Category: उत्तराखंड

  • रंगोत्सव: होली के बाद आज फिर मनाई जाएगी होली, दैवीय तत्वों से जुड़ा है ये त्योहार…

    रंगोत्सव: होली के बाद आज फिर मनाई जाएगी होली, दैवीय तत्वों से जुड़ा है ये त्योहार…

    फाल्गुन मास की पूर्णिमा से शुरू हुआ होली का त्योहार चैत्र मास की पंचमी तिथि तक मनाया जाता है। इसी पंचमी तिथि को रंगपंचमी के नाम से जाना जाता है। इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक होता है। इसे श्रीपंचमी और देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, बहुत-सी जगहों पर होली समेत पांच दिनों तक रंग खेलने की परंपरा है, यानी असल में होली का त्योहार रंग पंचमी के दिन सम्पूर्ण होता है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यू.पी, राजस्थान आदि जगहों पर विशेष रूप से ये त्योहार मनाया जाता है। होली की तरह ही इस दिन भी खूब अबीर-गुलाल उड़ाया जाता है और एक-दूसरे के रंग लगाया जाता है।

    दैवीय तत्व से जुड़ा त्योहार

    ब्रह्मांड में मौजूद गणपति, श्रीराम, हनुमान, शिव, श्रीदुर्गा, दत्त भगवान और कृष्ण की शक्तियां सात रंगों से जुड़ी हैं। इसी तरह शरीर के सात चक्र सात रंगों और सात देवताओं से जुड़े हैं। रंग पंचमी मनाने का अर्थ है, रंगों से दैवीय शक्ति जागृत करना। इस तरह सभी देवताओं के तत्व शरीर में होने से आध्यात्मिक नजरिये से साधना पूरी मानी जाती है। इन रंगों के जरीये देव तत्व को महसूस करना ही रंग पंचमी पर्व का हासिल है। इसके लिए रंगों का इस्तेमाल दो तरह से करते हैं। इनमें पहला है, हवा में रंग उड़ाना एवं दूसरा, पानी से एक-दूसरे पर रंग डालना।

    जानिए रंग पंचमी का महत्व

    रंग पंचमी के दिन अबीर और गुलाल को आसमान की ओर फेंका जाता है। ये गुलाल उस दिन देवी देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि रंग बिरंगे गुलाल की खूबसूरती देखकर देवता काफी प्रसन्न होते हैं और इससे पूरा वातावरण सकारात्मक हो जाता है। ऐसे में आसमान में फेंका गुलाल जब वापस लोगों पर गिरता है तो इससे व्यक्ति के तामसिक और राजसिक गुणों का नाश होता है, उसके भीतर की नकारात्मकता का अंत होता है और सात्विक गुणों में वृद्धि होती है।

  • कलयुगी मां: बच्ची को मौत के घाट उतारकर उसे माइक्रोवेब में डाल दिया, पढिये कैसे दी जुर्म ने दहलीज पर दस्तक…

    कलयुगी मां: बच्ची को मौत के घाट उतारकर उसे माइक्रोवेब में डाल दिया, पढिये कैसे दी जुर्म ने दहलीज पर दस्तक…

    दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने अपनी ही दो माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। गला दबाकर हत्या के बाद महिला ने मासूम को ओवन में डाल दिया। मां की बर्बरता के कारण जान गंवाने वाली मासूम का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के चिराग दिल्ली गांव की है।

    जानकारी के मुताबिक चिराग दिल्ली गांव में एक महिला ने बेटे की चाहत में अपनी दो माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को घर की छत पर पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। घर में तलाशी के दौरान बच्ची अनन्या कौशिक का शव मिला। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मालवीय नगर थाने की पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गुलशन कौशिक अपने परिवार के साथ चिराग दिल्ली गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार साल का बेटा और दो माह की बेटी अनन्या कौशिक थी। गुलशन की मां और भाई भी उनके साथ ही रहते हैं और घर के नीचे ही किराने की दुकान चलाते हैं।

    पुलिस के मुताबिक 21 मार्च को करीब 3.15 बजे चिराग दिल्ली गांव से एक बच्ची के गायब होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की दादी घर में बच्ची की तलाश कर रही थी। घर में तलाशी के दौरान दूसरे तल पर खराब पड़े एक माइक्रोवेब ओवन में बच्ची का शव पड़ा मिला। दादी ने बच्ची का शव निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी और बच्ची के माता-पिता को हिरासत में ले लिया।

