Category: उत्तराखंड

  • इंटरनेशनल: पीएम मोदी का जलवा फिर पूरे विश्व में, 12 देश के दिग्गजों को किया पीछे, पढें विस्तार से…

    इंटरनेशनल: पीएम मोदी का जलवा फिर पूरे विश्व में, 12 देश के दिग्गजों को किया पीछे, पढें विस्तार से…

    नई दिल्ली। अपने लोगों के प्रति समर्पण और पड़ोसियों के प्रति सद्भाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं। मोदी की यह छवि दिन-ब-दिन और सशक्त होती जा रही है।

    आज मोदी विश्व के तमाम बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। युद्ध काल में जहां दुनिया के तमाम नेताओं की साख घटी है, मोदी की साख लगातार बढ़ी है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे के मुताबिक मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 12 राष्ट्र प्रमुखों को पीछे छोड़ दिया है। जनवरी में मोदी की अप्रूवल रेट बढ़कर 71 फीसदी पर पहुंच गई थी। लेकिन अद्यतन सर्वे में यह बढ़कर 77 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

    पिछले महीने इस सर्वे में मोदी 71% रेटिंग के साथ नंबर एक पर थे।

    विश्व युद्ध जैसे हालात के बीच दुनिया के बड़े-बड़े नेतार 40 से 42 प्रतिशत की अप्रूवल की रेटिंग पर अटके हैं। जबकि मोदी 77% के साथ दुनिया की पहली पसंद हैं। यानी एक ऐसा युद्ध जिसकी वजह से दुनिया की वैश्विक ताकतें घुटने पर आ खड़ी हुई हैं। ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ नियमित रूप से विश्व के नेताओं की रेटिंग को ट्रैक करता है। यह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका में सरकारी नेताओं के लिए अप्रूवल रेटिंग को ट्रैक करता है। साप्ताहिक आधार पर नवीनतम डाटा के साथ पेज को अपडेट करता है। रैंकिंग में नरेंद्र मोदी (भारत)- 77%, एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (मेक्सिको) : 63%, मारियो ड्रैगी (इटली)- 54%,ओलाफ स्कोल्ज़ो (जर्मनी)- 45%, फुमियो किशिदा- 42%,जस्टिन ट्रूडो (कनाडा)- 42%, जो बाइडेन (अमेरिका)- 41%, इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) 41% शामिल हैं।

  • Crime: बुजुर्ग ने किया बालिका का किडनेप, पुलिस की सतर्कता से ओल्ड मैन हुआ अरेस्ट…

    Crime: बुजुर्ग ने किया बालिका का किडनेप, पुलिस की सतर्कता से ओल्ड मैन हुआ अरेस्ट…

    नई दिल्ली: भारत की राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंहा एक 72 वर्षीय बुजुर्ग पर नाबालिग को किडनेप करने का आरोप है। हालांकि पुलिस ने नाबालिग को बुजुर्ग के चुंगल से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बच्ची को हरिद्वार लेकर जा रहा था।

    पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली जिला पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग लड़की को बचाते हुए पीड़िता के साथ राजधानी से भागने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गीता कॉलोनी निवासी आरोपी रघुनाथ (72) ने पीड़िता के उसके ऑटो-रिक्शा में बैठने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

    जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी 11 साल की बेटी बंगाली बाजार से लापता हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर लड़की की तलाश की गई।

    पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों से मिली सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और पाया कि पीड़ित एक ऑटो-रिक्शा में सवार हुई थी।

    पुलिस ने कहा कि इंस्पेक्टर मौसम गनी और एसआई उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पूर्वी दिल्ली इलाके में पैसिफिक मॉल के पास आरोपी को ढूंढ निकाला। आरोपी पीड़िता के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार भागने की कोशिश कर रहा था।

    पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि पीड़िता दिल्ली में नए स्थानों को देखने के लिए उसके ऑटो में सवार हुई थी, पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को हरिद्वार ले जाने की योजना बनाई थी।

  • क्या आप पानी खड़े होकर पीते हैं, यदि हां तो सावधान हो जाइए औऱ ये खबर पढ़िए…

    क्या आप पानी खड़े होकर पीते हैं, यदि हां तो सावधान हो जाइए औऱ ये खबर पढ़िए…

    डेस्क। हवा की तरह पानी भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन पानी अगर सही तरीके से पिया जाए तो ही इसके फायदे मिल सकते हैं। पानी को गलत तरीके से पीने से आपको कई समस्याएं भी हो सकती है।

