Category: उत्तराखंड

  • अधर्म: तीर्थ नगरी के गंगा घाटों पर सैलानी पहुंचा रहे आस्था को चोट, शराब परोसकर मारा जा रहा टकीला शॉट…

    अधर्म: तीर्थ नगरी के गंगा घाटों पर सैलानी पहुंचा रहे आस्था को चोट, शराब परोसकर मारा जा रहा टकीला शॉट…

    ऋषिकेश। बाहरी प्रान्तों से आ रहे सैलानी यंहा गंगा घाटों में अधर्म का कार्य कर आध्यात्मिक, धार्मिक पवित्रता को बदनाम कर रहे हैं। आलम यह है कि खुले आम गंगा घाटों पर बैठकर मदिरा का सेवन करने से लेकर अश्लील हरकतों को अंजाम देने से भी बाज नही आ रहे हैं।

    जिससे तीर्थ क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले दोनों ही स्थलों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। मां गंगा में आस्था रखने वाले गंगा प्रेमियों ने ऐसे पर्यटकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें एक लड़का और लड़की लक्ष्मण झूला गंगा घाट के किनारे खुलेआम शराब के पैग छलकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं गंगा के बीच मोटर बोट में बैठकर शराब पीने तक की बात कह रहे हैं।

    जब एक गंगा भक्त ने उन्हें इस कृत्य को करने से रोका तो वह बहस करने लगे। समझाने के बावजूद लड़का और लड़की मां गंगा की आस्था को ठेस पहुंचाने से पीछे हटते दिखाई नहीं दे रहे हैं। काफी देर तक बहस के बाद लड़का लड़की गंगा घाट से अपने कमरे में शराब पीने के लिए चले गए। राफ्टिंग व्यवसाई और गंगा प्रेमी विनोद चौहान ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कई बार इस प्रकार की तस्वीरें वह देख चुके हैं।

    जो गंगा और क्षेत्र की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। बताया लड़का और लड़की के द्वारा गंगा के किनारे और फिर मोटर बोट में बैठकर शराब पीने का यह है मामला सुबह 5:30 बजे का है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मां गंगा और क्षेत्र की आस्था बरकरार रहे इसके लिए सुबह शाम पुलिस गश्त करने की मांग भी करी है।

    देखिए वीडियो…

  • करप्शन: भ्रष्टाचार से तंग आकर युवक हुआ मौत के लिए तैयार, गांव में हड़कम्प, SDRF ने बचाई जान…

    करप्शन: भ्रष्टाचार से तंग आकर युवक हुआ मौत के लिए तैयार, गांव में हड़कम्प, SDRF ने बचाई जान…

    उत्तरकाशी: प्रदेश के उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी प्रखंड में एक ग्रामीण भ्रष्टाचार से परेशान होकर पुल पर मौत के लिए चढ़ गया। युवक का नाम सचेन्द्र रावत है, समय-समय पर गांव में होते कथित भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाता रहता है। आज सचेन्द्र रावत क्षेत्र में भ्रष्टाचार द्वारी नटिन मोटर मार्ग पर बने मोटर पुल पर चढ़ गया। लगभग 300 फीट ऊंचे मोटर पुल से मौत को गले लगाने की धमकी धमकी देने लगा। जब इसकी सूचना जब द्वारी और निटिन गांव के ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण तत्काल रस्सी लेकर मौके पर पहुंचे और युवक से छलांग नहीं लगाने के लिए कहते रहे।

    ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी। जिसके बाद जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। वहीं मौके पर तत्काल एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची और युवक को पुल से नीचे उतरने को कहा लेकिन युवक पुल से नीचे नहीं उतरा। युवक जनपद के स्वजल विभाग में हो रहे कार्यों में धाधली की वजह से नाराज चल रहा है। युवक ने स्वजल विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। युवक ने स्वजल विभाग में हो रहे कार्यों से संबंधित एक आरटीआई भी लगाई हुई है। युवक के अनुसार सूचना मांगने पर भी नहीं दी जा रही है।

    जिसके बाद सचेंद्र ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि इस भ्रष्टाचार के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते वह पुल पर चढ़ जाएगा। वहीं उसके इस तरह पुल पर चढ़ने की सूचना के बाद एसडीएम भटवाड़ी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर उस युवक को मानने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बताया कि युवक सचेंद्र रावत लंबे समय से गांव में होते भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहा है, लेकिन इस बार विभाग द्वारा उसे सूचना न देने पर उसे यह कदम उठाना पड़ा। बाद युवक को किसी तरह समझाकर एसडीआरएफ की टीम ने नीचे उतारा।

