Category: उत्तराखंड

  • Crime: ऋषिकेश में होली पर एक घर मे बरपा कहर, घर मे घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच शुरू…

    Crime: ऋषिकेश में होली पर एक घर मे बरपा कहर, घर मे घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच शुरू…

    ऋषिकेश। होली के पावन पर्व पर वीरपुर खुर्द इलाके में देर शाम तीन महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

    मारपीट में घायल तीनों महिलाओं को एम्स में भर्ती कराया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरपुर खुर्द में रीता (32) पत्नी राकेश और दिव्या 20 वर्ष और सुहान 17 वर्ष के साथ मारपीट की सूचना मिली है।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    महिलाओं ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने ही घर में घुस के मारपीट की ,जिससे रीता के सर में चोट आयी है। घटना की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस तीनों घायलों को ले कर सरकारी एसपीएस हॉस्पिटल ले कर आये लेकिन वह उन्हे से रेफर कर दिया गया । जहां से उन्हें एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

  • Breaking: यूपी बार्डर पर पुलिस टीम पर जमकर हुआ पथराव, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़…

    Breaking: यूपी बार्डर पर पुलिस टीम पर जमकर हुआ पथराव, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़…

    खटीमा। क्षेत्र के यूपी की सीमा से लगे सरपुड़ा गांव में विवाद के बाद बीते दिवस होलिका दहन नहीं हो सका था। लेकिन  आज  पुलिस टीम ने लोगों को समझाकर  होलिका दहन  तो करवा दिया जिसके बाद वहां  बवाल हो गया। पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस के दो वाहनों को भीड़ ने क्षतिग्रस्त करने के साथ पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिस कर्मी घायल कर दिया।

    जानकारी के अनुसार  सरपुड़ा गांव उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। गांव में पूर्व से ही भूमि का विवाद चला आ रहा है।  बृहस्पतिवार को यहां होलिका दहन होना था लेकिन विवाद के चलते नहीं हो सका। शुक्रवार को चौकी प्रभारी विजय कुमार, आरक्षी हरेंद्र थापा, राजीव कुमार एवं सतीश भट्ट गांव पहुंचे।

    मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीएससी जवानों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराते हुए दिन में करीब 12:30 बजे होलिका दहन करवा दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

  • महामारी: चीन में कोरोना का हाहाकार, क्या फिर मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों का क्या है अनुमान, पढ़िए…

    महामारी: चीन में कोरोना का हाहाकार, क्या फिर मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों का क्या है अनुमान, पढ़िए…

    ब्यूरो। चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद विश्व के तमाम देशों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। चीन में मंगवलार को कोरोना 5000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही दुनिया में महामारी की नई लहर आ सकती है।

    कोविड-19 महामारी की नई लहर को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी लोगों को कोविड रोधी टीका लेने को प्रोत्साहित करते रहें। साथ ही, लोगों को फेस मास्क पहनते रहने, सार्वजनिक स्थलों या भीड़-भाड़ में एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बरतने और साफ-सफाई पर ध्यान दें।

    वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक कोरोना का कोई नया घातक वेरिएंट नहीं आता है तब तक किसी बड़ी लहर की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, हालांकि चीन में फ़ैल रहे कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 5000 से अधिक स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड के नए मामले दर्ज किए थे। कोरोना के बढ़ते शंघाई में स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया है इसके साथ ही कई पूर्वोत्तर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को रोका जा सके।

  • 19 मार्च 2022 दिन शनिवार का पंचांग और राशिफल

    19 मार्च 2022 दिन शनिवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 19 मार्च 2022

    🌺 आज का पंचांग 🌺

    दिन – शनिवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- प्रतिपदा
    नक्षत्र – हस्त
    योग – वृद्धि
    करण- कौलव
    दिशा शूल- पूर्व दिशा में
    🌞सूर्योदय- 6:09
    🌷आज का व्रत व विशेष:- सप्तडोरक बन्धन ।
    🌹आने वाला व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – सोमवार ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:09 से 7:32 म. 01:30 से 3:00 एवं सा. 4:29 से 5:51 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य— उ.भा.नक्षत्र में
    🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    हनुमानजी का नाना कुंजर था ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 9:05 से 10:37 बजे तक ।

    🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

    जिंदगी मिली है तो कोशिश नहीं छोड़ना चाहिए । परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल लक्ष्य का पीछा नहीं छोड़ना चाहिए ।

    19 मार्च का राशिफल—-

    मेष: आज प्रोफेशनल मामलों में मन चिंतित रहेगा l आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है l किंतु व्यक्तिगत संबंधों के लिए दिन शुभ है l नए मित्र बन सकते हैं l परिवारजनों का साथ मिलेगा l पार्टनरशिप में लाभदायक स्थिति बनेगी l जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा l मिला जुला दिन रहेगा l