    हमारे शरीर में 70 75% पानी है जिससे इसे शरीर के लिए सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। लेकिन पानी जितना हमारे शरीर के लिए जरूरी है उतना ही इसके सही तरीके से पीना जरूरी माना जाता है। जानकारों का कहना है कि हमें पानी को धीरे-धीरे बैठकर पीना चाहिए। इससे हमारे शरीर को फायदा होता है और पानी का पूरा पोषक तत्व शरीर को मिल पाता है। अकसर ऐसा देखा गया है कि लोग पानी को खड़े-खड़े ही पीते हैं जिससे उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ता है।
    पानी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी और फायदेमंद चीज है लेकिन उसे सही से पीने पर ही इसका पूरा फायदा हमें मिल पाता है। तो ऐसे में आइए जानते है कि पानी को सही से नहीं पीने पर हमें कौन-कौन सी दिक्कतें हो सकती है और इससे शरीर को क्या नुकसान होगा।

    -खड़े होकर पानी पीने से समस्या

    जानकारों का कहना है कि खड़े होकर पानी पीने से आपको किडनी की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो वह पानी सीधा पेट में जाता है जिससे पेट पर प्रेशर बनता है। यह प्रेशर शरीर में मौजूद सभी अशुद्धियां को ब्लैडर में जमा कर देती है जो बाद में किडनी को दिक्कत पहुँचाती है। यही कारण है कि हमें खड़े होकर पानी नहीं पीने की सलाह दी जाती है।

    2. फेफड़े की समस्या (Lung Problem)

    ऐसा करने से हमारे शरीर के फेफड़ों पर भी असर पड़ता है। जब कभी भी कोई आदमी खड़े होकर तेजी से पानी पीता है तो ऐसे में उसकी शरीर के अंदर मौजूद फूड पाइप और विंड पाइप पर बुरा असर पड़ता है और इससे वहां पर ऑक्सीजन की सप्लाई भी रुक जाती है। इसलिए खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए।

    3. जोड़ो में दर्द की समस्या

    आपके खड़े होकर पानी पीने से आपका फ्लूइड बैलेंस बिगड़ता है, जिसकी वजह से जोड़ो के दर्द नामक समस्या पैदा होती है।

  • Big breaking: लक्ष्मणझूला में आज फिर गंगा की आगोश में गया एक ओर पर्यटक, गुजरात से आया था घूमने…

    Big breaking: लक्ष्मणझूला में आज फिर गंगा की आगोश में गया एक ओर पर्यटक, गुजरात से आया था घूमने…

    ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला से एक बड़ी खबर आ रही है। गुजरात से एक दल ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आया था। घूमने के बाद उन्होंने गंगा में स्नान करने का मन बनाया। इस बीच दल का एक सदस्य गंगा की तेज धरावों की चपेट में आ गया। साथी को बहता देख चीख़ पुकार मच गई।

    मौके पर तैनात जल पुलिस ने राफ्ट की मदद से युवक को ढूंढने के प्रयास किया,लेकिन कोई सफलता नही मिल पाई। सूचना पर मौके पर sdrf की टीम पहुंच गई जंहा देर शाम तक रेस्क्यू चलाया गया लेकिन कोई सफलता नही मिल पाई है। थाना प्रभारी मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि डूबने वाले पर्यटक की पहचान मनीष पुत्र जयंती भाई,निवासी- सूरत, पोस्ट ऑफिस – कामरेज , जिला – सूरत गुजरात के रूप में हुई है।

  • इंटरनेशनल: पीएम मोदी का जलवा फिर पूरे विश्व में, 12 देश के दिग्गजों को किया पीछे, पढें विस्तार से…

    इंटरनेशनल: पीएम मोदी का जलवा फिर पूरे विश्व में, 12 देश के दिग्गजों को किया पीछे, पढें विस्तार से…

    नई दिल्ली। अपने लोगों के प्रति समर्पण और पड़ोसियों के प्रति सद्भाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं। मोदी की यह छवि दिन-ब-दिन और सशक्त होती जा रही है।

    आज मोदी विश्व के तमाम बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। युद्ध काल में जहां दुनिया के तमाम नेताओं की साख घटी है, मोदी की साख लगातार बढ़ी है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे के मुताबिक मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 12 राष्ट्र प्रमुखों को पीछे छोड़ दिया है। जनवरी में मोदी की अप्रूवल रेट बढ़कर 71 फीसदी पर पहुंच गई थी। लेकिन अद्यतन सर्वे में यह बढ़कर 77 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

    पिछले महीने इस सर्वे में मोदी 71% रेटिंग के साथ नंबर एक पर थे।

    विश्व युद्ध जैसे हालात के बीच दुनिया के बड़े-बड़े नेतार 40 से 42 प्रतिशत की अप्रूवल की रेटिंग पर अटके हैं। जबकि मोदी 77% के साथ दुनिया की पहली पसंद हैं। यानी एक ऐसा युद्ध जिसकी वजह से दुनिया की वैश्विक ताकतें घुटने पर आ खड़ी हुई हैं। ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ नियमित रूप से विश्व के नेताओं की रेटिंग को ट्रैक करता है। यह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका में सरकारी नेताओं के लिए अप्रूवल रेटिंग को ट्रैक करता है। साप्ताहिक आधार पर नवीनतम डाटा के साथ पेज को अपडेट करता है। रैंकिंग में नरेंद्र मोदी (भारत)- 77%, एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (मेक्सिको) : 63%, मारियो ड्रैगी (इटली)- 54%,ओलाफ स्कोल्ज़ो (जर्मनी)- 45%, फुमियो किशिदा- 42%,जस्टिन ट्रूडो (कनाडा)- 42%, जो बाइडेन (अमेरिका)- 41%, इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) 41% शामिल हैं।

