Category: उत्तराखंड

  • 24 मार्च 2022 दिन गुरुवार का पंचांग और राशिफल

    24 मार्च 2022 दिन गुरुवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 24 मार्च 2022

    आज का पंचांग

    दिन – गुरुवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- सप्तमी
    नक्षत्र – ज्येष्ठा
    योग – सिद्धि
    करण- भद्रा
    दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
    सूर्योदय- 6:03
    🌹आनेवाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत – सोमवार ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:02 से 6:02 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य— उ.भा.नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    विभीषण की पत्नी का नाम सरमा था ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 01:36 से 3:07 बजे तक ।

          आज का सुविचार🌼🌺

    जिसमें अकेले चलने का हौसला होता है उनके पिछे एक न एक जन सैलाब होता है।

    24 मार्च का राशिफल—-

    मेष: आज दिन मिलाजुला रहेगा l आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है l सोच समझ कर निवेश करे l व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा l मित्रों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा l उल्टा सीधा खाने पीने से गैस बदहजमी का शिकार हो सकते हैं l सावधानी रखें l परिवार से सहयोग मिलेगा l

    वृषभ: आज मन प्रफुल्लित रहेगा l आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं l किसी नयी योजना का लाभ उठा सकते हैं l छोटी मोटी यात्रा कर सकते हैं l छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे l जीवन साथी से दूरी बन सकती है l वाणी पर संयम रखें l

    मिथुन: आज आप ऊर्जावान रहेंगे l आपका मन आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा l जिसकी वजह से विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे l आज आपका कोई भी काम निष्फल नहीं जाएगा समय आने पर आपको फायदा होगा l आज नाम और शोहरत बढ़ सकती है l परिवार में प्रेम रहेगा l स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दे l

    कर्क: आज का दिन आप खाली नहीं बैठेंगे l आज आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहने वाले हैं l सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे आत्मविश्वास से आराम से पूर्ण होंगे l आय के नए स्रोत बनेंगे l परिवार के साथ बैठकर मन हल्का होगा l संतान के तरफ से चिंता दूर हो सकती है l प्रेम के लिए दिन अच्छा है l

    सिंह: आज कुछ सोच विचार में दिन गुजरेगा l किसी खास चुनौती का सामना नहीं होगा किन्तु काम काज के सिलसिले में कुछ गंभीर विचार कर सकते हैं l जितना हो सके सकारात्मक रहे l आर्थिक विकास होगा l कुछ नया सीखने व करने का मन बनेगा l परिवार में मतभेद उभर सकता है l संयम बरतें l लव लाइफ के लिए दिन खुशियों भरा रहेगाl

    कन्या: आज व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन में प्रसन्नता रहेगी l आज आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। धन लाभ होगा l कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी होने से लाभ होगा l आज परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा l बच्चों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे l पति पत्नी आपस में बहस से बचने का प्रयास करें l

    तुला: आज दिन दरमियान बितेगा l आज आपको सबका सहयोग मिलेगा l पैसों का आवागमन लगा रहेगा l कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी l आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं l माता पिता से नाराजगी रहेगी l पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा l अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे l

    वृश्चिक: आज मन परेशान रह सकता है l मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है l परिस्थितियों से समझौता करना पड़ेगा l छोटी मोटी यात्रा हो सकती है l कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी l धन लाभ होगा l परिवार में मतभेद उभर सकते हैं l क्रोध पर नियंत्रण करने की कोशिश करें l

    धनु: आज आप स्वयं को कठिन परिस्थितियों में घिरा महसूस कर सकते हैं l आपको घर और कार्यालय में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है l बेकार की बहस में न पड़े l धैर्य रखे l छोटी छोटी बातों पर ध्यान न दे l सोच समझ कर बोले l दिन निकल जाएगा l

    मकर: दिन की शुरुआत में परेशानी का अनुभव करेंगे लेकिन जेसे जेसे दिन आगे बढ़ेगा आप आश्वस्त होते जाएंगे l मन प्रसन्न हो जाएगा कार्यालय में सफलता मिलेगी l शाम को मित्रों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं l जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे l

