ब्यूरो। हरियाणा के करनाल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। करनाल के घरौंडा में एक कपल की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक गौरव और शिल्पी की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार को होली का त्योहार मनाने के बाद दोनों बाथरूम में गए तो गैस लीक के कारण हादसा हो गया। देर रात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों का शनिवार को करनाल में ही पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
परिवार के सदस्य योगेश कुमार ने बताया कि मेरे पास फोन गया था कि चचेरे भाई बाथरूम में बेसुध पड़े हैं। फोन के बाद वह घर पर आया तो गांव के डॉक्टर के पास चेक करवाया। इसके बाद उन्हें पानीपत के निजी हॉस्पिटल में उन्हें ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मना कर दिया।
फिर हम घरौंडा के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ऋषिकेश। आज नरेंद्रनगर के मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र में नीम बीच पर बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा में नहा रहा एक युवक अचानक तेज बहाव के साथ बहने लगा। होली के रोज भी इसी स्थान पर तीन युवकों को जल पुलिस की ओर से बचाया गया। मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र में नीम बीच पर बड़ा हादसा टल गया। यहां शनिवार की दोपहर गंगा में नहा रहा एक युवक अचानक तेज बहाव के साथ बहने लगा। समीप मौजूद जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बचा लिया। होली के रोज भी इसी स्थान पर तीन युवकों को जल पुलिस की ओर से बचाया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि तपोवन क्षेत्र में बड़ी संख्या में अन्य प्रांतों से पर्यटक घूमने के लिए आए हैं। आसपास क्षेत्र के भी लोग यहां आ रहे हैं। शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे नीम बीच के पास एक युवक गंगा में नहाने के लिए गया। इस बीच वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। पास में मौजूद अन्य लोग ने हल्ला मचाया। समीप ही जल पुलिस की टीम तैनात थी। टीम ने मोटर बोट की सहायता से गंगा में रेस्क्यू किया। कुछ दूरी पर युवक को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक विपिन यादव (21 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश को रेस्क्यू कर बचाया गया। युवक को उसके साथ आए दोस्त विशाल कुमार और हिमांशु नेगी के साथ भेज दिया गया। रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान, रवि राणा, पुष्कर रावत, महेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
उधर, थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में ही होली के रोज नीम बीच तपोवन में 10 सदस्यों का दल यमुनानगर हरियाणा से आया था। गंगा में नहाते वक्त तीन लोग तेज धारा के साथ बहने लगे। मौके पर तैनात जल पुलिस व लोकल राफ्टिंग गाइड ने राफ्ट की सहायता से तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गये पर्यटकों अंकित कुमार (24 वर्ष) पुत्र सुशील कुमार, राहुल पुत्र (26 वर्ष) अश्विन गुप्ता, मधुर कुमार (24 वर्ष) पुत्र संजय कुमार निवासी 20/2 सीवर लाइन यमुनानगर हरियाणा शामिल हैं। दल के सभी सदस्यों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक गुरुजी शराब पीकर विद्यालय में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों से अभद्रता करने के आरोप में निलंबित हो गए हैं।
निलंबित शिक्षक को ईडी कार्यालय बॉडी में अटैच किया गया है दरअसल नारायणबगड़ ब्लॉक में एलटी शिक्षक ने पीकर जब छात्र छात्राओं से व शिक्षकों से अभद्रता की, तो किसी ने वीडियो बना लिया और वह सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
प्रधानाचार्य की शिकायत के बाद अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने पीकर उत्पात करने वाले गुरुजी को निलंबित कर दिया है और पौड़ी के अपर निदेशक कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
बताया यह भी जा रहा है कि गुरु जी की यह पहली करतूत नहीं है इससे पहले भी गुरुजी पर नशे में धुत होकर स्कूल आने के आरोप लगे हैं और उनका तबादला भी इसी कारण हुआ था।
ऋषिकेश। होली के पावन पर्व पर वीरपुर खुर्द इलाके में देर शाम तीन महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
मारपीट में घायल तीनों महिलाओं को एम्स में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरपुर खुर्द में रीता (32) पत्नी राकेश और दिव्या 20 वर्ष और सुहान 17 वर्ष के साथ मारपीट की सूचना मिली है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिलाओं ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने ही घर में घुस के मारपीट की ,जिससे रीता के सर में चोट आयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस तीनों घायलों को ले कर सरकारी एसपीएस हॉस्पिटल ले कर आये लेकिन वह उन्हे से रेफर कर दिया गया । जहां से उन्हें एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
