टिहरी गढ़वाल। ग्राम पंचायत पिपोला दूंग में दैवीय आपदा से वर्ष 2021 व 2022 में हुई सार्वजनिक क्षति के निर्माण कार्य हेतु जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपने विवेकाधीन कोष से 20 लाख की धनराशि खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार को आवंटित की गई।
खण्ड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जाखणीधार सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पिपोला दूंग में दैवीय आपदा से हुई सार्वजनिक क्षति के निर्माण कार्यों के लिए 20 लाख की धनराशि आवंटित की गई, जिसमें से लगभग 11 लाख खर्च हो चुका है।
इस धनराशि से बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा दीवार भूमि कटान की सुरक्षा दीवार आदि कार्य किए जा रहे हैं। बताया कि अब तक बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा दीवार भूमि कटान की सुरक्षा दीवार आदि निर्माण कार्यों के तहत गोविंदराम के मकान के समीप, गाड़नागे तोक में कृष्णस्वरूप के मकान के समीप, पंचायत कक्ष के समीप तथा अजमढ नामे तोक में रामस्वरूप के मकान के समीप के चार कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
वहीं जयकृष्ण की गौशाला के समीप तथा गांववासियों के खेतों पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि गांववासियों के खेतों, भूमि कटाव की सुरक्षा दीवार कार्य अखोड़ी गदेरा में, डांग गदेरा में तथा अणमद गदेरा में अभी कार्य होने बाकी हैं।
ब्यूरो। इन दिनों चर्चा का विषय बनी फिल्म ‘The kashmir files’ ‘देखने के लिए असम में सरकारी कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने के लिए आधे दिन का विशेष अवकाश दिया जाएगा।
कर्मचारियों को इसके बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना होगा और अगले दिन फिल्म का टिकट दिखाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि असम में लोग राजनीतिक रूप से एकजुट हैं, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। मेरा मानना है कि कई लोग असम और कश्मीर की तुलना करेंगे। साल 1990 में कश्मीरी पंडित, जो अहिंसा पर विश्वास करते थे, उसके बाद भी उनपर अत्याचार हुआ था। सरकार उन्हें बचाने के लिए काम कर रही है।
इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने भी सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी दिए जाने का एलान किया था।
कुमांऊ। होली का त्योहार पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं देवभूमि में भी होली का उल्लास शुरू हो गया है। बैठकी होली के बाद अब खड़ी होली के साथ ही हर तरफ रंग-गुलाल के बीच ढोल-मंजीरे की थाप सुनाई देनी शुरू हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं उत्तराखंड में कई गांव ऐसे भी हैं जहां होली नहीं मनाई जाती है। सीमांत पिथौरागढ़ जिले की तीन तहसीलों धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के कई गांवों में होली मनाना अपशकुन माना जाता है। इन गांवों में आज भी होली का उल्लास गायब रहता है। यहां के लोग अनहोनी की आशंका में होली खेलने और मनाने से परहेज करते हैं।
कुमाऊं की बैठकी और खड़ी होली देश-दुनियाभर में जानी जाती है। रंग का पर्व यहां धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कुमाऊं के ही पिथौरागढ़ जिले में चीन और नेपाल सीमा से लगी तीन तहसीलों में होली का उल्लास गायब रहता है। पूर्वजों के समय से चला आ रहा यह मिथक आज भी नहीं टूटा है। होली के दिनों में जहां पूरे कुमाऊं में उत्साह चरम पर होता है वहीं इन गांवों में सन्नाटा पसरा रहता है।
तहसीलों में होली न मनाने के कारण भी अलग-अलग हैं। मुनस्यारी में होली नहीं मनाने का कारण इस दिन होली मनाने पर किसी अनहोनी की आशंका रहती है। डीडीहाट के दूनाकोट क्षेत्र में अपशकुन तो धारचूला के गांवों में छिपलाकेदार की पूजा करने वाले होली नहीं मनाते हैं।
देहरादून। नियमों की अनदेखी करने पर वाहनों का चालान कटना कानूनी प्रक्रिया के साथ एक सामान्य प्रक्रिया भी है,जिससे आये दिन कोई न कोई वाहन स्वामी को गुजरना पड़ता है। लेकिन इन दिनों एक स्कूटर का चालान होना चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल,चोंकाने वाली बात यह है कि स्कूटर स्वामी एक शिक्षक राजधानी देहरादून में रहते है औऱ उनका स्कूटर भी देहरादून में ही है,लेकिन जम्मू कश्मीर श्रीनगर से यातायात नियमो की अनदेखी का चालान उनके पास आ जाता है।
इस चालान का मैसेज फोन पर आया तो शिक्षक के होश फाख्ता हो गए। इस संबंध में उन्होंने इसकी शिकायत पटेलनगर कोतवाली में की है। पीड़ित पित्थूवाला निवासी सतीश भट्ट शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आया।
लिंक पर क्लिक करने के बाद पता चला कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में ट्रैफिक लाइट जंप करने के आरोप में उनका चालान कट गया है। शिक्षक सतीश भट्ट ने कहा कि वो कभी कश्मीर नहीं गए। चालान में ट्रैफिक लाइट जंप करने की डेट 19 फरवरी दिखाई गई है, जबकि इस दिन उनका स्कूटर घर से बाहर निकला ही नहीं था।
देहरादून। केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में अपने बच्चे का एडमिशन करवाने की राह देख रहे अभिभावकों के लिए काम की खबर है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। लिहाजा अब कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म 11 अप्रैल 2022 तक जमा किए जा सकेंगे। जबकि पहले यह तारीख 21 मार्च तक थी लेकिन इसे अब बढ़ा दिया है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं। उनके लिए यह बढ़िया मौका है।
-ऐसे करें आवेदन
