Category: उत्तराखंड

  • 23 मार्च 2022 दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल

    23 मार्च 2022 दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 23 मार्च 2022

    आज का पंचांग

    दिन – बुधवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास –  चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- षष्ठी
    नक्षत्र – अनुराधा
    योग – वज्र
    करण- गर
    दिशा शूल- उत्तर दिशा में
    सूर्योदय- 6:08
    🌹आनेवाला  व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत –  सोमवार ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:01 से 10:31 एवं 12:02 से 1:31 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य—  उ.भा.नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    विभीषण की पुत्री का नाम कला था ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 12:05 से 01:36 बजे तक ।

          आज का सुविचार🌼🌺

    किसी से जुड़ना सरल है लेकिन जुड़े रहना कठिन है।

    23 मार्च का राशिफल—-

    मेष: आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है l गुरु आपके ग्यारहवें भाव में उदित होंगे l दोगुना धन लाभ होने की स्थिति बनेगी l मित्रों से सहयोग, लाभ मिलेगा l दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा l आज मन प्रसन्न रहेगा l नौकरी व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है l परिवार एवं संतान सुख प्राप्त होगा l

    वृषभ: आज काफी स्फूर्तिवान रहेंगे l गुरूदेव बृहस्पति आपके दसवें घर में उदित हो रहे हैं l नौकरी व्यापार में फोकस रहेगा l काज में उन्नति होती नज़र आएगी l आर्थिक विकास होगा l मनोरंजन एवं खेल कूद को समय देंगे l पति पत्नी में तालमेल बना रहेगा l घर में सुकून महसूस करेंगे l

    मिथुन: आज किस्मत का सहयोग मिलेगा l गुरु आपके नवम स्थान पर उदित होंगे l किसी भी कार्य में सोच विचार कर आगे बढ़े l आय के नए स्रोत बनेंगे l नौकरी व्यवसाय में संभल कर चले l आर्थिक लेन देन से बचने का प्रयास करें l घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा l

    कर्क: आज मानसिक तनाव रह सकता है l गुरु आपके अष्टम स्थान में उदित हो रहे हैं कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं l सोच समझ कर ही निर्णय ले l परिवार का सहयोग प्राप्त होगा l गूढ़ विषयों को जानने में रुचि उत्पन्न होगी l प्रेम संबंधों में मुश्किल दूर होगी l

    सिंह: आज का दिन बेहतरीन रहेगा l गुरुदेव आपके सप्तम भाव में उदित हो रहे हैं l आज आपकी मेहनत रंग लाएगी l जिस भी कार्य को आप करेंगे उसमें आपको फायदा होगा l पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी l धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे l जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा l

    कन्या: आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने का दिन है l गुरु आपके छठे स्थान पर उदित हो रहे हैं l यदि किसी प्रकार का ऋण लेना चाहते हैं तो आज कोशिश कर सकते हैं l आपके पराक्रम में वृद्धि होगी l छोटी मोटी यात्रा का भी योग बन रहा है l छात्रों को अच्छे प्रदर्शन के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी l

    तुला:  आज भाग्य का साथ मिलेगा l देवगुरु आज आपके पांचवें स्थान पर उदित हो रहे हैं l आर्थिक पक्ष मजबूत होगा l जो लोग कलात्मक फील्ड से जुड़े हुए हैं उनके लिए नए अवसर खुल सकते हैं l कार्यालय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे l नए जॉब ऑफर मिल सकते हैं l छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी l

    वृश्चिक: आज घर परिवार को लेकर भावनात्मक रहेंगे l गुरु आपके चतुर्थ भाव में उदित हो रहे हैं l घर में शांति का अनुभव करेंगे l धन की समस्या दूर होगी l आपकी मनोकामना पूरी होगी पिछले दिनों में की गई मेहनत का सुखद परिणाम मिलेंगे l कारोबार में सफलता हासिल होगी l

    धनु: आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है l गुरु आपके तृतीय स्थान पर उदित हो रहे हैं l मन प्रसन्न रहेगा l आप काफी उत्साहित रहेंगे l पराक्रम में वृद्धि होगी l आर्थिक विकास होगा धन संबंधी परेशानियां दूर होगी l संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे l व्यापार बिजनेस में सुधार आएगा l परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा l