    वृषभ: आज दिन अनुकूल है l कुछ महत्वपूर्ण बड़े फैसले ले सकते हैं l जीवन में कोई नयी खुशी मिल सकती है l परिवार के साथ दिन बिताएंगे l ऑफिस में सम्मानित हो सकते हैं l नया घर खरीदने की योजना पर विचार करेंगे l किसी पर अपनी राय न थोपे l

    मिथुन: आज मन में शांति महसूस करेंगे l करियर में कई अवसर हाथ आएंगे l महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे l काम करने में आनंद आयेगा l वैवाहिक जीवन में अनबन दूर होगी l स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे l व्यर्थ की चिंता दूर होगीl

    कर्क: आज का दिन सोच विचार करने में बीतेगा l किसी नयी आर्थिक योजना पर विचार विमर्श करेंगे l घर बदलने का विचार भी बना सकते हैं l जीवन साथी की सेहत का ख्याल रखें l किसी की कहीं कोई बात चुभ सकती है l सोच समझकर निर्णय ले l

    सिंह: आज का दिन बेहतरीन रहेगा l कोई अटका काम पूरा हो सकता है l कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी l माता पिता से संबंधों में सुधार होगा l दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं l प्रेमी की तरफ से उपहार मिल सकता है l

    कन्या: आज संतान सम्बन्धित कोई खुशखबरी मिल सकती है l करियर में पदोन्नति के योग बनेंगे l कारोबार में विस्तार होगा l कई नए अवसर मिलेंगे जो आगे चलकर आपके लिए शुभ लाभदायक सिद्ध होंगे l रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है l रुका हुआ धन प्राप्त होगा l मेहमानों का आवागमन रहेगा l

    तुला: घर में आनंद का वातावरण रहेगा l दोस्तों, रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे l धन के मामलों में आज दिन मिलाजुला है l बिजनेस के नए आइडिया दिमाग में आएंगे l जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा l माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दे l शरीर में आलस्य रहेगा l

    वृश्चिक: आज माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी l भाग्य का साथ मिलेगा l धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी l कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं l आय के नए स्रोत बनेंगे l गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी l वाहन लेने का विचार बनेगा l संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी l

    धनु: आज का दिन आनंदमय रहेगा l कार्य योजना अनुसार पूरे होने के आसार हैं l धन की प्राप्ति होगी l व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं l किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं l प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है l

    मकर : आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से मुश्किल भरा है l कोई जोखिम नहीं उठाए l आप फिर भी सकारात्मक रहेंगे माता पिता के सहयोग से मुश्किल का हल मिल सकता है l पति पत्नी में प्रेम रहेगा l संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी शादी के इच्छुक को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है l

    कुंभ: आज घर में मे खुशी का वातावरण रहेगा l आपका आध्यात्म की तरफ रुझान रहेगा l किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं l रोजमर्रा के कार्यों में बदलाव करेंगे l पुराने मित्रों से मुलाकात होगी l जीवन साथी से विचार मिलेंगे l आज का दिन शांति के साथ बिताए

    मीन: आज का दिन दुविधा में कटेगा l कोई काम अटक सकता है l सही समय पर सही निर्णय नहीं लेने से मन परेशान रहेगा l नौकरी व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है l वाणी पर संयम रखें l काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं l रूठे साथी को मना लेंगे।

  • Holi: गंगा तटों पर विदेशियों ने खूब उड़ाया अबीर-गुलाल, भारतीय परिधान में दिखे विदेशी,,

    Holi: गंगा तटों पर विदेशियों ने खूब उड़ाया अबीर-गुलाल, भारतीय परिधान में दिखे विदेशी,,

    ऋषिनगरी। होली का त्योहार रंगो के साथ साथ आपसी भाई चारे और प्यार का त्यौहार है, जिसका हर कोई लुफ्त उठाता है। बात करें मुनिकीरेती, तपोवन की तो यहां भी गंगा किनारे देशी-विदेशी लोगो ने होली खेली और जमकर इस रंगों के त्यौहार का लुफ्त उठाया।

    मुनिकीरेती के गंगा तट पर रंगो की मस्ती का जादू कुछ अलग ही देखने को मिला, यहां विदेशों से आए सैलानियों ने रंगों का त्योहार होली को बड़े ही धूम धाम से मनाया। होली की मस्ती का खुमार विदेशियों पर कुछ इस कदर चढ़ा कि सब होली की मस्ती में सुबह से ही नाच गाने में डूबे रहे। देशी विदेशी पर्यटक होली के रंग में खूब मस्ती करते दिखे। अलग अलग देशों से आए पर्यटकों ने गंगा किनारे होली का लुफ्त उठाया।