अभिभावक कक्षा में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को केवीएस कक्षा 1 पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा और लॉगिन कोड जेनरेट करना होगा। इस लॉगिन कोड का उपयोग करके, KVS प्रवेश 2022 के लिए आवेदन पत्र भरें आवेदन पत्र जमा करने के बाद, आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची के साथ एक अद्वितीय आवेदन सबमिशन कोड भेजा जाएगा। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और प्रवेश के समय जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज एक साथ रखें।
देहरादून। देशभर में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है हालांकि हर बार होली के दौरान कई असामाजिक तत्व होली के रंग को भंग करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस में अपनी कमर कस ली है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि होली के त्योहार के दौरान कोई भी व्यक्ति समाज में अराजकता करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने जनपद पुलिस प्रभारियों को होली में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिला प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि होली के पावन पर्व पर कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करने का प्रयास करता है या महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या अभद्र टिप्पणी करता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि ट्विटर पर पोस्ट के जरिये माहौल खराब करने वालों पर सख्त भी निगरानी रखें और जो प्रयास करता है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
देहरादून। होली का त्योहार इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा 17 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात को 9:20 से 10:30 तक रहेगा। खास बात यह है कि इस बार होलिका दहन के दिन मकर राशि का दिन है. इस दिन तीन ग्रहों की युक्ति बन रही है। यह योग 100 वर्ष बाद बन रहा है, जिसमें मंगल, शनि और शुक्र ग्रह शामिल है। इन तीनों ग्रहों की युक्ति बनने से सिद्धि योग, वृद्धि योग और अमृत योग बन रहा है. जो अलग-अलग राशियों के अनुसार उनके जीवन पर लाभकारी सिद्ध होंगे।
17 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन का कार्यक्रम पूरे देश में किया जाएगा. मान्यता है कि होलिका दहन के होने से सुख समृद्धि की प्राप्ति इंसानों को होती है। इस दिन विधि विधान से लोग होलिका दहन को लेकर मान्यताओं के अनुसार कथा का श्रवण भी करते हैं।
पंडित जनार्दन कैरवान ने बताया कि विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में यदि होलिका दहन किया जाए तो इसका फल केवल होलिका की पूजा करने वाले को ही नहीं मिलता, बल्कि उन सभी लोगों को मिलता है, जो होलिका दहन के साक्षी बनते हैं। वहीं होलिका दहन के दौरान जिन नक्षत्रों में ग्रहों की अदला बदली होती है, वह भी मनुष्य जीवन पर काफी प्रभाव डालती है।
बताया इस बार मंगल शनि और शुक्र ग्रह ज्यादातर सभी राशियों के लिए शुभ कार्य सिद्ध होने वाले हैं। क्योंकि तीनों ग्रहों की एक युक्ति बन रही है। जिसमें सबसे पहले सिद्धि योग फिर वृद्धि योग और फिर अमृत योग बन रहा है। तीनों ही योग मनुष्य के जीवन में खुशहाली लाने वाले लोग हैं। इसलिए फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रात 9:20 से 10:30 तक के शुभ मुहूर्त में होलिका दहन विधि विधान से होना चाहिए।
देश। जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि बुधवार की रात लगभग 8.06 बजे जापान के टोक्यो से लगभग 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। ऐसे में कांपती धरती के कारण एएफपी ने बताया कि जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है,जबकि तेज भूकंप के बाद उत्तरी जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
-जापान की कांपती धरती से उत्तराखंडी दहशत में,
जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार की रात तेज भूकम्प और उसके बाद सुनामी की चेतावनी के बाद से देवभूमि के लोग भी दहशत में हैं। कारण उत्तराखंड के कई घर औऱ कई घरों के मुखिया रोजगार और काम धंदे के चलते पिछले कई वर्षों से जापान में प्रवास कर रहे हैं।जिन्हें कार्य व्यस्तता के चलते साल दो साल में ही अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड आने का मौका मिलता है। ऐसे में जापान से आई दिलदहला देने वाली खबर से उत्तराखंड के कई परिवार दहशत में हैं वह लगातार अपने प्रियजनों से संपर्क साध कर उनसे कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।
दिल्ली। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही कसमकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी दिल्ली पहुंचे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद अब उन्होंने प्रदेश पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वहीं सीएम पद की दावेदारी पेश किए जाने के उनके बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से अपने दिल्ली दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने एवं उत्तराखंड में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के लिए बधाई दी।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई। वहीं रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को उनके विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहे सफलतम कार्यकाल के लिए भी बधाई दी।
दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम पद के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि वह खुद को सीएम पद की रेस में मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। हाईकमान कई बिंदुओं पर विचार करता है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है।
दिन – गुरुवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – सौम्य (उत्तरायण)
गोल – याम्य (दक्षिण)
ऋतु – शिशिर
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र – पू.फा.