  • Big breaking: रोडवेज कर्मचारियों का होगा कार्यबहिष्कार,धरना देकर प्रबंधन पर होगा प्रहार

    Big breaking: रोडवेज कर्मचारियों का होगा कार्यबहिष्कार,धरना देकर प्रबंधन पर होगा प्रहार

    देहरादून। कल यानी सोमवार को रोडवेज कर्मचारी एक दिवसीय कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। यह जानकारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने दी है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। कर्मचारी वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर 21 मार्च से प्रदेश के सभी डिपो में एक दिवसीय धरना देंगे। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो 28 मार्च से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।

    बताया कि मार्च महीने बीतने वाला है, लेकिन कर्मचारियों को अभी तक फरवरी महीने का वेतन नहीं मिल पाया। एसीपी के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी की जा रही है, जो न्यायोचित नहीं हैं। एसीपी प्रकरणों में कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन दिए थे, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई।

    सातवें वेतनमान के अनुरूप महंगाई और अन्य भत्ते नहीं मिल पा रहे। कहा कि परिषद 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार प्रबंधन को ज्ञापन दे चुका हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिस कारण मजबूरन अब चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

  • Big breaking: लक्ष्मणझूला में आज फिर गंगा की आगोश में गया एक ओर पर्यटक, गुजरात से आया था घूमने…

    Big breaking: लक्ष्मणझूला में आज फिर गंगा की आगोश में गया एक ओर पर्यटक, गुजरात से आया था घूमने…

    ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला से एक बड़ी खबर आ रही है। गुजरात से एक दल ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आया था। घूमने के बाद उन्होंने गंगा में स्नान करने का मन बनाया। इस बीच दल का एक सदस्य गंगा की तेज धरावों की चपेट में आ गया। साथी को बहता देख चीख़ पुकार मच गई।

    मौके पर तैनात जल पुलिस ने राफ्ट की मदद से युवक को ढूंढने के प्रयास किया,लेकिन कोई सफलता नही मिल पाई। सूचना पर मौके पर sdrf की टीम पहुंच गई जंहा देर शाम तक रेस्क्यू चलाया गया लेकिन कोई सफलता नही मिल पाई है। थाना प्रभारी मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि डूबने वाले पर्यटक की पहचान मनीष पुत्र जयंती भाई,निवासी- सूरत, पोस्ट ऑफिस – कामरेज , जिला – सूरत गुजरात के रूप में हुई है।

  • Breaking: मुख्यमंत्री की घोषणा के और कितने दिन,क्या CM बनेंगे निशंक या पुष्कर सिंह,,

    Breaking: मुख्यमंत्री की घोषणा के और कितने दिन,क्या CM बनेंगे निशंक या पुष्कर सिंह,,

    नई दिल्ली। उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर है। उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह लगभग तय हो गया है।

    वंही सूत्रों की माने तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही बनने जा रहे हैं। बस औपचारिकता बाकी बची है जिसकी जल्द घोषणा भी हो सकती है।

    सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी की भी पहली पसंद पुष्कर सिंह धामी है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके नाम पर दोबारा मोहर लगा दी है जिसके बाद उनका उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय मना जा रहा है।

  • Crime: यहां बेटे ने अपने पिता को पहुंचा दिया परलोक,दहशत में हैं क्षेत्र के लोग,पढ़िए जुर्म की दास्तां…

    Crime: यहां बेटे ने अपने पिता को पहुंचा दिया परलोक,दहशत में हैं क्षेत्र के लोग,पढ़िए जुर्म की दास्तां…

    कुमांऊ। उत्तराखंड की शांत वादियों में जुर्म अपनी लगातार दस्तक देने लगा है। राज्य के खटीमा में पारिवारिक कलह के चलते श्रीपुर बिचवा में कलियुगी बेटे ने माता-पिता को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    देर रात श्रीपुर बिचवा के 70 वर्षीय धर्म सिंह बोरा की अपने बेटे लक्ष्मण सिंह बोरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लक्ष्मण ने अपने पिता को डंडे से पीटना शुरु कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। बीच- बचाव करने पहुंची मां भवानी देवी को भी आरोपी बेटे ने डंडे से पीट दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने धर्म सिंह बोरा को मृत घोषित कर दिया। घायल भवानी देवी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लक्ष्मण नशे का लती है। वह अक्सर अपने घर में मारपीट करता रहता है। उसके दो छोटे जुड़वा भाई भी हैं। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के दूसरे बेटे श्याम सिंह बोरा की तहरीर पर लक्ष्मण सिंह बोरा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।