Category: उत्तराखंड

  • Big breaking: दो दिन छा सकता है घरों में घुप अंधेरा, मोमबत्ती, लैम्प का इंतजाम करलें, क्यों? पढिये…

    Big breaking: दो दिन छा सकता है घरों में घुप अंधेरा, मोमबत्ती, लैम्प का इंतजाम करलें, क्यों? पढिये…

    देश। केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में देश भर के बिजली कर्मचारी 28 व 29 मार्च को हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस देशव्‍यापी हड़ताल का फैसला बुधवार को बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लिया गया है। इसलिए बताया जा रहा है कि इन दो दिनों में देश भर में बिजली की समस्या आ सकती है।

    बिजली कर्मचारियों के साथ-साथ देशभर के श्रम संगठनों के कर्मचारी भी दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट शैलेंद्र दूबे ने बताया सभी बिजली कर्मचारी भी केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में हड़ताल में शामिल होंगे।

    जानिए क्या है मुख्‍य मांगें

    शैलेंद्र दूबे ने बताया कि केंद्र की निजीकरण की नीतियों से कर्मचारियों में निराशा है। बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की मुख्य मांगें हैं कि बिजली (संशोधन) विधेयक 2021 को वापस लिया जाए और सभी प्रकार की निजीकरण प्रक्रिया को बंद की जाए। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों खासकर मुनाफा कमाने वाले चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली दमन दिउ तथा पुडुचेरी में बिजली के निजीकरण करने के निर्णय को तुरंत रद्द करे। बिजली बोर्डों के विघटन के बाद नियुक्त किए गए सभी बिजली कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

  • ब्रेकिंग: कोरोना मीटर फिर लगा देश मे दौड़ने, चौथी लहर का अंदेशा जता रहे जानकर, पढिये…

    ब्रेकिंग: कोरोना मीटर फिर लगा देश मे दौड़ने, चौथी लहर का अंदेशा जता रहे जानकर, पढिये…

    दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना के 1,938 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हो की संख्या बढ़कर 4,30,14,687 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 67 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,672 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

    पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 660 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.29 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.35 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक 78.49 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,61,954 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई. देश में अभी तक कुल 4,24,75,588 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 182.23 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

    संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

    क्या देश में आएगी कोरोना की चौथी लहर

    यूरोप के कई देशों और चीन-हांगकांग में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई जानकार देश में कोरोना के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसी कड़ी में एम्स दिल्‍ली के वरिष्ठ महामारी विज्ञानी डॉ. संजय राय ने कहा है कि, ओमिक्रॉन बीए.2 वायरस का म्यूटेशन होना तय माना जा रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव भारत में भी दिख सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि, देश में कोरोना की चौथी लहर के गंभीर प्रभाव सामने आने की संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन हमारा सबसे बड़ा हथियार है।

  • दाखिला:इन दो खेल विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू,आठ खेल विधाओं में होगा प्रवेश,,

    दाखिला:इन दो खेल विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू,आठ खेल विधाओं में होगा प्रवेश,,

    देहरादूनः महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2022-23 में आठ खेल विधाओं में प्रवेश के लिए चयन-ट्रायल प्रक्रिया चार अप्रैल से शुरू होगी। राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित स्पोर्ट्स कालेज में फुटबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, वालीबाल, हाकी, जूडो, व बाक्सिंग खेलों में बालक वर्ग में प्रवेश दिए जाएंगे।

    वहीं, स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ में फुटबाल, बाक्सिंग व एथलेटिक्स में प्रवेश होंगे। इसके लिए तीन चरण में प्रदेशभर में ट्रायल रखे गए हैं। विभिन्न जनपदों से चयनित हुए खिलाडिय़ों के अंतिम चयन ट्रायल 27 अप्रैल से चार मई तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में आयोजित किए जाएंगे।

    इन जगह होंगे ट्रायल

    प्रथम चरण

    केंद्र-चयन स्थल-तिथि

    काशीपुर-स्पोर्ट्स स्टेडियम- चार अप्रैल
    रुद्रपुर-स्पोर्ट्स स्टेडियम- पांच अप्रैल
    टनकपुर- स्पोर्ट्स स्टेडियम-छह अप्रैल
    चंपावत- गौरल चौड़ मैदान-सात अप्रैल
    पिथौरागढ़- स्पोर्ट्स स्टेडियम-आठ अप्रैल
    बागेश्वर-जिला खेल कार्यालय – नौ अप्रैल
    अल्मोड़ा- स्पोर्ट्स स्टेडियम-10 अप्रैल
    हल्द्वानी- स्पोर्ट्स स्टेडियम-11 अप्रैल
    रामनगर-रा.माह.वि मैदान-12 अप्रैल
    द्वितीय चरण