  • Crime: यहां बेटे ने अपने पिता को पहुंचा दिया परलोक,दहशत में हैं क्षेत्र के लोग,पढ़िए जुर्म की दास्तां…

    Crime: यहां बेटे ने अपने पिता को पहुंचा दिया परलोक,दहशत में हैं क्षेत्र के लोग,पढ़िए जुर्म की दास्तां…

    कुमांऊ। उत्तराखंड की शांत वादियों में जुर्म अपनी लगातार दस्तक देने लगा है। राज्य के खटीमा में पारिवारिक कलह के चलते श्रीपुर बिचवा में कलियुगी बेटे ने माता-पिता को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    देर रात श्रीपुर बिचवा के 70 वर्षीय धर्म सिंह बोरा की अपने बेटे लक्ष्मण सिंह बोरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि लक्ष्मण ने अपने पिता को डंडे से पीटना शुरु कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। बीच- बचाव करने पहुंची मां भवानी देवी को भी आरोपी बेटे ने डंडे से पीट दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने धर्म सिंह बोरा को मृत घोषित कर दिया। घायल भवानी देवी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लक्ष्मण नशे का लती है। वह अक्सर अपने घर में मारपीट करता रहता है। उसके दो छोटे जुड़वा भाई भी हैं। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के दूसरे बेटे श्याम सिंह बोरा की तहरीर पर लक्ष्मण सिंह बोरा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • 20 मार्च 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    20 मार्च 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 20 मार्च 2022

    🌺 आज का पंचांग 🌺

    दिन – रविवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- द्वितीया
    नक्षत्र – चित्रा
    योग – ध्रुव
    करण- गर
    दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
    🌞सूर्योदय- 6:09
    🌹आने वाला व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – सोमवार ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:32 से 01:31 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य— उ.भा.नक्षत्र में
    🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    नारद जी ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 4:38 से 5:51 बजे तक ।

    🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

    सौभाग्य और भाग्य दोनों आपके कर्म और विश्वास पर निर्भर करते है ।

    20 मार्च का राशिफल—-

    मेष -आज आपको सभी कार्य के लिए अत्यधिक उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे।

    वृष -आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। जमा पूजी में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

    मिथुन- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कर्क- आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

    सिंह -आप आपका बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

    कन्या – आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें।

    तुला- आप आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

    वृश्चिक- आज आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे।

    धनु-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    मकर- आज आपको कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

    कुम्भ -आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है।

    मीन- आज आपका पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है।

  • अधर्म: तीर्थ नगरी के गंगा घाटों पर सैलानी पहुंचा रहे आस्था को चोट, शराब परोसकर मारा जा रहा टकीला शॉट…

    अधर्म: तीर्थ नगरी के गंगा घाटों पर सैलानी पहुंचा रहे आस्था को चोट, शराब परोसकर मारा जा रहा टकीला शॉट…

    ऋषिकेश। बाहरी प्रान्तों से आ रहे सैलानी यंहा गंगा घाटों में अधर्म का कार्य कर आध्यात्मिक, धार्मिक पवित्रता को बदनाम कर रहे हैं। आलम यह है कि खुले आम गंगा घाटों पर बैठकर मदिरा का सेवन करने से लेकर अश्लील हरकतों को अंजाम देने से भी बाज नही आ रहे हैं।

    जिससे तीर्थ क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले दोनों ही स्थलों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। मां गंगा में आस्था रखने वाले गंगा प्रेमियों ने ऐसे पर्यटकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है। जिसमें एक लड़का और लड़की लक्ष्मण झूला गंगा घाट के किनारे खुलेआम शराब के पैग छलकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं गंगा के बीच मोटर बोट में बैठकर शराब पीने तक की बात कह रहे हैं।

    जब एक गंगा भक्त ने उन्हें इस कृत्य को करने से रोका तो वह बहस करने लगे। समझाने के बावजूद लड़का और लड़की मां गंगा की आस्था को ठेस पहुंचाने से पीछे हटते दिखाई नहीं दे रहे हैं। काफी देर तक बहस के बाद लड़का लड़की गंगा घाट से अपने कमरे में शराब पीने के लिए चले गए। राफ्टिंग व्यवसाई और गंगा प्रेमी विनोद चौहान ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कई बार इस प्रकार की तस्वीरें वह देख चुके हैं।

