडियन एयर लाइंस और इंडिगो की उड़ान शाम को ही उपलब्ध रहेगी।

    मुंबई, बंगलुरू, इंदौर और भोपाल की फ्लाइटों का शेड्यूल

    इसी क्रम में मुंबई की उड़ान दोपहर 1.40 बजे की जगह 2.30 बजे, बंगलुरू की उड़ान सुबह 11:30 बजे की जगह दिन में 3.30 बजे मिलेगी। प्रयागराज से इंदौर के लिए फ्लाइट दिन में 12.10 बजे के स्थान पर 10.15 बजे ही मिलेगी। भोपाल की फ्लाइट दोपहर 2.50 बजे के स्थान पर 11.40 बजे उपलब्ध होगी। इंडियन एयरलाइंस की बिलासपुर फ्लाइट के समय में बदलाव नहीं किया गया है।

  • घोटाला: इस जिले में बिना काम किये की मिल गई मनरेगा मजदूरी, अब कौन भरेगा ये घोटाले की रकम पूरी…

    घोटाला: इस जिले में बिना काम किये की मिल गई मनरेगा मजदूरी, अब कौन भरेगा ये घोटाले की रकम पूरी…

    गढ़वाल: विकास खंड यमकेश्वर के गांव फलदाकोट में मनरेगा के तहत कार्यों के नाम पर हुए कथित घोटाले की जांच के लिए लोकपाल टीम निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने मनरेगा के जॉब कार्ड धारकों से पूछताछ करते हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कार्यों में बिना मजूदरी करने वाले मजदूरों को भी पैसे मिलने का मामला सामने आया। उधर टीम ने गांव में मनरेगा के तहत कार्यों की मौके पर जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।

    आपको बता दें गांव फलदाकोट में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में घोटाले की शिकायत अनीश कंडवाल ने केंद्रीय सतर्कता आयोग से की थी। जिसके बाद जांच के लिए मनरेगा लोकपाल की टीम शनिवार को फलदाकोट गांव में पहुंची और कार्यों का भौतिक सत्यापान किया गया। ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि गांव में मनरेगा के नाम पर लाखों रुपयों की बंदरबाट की गई है। इसके तहत ऐसे लोगों से मजदूरी करना दर्शाया गया, जो पिछले कई वर्षों से बीमारी के चलते चारपाई पर हैं। 2013 से यह मामले सामने आए हैं। वहीं रविन्द्र कुमार एवं दर्शलनाल के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए। बताया जा रहा है जांच टीम को मनरेगा मस्टरोल के आधार पर अधिकांश मामलों में अनियमितता पाई गई। ग्रामीण जांच टीम को भेलड़ूंगा में खड़ंजा मार्ग एवं कंडवाल गाँव खेल मैदान पर ले गए। जांच के दौरान ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा में चहेतों को नियम विरूद्घ मजदूरी का भुगतान किया गया।

    वहीं जांच टीम ने भी मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान के ना पहुंचने और सहयोग नहीं देने पर असंतोष व्यक्त किया। मनरेगा जांच टीम की लोकपाल अरुण कुकशाल ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बाद बयान लेकर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी व शासन को भेजी जाएगी। यदि मामले में अनियमितता पाई जाती है तो एफआईआर और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत कर्ता अनीश कंडवाल ने बताया कि PIL कोर्ट में दाखिल करने जा रहे हैं।

  • Breaking: लालकुआं से हरीश रावत को मात देने वाले भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा,पढिये,,

    Breaking: लालकुआं से हरीश रावत को मात देने वाले भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा,पढिये,,

    देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव सबसे हॉट सीट में लालकुआं पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। नवनिर्वाचित विधायक ने जिला पंचायत सदस्य के पद से अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को शुक्रवार को नैनीताल पहुंचकर सौंप दिया है।

    2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दूचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई व भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर लिया।

    भाजपा ने मोहन बिष्ट को लालकुआं विधानसभा से टिकट दिया। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को करीब 16 हजार मतों से हरा दिया। विधायक बनने के बाद मोहन बिष्ट ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों ने विधायक बनने पर डॉ मोहन बिष्ट का स्वागत किया, जबकि जिला पंचायत सदस्य से उनको विदाई दी।

  • महामहीम: राष्ट्रपति आज हरिद्वार में, व्यवस्थाएं चौकस…

    महामहीम: राष्ट्रपति आज हरिद्वार में, व्यवस्थाएं चौकस…

    हरिद्वार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को धर्मनगरी स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति सुबह 10.40 बजे से 11:50 तक शहर में रहेंगे। उनका सुरक्षा घेरा मजबूत रहेगा।

    पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को तैयारियां पूरी कर लीं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अत्याधुनिक असलहों से लैस जवान तैनात रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी और फ्लीट मार्ग के ऊंचे भवनों पर स्नाइपर निगरानी करेंगे।

    राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर धर्मनगरी को अभेद्य दुर्ग बनाया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा रहेगा। कई इंतजाम प्रत्यक्ष दिख रहे हैं तो कुछ सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखे गए हैं। सशस्त्र बलों के अलावा सादे वस्त्रों में भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। खुफिया एजेंसी के कुछ अधिकारी भी दिल्ली से धर्मनगरी पहुंच गए हैं।

    अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस के अलावा सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फ्लीट वाले मार्गों पर बने होटलों एवं धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। पुलिस ने इनमें ठहरने वाले सभी लोगों के जांच पड़ताल की।

    राष्ट्रपति के धर्मनगरी आगमन को लेकर सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था व अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

    – डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार।

    राष्ट्रपति के आने-जाने पर बंद किया जाएगा यातायात
    रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन जरूरी कामकाज हो तभी बाजार की तरफ निकलें। भेल रानीपुर हेलीपैड से राष्ट्रपति की फ्लीट रवाना होने से 20 मिनट पहले यातायात रोक दिया जाएगा। गलियां सील रहेंगी। राष्ट्रपति सुबह 10.40 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 11.50 बजे दिव्य प्रेम मिशन से फ्लीट हेलीपैड के लिए वापस होगी। राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उनके साथ देश की प्रथम महिला नागरिक सरिता कोविंद भी शिरकत करेंगी। पुलिस अधीक्षक मनोज कात्याल ने बताया कि फ्लीट मार्ग पर पड़ने वाले चौराहों पर ट्रैफिक बढ़ता है तो बीच में धीरे से यातायात को निकाला जाएगा। आपातकालीन वाहनों पर का ध्यान रखा जाएगा। रविवार का दिन होने के कारण भीड़ काफी रहेगी। ऐसे में वैकल्पिक मार्गों से भी यातायात को निकाला जाएगा।

    कई बार की गई रिहर्सल, जाम से परेशान रहे लोग
    राष्ट्रपति के हरिद्वार पहुंचने से पहले शनिवार को पुलिस प्रशासन ने कई बार फ्लीट रिहर्सल की। रिहर्सल होने से पहले सड़कों और गलियों को बंद कर दिया गया। इससे आम लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा बुरा हाल चंद्राचार्य के पास प्रेमनगर आश्रम के सामने से मॉडल कालोनी वाले मार्ग और विवेक विवेक विहार के साथ ही भगत सिंह चौक के पास जाम से रहा। फ्लीट के करीब डेढ़ घंटे बाद भी फिर से इन रास्तों को कभी बंद तो कभी खोला गया। इससे बार-बार जाम लगता रहा। शाम तक यही स्थिति रहने से वाहन सवारों को परेशानी झेलनी पड़ी। चंद्राचार्य चौक के आसपास की गलियों को बार-बार पुलिस ने बंद कर दिया।

  • Breaking: केंद्र सरकार का जनता हित मे फैसला, अगले 6 माह तक अभी और मुफ्त राशन…

    Breaking: केंद्र सरकार का जनता हित मे फैसला, अगले 6 माह तक अभी और मुफ्त राशन…

    साल 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद, लाखों लोग बेरोजगार हो गए। तो वही, तमाम लोगों की जिंदगियां तबाह हो गई। यही नहीं, इस दौरान गरीबों, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगो की हालत बद से बदतर हो गई। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था और देशभर के गरीब लोगों के लिए मुफ्त राशन  उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी। हालांकि, यह योजना मार्च 2022 में समाप्त हो रही है लेकिन उससे पहले केंद्र सरकार ने एक बार फिर बड़ी राहत देते हुए इस योजना को अगले 6 माह के लिए बढ़ा दिया है।

    हालांकि, इससे पहले ही उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने दोबारा राज्य की कमान संभालने के बाद एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश में संचालित गरीब कल्याण अन्न  योजना को अगले 3 महीने तक के लिए बढ़ा दिया था। तो वही, अब केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस योजना को अगले 6 माह के लिए बढ़ा दिया है। लिहाजा देश के सभी राज्यों में मुफ्त राशन योजना के तहत गरीबों को अगले छह माह भी निशुल्क राशन मिलेगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश भर के करोड़ों गरीबों को इसका लाभ मिलेगा।