    चूंकि मुनिकीरेती चार धाम का प्रवेश द्वार होने के कारण विभिन्न संस्कृति और रीति-रिवाज का भी एक केंद्र है, ऐसे में होली का त्योहार यहां आकर बसे पूरब और पश्चिम के लोगों को एक सूत्र में बांधता है। होली एक ऐसा त्योहार है जो बच्चे और बुजुर्गों दोनों में जिन्दगी के रंग भर देता है। रंगों के इस त्योहार में एक अलग रंग है। यहां की परम्परा का जो नये चलन के बाद भी आज भी अपनी संस्कृति को संजोए है।

  • बड़ा फैसलाः यहां स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भागवत गीता

    बड़ा फैसलाः यहां स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भागवत गीता

    ब्यूरो। श्रीमद्भागवत गीता सार को गुजरात के स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। गुरुवार को गुजरात सरकार की ओर से जारी की गई नई शिक्षा नीति में इस बात का ऐलान किया गया है। बच्चों में अच्छे संस्कार और भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम शुरू किया गया है।

    पहले चरण में भगवद गीता में निहित मूल्यों और सिद्धांतों को 6वीं से 12वीं क्लास के कोर्स में पढ़ाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत गीता पढ़ना अनिवार्य होगा। 6 क्लास से 12 के क्लास के छात्रों को गीता के सिद्धांत और मूल्यों को समझाया जाएगा।

    गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि भारतीय संस्कृती और ज्ञान प्रणाली को स्कूली शिक्षा में शामिल करने के लिए और बच्चों की समझ और रुचि को श्रीमद् भगवद गीता और उसके निहित मूल्यों एवं सिद्धांतो में बढ़ाने के लिए वर्ष 2022-23 से गुजरात सरकार कक्षा 6-12 के बच्चों के लिए पेश कर रही है। कक्षा 6 से 12 तक के लिए मुख्य साहित्य/अध्ययन सामग्री (मुद्रित, श्रव्य-दृश्य) प्रदान की जाएगी।

  • अजब: चाय बेचने वाला बना देश का प्रधानमंत्री,यहां शिक्षक की नौकरी के बाद बेचनी पड़ रही चाय,,पढ़िए,,

    अजब: चाय बेचने वाला बना देश का प्रधानमंत्री,यहां शिक्षक की नौकरी के बाद बेचनी पड़ रही चाय,,पढ़िए,,

    हिमाचल। चाय बेच कर प्रधानमंत्री बनने बाले को तो सभी जानते हैं पर अब जरा  अध्यापक की नौकरी करने के बाद चाय बेचने को मजबूर एक शिक्षक की कहानी भी जरूर पढ़ लें। जिला कांगड़ा में शाहपुर से बतौर जेबीटी अध्यापक रिटायर हुए तिलक शर्मा इन दिनों चाय पकौड़ा और जलेबी बेचने को मजबूर हैं। इनकी शाहपुर बस स्टैंड में चाय की दुकान है। 1997 में अनुबंध पर नियुक्त हुए तिलक शर्मा की नियुक्ति रैत शिक्षा खंड के तहत एक स्‍कूल में हुई।

    17 साल शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के बाद तिलक शर्मा 2014 में रिटायर हुए। एनपीएस यानी न्‍यू पेंशन स्‍कीम कर्मचारी होने की वजह से उन्हें उनके ही 40 प्रतिशत पैसे पर एक हजार रुपये पेंशन की आफर दी गई। जिसे तिलक शर्मा ने ठुकरा दिया आज भी वह पैसा एनएसडीएल के पास है। तिलक शर्मा ने बताया यदि वह पुरानी पेंशन योजना के तहत होते तो आज उन्हें कम से कम 25000 रुपये पेंशन मिलनी थी। लेकिन एनपीएस ने उनका बुढ़ापा खराब कर दिया है। तिलक शर्मा मेलों में जलेबी और पकौड़ों का भी स्टाल आज 65 साल की उम्र में लगा रहे हैं।

    नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान रजिंदर मन्हास ने कहा मेले में एक पूर्व विधायक को चूड़ी बेचते देख कर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार ने पूर्व विधायकों को पेंशन शुरू की थी जो आज 90 हजार से ऊपर पहुंच गई है। लेकिन रिटायर कर्मचारी को मिलने वाली पेंशन वृद्धा पेंशन से भी कम रह गई है। जिला प्रधान ने कहा कि देश के भविष्य निर्माता का बुढ़ापा इस एनपीएस ने खराब कर दिया है। उन्होंने कहा मेले में जलेबी बेचने बाले तिलक शर्मा के साथ न्याय तभी हो सकता है जब सरकार पुरानी पेंशन की बहाली करे।