खटीमा। क्षेत्र के यूपी की सीमा से लगे सरपुड़ा गांव में विवाद के बाद बीते दिवस होलिका दहन नहीं हो सका था। लेकिन आज पुलिस टीम ने लोगों को समझाकर होलिका दहन तो करवा दिया जिसके बाद वहां बवाल हो गया। पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस के दो वाहनों को भीड़ ने क्षतिग्रस्त करने के साथ पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिस कर्मी घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरपुड़ा गांव उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। गांव में पूर्व से ही भूमि का विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को यहां होलिका दहन होना था लेकिन विवाद के चलते नहीं हो सका। शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजय कुमार, आरक्षी हरेंद्र थापा, राजीव कुमार एवं सतीश भट्ट गांव पहुंचे।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीएससी जवानों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए दिन में करीब 12:30 बजे होलिका दहन करवा दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
उत्तरप्रदेश। गोरखपुर में रंगभरी होली आज मनाई जाएगी। होली के दिन निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। छत से लेकर सड़क तक सुरक्षा में आरएएफ, पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनात किया गया है। इस बीच शुक्रवार को एसएसपी ने ड्यूटी चेक की तो बिना तैयारी के ही कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे जिसके बाद एसएसपी ने सात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, होली के दिन निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया और शुक्रवार से ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। होली जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे लिहाजा पुलिस प्रशासन ने हर तरह की तैयारी को परखा है। सभी पुलिस अधिकारियों को भ्रमण पर रहने के साथ ही उन्हें जिम्मेदारी बांटी गई है। जूलस वाले इलाके में पांच किमी की दूरी पर अभेद सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिक्योरिटी बॉक्स नाम से कोड दिया गया है। सुरक्षा में दो एडिशनल एसपी, आठ सीओ, 15 इंस्पेक्टर, 205 दारोगा, 800 सिपाही, 120 महिला पुलिसकर्मी, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के अलावा आठ क्यूआरटी सक्रिय रहेगी। आठ फायर टेंडर भी मौजूद रहेगा। तीन ड्रोन, 18 सीसी टीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जुलूस मार्ग पर 100 जगहों पर छतों पर सुरक्षा में पुलिस तैनात किए गए हैं। किरायेदारों का भी सत्यापन कराया गया है।
इस बीच कोतवाली थानाक्षेत्र के घोष कम्पनी चौराहा पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने चेक किया तो पता चला कि यहां बिना किसी तैयारी के ही ड्यूटी पर यह पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। पूर्व में दिए गए आदेश की अवहेलना करते हुए अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही मिलने पर एसएसपी ने कोतवाली थाने में तैनात दरोगा जयप्रकाश, शेरबहादुर और सिपाही अवधेश, जयप्रकाश, मंजीत, गुरुदयाल, अजीत को निलम्बित कर दिया। यही नहीं उनके खिलाफ विभागीय जांच का भी निर्देश दिया है।
ब्यूरो। चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद विश्व के तमाम देशों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। चीन में मंगवलार को कोरोना 5000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही दुनिया में महामारी की नई लहर आ सकती है।
कोविड-19 महामारी की नई लहर को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी लोगों को कोविड रोधी टीका लेने को प्रोत्साहित करते रहें। साथ ही, लोगों को फेस मास्क पहनते रहने, सार्वजनिक स्थलों या भीड़-भाड़ में एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बरतने और साफ-सफाई पर ध्यान दें।
वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोरोना का कोई नया घातक वेरिएंट नहीं आता है तब तक किसी बड़ी लहर की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, हालांकि चीन में फ़ैल रहे कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 5000 से अधिक स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड के नए मामले दर्ज किए थे। कोरोना के बढ़ते शंघाई में स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है इसके साथ ही कई पूर्वोत्तर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को रोका जा सके।
ब्यूरो। हरियाणा के करनाल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। करनाल के घरौंडा में एक कपल की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक गौरव और शिल्पी की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार को होली का त्योहार मनाने के बाद दोनों बाथरूम में गए तो गैस लीक के कारण हादसा हो गया। देर रात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों का शनिवार को करनाल में ही पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
परिवार के सदस्य योगेश कुमार ने बताया कि मेरे पास फोन गया था कि चचेरे भाई बाथरूम में बेसुध पड़े हैं। फोन के बाद वह घर पर आया तो गांव के डॉक्टर के पास चेक करवाया। इसके बाद उन्हें पानीपत के निजी हॉस्पिटल में उन्हें ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मना कर दिया।
फिर हम घरौंडा के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – सौम्य (उत्तरायण)
गोल – याम्य (दक्षिण)
ऋतु – वसंत
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र – हस्त
योग – वृद्धि
करण- कौलव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय- 6:09
🌷आज का व्रत व विशेष:- सप्तडोरक बन्धन ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – सोमवार ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:09 से 7:32 म. 01:30 से 3:00 एवं सा. 4:29 से 5:51 तक ।