    पुरोला-रा.इं.का. पुरोला-15 अप्रैल
    उत्तरकाशी- स्पोर्ट्स स्टेडियम-16 अप्रैल
    नई टिहरी-घंटाघर स्टेडियम-17 अप्रैल
    पौड़ी- स्पोर्ट्स स्टेडियम-18 अप्रैल
    गोपेश्वर- स्पोर्ट्स स्टेडियम-19 अप्रैल
    अगस्त्यमुनि- स्पोर्ट्स स्टेडियम-20 अप्रैल

    तृतीय चरण

    कोटद्वार- स्पोर्ट्स स्टेडियम- 22 अप्रैल
    हरिद्वार- स्पोर्ट्स स्टेडियम-23 अप्रैल
    देहरादून- स्पोर्ट्स कालेज-24 अप्रैल

    अर्हताएं

    प्रवेश केवल कक्षा छह में दिया जाएगा
    प्रवेशार्थी कक्षा पांच उत्तीर्ण हो
    प्रवेशार्थी प्रदेश का स्थायी निवासी हो
    प्रवेश के समय बालक की आयु दिनांक 1.7.2022 को 12 वर्ष से कम होनी चाहिए

    टेस्ट के मापदंड

    60 मीटर दौड़
    स्टैंडिंग ब्राड जंप
    6 गुणा 10 शटल रन
    बाल थ्रो 400 ग्राम (मी./सेमी.)
    800 मीटर दौड़
    फारवर्ड बैंड रीच

  • धामी कैबिनेट में ऐसे होगा विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिल सकता है कौन सा मंत्रालय

    धामी कैबिनेट में ऐसे होगा विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिल सकता है कौन सा मंत्रालय

    देहरादूनः उत्तराखंड में धामी सरकार की नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों के साथ आठ मंत्री बनाए गए हैं। अब इन मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर सबकी निगाहें टिकी है। उत्तराखंड के मंत्रियों के पोर्टफोलियो तय किए जाने से जुड़ी बड़ी खबर है। धामी सरकार में पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन मंत्रियों को पुराने विभागों से ही नवाजा जा सकता है।  जल्द ही विभागों का बंटवारा होने वाला है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपाल महाराज को पुन: पर्यटन, लोनिवि संस्कृति, धर्मस्व जैसे विभाग दिए जा सकते हैं। वहीं सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी और रेखा आर्य को भी उनके पुराने विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है। सौरभ बहुगुणा को समाज कल्याण और परिवहन विभाग की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।  प्रेमचंद अग्रवाल  को आबकारी और संसदीय कार्य जैसे दायित्व सौंपे जा सकते हैं। जबकि चंदन राम दास को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों का ज़िम्मदा दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बार सरकार में सुबोध उनियाल के पहले के दायित्वों को बरकरार रखते हुए कद भी बढ़ाया जा सकता है।

    गौरतलब है कि पुष्कर धामी को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद सौंपा गया और उनकी टीम के 8 मंत्रियों को बुधवार को शपथ दिलवाई गई, इनमें से सभी ने चुनाव नामांकन के दौरान जो हलफ़नामे दिए, उनके मुताबिक किसी के भी खिलाफ क्रिमिनल केस की बात सामने नहीं आई है। हालांकि उत्तराखंड की नई कैबिनेट में करोड़पति विधायकों को ही मंत्री पद मिला है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स की एक ताज़ा रिपोर्ट में भी इन मंत्रियों से जुड़े इस तरह के फैक्ट्स बताए गए हैं।

  • शुभारंभ: ISBT परिसर में महापौर ने किया हाईटेक शौचालय का उद्वाटन, कहा- स्वच्छ भारत के सपने को मिलजुल करेंगे साकार

    शुभारंभ: ISBT परिसर में महापौर ने किया हाईटेक शौचालय का उद्वाटन, कहा- स्वच्छ भारत के सपने को मिलजुल करेंगे साकार

    ऋषिकेश: आई एस बी टी परिसर में पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिए देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे लोगों को अब हाईटेक शौचालय की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।वृहस्पतिवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने संयुक्त यात्रा बस अड्डे स्थित बेहद हाईटेक सुविधाओं से युक्त शौचालय का उद्वाटन करते हुए उसे जनता के सुपुर्द कर दिया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में इसका लाभ श्रद्वालुओं को मिलेगा।

