देहरादून। उत्तराखंड में शासन ने कोरोना को लेकर शुक्रवार शाम एक बड़ा आदेश जारी किया है। शासन ने राज्य में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए पूर्व में जारी कोरोना के सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए है। ये आदेश मुख्य सचिव ने ये आदेश जारी किया है।
उत्तराखंड में अभी-अभी शासन ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन , पढ़िए दिशा निर्देश.. pic.twitter.com/KJLiRbBp0T
आदेश में लिखा है कि शासन ने विगत 28 फरवरी को आपदा प्रबंधन के तहत जारी समस्त कोरोना प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया है। तथा साथ ही निर्देशित किया है कि कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देश एवं अन्य दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा साथ ही सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों में कोरोना नियमों का भी पालन किया जाएगा।
टिहरी। पौड़ी गढ़वाल के निवासी आज के उत्तर प्रदेश के दुबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ का जनपद टिहरी के गजा से अटूट लगाव है। 1986-87 में राजकीय इंटर कालेज गजा में हाई स्कूल में अध्ययन करने वाले अजय सिंह विष्ट के पिता तत्कालीन समय में जलागम प्रबंध परियोजना में राजि अधिकारी गजा क्षेत्र विकास खंड चम्बा में रहे हैं ।
अजय सिंह बिष्ट के सहपाठी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह खाती बताते हैं कि उन दोनो ने साथ ही अध्ययन किया है । अजय सिंह विष्ट मिलनसार थे। यहां से हाई स्कूल करने के बाद उनके पिता का स्थानांतरण गजा से होने के कारण वह यहां से चले गये लेकिन गजा की यादें वह भूले नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह गजा की यादें समेटे रहे और कृष्ण सुदामा मिलन की तरह अपने सहपाठी राजेन्द्र सिंह खाती को भूले नहीं तथा लखनऊ में उनसे आत्मीयता के साथ मिलकर इंटर कालेज गजा के लिए चार स्मार्ट क्लास देने को कहा तथा अपने ओ एस डी को गजा भेजकर अपना वायदा निभाना नहीं भूले ।
देहरादूनः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी होने, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तथा अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
वहीं अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे में, अगले 2 दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।वहीं अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
जबकि कल उत्तराखंड और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश और झारखंड के कई हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर रहा।
उत्तराखंड। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक और लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले उत्तराखंड में भी जश्न का माहौल देखा जा रहा है।
दरअसल, योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पंचूर गांव में हुआ है और उनके परिवार के सदस्य मां और भाई यही रह रहे है। एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के परिजन इस पल को बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। दरअसल, पौड़ी जिले के पंचूर गांव में योगी आदित्यनाथ का पूरा परिवार रहता हैं।
उनके घर पर सुबह से ही जश्न मनाया जा रहा है आसपास के लोगों का उनके घर में जमावड़ा लगा हुआ है। यही नहीं, उनके पैतृक घर पर ढोल नगाड़ों पर लोग नाचते हुए अपना खुशी जाहिर कर रहे है। हालांकि, होली का पर्व बीत गया है लेकिन उत्तराखंड के तमाम जगहों पर जहां कुछ दिनों पहले भाजपा के द्वारा सत्ता पर काबिज होने के चलते होली का माहौल देखा गया। तो वही, पौड़ी के पंचूर में होली मनाया जा रहा है। साथ ही वहा पर भजन और कीर्तन भी किया जा रहा है।
काशीपुर। रबड़ की ट्यूब बनाने वाली महुआखेड़ागंज स्थित मैक्सप्राइड फैक्टरी के वेयरहाउस में बृहस्पतिवार को आग लग गई।
अग्निशमन दल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब तीन करोड़ के नुकसान का अनुमान फैक्ट्री प्रबंधन ने लगाया है। महुआखेड़ा गंज स्थित मैक्सप्राइड लिमिटेड फैक्टरी में वाहनों के टायरों की ट्यूब बनाई जाती हैं। फैक्टरी के वाइस प्रेसिडेंट मनोज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वेयरहाउस से धुआं उठता दिखाई दिया।
तत्काल फैक्टरी के फायर हाईड्रेंट सिस्टम को चालू किया गया। फैक्टरी के अधिकारियों ने पैगा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लीडिंग फायरमैन अर्जुन सिंह के नेतृत्व में दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बहल पेपर मिल से भी एक गाड़ी आग बुझाने के लिए भेजी गई।
करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में फायर यूनिट की पांच गाड़ियों की मदद ली गई। वाइस प्रेसिडेंट शर्मा ने बताया कि बड़ी तादाद में तैयार ट्यूब आग में झुलस गई हैं और बहुत सी गर्म हो गई हैं। फैक्टरी में करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
देश। केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में देश भर के बिजली कर्मचारी 28 व 29 मार्च को हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस देशव्यापी हड़ताल का फैसला बुधवार को बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लिया गया है। इसलिए बताया जा रहा है कि इन दो दिनों में देश भर में बिजली की समस्या आ सकती है।
बिजली कर्मचारियों के साथ-साथ देशभर के श्रम संगठनों के कर्मचारी भी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट शैलेंद्र दूबे ने बताया सभी बिजली कर्मचारी भी केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में हड़ताल में शामिल होंगे।
जानिए क्या है मुख्य मांगें
शैलेंद्र दूबे ने बताया कि केंद्र की निजीकरण की नीतियों से कर्मचारियों में निराशा है। बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की मुख्य मांगें हैं कि बिजली (संशोधन) विधेयक 2021 को वापस लिया जाए और सभी प्रकार की निजीकरण प्रक्रिया को बंद की जाए। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों खासकर मुनाफा कमाने वाले चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली दमन दिउ तथा पुडुचेरी में बिजली के निजीकरण करने के निर्णय को तुरंत रद्द करे। बिजली बोर्डों के विघटन के बाद नियुक्त किए गए सभी बिजली कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालते ही यूनिफार्म सिविल कोड का सुर छेड़ दिया है। गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में धामी सरकार ने इस मामले में पहला कदम उठा दिया है। सीएम धामी ने कहा कि हम राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार एक कमेटी का गठन करेगी, जो प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर ड्राफ्ट तैयार करेगी।
बता दे कि बीजेपी ने सबसे पहले 1989 के लोकसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता का मुद्दा शामिल किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में भी बीजेपी ने समान नागरिक संहिता को शामिल किया था। आइए जानते हैं क्या होता यूनिफार्म सिविल कोड।
क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड–
यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) का अर्थ होता है भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून। चाहे व्यक्ति किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो। समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक कानून लागू होगा। यह एक पंथ निरपेक्षता कानून जो सभी के लिए समान रूप से लागू होता है।
–अभी तक सिर्फ गोवा में–
देश में अभी गोवा एकमात्र राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू है। गोवा में 1961 से ही ‘पुर्तगाल सिविल कोड 1867’ लागू है। अब उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे लागू करने की बात कही है।
देहरादूनः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी होने, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तथा अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
वहीं अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे में, अगले 2 दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।वहीं अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
जबकि कल उत्तराखंड और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश इलाकों, पश्चिम मध्य प्रदेश और झारखंड के कई हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर रहा।
दिन – शुक्रवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – सौम्य (उत्तरायण)
गोल – याम्य (दक्षिण)
ऋतु – वसंत
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र – मूल
योग – वरीयान
करण- बालव
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
सूर्योदय- 6:02 आनेवाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत – सोमवार। अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:00 से 12:02 तक। पाक्षिक सूर्य— उ.भा.नक्षत्र में
सांस्कृतिक कोश
भरत की पत्नी मांडवी थी। राहु काल :- दिन के 10:32 से 12:04 बजे तक।
आज का सुविचार