  • Big breaking: सड़क पर वाहन दौड़ाना हुआ महंगा, तो खाना बनाने में भी हो गई महंगाई…

    Big breaking: सड़क पर वाहन दौड़ाना हुआ महंगा, तो खाना बनाने में भी हो गई महंगाई…

    नई दिल्ली। मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है।

    यानी की 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्तूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी। देश में पेट्रोल डीजल के दाम चार माह बाद बढ़ गए हैं। मंगलवार सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

    तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

  • बॉयोग्राफी: 21 साल के युवा राज्य के युवा मुख्यमंत्री के बारे में कुछ जानकारी, पढिये अपने सूबे के मुखिया के बारे में…

    बॉयोग्राफी: 21 साल के युवा राज्य के युवा मुख्यमंत्री के बारे में कुछ जानकारी, पढिये अपने सूबे के मुखिया के बारे में…

    डेस्क। पुष्कर सिंह धामी को आज सभी लोग जानते है, यह उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान में यह उत्तराखंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को शुरु करेंगे। आज इनको उत्तराखंड विधान सभा मंडल द्वारा सर्वसहमति से नेता के रूप में चुना गया है। इन्होंने बहुत ही कम उम्र में राजनीती में इस पद को प्राप्त किया है।

    जीवनी-

    नामपुष्कर सिंह धामीजन्म16 सितंबर 1975, हरखोला (कनालीछिना ब्लॉक), पिथौरागढ़ जिला, उत्तराखंडशिक्षास्नातक – BA, वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)
    स्नानकोत्तर – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR)परिवारशेर सिंह धामी (पिता), बिशना देवी (माता), गीता धामी (पत्नी), दिवाकर और प्रभाकर (पुत्र)पार्टीभारतीय जनता पार्टीपेशाराजनेता

    व्यक्तिगत जीवन-

    पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 में हुआ है। उनका जन्म खटीमा में हुआ, उनके पैतृक गांव हरखोला (कनालीछिना ब्लॉक), पिथौरागढ़ जिला, उत्तराखंड है। उनके परिवार से उनके पिता शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक) सेना में थे और सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

    उनकी माता का नाम बिशना देवी है जो गृहणी है, उनके परिवार में उनकी पत्नी गीता धामी और उनके दो पुत्र दिवाकर और प्रभाकर है। उन्होंने भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में शुरुआत की इस सफर को वह आज उत्तराखंड के 10 मुख्यमंत्री बनाने तक लेकर आये है। वर्तमान में उनकी उम्र 45 वर्ष है।

    शिक्षा-

    पुष्कर सिंह धामी ने शुरूआती शिक्षा पिथौरागढ़ उत्तराखंड के स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर से मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) मे मास्टर डिग्री किया और स्नातक BA, वकालत (LLB), डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) से की है। उन्हें इसके साथ ही राजनीती का भी अच्छा अनुभव रहा है।

    Political Life-

    राजनीतिक कैरियर की बात करें तो इनका राजनीतिक कैरियर बहुत ही शानदार रहा है, इन्होंने कम उम्र में राजनीतिक में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1990 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी।

    इसके बाद उन्होंने 2008 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में काम किया और उन्हें यहां पर राज्य अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने फेक्ट्रियों और ऑफिस लेवल पर उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 70% पद आरक्षित करने के लिए राज्य सरकार पर काफी जोर दिया।

    इसके बाद में यह युवाओं के बिच काफी पसंद किये जाने लगे। पुष्कर सिंह उधमसिंह जिले के खटीमा से विधायक हैं। इसके साथ ही इन्होंने पुबीते विधानसभा चुनाव को भी जीता था। यहां से वह लगातार दूसरी बार विधायक पद के रूप में चुने गए और यहां की विधानसभा के लिए उन्होंने बेहतर कार्य किये।

    रोचक तथ्य-

    2005 में पुष्कर सिंह के द्वारा 11 जनवरी 2005 को 90 युवाओं के साथ विधानसभा का घेराव किया था, जिसे काफी चर्चा मिली थी। यह आयोजन एक ऐतिहासिक रैली के रूप में देखा गया था।

    2001 से 2002 तक पुष्कर सिंह विशेष कार्यकारी अधिकारी के रूप में उत्तराखंड में अपना कार्यभार सम्भाल चुके है।

