Category: उत्तराखंड

  • होली विशेषांक: इस बार की होली पर बन रहा ये विशेष योग, कितना लाभकारी, पढ़िए, ज्योतिषी आंकलन…

    होली विशेषांक: इस बार की होली पर बन रहा ये विशेष योग, कितना लाभकारी, पढ़िए, ज्योतिषी आंकलन…

    देहरादून। होली का त्योहार इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा 17 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात को 9:20 से 10:30 तक रहेगा। खास बात यह है कि इस बार होलिका दहन के दिन मकर राशि का दिन है. इस दिन तीन ग्रहों की युक्ति बन रही है। यह योग 100 वर्ष बाद बन रहा है, जिसमें मंगल, शनि और शुक्र ग्रह शामिल है। इन तीनों ग्रहों की युक्ति बनने से सिद्धि योग, वृद्धि योग और अमृत योग बन रहा है. जो अलग-अलग राशियों के अनुसार उनके जीवन पर लाभकारी सिद्ध होंगे।

    17 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन का कार्यक्रम पूरे देश में किया जाएगा. मान्यता है कि होलिका दहन के होने से सुख समृद्धि की प्राप्ति इंसानों को होती है। इस दिन विधि विधान से लोग होलिका दहन को लेकर मान्यताओं के अनुसार कथा का श्रवण भी करते हैं।

    पंडित जनार्दन कैरवान ने बताया कि विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में यदि होलिका दहन किया जाए तो इसका फल केवल होलिका की पूजा करने वाले को ही नहीं मिलता, बल्कि उन सभी लोगों को मिलता है, जो होलिका दहन के साक्षी बनते हैं। वहीं होलिका दहन के दौरान जिन नक्षत्रों में ग्रहों की अदला बदली होती है, वह भी मनुष्य जीवन पर काफी प्रभाव डालती है।

    बताया इस बार मंगल शनि और शुक्र ग्रह ज्यादातर सभी राशियों के लिए शुभ कार्य सिद्ध होने वाले हैं। क्योंकि तीनों ग्रहों की एक युक्ति बन रही है। जिसमें सबसे पहले सिद्धि योग फिर वृद्धि योग और फिर अमृत योग बन रहा है। तीनों ही योग मनुष्य के जीवन में खुशहाली लाने वाले लोग हैं। इसलिए फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रात 9:20 से 10:30 तक के शुभ मुहूर्त में होलिका दहन विधि विधान से होना चाहिए।

  • Disaster: जापान के भूकंप ने उत्तराखंड को हिलाया, अधिकांश लोगों का जापान में प्रवास…

    Disaster: जापान के भूकंप ने उत्तराखंड को हिलाया, अधिकांश लोगों का जापान में प्रवास…

    देश। जापान की राजधानी टोक्‍यो में बुधवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि बुधवार की रात लगभग 8.06 बजे जापान के टोक्यो से लगभग 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। ऐसे में कांपती धरती के कारण एएफपी ने बताया कि जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है,जबकि तेज भूकंप के बाद उत्तरी जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

    -जापान की कांपती धरती से उत्तराखंडी दहशत में,
    जापान की राजधानी टोक्‍यो में बुधवार की रात तेज भूकम्प और उसके बाद सुनामी की चेतावनी के बाद से देवभूमि के लोग भी दहशत में हैं। कारण उत्तराखंड के कई घर औऱ कई घरों के मुखिया रोजगार और काम धंदे के चलते पिछले कई वर्षों से जापान में प्रवास कर रहे हैं।जिन्हें कार्य व्यस्तता के चलते साल दो साल में ही अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड आने का मौका मिलता है। ऐसे में जापान से आई दिलदहला देने वाली खबर से उत्तराखंड के कई परिवार दहशत में हैं वह लगातार अपने प्रियजनों से संपर्क साध कर उनसे कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।

  • राजनीति: मुख्यमंत्री की रेस में अपने आप को धावक मानते हैं अग्रवाल, दिल्ली में की दावेदारी पेश…