    मकर: आज का दिन मज़ेदार रहेगा l देवगुरु बृहस्पति आपके दूसरे स्थान पर उचित होने जा रहे हैं l आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी l नए कार्य को सीखने में रुचि बढ़ेगी l बैंक बैलेंस बढ़ेगा l रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नया कार्य प्रारंभ होगा l परिवार से प्रेम बढ़ेगा l रोमांस के लिए दिन अच्छा है l

    कुंभ: आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे l देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में उदित हो रहे हैं l आज आप अपने लिए जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करेंगे l आर्थिक मामले सुलझाने का दिन रहेगा जिस में आप सफल होगे l घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा l आज अपनी बातों की कला से सबका मन जीत लेंगे l

    मीन: आज का दिन कामकाज के अनुसार शानदार रहेगा l गुरुदेव आपके बारहवें स्थान पर उदित होंगे l कार्यक्षेत्र में फायदे होने का योग है l आर्थिक लाभ प्राप्त होगा l किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगा वाहन खरीदने का मन बनेगा l घर परिवार में आनंद रहेगा l जीवन साथी से सुख मिलेगा l

  • उत्साह: ख़ाकी भी जमकर थिरक रही,काचा बादाम सांग पर,धूम मची है इस सांग की,,

    उत्साह: ख़ाकी भी जमकर थिरक रही,काचा बादाम सांग पर,धूम मची है इस सांग की,,

    नेशनल ब्यूरो। सोशल https://tempatwisatagarut.com/ मीडिया पर तबाही मचा देने वाला वायरल सॉन्ग ‘काचा बादाम’ का असर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

    हैदराबाद, इस गाने को गाने वाले सिंगर भूबन बड्याकर की लाइफ भी बदल गई है, लेकिन sbobet गाना है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। गली-गली और नुक्कड़-नुक्कड़ पर इस गाने का जलवा आज भी बरकरार है।

    अब इस गाने का खुमार खाकी वर्दी पर भी छा गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा https://rumahasyam.com/ पुलिस डिपार्टमेंट ‘काचा बादाम’ पर कमर मटकाता दिख रहा है।

    https://jalanjalanaja.com/

    https://swissarmyindonesia.com/

  • लपेटे में नेता जी: सिलेंडर ने दी कमल को चुनौती,विवेकाधीन कोष से मतदाता लुभाने का है आरोप,,,

    लपेटे में नेता जी: सिलेंडर ने दी कमल को चुनौती,विवेकाधीन कोष से मतदाता लुभाने का है आरोप,,,

    ऋषिकेश: विधानसभा से चौथी बार निर्वाचित हुए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आरोप है कि उन्होंने चुनाव के समय मतदाताओं को लुभाने के लिए विवेकाधीन कोष का प्रयोग किया।ऐसे में याचिका कर्ता ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच की मांग की है।

    उल्लेखनीय है कनक धन्नै ने इस मामले में हाईकोट में याचिका दायर की थी। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका के साथ विवेकाधीन कोष के चुनाव में उपयोग के प्रमाणों को देखकर कोर्ट ने इस पर गंभीर रूख दिखाया।

    याचिका कर्ता ने चुनाव आयोग को जांच करने और मामला सही मिलने पर उनका चुनाव प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर राज्य सरकार, भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, स्पीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला कोषागार अधिकारी और विधायक प्रेमचंद अग्र्रवाल को पक्षकार बनाया गया है।

  • 23 मार्च 2022 दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल

    23 मार्च 2022 दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 23 मार्च 2022

    आज का पंचांग

    दिन – बुधवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास –  चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- षष्ठी
    नक्षत्र – अनुराधा
    योग – वज्र
    करण- गर
    दिशा शूल- उत्तर दिशा में
    सूर्योदय- 6:08
    आनेवाला  व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत –  सोमवार ।
    अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:01 से 10:31 एवं 12:02 से 1:31 तक ।
    पाक्षिक सूर्य—  उ.भा.नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश
    विभीषण की पुत्री का नाम कला था ।
    राहु काल :- दिन के 12:05 से 01:36 बजे तक ।

          आज का सुविचार

    किसी से जुड़ना सरल है लेकिन जुड़े रहना कठिन है।

    23 मार्च का राशिफल—-

    मेष: आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है l गुरु आपके ग्यारहवें भाव में उदित होंगे l दोगुना धन लाभ होने की स्थिति बनेगी l मित्रों से सहयोग, लाभ मिलेगा l दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा l आज मन प्रसन्न रहेगा l नौकरी व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है l परिवार एवं संतान सुख प्राप्त होगा l