    उन्होंने बताया स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यह शौचालय पूरी तरह से हाईटेक है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन है। सेंसर बेस्ड यूरिनल सिस्टम है। शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा और हेल्पर वहां बैठा होगा।

    महापौर के अनुसार तीर्थ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा हाईटेक शौचालय बनाने की कवायद शुरू की गई थी। स्वच्छता की और एक और कदम के लक्ष्य के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हाईटेक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान महापौर मंमगाई ने तमाम उपस्थिति को स्वच्छता का पाठ पड़ाने के साथ पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील भी की।

  • Big News: CM धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए…

    Big News: CM धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए…

    देहरादून:  उत्तराखंड में आज नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई है। ये बैठक सचिवालय में सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। धामी सरकार ने ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू करने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है। कैबिनेट में  ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’  के लिए समिति गठित का फैसला किया गया है। जो प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के रिटायर जज की करेंगे। साथ ही 29 अप्रैल से उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू करने का फैसला लिया गया है।
    सरकार की पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। अब अगले 5 साल तक चुनावों में किए  वादों को पूरा करने का आग्रह किया गया है।
    प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मंत्री मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
  • Breaking: क्या उत्तराखंड की तर्ज पर खेला जाएगा, उत्तरप्रदेश में भी इन नेता पर दांव…

    Breaking: क्या उत्तराखंड की तर्ज पर खेला जाएगा, उत्तरप्रदेश में भी इन नेता पर दांव…

    उत्तरप्रदेश। जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए तो बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं के हारने की काफी चर्चा हुई। इनमें से एक थे उत्तराखंड में सीएम का चेहरा रहे पुष्कर धामी और दूसरे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोनों के हारने पर उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे थे। धामी को तो बीजेपी ने चुनाव हारने के बाद भी सीएम की उनकी पुरानी हस्ती लौटा दी, अब केवल इस बात पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या केशव प्रसाद मौर्या का पार्टी डिप्टी सीएम की कुर्सी फिर से सौंपेगी।

    तो इस बात का जवाब यह है कि धामी फॉर्मूला यूपी में भी अपनाया जा सकता है और केशव मौर्या को चुनाव हारने के बावजूद डिप्टी सीएम की कुर्सी पर फिर से बैठाया जा सकता है। केशव प्रसाद को विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद बीजेपी क्यों फिर से डिप्टी सीएम के पद से नवाजेगी, इसकी वजह है राज्य में फैला ओबीसी वर्ग का बड़ा वोट बैंक और आने वाले लोकसभा चुनावों में इस वोट बैंक की जरूरत। बीजेपी केशव को नजर अंदाज करके ओबीसी वर्ग का नाराज करने और सपा व अन्य विपक्षी दलों को आरोप लगाने का कोई मौका नहीं देना चाहती। बीजेपी थिंकटैंक यूपी में पहले ही उन्हें पिछड़ी जाति के अग्रिम नेता के रूप में आगे ला चुका है।

    2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में व इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें पिछड़े वर्ग का वोट लाने के मिशन पर लगाया गया था। इसकी वजह है राज्य में फैला ओबीसी वर्ग का बड़ा वोट बैंक और आने वाले लोकसभा चुनावों में इस वोट बैंक की जरूरत। बीजेपी केशव को नजर अंदाज करके ओबीसी वर्ग का नाराज करने और सपा व अन्य विपक्षी दलों को आरोप लगाने का कोई मौका नहीं देना चाहती।

  • देहरादून में मंत्रिमंडल की शपथ लेते ही सौरथ बहुगुणा का मोबाइल हुआ गुम, सोशल मीडिया पर की अपील

    देहरादून में मंत्रिमंडल की शपथ लेते ही सौरथ बहुगुणा का मोबाइल हुआ गुम, सोशल मीडिया पर की अपील

    देहरादूनः उत्तराखंड में हाई सिक्योरिटी के बीच हुए शपथ समारोह में एक कैबिनेट मंत्री का मोबाईल खो गया है। ये कैबिनेट मंत्री कोई सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा  है। सौरभ ने फोन खोने की सूचना सोशल मीडिया से दी है। ये घटना उस वक्त हुई जब उत्तराखंड सरकार का नया मंत्रिमंडल शपथ लेने में व्यस्त थे, उस दौरान नए कैबिनेट मंत्री बने सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन कहीं खो गया। सौरथ बहुगुणा ने फोन खोने की जानकारी फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर दी है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्री बनते ही सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन परेड ग्राउंड में ही कहीं खो गया। जब वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और मंत्री पद की शपथ ली। इसी दौरान जब सौरभ बहुगुणा ने अपनी जेब टटोली तो पाया कि जेब में फोन नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी मेरे नंबर के कॉल आया तो कृपया जागरुक रहें।