    जो गंगा और क्षेत्र की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। बताया लड़का और लड़की के द्वारा गंगा के किनारे और फिर मोटर बोट में बैठकर शराब पीने का यह है मामला सुबह 5:30 बजे का है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मां गंगा और क्षेत्र की आस्था बरकरार रहे इसके लिए सुबह शाम पुलिस गश्त करने की मांग भी करी है।

    देखिए वीडियो…

  • 20 मार्च 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    20 मार्च 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 20 मार्च 2022

    🌺 आज का पंचांग 🌺

    दिन – रविवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- द्वितीया
    नक्षत्र – चित्रा
    योग – ध्रुव
    करण- गर
    दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
    🌞सूर्योदय- 6:09
    🌹आने वाला व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – सोमवार ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:32 से 01:31 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य— उ.भा.नक्षत्र में
    🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    नारद जी ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 4:38 से 5:51 बजे तक ।

    🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

    सौभाग्य और भाग्य दोनों आपके कर्म और विश्वास पर निर्भर करते है ।

    20 मार्च का राशिफल—-

    मेष -आज आपको सभी कार्य के लिए अत्यधिक उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। खान पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे।

    वृष -आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। जमा पूजी में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

    मिथुन- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कर्क- आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

    सिंह -आप आपका बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

    कन्या – आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें।

    तुला- आप आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

    वृश्चिक- आज आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे।

    धनु-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    मकर- आज आपको कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

    कुम्भ -आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है।

    मीन- आज आपका पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है।

  • तीर्थनगरी पहुंचे उपराष्ट्रपति, बोले- मातृभाषा को बढ़ावा देने की जरूरत…

    तीर्थनगरी पहुंचे उपराष्ट्रपति, बोले- मातृभाषा को बढ़ावा देने की जरूरत…

    हरिद्वार। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार को तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ बाल्टिक स्टडीज अंतर्गत दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में  कहा कि इससे न केवल हमारी और बाल्टिक देशों की संस्कृति मजबूत होगी, बल्कि औपनिवेशिक काल के कारण दबी विरासतों के लिये अनुसंधान भी प्रोत्साहित होंगे।

    भारत के सांस्कृतिक संबंध एशिया के सभी देशों से रहे हैं। सभी क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहा है।उन्होंने भारतीय एवं बाल्टिक देशों की संस्कृति की समानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल्टिक संस्कृति में भी पृथ्वी एवं प्रकृति की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि बाल्टिक सेंटर के माध्यम से संयुक्त प्रकाशनों, सीखने के संसाधनों, अनुसंधानिक गतिविधियों के आदान-प्रदान को भी संयुक्त रूप से बढ़ावा मिलेगा। उपराष्ट्रपति ने  कहा कि योग धर्म, जाति और राष्ट्रीयता से ऊपर उठकर है। यह मानवीय दर्शन है जो जीवन को अधिक संतुलित बनाता है, अर्थपूर्ण बनाता है।

    उपराष्ट्रपति ने मातृ भाषा को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए प्राथमिक शिक्षा और सरकारी कामकाज के अलावा न्यायपालिका के कामकाज में भी मातृ भाषा के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इसका प्रचार-प्रसार होना चाहिए।  सभी वर्गों को शिक्षा से जोड़ना होगा। शिक्षा का भारतीयकरण ही नई शिक्षा नीति का उद्देश्य रहा है। उन्‍होंने उदाहरण देते कहा कि भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश से लेकर प्रधानमंत्री मातृ भाषा में ही शिक्षा ग्रहण कर देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं। मैकाले शिक्षा पद्धति को छोड़ हमें अपने बच्चों को गुलामी की मानसिकता से दूर भारतीय संस्कृति और परंपरा से अवगत कराना होगा, तभी उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

  • उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट,  अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का अलर्ट

    उत्तराखंड में मौसम फिर लेगा करवट, अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का अलर्ट

    देहरादून। अगले कुछ घंटों बाद मौसम केंद्र देहरादून ने कुछ जनपदों में बरसात के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। जिसमे प्रमुख रूप से राजधानी देहरादून जनपद टिहरी और जनपद उत्तरकाशी के लिए अगले 2 से 3 घंटों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की गई है।

    इन तीनों जनपदों में अगले 2 से 3 घंटों में ओलावृष्टि तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर थंडरस्टोम की भी चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विभाग निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तेज हवाओं के दौरान लोग घरों से बाहर ना निकले, गाड़ी चलाने वाले लोग खासतौर पर सतर्क रहें और वही ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान की संभावना है।