    कुंभ: आज आप प्रत्येक कदम सोच समझ कर उठाए l मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेंगे l भावना में बह कर कोई फैसला न ले, बुद्धि का इस्तेमाल करें l मित्रों की मदद से धन लाभ होगा l किसी विवाद में न पड़े l दिन सामान्य रहेगा l परिवार के सदस्यों के साथ शांति से रहें l

    मीन: आज का दिन शांतिपूर्ण ढंग से गुजरेगा l ऑफिस में काम काज सामान्य रहेगा l किन्तु धन के मामले सुलझ सकते हैं l आमदनी में इजाफा होगा l परिवार में सुख शांति बनी रहेगी l वैवाहिक जीवन में संतोष का अनुभव करेंगे l किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं l भावनात्मक संबंधों में सुधार होगा l संतान सुख की प्राप्ति होगी।

  • लापरवाही: क्या यही असल विकास है, जो गरीबों के लिए सड़े चावल सप्लाई करवा दिए, गजब…

    लापरवाही: क्या यही असल विकास है, जो गरीबों के लिए सड़े चावल सप्लाई करवा दिए, गजब…

    उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी में गरीबों के लिए सड़े गले चावलों की सप्लाई का बड़ा मामला सामने आया है। बहरहाल प्रशासन मामले में जांच की बात कह रहा है।

    सामने आया है। यहां चावल से लदे चार ट्रक पहुंचे, लेकिन जब ट्रकों में लदे चावल के बोरों को खोलकर देखा गया तो कर्मचारी और अधिकारियों के होश उड़ गए। बोरों में सड़ा हुआ चावल भरा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विकासनगर से बड़कोट आ रहे ट्रकों की जानकारी मीडिया से जुड़े लोगों ने प्रशासन को दी। जिसके बाद तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और एसडीम बड़कोट ने नायब तहसीलदार को इस पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए। नायब तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण कर गाड़ियों की जांच कराई। एसडीएम ने दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही है। ट्रकों में करीब 280 बोरे चावल लाया गया है।

    आपको बता दें,,उत्तरकाशी की यमुनाघाटी में विकासनगर से सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के लिए राशन आता है। प्रभारी तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने बताया कि शिकायत सही पाई गयी है। गोदाम के पास लगे चार बड़े ट्रकों में रखे चावल के कट्टों को देखा गया, जिसमें सड़ा और पूरी तरह खराब चावल पाया गया। सैंपलिगं की गई है और रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जा रही है।

  • Breaking: तो अब हरीश रावत ‘हर दा’ अब नहीं लड़ेंगे कोई चुनाव, पढ़िए…

    Breaking: तो अब हरीश रावत ‘हर दा’ अब नहीं लड़ेंगे कोई चुनाव, पढ़िए…

    देहरादून। क्या पूर्व सीएम हरीश रावत अब चुनावी राजनीति को अलविदा कहने जा रहे हैं?  रावत ने दृढ़ता के साथ इसके संकेत दिए। बकौल रावत, अब बहुत चुनाव लड़ लिए। 55 साल से मैं ही तो हूं। अब मेरे बाकी साथियों की बांहे भी फड़फड़ा  रहीं है। रावत ने कहा कि मैं बहुत चुनाव लड़ लिया। रावत के इस कदम को विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की करारी हार से जोड़ा जा रहा है।

    मेरे चुनाव लड़ते ही बहुत सारे छिपे, दबे-दुबके पशु-पक्षी-कीट-जीव सब बाहर निकल आते हैं। और मुझे भभोड़ने लगते हैं। क्या हरीश रावत ने हथियार डाल दिए हैं? इस सवाल के जवाब में थोड़ा ठिठके रावत बोले कि वैसे तो यह मेरे स्वभाव के विपरीत है। लेकिन सत्य तो सत्य ही है।

    रावत चुनाव में हार के कारण भी गिनाए। कहा कि, अपनी लोकप्रियता को वोट में तब्दील नहीं कर पाया। लेकिन भाजपा अपनी पार्टी की लोकप्रियता को अच्छे से भुना ले गई। रावत ने कहा कि वर्तमान चुनाव नतीजो जो रहा वो रहा, लेकिन आगामी वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अच्छा रहने वाला है। हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा लोस सीट पर कांग्रेस कड़ी टक्कर देगी।