  • Big breaking: कल उपराष्ट्रपति राजधानी और धर्मनगरी हरिद्वार दौरे पर,व्यवस्था हुई चौकस…

    Big breaking: कल उपराष्ट्रपति राजधानी और धर्मनगरी हरिद्वार दौरे पर,व्यवस्था हुई चौकस…

    दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शनिवार 19 मार्च को देहरादून और हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। उनके उत्तराखंड आगमन को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को समय से पहले नियत स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति की यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है।

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 19 मार्च को हरिद्वार देव संस्कृति विश्वविद्यालय आएंगे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति विश्वविद्यालय में नया स्थापित दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन करने के साथ ही एशिया के प्रथम बाल्टिक सेंटर का निरीक्षण करेंगे। उपराष्ट्रपति की यात्रा को लेकर देहरादून पुलिस लाइन में एडीजी (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन, डीआईजी रेंज गढ़वाल करण सिंह नगन्याल व DIG देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने पुलिसकर्मियों को इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने आसपास के ड्यूटी स्थलों को सघन चेकिंग करवा लें। यही नहीं संदिग्ध वस्तु के मिलने पर उसकी तत्काल सूचना उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा हवाई अड्डे के आसपास भी चेकिंग करने के लिए कहा गया है। मीटिंग के दौरान एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा भी उपस्थित थे।

  • अच्छी खबर:दुरस्त गांव का प्रतिभावान,अंडर 25 क्रिकेट में दिखायेगा अपनी प्रतिभा

    अच्छी खबर:दुरस्त गांव का प्रतिभावान,अंडर 25 क्रिकेट में दिखायेगा अपनी प्रतिभा

    कुमांऊ। भले ही पहाड़ों में अच्छे क्रिकेट स्टेडियम नहीं हो लेकिन पहाड़ के युवा क्रिकेट में अपना नाम कमा रहे हैं। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय और प्रादेशिक क्रिकेट में उत्तराखंड के पर्वतीय मूल के दर्जनों स्टार क्रिकेटर आज करोड़ों दिलों में राज कर रहे हैं। अब एक और अच्छी खबर यह आई है कि बागेश्वर के महोली निवासी नीरज राठौर का सिलेक्शन प्रदेश की अंडर 25 क्रिकेट टीम में हुआ है। बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने वाले नीरज राष्ट्रीय स्तर की कर्नल सीके नायडू प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का हिस्सा रहेंगे। उनके चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    नीरज के पिता गंगा सिंह सेना में सूबेदार के पद पर तैनात है जो कि वर्तमान में जम्मू में पोस्टेड हैं और माता पार्वती देवी अपनी दो बेटियों के साथ लखनऊ में रहती है जबकि नीरज देहरादून में रहकर क्रिकेट खेलते हैं नीरज ने इस साल कई बेहतरीन पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है पिछले साल उन्होंने T20 मैच में 26 गेंदों में शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था जिसके बाद वह चर्चा में आए थे यही वजह है कि अब वह उत्तराखंड की टीम में खेलेंगे। नीरज ने कक्षा 3 तक पढ़ाई अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में की है। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ पठानकोट चले गए।

    वहीं से उन्होंने हाई स्कूल तक पढ़ाई की इस बीच उनका परिवार लखनऊ आकर बस गया और पढ़ाई के दौरान उन्हें क्रिकेट की रूचि जागी। और वह क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए दिल्ली चले गए। कुछ साल तक वहां खेलने के बाद फिर वह देहरादून आए और देहरादून में क्रिकेट कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने एकेडमी खोलकर युवाओं को भी क्रिकेट के गुर सिखाना शुरू किया।

  • तैयारी: आकर्षक व जबरदस्त होगा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह, हाईकमान के निर्देश…

    तैयारी: आकर्षक व जबरदस्त होगा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह, हाईकमान के निर्देश…

    देहरादून। नई सरकार के सीएम का शपथ ग्रहण भव्य और दिव्य होगा। इसके लिए प्रदेश प्रभारी ने संगठन के पदाधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

    पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम ने वर्चुअल बैठक मे प्रदेश पदाधिकारियों और व्यवस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि समारोह मे समाज के सभी वर्गों की भागेदारी की जानी चाहिए।

    समाज मे प्रतिष्ठित विभिन्न क्षेत्रों मे समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करने वाले लोगो के बीच यह शपथ हो जिसका प्रदेश साक्षी बने इसके लिए पूरी तैयारी की जाय। इसमें मातृ शक्ति, बुद्धिजीवी और जन सरोकारो से जुड़े सभी वर्ग सम्मिलित हो।

    बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।