    वृषभ: आज काफी स्फूर्तिवान रहेंगे l गुरूदेव बृहस्पति आपके दसवें घर में उदित हो रहे हैं l नौकरी व्यापार में फोकस रहेगा l काज में उन्नति होती नज़र आएगी l आर्थिक विकास होगा l मनोरंजन एवं खेल कूद को समय देंगे l पति पत्नी में तालमेल बना रहेगा l घर में सुकून महसूस करेंगे l

    मिथुन: आज किस्मत का सहयोग मिलेगा l गुरु आपके नवम स्थान पर उदित होंगे l किसी भी कार्य में सोच विचार कर आगे बढ़े l आय के नए स्रोत बनेंगे l नौकरी व्यवसाय में संभल कर चले l आर्थिक लेन देन से बचने का प्रयास करें l घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा l

    कर्क: आज मानसिक तनाव रह सकता है l गुरु आपके अष्टम स्थान में उदित हो रहे हैं कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं l सोच समझ कर ही निर्णय ले l परिवार का सहयोग प्राप्त होगा l गूढ़ विषयों को जानने में रुचि उत्पन्न होगी l प्रेम संबंधों में मुश्किल दूर होगी l

    सिंह: आज का दिन बेहतरीन रहेगा l गुरुदेव आपके सप्तम भाव में उदित हो रहे हैं l आज आपकी मेहनत रंग लाएगी l जिस भी कार्य को आप करेंगे उसमें आपको फायदा होगा l पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी l धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे l जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा l

    कन्या: आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने का दिन है l गुरु आपके छठे स्थान पर उदित हो रहे हैं l यदि किसी प्रकार का ऋण लेना चाहते हैं तो आज कोशिश कर सकते हैं l आपके पराक्रम में वृद्धि होगी l छोटी मोटी यात्रा का भी योग बन रहा है l छात्रों को अच्छे प्रदर्शन के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी l

    तुला:  आज भाग्य का साथ मिलेगा l देवगुरु आज आपके पांचवें स्थान पर उदित हो रहे हैं l आर्थिक पक्ष मजबूत होगा l जो लोग कलात्मक फील्ड से जुड़े हुए हैं उनके लिए नए अवसर खुल सकते हैं l कार्यालय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे l नए जॉब ऑफर मिल सकते हैं l छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी l

    वृश्चिक: आज घर परिवार को लेकर भावनात्मक रहेंगे l गुरु आपके चतुर्थ भाव में उदित हो रहे हैं l घर में शांति का अनुभव करेंगे l धन की समस्या दूर होगी l आपकी मनोकामना पूरी होगी पिछले दिनों में की गई मेहनत का सुखद परिणाम मिलेंगे l कारोबार में सफलता हासिल होगी l

    धनु: आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है l गुरु आपके तृतीय स्थान पर उदित हो रहे हैं l मन प्रसन्न रहेगा l आप काफी उत्साहित रहेंगे l पराक्रम में वृद्धि होगी l आर्थिक विकास होगा धन संबंधी परेशानियां दूर होगी l संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे l व्यापार बिजनेस में सुधार आएगा l परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा l

    मकर: आज का दिन मज़ेदार रहेगा l देवगुरु बृहस्पति आपके दूसरे स्थान पर उचित होने जा रहे हैं l आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी l नए कार्य को सीखने में रुचि बढ़ेगी l बैंक बैलेंस बढ़ेगा l रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नया कार्य प्रारंभ होगा l परिवार से प्रेम बढ़ेगा l रोमांस के लिए दिन अच्छा है l

    कुंभ: आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे l देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में उदित हो रहे हैं l आज आप अपने लिए जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करेंगे l आर्थिक मामले सुलझाने का दिन रहेगा जिस में आप सफल होगे l घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा l आज अपनी बातों की कला से सबका मन जीत लेंगे l

    मीन: आज का दिन कामकाज के अनुसार शानदार रहेगा l गुरुदेव आपके बारहवें स्थान पर उदित होंगे l कार्यक्षेत्र में फायदे होने का योग है l आर्थिक लाभ प्राप्त होगा l किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगा वाहन खरीदने का मन बनेगा l घर परिवार में आनंद रहेगा l जीवन साथी से सुख मिलेगा l

  • उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को लेकर सीएम धामी ले सकते हैं बड़ा फैसला, शपथ लेने बाद घोषणाएं होंगी पूरी…

    उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को लेकर सीएम धामी ले सकते हैं बड़ा फैसला, शपथ लेने बाद घोषणाएं होंगी पूरी…

    देहरादून: उत्तराखंड की कमान एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी गई है। सीएम धामी के दोबारा सीएम बनने से पुलिसकर्मियों में उम्मीद की किरण दौड़ पड़ी। 4600 ग्रेड पे मामले में सीएम धामी चुनाव के दौरान बड़ी घोषणाएं कर चुके है। उन्होंने चुनाव के दौरान कहा था कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला सरकार बनने के एक माह के भीतर सुलझा दिया जाएगा। इसके अलावा सख्त भू कानून के मामले में भी उत्तराखंड के हित मे निर्णय लिया जाएगा। सीएम का नाम घोषित होने बाद भी सीएम का बड़ा बयान आया है उन्होंने कहा है कि वह अपने वादे पूरे करेंगे। अब पुलिसकर्मियों को उन घोषणाओं के पूरा होने का इंतजार है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल की बैठक में  नेता चुना गया। जिसके बाद पुष्कर धामी ने कहा सबसे पहले पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा ‘मैं पीएम नरेंद्र मोदी को मुझ पर विश्वास करने और 5 साल तक उत्तराखंड के सीएम के रूप में काम करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं’। साथ ही उन्होंने एक बार फिर से राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा हम राज्य में समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन सहित सभी वादों को पूरा करेंगे। जिससे लोगों की उम्मीदें सीएम धामी बढ़ गई है।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस में सबसे पहले वर्ष 2001 में भर्ती हुई थी। इस बैच के सिपाहियों को 20 साल की सेवा के बाद 4600 ग्रेड पे दिए जाने की बात कही गई थी। वर्ष 2021 में उन्हें बीस साल का समय हुआ तो सिपाहियों ने इसकी मांग शुरू की। पुलिसकर्मियों के परिजन सड़कों पर उतर आए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले को लेकर सीएम धामी ने 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर इन सिपाहियों को सितंबर 2021 से 4600 ग्रेड पे का लाभ देने की घोषणा की थी।  लेकिन इसका शासनादेश जारी नहीं किया गया था। मामला कैबिनेट में भी पहुंचा। दो लाख रुपए एक मुश्त देने का ऐलान किया गया। जिसके बाद भी पुलिसकर्मियों के परिजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। अब देखना होगा सीएम धामी पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देते है या नहीं।

  • कलयुगी मां: बच्ची को मौत के घाट उतारकर उसे माइक्रोवेब में डाल दिया, पढिये कैसे दी जुर्म ने दहलीज पर दस्तक…

    कलयुगी मां: बच्ची को मौत के घाट उतारकर उसे माइक्रोवेब में डाल दिया, पढिये कैसे दी जुर्म ने दहलीज पर दस्तक…

    दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने अपनी ही दो माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। गला दबाकर हत्या के बाद महिला ने मासूम को ओवन में डाल दिया। मां की बर्बरता के कारण जान गंवाने वाली मासूम का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के चिराग दिल्ली गांव की है।

    जानकारी के मुताबिक चिराग दिल्ली गांव में एक महिला ने बेटे की चाहत में अपनी दो माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को घर की छत पर पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। घर में तलाशी के दौरान बच्ची अनन्या कौशिक का शव मिला। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मालवीय नगर थाने की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गुलशन कौशिक अपने परिवार के साथ चिराग दिल्ली गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार साल का बेटा और दो माह की बेटी अनन्या कौशिक थी। गुलशन की मां और भाई भी उनके साथ ही रहते हैं और घर के नीचे ही किराने की दुकान चलाते हैं।

    पुलिस के मुताबिक 21 मार्च को करीब 3.15 बजे चिराग दिल्ली गांव से एक बच्ची के गायब होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की दादी घर में बच्ची की तलाश कर रही थी। घर में तलाशी के दौरान दूसरे तल पर खराब पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में बच्ची का शव पड़ा मिला। दादी ने बच्ची का शव निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी और बच्ची के माता-पिता को हिरासत में ले लिया।

  • Breaking:सीएम धामी के हेलीकॉप्टर शॉट के बाद,अभी भी फाइनल मैच बाकी,जानिए कौन सी होगी पिच, पढिए,,