🌞पाक्षिक सूर्य— उ.भा.नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
हनुमानजी का नाना कुंजर था ।
🌚 राहु काल :- दिन के 9:05 से 10:37 बजे तक ।
🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺
जिंदगी मिली है तो कोशिश नहीं छोड़ना चाहिए । परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल लक्ष्य का पीछा नहीं छोड़ना चाहिए ।
19 मार्च का राशिफल—-
मेष: आज प्रोफेशनल मामलों में मन चिंतित रहेगा l आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है l किंतु व्यक्तिगत संबंधों के लिए दिन शुभ है l नए मित्र बन सकते हैं l परिवारजनों का साथ मिलेगा l पार्टनरशिप में लाभदायक स्थिति बनेगी l जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा l मिला जुला दिन रहेगा l
वृषभ: आज दिन अनुकूल है l कुछ महत्वपूर्ण बड़े फैसले ले सकते हैं l जीवन में कोई नयी खुशी मिल सकती है l परिवार के साथ दिन बिताएंगे l ऑफिस में सम्मानित हो सकते हैं l नया घर खरीदने की योजना पर विचार करेंगे l किसी पर अपनी राय न थोपे l
मिथुन: आज मन में शांति महसूस करेंगे l करियर में कई अवसर हाथ आएंगे l महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे l काम करने में आनंद आयेगा l वैवाहिक जीवन में अनबन दूर होगी l स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे l व्यर्थ की चिंता दूर होगीl
कर्क: आज का दिन सोच विचार करने में बीतेगा l किसी नयी आर्थिक योजना पर विचार विमर्श करेंगे l घर बदलने का विचार भी बना सकते हैं l जीवन साथी की सेहत का ख्याल रखें l किसी की कहीं कोई बात चुभ सकती है l सोच समझकर निर्णय ले l
सिंह: आज का दिन बेहतरीन रहेगा l कोई अटका काम पूरा हो सकता है l कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी l माता पिता से संबंधों में सुधार होगा l दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं l प्रेमी की तरफ से उपहार मिल सकता है l
कन्या: आज संतान सम्बन्धित कोई खुशखबरी मिल सकती है l करियर में पदोन्नति के योग बनेंगे l कारोबार में विस्तार होगा l कई नए अवसर मिलेंगे जो आगे चलकर आपके लिए शुभ लाभदायक सिद्ध होंगे l रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है l रुका हुआ धन प्राप्त होगा l मेहमानों का आवागमन रहेगा l
तुला: घर में आनंद का वातावरण रहेगा l दोस्तों, रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे l धन के मामलों में आज दिन मिलाजुला है l बिजनेस के नए आइडिया दिमाग में आएंगे l जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा l माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दे l शरीर में आलस्य रहेगा l
वृश्चिक: आज माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी l भाग्य का साथ मिलेगा l धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी l कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं l आय के नए स्रोत बनेंगे l गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी l वाहन लेने का विचार बनेगा l संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी l
धनु: आज का दिन आनंदमय रहेगा l कार्य योजना अनुसार पूरे होने के आसार हैं l धन की प्राप्ति होगी l व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं l किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं l प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है l
मकर : आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से मुश्किल भरा है l कोई जोखिम नहीं उठाए l आप फिर भी सकारात्मक रहेंगे माता पिता के सहयोग से मुश्किल का हल मिल सकता है l पति पत्नी में प्रेम रहेगा l संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी शादी के इच्छुक को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है l
कुंभ: आज घर में मे खुशी का वातावरण रहेगा l आपका आध्यात्म की तरफ रुझान रहेगा l किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं l रोजमर्रा के कार्यों में बदलाव करेंगे l पुराने मित्रों से मुलाकात होगी l जीवन साथी से विचार मिलेंगे l आज का दिन शांति के साथ बिताए
मीन: आज का दिन दुविधा में कटेगा l कोई काम अटक सकता है l सही समय पर सही निर्णय नहीं लेने से मन परेशान रहेगा l नौकरी व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है l वाणी पर संयम रखें l काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं l रूठे साथी को मना लेंगे।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक गुरुजी शराब पीकर विद्यालय में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों से अभद्रता करने के आरोप में निलंबित हो गए हैं।
निलंबित शिक्षक को ईडी कार्यालय बॉडी में अटैच किया गया है दरअसल नारायणबगड़ ब्लॉक में एलटी शिक्षक ने पीकर जब छात्र छात्राओं से व शिक्षकों से अभद्रता की, तो किसी ने वीडियो बना लिया और वह सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
प्रधानाचार्य की शिकायत के बाद अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने पीकर उत्पात करने वाले गुरुजी को निलंबित कर दिया है और पौड़ी के अपर निदेशक कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
बताया यह भी जा रहा है कि गुरु जी की यह पहली करतूत नहीं है इससे पहले भी गुरुजी पर नशे में धुत होकर स्कूल आने के आरोप लगे हैं और उनका तबादला भी इसी कारण हुआ था।