    2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने बेहतर कार्य को अंजाम दिया है।

    यह दो बार विधायक के पद पर रहे है। 

    2012 में  खटीमा विधानसभा उत्तराखंड से चुनाव लड़े थे और अपने विरोधी को भारी मतों से हराया था।

    पुष्कर सिंह धामी का उद्देश्य उत्तराखंड को सभी कार्यो में नंबर 1 बनाना है और उत्तराखंड की सभी जनता को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

    पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद के लिए शपथ लेंगे।

    पुष्कर सिंह का राजनीती करियर हमेशा जनता की सेवा करने के लिए रहा है। वह हमेशा से ही जोशीले और कर्मठ व्यक्तित्व के इंसान रहे हैं। इन्होंने कई कार्य संघ के साथ रहकर और भारतीय जनता पार्टी में किये है। इसीलिए जनता ने दो बार उनको विधायक के रूप में चुना है और आज मुख्यमंत्री के पद पर भी उनको चुना गया है।

  • आश्चर्य: शपथ ग्रहण में हिंदी नही पढ़ पाए MLA साहब, शपथ ग्रहण समारोह हास्यास्पद हुआ…

    आश्चर्य: शपथ ग्रहण में हिंदी नही पढ़ पाए MLA साहब, शपथ ग्रहण समारोह हास्यास्पद हुआ…

    देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद निर्वाचित हुए सभी विधायकों और प्रोटेम स्पीकर के तौर पर बंशीधर भगत को शपथ दिलाई गई ।

    शपथ ग्रहण के दौरान एक बड़ा ही शर्मनाक और हास्यास्पद मौका देखने को मिला जब बसपा के विधायक द्वारा हिंदी में भी शपथ पत्र को सही से दो दो बार भी पढ़ा नहीं जा सका ।

    दरअसल यह पूरा मामला उत्तराखंड विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान देखने को मिला जब शपथ ग्रहण के दौरान मंगलौर से चुने गए बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पाए ।

    उनको दो बार शपथ करानी पड़ी वह तब भी ठीक से शपथ पत्र को नहीं पढ़ पाए आखिरकार उनको विधानसभा अध्यक्ष के शब्दों को दोहराने के लिए कहा गया वहां भी  गलती करते रहे। ऐसे में विधायक साहब की योग्यता को किस तरह से देखा जाए यह देखने वाली बात है, बात यह है कि जो जनप्रतिनिधि मातृ भाषा का भी ज्ञान न रखता हो, समाज मे क्या योगदान दे पाएगा।

    देखिए वीडियो- वीडियो आभार उत्तराखंड टुडे

    आश्चर्य: शपथ ग्रहण में हिंदी नही पढ़ पाए MLA साहब, शपथ ग्रहण समारोह हास्यास्पद हुआ…

  • 22 मार्च 2022 दिन मंगलवार का पंचांग और राशिफल

    22 मार्च 2022 दिन मंगलवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक: 22 मार्च 2022

    🌺 आज का पंचांग 🌺

    दिन – मंगलवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास –  चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- चतुर्थी
    नक्षत्र – विशाखा
    योग – हर्षण
    करण- बालव
    दिशा शूल- उत्तर दिशा में
    🌞सूर्योदय- 6:08
    🌹आज का व्रत व विशेष:- रंगपंचमी ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:01 से 10:31 एवं 12:02 से 1:31 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य—  उ.भा.नक्षत्र में
    🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    मारीच रावण का मामा था ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 3:07 से 4:39 बजे तक ।

          🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

    आपका परिश्रम आपके हाथ में है परिणाम नहीं ।

    22 मार्च का राशिफल—

    मेष: आज दिन मिलाजुला रह सकता है l कार्यालय में कामकाज की तारीफ होगी किन्तु आर्थिक लेन देन सावधानी पूर्वक करें l दोस्तों के साथ शाम कटेगी l यात्रा से लाभ होगा l पति पत्नी में संबंध मधुर होंगे l सेहत का ख्याल रखने की कोशिश करे l गैस बदहजमी हो सकती हैं l

    वृषभ: आज मन प्रसन्न रहेगा l कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं l किसी नयी जॉब का ऑफर मिल सकता है l आर्थिक लाभ प्राप्त होगा l विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन परीक्षा के परिणाम बढ़िया रह सकते हैं l जीवन साथी के बीच मतभेद हो सकता है l

