Category: उत्तराखंड

  • Breaking: देहरादून में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह खबर महत्वपूर्ण, पढ़िए…

    Breaking: देहरादून में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह खबर महत्वपूर्ण, पढ़िए…

    देहरादून। राजधानी देहरादून में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध दून के चार बड़े कालेज डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और श्रीगुरु राम राय पीजी कालेज में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में अब प्राप्तांक मेरिट के आधार पर प्रवेश नहीं मिलेगा। अब छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) उत्तीर्ण करनी होगी।

    स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का नियम लागू

    दून के इन चारों कालेज में प्रतिवर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में करीब नौ हजार छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। यूजीसी ने देश के सभी 48 केंद्रीय विवि और उनसे संबद्ध कालेज में सीयूसीईटी परीक्षा पास करने के बाद ही स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का नियम लागू कर दिया है।

    हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने दून के चारों कालेज के प्राचार्य को इस संदर्भ में पत्र जारी किया। जिसके अनुसार यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2022-23 से लागू होगी। प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नई दिल्ली ने इस संदर्भ में 22 मार्च को देशभर के केंद्रीय विवि के लिए आदेश जारी किया। प्रवेश परीक्षा किस प्रकार की होगी, इसका विवरण भी यूजीसी की वेबसाइट पर विस्तृत रूप से जारी कर दिया है।

  • Breaking: प्रदेश में बिजली संकट उतपन्न, उद्योगों से लेकर हर छोटे स्तर पर असर…

    Breaking: प्रदेश में बिजली संकट उतपन्न, उद्योगों से लेकर हर छोटे स्तर पर असर…

    देहरादून: उत्तराखंड में अचानक से बिजली संकट गहरा गया है। इसके कारण राज्य में अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। कटौती का असर राज्य में उद्योग, ग्रामीण क्षेत्रों समेत छोटे शहरों पर पड़ रहा है।प्रतिदिन डेढ़ से साढ़े छह घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है।

    40 मिलियन यूनिट की मांग के सापेक्ष 31 मिलियन यूनिट ही बिजली उपलब्ध हो पा रही है। बाजार में भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जो उपलब्ध भी हो रही है, उसके दाम भी रिकॉर्ड 20 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गए हैं। इस समय यूजेवीएनएल से यूपीसीएल को प्रति दिन 13.5 मिलियन यूनिट बिजली मिल पा रही है। जबकि डिमांड 40 मिलियन यूनिट के करीब है।

    केंद्रीय पूल, रायल्टी समेत सभी विकल्पों को मिला कर भी 31 मिलियन यूनिट बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है। शेष 9 मिलियन यूनिट बिजली बाजार से जुटाई जा रही है। बाजार से पर्याप्त बिजली उपलब्ध न होने पर रोस्टिंग करनी पड़ रही है। इसका असर राज्य के बड़े शहरों देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल के शहरी क्षेत्र को छोड़ कर सब जगह पड़ रहा है।

  • Big breaking: उत्तराखंड में अग्निकांड, एक गंभीर घायल, हीलियम गैस सिलेंडर फटा,,

    Big breaking: उत्तराखंड में अग्निकांड, एक गंभीर घायल, हीलियम गैस सिलेंडर फटा,,

    देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मसूरी में गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फटने से होटल का सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया सिलेंडर में धमाका इतना तीव्र था कि कर्मचारी का एक पैर धड़ से अलग हो गया और सौ मीटर दूर जा गिर गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए और कुछ होटलों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। वहीं कर्मचारी की हालत को देखते हुए देहरादून इलाज के लिए भेजा गया है। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रसूलपुर गामड़ी निवासी अरविंद कुमार माल रोड में एक होटल में काम करता है और वह शाम को गुब्बारा भी बेचता है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा के अनुसार सुरेंद्र सिंह मालरोड स्थित एक होटल में सफाई कर्मचारी हैं ।

    रोज की तरह वह शुक्रवार को होटल परिसर में गुब्बारों में गैस कर रहा था और तभी भरते समय गैस का सिलेंडर फट गया, जिससे उसके पैर धड़ से अलग हो गया और हवा में उछल कर सौ मीटर दूर जा गिरा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • Big breaking: दून अस्पताल में कर्मचारी हड़ताल पर,क्या पड़ेगा इसका कोई असर, पढ़िए