    -धामी की तारीफ़ की
    रावत ने कहा कि भाजपा ने तमाम सीनियर लोगों के बीच धामी सीएम बनाने का साहसिक निर्णय लिया था। चुनाव हारने के बाद उन्हें दोबारा सीएम बनाकर उस फैसले को दोहराया है। ये पांच साल उत्तराखंड के आगामी 75 साल को तय करने वाले होंगे। धामी से उम्मीद है कि वो अच्छा काम करेंगे।

  • 24 मार्च 2022 दिन गुरुवार का पंचांग और राशिफल

    24 मार्च 2022 दिन गुरुवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 24 मार्च 2022

    आज का पंचांग

    दिन – गुरुवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- सप्तमी
    नक्षत्र – ज्येष्ठा
    योग – सिद्धि
    करण- भद्रा
    दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
    सूर्योदय- 6:03
    आनेवाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत – सोमवार ।
    अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:02 से 6:02 तक ।
    पाक्षिक सूर्य— उ.भा.नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश
    विभीषण की पत्नी का नाम सरमा था ।
    राहु काल :- दिन के 01:36 से 3:07 बजे तक ।

          आज का सुविचार

    जिसमें अकेले चलने का हौसला होता है उनके पिछे एक न एक जन सैलाब होता है।

    24 मार्च का राशिफल—-

    मेष: आज दिन मिलाजुला रहेगा l आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है l सोच समझ कर निवेश करे l व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा l मित्रों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा l उल्टा सीधा खाने पीने से गैस बदहजमी का शिकार हो सकते हैं l सावधानी रखें l परिवार से सहयोग मिलेगा l

    वृषभ: आज मन प्रफुल्लित रहेगा l आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं l किसी नयी योजना का लाभ उठा सकते हैं l छोटी मोटी यात्रा कर सकते हैं l छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे l जीवन साथी से दूरी बन सकती है l वाणी पर संयम रखें l

    मिथुन: आज आप ऊर्जावान रहेंगे l आपका मन आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा l जिसकी वजह से विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे l आज आपका कोई भी काम निष्फल नहीं जाएगा समय आने पर आपको फायदा होगा l आज नाम और शोहरत बढ़ सकती है l परिवार में प्रेम रहेगा l स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दे l

    कर्क: आज का दिन आप खाली नहीं बैठेंगे l आज आप किसी न किसी काम में व्यस्त रहने वाले हैं l सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे आत्मविश्वास से आराम से पूर्ण होंगे l आय के नए स्रोत बनेंगे l परिवार के साथ बैठकर मन हल्का होगा l संतान के तरफ से चिंता दूर हो सकती है l प्रेम के लिए दिन अच्छा है l

    सिंह: आज कुछ सोच विचार में दिन गुजरेगा l किसी खास चुनौती का सामना नहीं होगा किन्तु काम काज के सिलसिले में कुछ गंभीर विचार कर सकते हैं l जितना हो सके सकारात्मक रहे l आर्थिक विकास होगा l कुछ नया सीखने व करने का मन बनेगा l परिवार में मतभेद उभर सकता है l संयम बरतें l लव लाइफ के लिए दिन खुशियों भरा रहेगाl

    कन्या: आज व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन में प्रसन्नता रहेगी l आज आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। धन लाभ होगा l कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी होने से लाभ होगा l आज परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा l बच्चों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे l पति पत्नी आपस में बहस से बचने का प्रयास करें l

    तुला: आज दिन दरमियान बितेगा l आज आपको सबका सहयोग मिलेगा l पैसों का आवागमन लगा रहेगा l कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी l आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं l माता पिता से नाराजगी रहेगी l पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा l अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे l

    वृश्चिक: आज मन परेशान रह सकता है l मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है l परिस्थितियों से समझौता करना पड़ेगा l छोटी मोटी यात्रा हो सकती है l कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी l धन लाभ होगा l परिवार में मतभेद उभर सकते हैं l क्रोध पर नियंत्रण करने की कोशिश करें l

    धनु: आज आप स्वयं को कठिन परिस्थितियों में घिरा महसूस कर सकते हैं l आपको घर और कार्यालय में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है l बेकार की बहस में न पड़े l धैर्य रखे l छोटी छोटी बातों पर ध्यान न दे l सोच समझ कर बोले l दिन निकल जाएगा l