सुख और दुःख दोनों परिस्थितियों में समान रहना ही साधु का लक्षण है।
25 मार्च का राशिफल—-
मेष: आज का दिन सफलता भरा हुआ रहेगा l रचनात्मक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी l उनको पहचान मिल सकती है l लेन देन के कामों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है l जीवन साथी को तरक्की मिल सकती है l परिवार में प्यार बढ़ेगा l वाणी में मिठास रखने किसी का दिल दुखा सकते हैं l
वृषभ: आज का दिन खास साबित हो सकता है l रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी l अधिकतर कार्यो में सफलता मिलेगी l स्वयं में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएंगे जिससे परिस्थितियों आपके हाथ में आ जाएगी l आज का दिन छात्रों के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा l प्रेमी संग रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं l
मिथुन: आज मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे l नौकरी व्यापार में कार्य की अधिकता आपको परेशान कर सकती है l कार्यालय में अपमानित भी हो सकते हैं l अपना काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें l आर्थिक मामले सुलझेंगे l घर परिवार में शांति रहेगी l संतान अनुकूल रहेगी l
कर्क: आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है l कार्यो में आत्मविश्वास की कमी रहेगी l जिससे सफलता मिलने में देरी हो सकती है l अपने विचारों को खुल कर कहने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं l किंतु घरेलू मामलों में दिन अच्छा रहेगा l परिवार में आत्मीयता रहेगी l प्रेमी से मुलाकात हो सकती है l
सिंह: आज नए लोगों से मुलाकात होगी l कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा l नौकरी व्यापार में उन्नति होगी l आर्थिक लाभ प्राप्त होगा l धन संबंधी परेशानियां दूर होगी l जीवन साथी से बहस हो सकती है l वाणी पर संयम रखें l प्रेम में सफलता के योग हैं l प्रेम का इजहार करने के लिए शुभ दिन है l
कन्या: आज किस्मत का पूरा समर्थन मिलेगा l जिस भी काम को हाथ में लेंगे सफलता प्राप्त होगी l नौकरी व्यवसाय में उन्नति होगी l आर्थिक क्षेत्र में विकास होगा l परिवार में आनंद का अनुभव करेंगे l बुजुर्गों का ध्यान रखें l रोमांस के लिए दिन अच्छा है किसी को प्रपोज कर सकते हैं l
तुला: आज किसी पर जल्दी भरोसा न करे l सुनी सुनाई बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें l विवाद से बचे l किसी अपने के साथ मतभेद होने का योग बन रहा है l आज आप लड़ाई झगड़े का शिकार हो सकते हैं l परिवार में तालमेल बना कर रखे l किसी मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है सेहत का ख्याल रखें l
वृश्चिक: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है l किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं l शरीर में नई ऊर्जा का संचार रहेगा l मन उत्साहित रहेगा l रुका हुआ धन मिलेगा l परिवार के साथ संबंधों में सुधार होगा l पति पत्नी में सहयोग बढ़ेगा l बिगड़े प्रेम संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे l
धनु: आज आपका भाग्य का पूरा समर्थन मिलेगा l व्यक्तिगत मामलों एवं सामाजिक मामलों में दोनों जगह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे l आज सब तरफ आपकी तारीफ होगी l कार्यालय में पदोन्नति मिल सकती है l विद्यार्थी कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे l पारिवारिक जीवन बढिया रहेगा l आज मूड बेहतरीन रहेगा l
मकर: आज का दिन मिलाजुला सा रहेगा l पुरानी समस्या से निजात मिलेगी l किन्तु कार्यालय में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है l बेफजूल की वस्तुओं की खरीदारी कर पैसों की बर्बादी न करें l परिवार में सामंजस्य स्थापित करें l आज आप रिश्तों की अहमियत को समझने का प्रयास करेंगे l शादी का प्रस्ताव मिल सकता है l
कुंभ: आज मन प्रसन्न रहेगा l पूर्व निर्धारित योजनाओं पर काम करेंगे l आर्थिक विकास होगा लेकिन कहीं पैसे फंसाने से बचने की सलाह दी जाती है l आज किसी मनोरंजक पार्टी में शामिल हो सकते हैं l परिवार में तनाव दूर होगा l पति पत्नी में आपसी समझ बढ़ेगी l लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है l
मीन: आज का दिन तनाव महसूस करेंगे l वाद-विवाद से बचे l आज छोटी सी बात जीवन में कलह का कारण बन सकती है l वाणी पर संयम रखें l किसी केस में भी कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है। भावनाओं पर काबू करने की कोशिश करें। परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। दोस्तों से मेलजोल हो सकता है।