    मिथुन: आज का दिन अनुकूल है l तरक्की के रास्ते खुलेंगे l नयी योजना पर काम करने का प्रयास करेंगे l समय का सदुपयोग करेंगे l धन का आगमन होने की संभावना है l विरोधी परास्त होंगे l जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा l

    कर्क: आज आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है किन्तु व्यक्तिगत मामलों में मन परेशान रह सकता है l शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का समय रहेगा l कहीं निवेश कर सकते हैं l परिवार में तनातनी का माहौल रहेगा l बच्चों को डांट फटकार लगा सकते हैं l भावनात्मक रूप से दिन उलझन भरा रह सकता है l

    सिंह: आज का दिन व्यक्तियों में बीतेगा l नौकरी, व्यापार के मामलों में बदलाव करने के इच्छुक रहेंगे l कुछ लाभ भी होगा l परिवार में कुछ परेशानियां का अनुभव करेंगे l कुछ अनबन होने की संभावना है l रिश्तेदारों का आगमन होगा l मूड कुछ उखड़ा रह सकता है l

    कन्या: आज का दिन बेहतर गुजरेगा l नौकरी व्यापार में लाभ मिलेगा l आज की गई मेहनत रंग लाएगी l नए कार्यो में निवेश करने की कोशिश करें l प्रेम में सफलता प्राप्त होगी l आज परिवार संग घूमने का प्रोग्राम बनेगा l

    तुला: आज मन में झुंझलाहट रह सकती है l कुछ अप्रत्याशित घटना से मन परेशान रह सकता है l शांति बनाए रखे l खर्च बढ़ सकते हैं l छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें l

    वृश्चिक: आज का दिन सुख शांति से बीतेगा l नई योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे l मौके का फायदा उठाकर धन लाभ होता नजर आ रहा है l मन एकाग्र रहेगा l छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा l शादी की बात चल सकती हैं l

    धनु: आज का दिन बेहद खास रहने वाला है l नए कार्यो में सफलता प्राप्त होगी l धन लाभ हो सकता है l पुराने मित्रों से मुलाकात होगी l मन प्रसन्नचित रहेगा l वाणी में मधुरता रहेगी जिस से बिगड़े काम भी बन जाएंगे l

    मकर: आज का दिन कामकाज के लिए खास रहेगा l किन्तु व्यक्तिगत जीवन में आशंका से घिरे रहेंगे l कुछ गलतफहमी के चलते रिश्तों में दरार आ सकती है l कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं l आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे पति पत्नी में मनमुटाव रह सकता है l

    कुंभ: आज का दिन खास रहेगा l कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेंगे l किसी नए काम की रूपरेखा बनेगी जो भविष्य में लाभदायक रहेगी l आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा l खरीदारी पर जा सकते हैं l जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा l संतान से सुख मिलेगा l

    मीन: आज व्यस्तता भरा दिन है l आज खूब मेहनत करेंगे l आज आप अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करते हुए नजर आयेंगे l जिसका परिणाम आने वाले समय में मिलेगा l धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी l सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे l परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा l

  • इंसिडेंट: गुजरात से आया गंगा दर्शन करने, गंगा के आगोश में समाया 19 वर्षीय श्रद्धालु…

    इंसिडेंट: गुजरात से आया गंगा दर्शन करने, गंगा के आगोश में समाया 19 वर्षीय श्रद्धालु…

    हरिद्वार घूमने आया 19 वर्षीय युवक भूपतवाला स्थित परमार्थ घाट पर नहाते समय गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। टीम युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। यह जानकारी देते हुए ढालवाला स्थित एसडीआरएफ टीम के प्रभारी एसआई कविंद्र सजवाण ने बताया कि पाटीदार चौक गांधी ग्राम, जिला राजकोट गुजरात निवासी 19 वर्षीय तुषार राठौर पुत्र अजय राठौर हरिद्वार स्थित भूपतवाला परमार्थ घाट पर नहाते समय डूबा गया। जिसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।

    पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया, मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि युवक को ढूंढने के लिए मंगलवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तुषार लगभग 30 लोगों के ग्रुप के साथ यहां घूमने आया था। एसडीआरएफ टीम में

    किशोर कुमार, विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र सिंह व
    अमित शामिल थे।