    मकर: दिन की शुरुआत में परेशानी का अनुभव करेंगे लेकिन जेसे जेसे दिन आगे बढ़ेगा आप आश्वस्त होते जाएंगे l मन प्रसन्न हो जाएगा कार्यालय में सफलता मिलेगी l शाम को मित्रों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं l जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे l

    कुंभ: आज आप प्रत्येक कदम सोच समझ कर उठाए l मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेंगे l भावना में बह कर कोई फैसला न ले, बुद्धि का इस्तेमाल करें l मित्रों की मदद से धन लाभ होगा l किसी विवाद में न पड़े l दिन सामान्य रहेगा l परिवार के सदस्यों के साथ शांति से रहें l

    मीन: आज का दिन शांतिपूर्ण ढंग से गुजरेगा l ऑफिस में काम काज सामान्य रहेगा l किन्तु धन के मामले सुलझ सकते हैं l आमदनी में इजाफा होगा l परिवार में सुख शांति बनी रहेगी l वैवाहिक जीवन में संतोष का अनुभव करेंगे l किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं l भावनात्मक संबंधों में सुधार होगा l संतान सुख की प्राप्ति होगी।

  • रोजगार: यहां है नौकरी का चांस, कैसे, जरा खबर पढिये,,,

    रोजगार: यहां है नौकरी का चांस, कैसे, जरा खबर पढिये,,,

    देहरादूनः उत्तराखंड पावर ​​कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने लॉ ऑफिसर और एकाउंट्स ऑफिसर सहित कई अन्य पदों के लिए भर्तियां निकाल दी है। इस भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upcl.org पर जाकर 16 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। आपको बता दें कि बिजली विभाग के 05 पदों पर भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च 2022 से शुरू की जा चुकी है।

    इस भर्ती के तहत पदों की संख्या

    एकाउंट्स ऑफिसर – 15 पद।
    लॉ ऑफिसर – 2 पद।
    पर्सनेल ऑफिसर – 8 पद।
    सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर – 1 पद।
    असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) – 72 पद।
    असिस्टेंट इंजीनियर सिविल (ट्रेनी) – 7 पद।

    एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए फाइनेंस की डिग्री होनी जरूरी है वही लॉ ऑफिसर पद के लिए एलएलबी की डिग्री के साथ इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए जारी किए गए भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

    इस भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के पदों में सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा और सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद के लिए उम्मीदवार का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा

  • पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की संभाली कमान, तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल

    पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की संभाली कमान, तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल

    देहरादूनः पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की कमान संभाल ली है। आज दोपहर 2:30 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। ‌इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सड़क भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह पहली बार राजभवन में न होकर परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

    बता दें कि राज्यपाल ने पुष्कर सिंह धामी के बाद सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। आठ मंत्रियों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल,चंदन रामदास व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा नए चेहरे के तौर पर शामिल किए गए हैं। जबकि बाकी पांच नाम पुराने रिपीट किए गए हैं। पूर्व मंत्री अरविंद पांडे, बंशीधर भगत व बिशन सिंह चुफाल को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं दी गई।

    वहीं, उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी भूषण को बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष का पद सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर एक बार फिर से पहाड़ी टोपी पहने नजर आए। जैसे ही पीएम मंच पर पहाड़ी टोपी पहनकर पहुंचे ग्राउंड पर मौजूद भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी।

  • मदन कौशिक ने धामी कैबिनेट से वरिष्ठ नेताओं के बाहर होने पर दिया बड़ा बयान

    मदन कौशिक ने धामी कैबिनेट से वरिष्ठ नेताओं के बाहर होने पर दिया बड़ा बयान

    देहरादूनः उत्तराखंड में आज सीएम धामी और नए मंत्रिमंडल ने शपथ ले ली है। धामी कैबिनेट में इस साल नए चेहरों को मौका दिया गया है। जबकि वरिष्ठ नेताओं को बाहर रखा गया है। वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह न मिलने के सवाल पर मदन कौशिक का बड़ा बयान आया है। मीडिया से बात करते हुए कौशिक ने कहा है कि अभी कई सीटे खाली है। जिनपर फैसला लिया जाना बाकि है। जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने धामी कैबिनेट में इस बार नए चेहरो और वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर रखने पर बड़ा बयान दिया है। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कौशिक ने कहा कि अभी कई जगहें खाली हैं, बाद में इसपर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि धामी मंत्रिमंडल में इस बार चंदन राम दास, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा को जगह दी गई है. जबकि धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य को फिर से कैबिनेट में रिपीट किया गया है। जबकि राज्य में पहली महिला स्पीकर बनाई गई है।