    गौरतलब है कि देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बुधवार दोपहर 2.30 बजे से मुख्यमंत्री धामी समेत पूरे कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान पहले पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 12वें सीएम के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद धामी कैबिनेट में शामिल हुए आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी ने इस बार साल 2017 के बाद साल 2022 में सितारगंज से जीतकर विधायक बने सौरभ बहुगुणा को युवा सोच का परिचय देते हुए मंत्री बनाया है।

  • उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में है पांच करोड़पति मंत्री, जानिए इनकी संपत्ति का ब्योरा

    उत्तराखंड के मंत्रिमंडल में है पांच करोड़पति मंत्री, जानिए इनकी संपत्ति का ब्योरा

    देहरादूनः उत्तराखंड में मंत्रिमंडल शपथ ले चुका है। इस बार धामी कैबिनेट के पांच ऐसे मंत्री है जिनकी संपत्ति सीएम धामी से भी ज्यादा है। मंत्रिमंडल में अगर संपत्ति के लिहाज से देखा जाए तो सतपाल महाराज सबसे अमीर मंत्री है। उनके पास  87 करोड़ 34 लाख की सपंत्ति है। सतपाल महाराज के साथ चार और ऐसे मंत्री है जो करोड़पति है।  करोड़पति मंत्रियों से राज्य को भी बड़ी उम्मीदें हैं। खासतौर पर यहां गरीबी, बेरोजगारी, महिलाओं की स्थिति और उत्तराखंड की खराब आर्थिक स्थिति जैसी चुनौतियों का पहाड़ हैं। आईए जानते है राज्य के करोड़पति मंत्रियों के बारें में…

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुष्कर सिंह धामी के पास  3.34 करोड़ की संपत्ति, तो सतपाल महाराज के पास  87.34 करोड़ की संपत्ति है। जबकि रेखा आर्य  के पास  25.20 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं
    गणेश जोशी के पास  9.74 करोड़ की संपत्ति है। बात अगर पहली बार मंत्री बने सौरभ बहुगुणा की करें तो इनके पास 7.85 करोड़ की संपत्ति है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल  5.03 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। जबकि डॉ.धन सिंह रावत के पास  2.67 करोड़ की संपत्ति है। सुबोध उनियाल  के पास  1.61 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं चंदनराम दास  1.24 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। इन विधायकों की संपत्ति का ब्योरा देख जनता को इनसे उम्मीद है कि ये जनता के हित में कार्य करेंगे।

    गौरतलब है कि करोड़पति कैबिनेट के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के आर्थिक हालात सुधारने की है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 10802 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा रहा था। जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 12754 करोड़ रुपये के सरकार के राजस्व के साथ सरप्लस बजट का अनुमान है। राज्य की हालात ठीक नहीं है। राजस्व घाटे में है, राज्य पर अरबों का कर्जा है। ऐसे में विकास की डगर मुश्किल में है। बढ़ती मंहगाई आमजन की कमर तोड़ रही है। ऐसे में योजनाओं  को लागू करना चुनौती से कम नहीं।

  • उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू, आज नामांकन भरेंगे विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र की तैयारियां शुरू, आज नामांकन भरेंगे विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी

    देहरादूनः उत्तराखंड में नई सरकार का गठन हो गया है। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अब सरकार जल्द विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारियों में जुट गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है जिसके लिए शेड्यूल तैयार हो रहा है। हालांकि बीजेपी ऋतु खंडुडी को विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में तय कर चुकी है। 28 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू होने की खबरे सामने आ रही है।

    मीडिया रिपोर्टस की माने तो गुरुवार यानि आज से नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। आज और कल नामांकन की प्रक्रिया होगी और शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करा दिया जाएगा। शासन की ओर से विधानसभा सचिवालय को विधानसभा सत्र व अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में जानकारी दे दी गई है। इसके बाद पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 28 मार्च से शुरू हो सकता है। यह वर्ष का पहला सत्र होगा, इसलिए इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से की जाएगी। सत्र के संक्षिप्त रहने की संभावना है।

    गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष के लिए अब बस एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट या लेखानुदान पारित कराने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया जाना आवश्यक है।  नई सरकार का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि यह सत्र तीन या चार दिन की अवधि का ही होगा।नव निर्वाचित विधायकों की शपथ के साथ विधानसभा का विधिवत गठन हो चुका है और बुधवार को मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के साथ ही नई सरकार भी अस्तित्व में आ गई है।