    Big breaking: दून अस्पताल में कर्मचारी हड़ताल पर,क्या पड़ेगा इसका कोई असर, पढ़िए

    देहरादून। दून अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। शनिवार को ओपीडी के बाहर कर्मचारी धरने पर गए हैं।

    ऑपरेशन थिएटर आईसीयू और वार्डों से कर्मचारी नदारद है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कर्मचारियों को समझाया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अभी विभाग में नहीं आये हैं। बजट भी अलॉट नहीं हुआ है। जिस वजह से विस्तार उनके स्तर पर नहीं हो सकता।

    उधर, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि नियमित कर्मचारियों को कोरोना से पहले की भांति कार्य करने के लिए कह दिया है। नियमित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाए। मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी।

  • राष्ट्रपति रामनाथ  कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, जानिए पूरा शेड्यूल…

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, जानिए पूरा शेड्यूल…

    देहरादूनः उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड पहुंचे है। अगले दो दिन राष्ट्रपति कोविंद उत्तराखंड में रहेंगे। राष्ट्रपति कोविंद शनिवार को राजभवन में निवास करेंगे और रविवार को हरिद्वार रवाना होंगे जहां परोपकारी संगठन ‘दिव्य प्रेम सेवा मिशन’ के रजत जयंती समारोह के समापन सत्र को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। यह संगठन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने को समर्पित है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद शनिवार दोपहर उत्तराखंड पहुंचे। जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की देहरादून हवाई अड्डे पर अगवानी की। आज राष्ट्रपति देहरादून राजभवन में ही रहेंगे जबकि रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के 27 मार्च को दिव्य प्रेम सेवा मिशन सेवाकुंज के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा तृप्ति भट्ट ने शुक्रवार को बीएचईएच हेलीपैड, सेवाकुंज आश्रम चंडीघाट, समस्त मुख्य मार्ग, कंटीजेंसी मार्ग एवं सेफ हाउस में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    गौरतलब है कि रविवार को हरिद्वार में चंडीघाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से रजत जयंती समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रतिभाग करेंगे. दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना 25 साल पहले हरिद्वार में हुई थी. कुष्ठ रोगियों के लिए काम करने वाली मिशन के 25 साल पूर्ण होने पर मिशन अपना तीन दिवसीय जयंती समारोह मना रहा है

  • सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सौपी सबसे बड़ी जिम्मेदारी,सत्र में करेंगे ये काम…

    सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सौपी सबसे बड़ी जिम्मेदारी,सत्र में करेंगे ये काम…

    देहरादूनः उत्तराखंड में 29 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले सीएम धामी ने प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीएम ने अग्रवाल को विधानसभा सत्र की संस्तुति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। अग्रवाल के अलावा अभी अन्य किसी विधायक को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व निभाएंगे। वहीं सत्र से पहले विभागों के बंटवारें की भी खबर आ रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया।

    वहीं दूसरी ओर आज सुबह ही उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला ​अध्यक्ष की घोषणा की गई है। उत्तराखंड विधानसभा की विशेष बैठक के बाद ऋतु खंडूडी ने उत्तराखंड विधानसभा में छठवीं स्पीकर के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उन्हें बधाई दी। ऋतु ने विधानसभा अध्यक्ष की शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है।

  • Weldone: उत्तराखंड में ये जिला बच्चों को टीकाकरण कराने में सबसे आगे,है न सराहनीय पहल,,

    Weldone: उत्तराखंड में ये जिला बच्चों को टीकाकरण कराने में सबसे आगे,है न सराहनीय पहल,,

    देहरादूनः उत्तराखंड में 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने में बागेश्वर जिला सबसे आगे है। अन्य जिलों की तुलना में लक्ष्य के सापेक्ष यहां सबसे अधिक 4.6 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि सोमवार से स्कूल खुलने के बाद बच्चों के टीकाकरण में तेजी आएगी।

    16 मार्च से प्रदेश में 12 से 44 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया। तीन दिन के भीतर प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष एक प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। केंद्र सरकार ने इस आयु के लगभग 3.92 लाख बच्चों को कोविड टीके लगाने का लक्ष्य रखा है।