योग – शूल
करण- वणिज
दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
🌞सूर्योदय- 6:10
🌷आज का व्रत व विशेष:- पूर्णिमा व्रत व होलिका दहन रा. 01ः10 उपरांत ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष:- होली – शुक्रवार ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 2:59 से 5:50 तक ।
🌞पाक्षिक सूर्य— पू.भा. नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
श्रवण कुमार के माता का नाम ज्ञानवंती तथा पिता का नाम अंधक शांतनु था ।
🌚 राहु काल :- दिन के 1:37 से 3:07 बजे तक ।
🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺
मुस्कुराते रहने से स्वास्थ्य और भाग्य दोनों अच्छा रहता है ।
17 मार्च का राशिफल—-
मेष: आज खर्च बढ़ सकता है किन्तु धन का आगमन भी होगा l प्रेम में सफलता मिलेगी l आज मित्र मंडली के साथ दिन व्यतीत होगा l नौकरी व्यापार में उन्नति होगी l रिश्तों में कड़वाहट दूर करने का प्रयास करेंगे l
वृषभ: करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं l मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त होगी l भाग्य का साथ मिलेगा l मन प्रसन्न रहेगा l आज का दिन आराम से परिवार जनों के साथ बिताएंगे l
मिथुन: आज आप काफी उत्साहित रहेंगे l दिन सकारात्मक जाएगा l किए गए प्रयास सफल होंगे l वाणी बहुत प्रभावशाली रहेगी जिस वजह से विरोधियों का मन भी जीत लेंगे l भाग्य का साथ मिलेगा l
कर्क : आज आपका ध्यान परिवार पर रहेगा l आर्थिक मामले भी सुलझेगे l पैसे की तंगी दूर होगी l सेहत दरमियान रहेगी l खान पान में सावधानी बरतें l आज परिवारजनों के साथ मिलकर आनंद से समय बीतेगा l
सिंह: जैसे जैसे दिन बीतेगा बेहतर होता जाएगा l आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे l कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं l वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी l जॉब में सफलता l लोग आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे l
कन्या: का दिन संघर्ष से भरा रहेगा l सामान इधर-उधर रख कर भूल सकते हैं l मन में असंतोष की भावना रहेगी l खर्च अधिक रहेगा जिस वजह से तनाव बढ़ सकता है l यात्रा में सावधानी रखें l
तुला: आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा l आज लिए गए निर्णय भविष्य में वरदान साबित होंगे l आकस्मिक लाभ होगा l करियर में सफलता के योग हैं l व्यक्तिगत जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे l
वृश्चिक: आज पुरानी चीज़ों को छोड़कर नयी शुरुआत का दिन है l मानसिक शांति का अनुभव करेंगे l नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी l प्रॉपर्टी और वाहन खरीद सकते हैं l दिन उत्तम रहेगा l
धनु: धार्मिक कार्यों में दिन बीतेगा l विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी l किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बन सकता है l इंटरव्यू में सफलता हासिल होगी l आज धार्मिक संस्थानों में दान करेंगे l
मकर: आज का दिन मध्यम रहेगा l वैवाहिक जीवन में मतभेद रहेगा l जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है l पूजा पाठ, ज्योतिष या रिसर्च कार्य में रुचि रहेगी l सयम से दिन गुजारे l
कुंभ: अति उत्तम दिन रहेगा l आपकी राशि में गजकेसरी योग बन रहा है किस्मत आज आपका पूरा सहयोग करेगी l जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफल होंगे l जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा l यात्राओं से लाभ होगा l
मीन: आज का दिन सावधानी से बिताए l अचानक से खर्च बढ़ सकता है l घर में इलेक्ट्रॉनिक का सामान खराब हो सकता है l माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दे l दिन कठिन है किंतु कोई बड़ी परेशानी नहीं आयेगी ।