    सूत्रों के मुताबिक, सरकार में इस बात पर मंथन चल रहा था कि इस योजना को कब तक बढ़ाया जाए। वहीं, योजना को एक साथ न बढ़ाकर दो से तीन चरणों में बढ़ाया जाए। इसमें सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दिए जाने वाले राशन यानी गेहूं व चावल के अलावा एक लीटर तेल, एक किलो चना नमक भी देगी। अभी तक राज्य सरकार ने दिसम्बर से मार्च तक निशुल्क राशन दिया है। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो यानी तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाता है। इसके लिए कार्डधारकों से दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल के लिए लिया जाता है लेकिन अब राज्य सरकार इसका खर्चा खुद वहन करेगी।

  • Breaking: UP में योगी सरकार की सौगात, प्रयागराज से उड़ान सेवा आज से शुरू,,

    Breaking: UP में योगी सरकार की सौगात, प्रयागराज से उड़ान सेवा आज से शुरू,,

     लखनऊ : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए प्रयागराज से हवाई सफर रविवार से शुरू हो गया है। इससे लोगों को लखनऊ आना-जाना आसान हो गया है। घंटों का सफर अब कुछ मिनटों में ही पूरा हाेने लगा है। रविवार को पहला विमान लखनऊ से चलकर सुबह 8:30 बजे प्रयागराज पहुंचा। इंडिगो ने 72 सीटर विमान सेवा शुरू की है। पहले दिन इस विमान से लखनऊ से 62 यात्री प्रयागराज आए हैं। यहां से आने के बाद यह विमान देहरादून गया है। देहरादून से लौटने के बाद शाम को 4:25 बजे यह लखनऊ के लिए रवाना होगा।

    आज शाम को लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट, मंत्री नंदी यात्रियों को देंगे बोर्डिंग पास

    आज शाम को फ्लाइट से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी बोर्डिंग पास देकर रवाना करेंगे। यह विमान नियमित चलेगा। दो वर्ष पहले शुरू हुए प्रयागराज एयरपोर्ट के बाद संगम नगरी अब तक देश के कई शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ गई है। दिनों दिन विमान सेवा में लोगों को रुझान बढ़ रहा है। इसलिए यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

    इंडिगो की फ्लाइट आज शाम से लखनऊ के लिए

    संगम नगरी यानी प्रयागराज से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह अच्‍छी पहल है। प्रयागराज से लखनऊ के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलने वाली है। आज यानी रविवार से यात्रियों को यह सेवा मिलने लगेगी। इसका संचालन निजी विमानन कंपनी इंडिगो करेगी। प्रयागराज से फ्लाइट शाम 4.25 बजे रवाना होगी जो शाम 5.10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। कुल 45 मिनट में यात्री लखनऊ पहुंच सकेंगे।

    लखनऊ से सुबह प्रयागराज से रवाना होगी फ्लाइट

    तीन वर्ष के अंतराल के बाद इस फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू हो रहा है। यह भी खास है कि प्रयागराज से चलने वाले सभी फ्लाइट का समय 27 मार्च से बदल जाएगा। कई माह से निरस्त चल रही कोलकाता फ्लाइट के दोबारा शुरू होने की तिथि समर शेड्यूल में नहीं है।

    प्रयागराज-दिल्‍ली फ्लाइट शाम को नहीं बल्कि दोपहर में उड़ान भरेगी

    प्रयागराज एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक अब दिल्ली के लिए प्रयागराज से संचालित होने वाली फ्लाइट शाम को नहीं बल्कि दोपहर में चलेगी। हालांकि दिल्ली के लिए इंडियन एयर लाइंस और इंडिगो की उड़ान शाम को ही उपलब्ध रहेगी।

    मुंबई, बंगलुरू, इंदौर और भोपाल की फ्लाइटों का शेड्यूल

    इसी क्रम में मुंबई की उड़ान दोपहर 1.40 बजे की जगह 2.30 बजे, बंगलुरू की उड़ान सुबह 11:30 बजे की जगह दिन में 3.30 बजे मिलेगी। प्रयागराज से इंदौर के लिए फ्लाइट दिन में 12.10 बजे के स्थान पर 10.15 बजे ही मिलेगी। भोपाल की फ्लाइट दोपहर 2.50 बजे के स्थान पर 11.40 बजे उपलब्ध होगी। इंडियन एयरलाइंस की बिलासपुर फ्लाइट के समय में बदलाव नहीं किया गया है।

  • Breaking: आज से अगले दो दिन बैंक बन्द, जानिए कारण…

    Breaking: आज से अगले दो दिन बैंक बन्द, जानिए कारण…

    देश। पूरे देश भर में बैंकों के निजीकरण सहित सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न बैंक कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के कारण अगले 3 दिनों तक उत्तराखंड के बैंक भी बंद रहेंगे। दरअसल 28 और 29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 2 दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।

    जबकि 27 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।माना जा रहा है कि इस हड़ताल की वजह से 3 दिन बैंक बंद होने के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन जैसे संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की है।