    Breaking:सीएम धामी के हेलीकॉप्टर शॉट के बाद,अभी भी फाइनल मैच बाकी,जानिए कौन सी होगी पिच, पढिए,,

    देहरादून। दूसरी बार मुख्यमंत्री का ताज मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गयी है। क्योंकि राज्य में हुए चुनाव में धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। वहीं अब उनके पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट या चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ने की चर्चा है। ये भी कहा जा रहा है कि कपकोट और लालकुआं सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

    वहीं धामी की नजर कांग्रेस पर भी है, क्योंकि इसके जरिए वह अपने को और ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। लिहाजा कांग्रेस में भी सेंधमारी का प्लान तैयार किया जा रहा है। राज्य में कांग्रेस के कुछ विधायक बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं। फिलहाल चुनाव हारने और सीएम के पद प्रमुख दावेदार माने जा रहे धामी के लिए चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के पांच नवनिर्वाचित विधायकों ने सीट छोड़ने का ऐलान किया था। लिहाजा माना जा रहा है कि धामी के लिए आसानी से सीट खाली हो जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक चम्पावत विधायक कैलाश गहटोडी, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा और कपकोट सुरेश गाडिया पहले ही सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं। इसके साथ ही खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी अपनी सीट सशर्त छोड़ने की घोषणा की थी। जानकारी के मुताबिक डीडीहाट धामी के लिए सबसे उपयुक्त सीट मानी जा रही है और यहां उनका पैतृक गांव भी है।

  • इंसिडेंट: गुजरात से आया गंगा दर्शन करने, गंगा के आगोश में समाया 19 वर्षीय श्रद्धालु…

    इंसिडेंट: गुजरात से आया गंगा दर्शन करने, गंगा के आगोश में समाया 19 वर्षीय श्रद्धालु…

    हरिद्वार घूमने आया 19 वर्षीय युवक भूपतवाला स्थित परमार्थ घाट पर नहाते समय गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। टीम युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। यह जानकारी देते हुए ढालवाला स्थित एसडीआरएफ टीम के प्रभारी एसआई कविंद्र सजवाण ने बताया कि पाटीदार चौक गांधी ग्राम, जिला राजकोट गुजरात निवासी 19 वर्षीय तुषार राठौर पुत्र अजय राठौर हरिद्वार स्थित भूपतवाला परमार्थ घाट पर नहाते समय डूबा गया। जिसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।

    पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया, मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि युवक को ढूंढने के लिए मंगलवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तुषार लगभग 30 लोगों के ग्रुप के साथ यहां घूमने आया था। एसडीआरएफ टीम में

    किशोर कुमार, विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र सिंह व
    अमित शामिल थे।

  • गर्व: सीडीएस विपिन रावत के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया देश का ये कदम, ऐतिहासिक, पढ़िए…

    गर्व: सीडीएस विपिन रावत के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया देश का ये कदम, ऐतिहासिक, पढ़िए…

    सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच वर्चुअली शिखर वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय ने भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित दस्तावेजों की सूची की घोषणा की।

    ऑस्ट्रेलिया सरकार ने जनरल रावत इंडिया-ऑस्ट्रेलिया यंग डिफेंस ऑफिसर्स एक्सचेंज प्रोग्राम की स्थापना की घोषणा की है। दोनों देशों ने आपसी रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए युवा सैन्य अधिकारियों के आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा हुई। ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि इसे भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के नाम पर शुरू किया जाएगा।

    जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत और रक्षा बल के 12 अन्य जवानों की भी मौत हो गई थी।

    गौर करने वाली बात है कि इस कार्यक्रम की घोषणा उसी दिन हुई है जिस दिन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। जनरल बिपिन रावत की बेटियों कृतिका और तारिणी ने पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में जनरल रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के पुनर्गठन और आधुनिकीकरण पर खूब जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षण में संयुक्त कौशल की दिशा में सुधारों को आगे बढ़ाया और कई संयुक्त प्रशिक्षण संस्थानों को कार्यात्मक बनाया।

    जनरल रावत को जनवरी 2020 में देश का पहली सीडीएस नियुक्त किया गया था। उससे पहले 17 दिसंबर 2016 को भारत सरकार ने उन्हें 27वें थल सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था। सैम मानेकशॉ और दलबीर सिंह सुहाग के बाद वह गोरखा ब्रिगेड के तीसरे अधिकारी थे जो सेनाध्यक्ष बने।