    गौरतलब है कि इस बार विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक बंशीधर भगत को और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को मंत्री नहीं बनाया गया है। राज्य की पिछली बीजेपी सरकारों में मंत्री रहे हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं वहीं एक अन्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद इस बार चुनाव हार गए हैं। अभी कुछ  सीटे बाकि है जिन पर कौन काबिज होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

  • हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव को दिया ये बड़ा आदेश

    हाइकोर्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव को दिया ये बड़ा आदेश

    नैनीतालः उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा में सुविधाओं को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मुख्य सचिव को दो माह के भीतर पत्र खामियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने चारधाम यात्रा से जुड़े मामले में सुनवाई की है। बताया जा रहा है कि  बाम्बे हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति केआर श्रीराम ने 15 जून 2019 को नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को हो रही दिक्कतों व अव्यवस्था को उजागर किया था। उन्होंने कहा था कि चारधाम में आपदा का इंतजार हो रहा है। यमुनोत्री में तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की जरूरत है। खुद के चारधाम यात्रा के दौरान के अनुभव बयां करते हुए कहा था कि यात्रा मार्ग में कई किमी दूर तक पुलिस का जवान मौजूद नहीं रहता है। इस परिस्थिति में स्वास्थ्य या आपातकाल में मदद की उम्मीद नहीं की जा सकती।

    यात्रा मार्ग पर बैठने को बैंच, कुर्सी, शौचालय अथवा दूसरी सुविधाओं की भारी कमी है। उन्होंने खच्चर से और परिवार के अन्य सदस्यों ने पथरीले रास्तों से यात्रा तय की। इतने लंबे मार्ग में आराम करने के लिए कोई सुविधा नही है न ही मेडिकल की सुविधा है। इस पर संज्ञान लें। जिससे कि तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कोर्ट ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। कोर्ट ने मामले में शासन को आदेश दिया है कि दो माह के भीतर चारधाम यात्रा में सुविधाओं को दुरस्त करने के आदेश दिए है।

  • मंहगाई की मार, चुनाव खत्म होते ही बढ़ने लगे फिर पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नई कीमत

    मंहगाई की मार, चुनाव खत्म होते ही बढ़ने लगे फिर पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नई कीमत

    देहरादूनः अब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। वाहन सवारों को अब इसकी आदत डालनी होगी। जैसे पिछले साल लगातार कई दिनों तक ईंधन की कीमतों में वृद्धि होती रही थी। अब एक बार फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया है। ‌मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि की थी। इसके साथ एलपीजी सिलेंडर में भी 50 रुपए बढ़ाए गए थे। ‌बुधवार को एक बार फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दूसरे दिन बढ़ोतरी की है।

    दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल 97.01 रुपए और डीजल 88.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल की कीमत 111.67 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 95.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 75 पैसे और डीजल के दाम 76 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

    अब यहां पेट्रोल 102.91 और डीजल 92.95 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 83 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 106.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल 80 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 91.42 प्रति लीटर मिल रहा है।

  • Breaking: 21 साल में पहली बार महिला स्पीकर चुनी गई, गौरव का पल

    Breaking: 21 साल में पहली बार महिला स्पीकर चुनी गई, गौरव का पल

    देहरादून। उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। वहीं कुछ ही देर में परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

    उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनने जा रही है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने का यह बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में भाजपा ने यह नया इतिहास लिखा है। ऋतु खंडूरी कोटद्वार से विधायक चुनकर आई हैं।

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार से उनकी यह जीत कई मायनों में खास रही है। कोटद्वार सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने अपने पिता की हार का बदला लिया था। अब इसके साथ ही अब पहली महिला स्पीकर का बनकर इतिहास रच रही हैं।