    बागेश्वर जिले में 12 से 44 आयु के बच्चों की संख्या 8734 है। इसमें 405 बच्चों को पहला टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों, सरकारी अस्पतालों में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। जल्द ही पहले से चल रहे टीकाकरण केंद्रों पर बच्चों को वैक्सीन की डोज लगवाने की सुविधा दी जाएगी। तीन दिन में बच्चों को जिलावार टीकाकरण का ब्योरा
    जिला बच्चों का टीकाकरण प्रतिशत
    अल्मोड़ा 0.2
    बागेश्वर 4.6
    चमोली 1.1
    चंपावत 0.2
    देहरादून 1.5
    हरिद्वार 0.7
    नैनीताल 0.2
    पौड़ी 1.1
    पिथौरागढ़ 0.4
    रुद्रप्रयाग 0.9
    टिहरी 2.2
    ऊधमसिंह नगर 0.8
    उत्तरकाशी 0.5

  • IPL: का आज पहला मैच,10 टीम कर रही मेजबानी,आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दिखाएगी दमखम

    IPL: का आज पहला मैच,10 टीम कर रही मेजबानी,आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दिखाएगी दमखम

    देश। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। 2011 के बाद यह पहला मौका होगा जबकि विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित टी20 ट्रॉफी के लिए 10 टीम आपस में भिड़ेंगी। इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के रूप में दो नई टीम आईपीएल में पदार्पण करेंगी।

    देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे और स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे।

    मैच 60 से बढ़कर 74 हुए

    दो नई टीम के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई है जिससे यह टूर्नामेंट दो महीने से भी अधिक समय तक चलेगा। सभी टीम लीग चरण 14 मैच ही खेलेंगी।

  • महँगाई: शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, हर रोज सुबह बढ़ रही कीमत…

    महँगाई: शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, हर रोज सुबह बढ़ रही कीमत…

    देहरादून। तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। शनिवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।

    शनिवार को देहरादून में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल

    कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है। अब ऐसा लग रहा है कि जल्‍द ही पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर लेंगी। शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 76 पैसे तो डीजल के दाम में 78 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है।

    पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पेट्रोलियम कंपनियां रेट बढ़ा सकती हैं। शनिवार को देहरादून में डीजल 90.52 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 97.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    रोज सुबह बदलती है कीमत

    रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं।

    कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं के आधार पर पर दाम रोज तय होते हैं। पेट्रोल पंप चलाने वाले खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के करों और अपना मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

    यहां चेक करें

    https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

    ऐसे जानें दाम

    पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

  • Breaking: प्रदेश में बिजली संकट उतपन्न, उद्योगों से लेकर हर छोटे स्तर पर असर…

    Breaking: प्रदेश में बिजली संकट उतपन्न, उद्योगों से लेकर हर छोटे स्तर पर असर…

    देहरादून: उत्तराखंड में अचानक से बिजली संकट गहरा गया है। इसके कारण राज्य में अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। कटौती का असर राज्य में उद्योग, ग्रामीण क्षेत्रों समेत छोटे शहरों पर पड़ रहा है।प्रतिदिन डेढ़ से साढ़े छह घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है।

    40 मिलियन यूनिट की मांग के सापेक्ष 31 मिलियन यूनिट ही बिजली उपलब्ध हो पा रही है। बाजार में भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जो उपलब्ध भी हो रही है, उसके दाम भी रिकॉर्ड 20 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गए हैं। इस समय यूजेवीएनएल से यूपीसीएल को प्रति दिन 13.5 मिलियन यूनिट बिजली मिल पा रही है। जबकि डिमांड 40 मिलियन यूनिट के करीब है।

    केंद्रीय पूल, रायल्टी समेत सभी विकल्पों को मिला कर भी 31 मिलियन यूनिट बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है। शेष 9 मिलियन यूनिट बिजली बाजार से जुटाई जा रही है। बाजार से पर्याप्त बिजली उपलब्ध न होने पर रोस्टिंग करनी पड़ रही है। इसका असर राज्य के बड़े शहरों देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल के शहरी क्षेत्र को छोड़ कर सब जगह पड़ रहा है।