    राजनीति: मुख्यमंत्री की रेस में अपने आप को धावक मानते हैं अग्रवाल, दिल्ली में की दावेदारी पेश…

    दिल्ली। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही कसमकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी दिल्ली पहुंचे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद अब उन्होंने प्रदेश पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वहीं सीएम पद की दावेदारी पेश किए जाने के उनके बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

    उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से अपने दिल्ली दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने एवं उत्तराखंड में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के लिए बधाई दी।
    इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई। वहीं रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को उनके विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहे सफलतम कार्यकाल के लिए भी बधाई दी।

    दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम पद के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि वह खुद को सीएम पद की रेस में मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा। हाईकमान कई बिंदुओं पर विचार करता है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाता है।

  • Big breaking: लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास चलती बस मे लगी आग…

    Big breaking: लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास चलती बस मे लगी आग…

    डोईवाला-लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास चलती बस मे लगी आग, बस मे सवार थे 37 यात्री, सभी सुरक्षित। उत्तरप्रदेश परिवहन की थी बस, देहरादून से हरिद्वार यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस। स्पार्किंग की वजह बनी हादसे का सबब कुछ ही समय में बस पुरी तरह जल कर हुई खाक।

  • Big breaking: हाईकोर्ट का भाजपा नेता मदन कौशिक को नोटिस, 20 अप्रैल तक देना होगा जवाब…

    Big breaking: हाईकोर्ट का भाजपा नेता मदन कौशिक को नोटिस, 20 अप्रैल तक देना होगा जवाब…

    नैनीताल। हाई कोर्ट ने हरिद्वार में 2010 में हुए पुस्तकालय घोटाले के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खण्डपीठ ने मदन कौशिक व ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता रामजी लाल को नोटिस जारी कर 20 अप्रैल तक जवाब पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई को 20 अप्रैल की तिथि नियत की है।

    देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि 2010 में तत्कालीन विधायक मदन कौशिक ने अपनी विधायक निधि से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से 16 पुस्तकालय बनाने के लिए पैसा आवंटित किया था ,पुस्तकालय बनाने के लिए भूमि पूजन से लेकर उद्घाटन तक का फाइनल पेमेंट कर दी गई। लेकिन आज तक धरातल पर किसी भी पुस्तकालय का निर्माण नहीं किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि विधायक निधि के नाम पर विधायक ने तत्कालीन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया गया ।

  • Breaking: श्रीनगर में कार हादसा, तीन गंभीर घायल, उपचार जारी…

    Breaking: श्रीनगर में कार हादसा, तीन गंभीर घायल, उपचार जारी…

    श्रीनगर से बहुत बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां आज सुबह श्रीनगर में पांच किलोमीटर पहले ही डैम कालोनी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें तत्काल 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार तीनों लोग श्रीनगर के रहने वाले हैं, और वह घूमने जा रहे थे। तभी उनकी कार सड़क से 25 मीटर नीचे जा गिरी। जिसमें हादसे में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

    बताया जा रहा है हादसे में कार सवार बासु निवासी गुरुद्वारा रोड श्रीनगर, जानी धारीवाल मैनेजर साकुम्बरी मोटर्स और ड्राइवर घायल हुए हैं।

    श्रीनगर कोतवाली हरि ओम चौहान ने बताया कि तीनों घायलों को श्रीकोट हस्पताल में इलाज चल रहा है। साथी ही पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

  • Big breaking: लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास चलती बस मे लगी आग…

    Big breaking: लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास चलती बस मे लगी आग…

    डोईवाला-लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास चलती बस मे लगी आग, बस मे सवार थे 37 यात्री, सभी सुरक्षित। उत्तरप्रदेश परिवहन की थी बस, देहरादून से हरिद्वार यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस। स्पार्किंग की वजह बनी हादसे का सबब कुछ ही समय में बस पुरी तरह जल कर हुई खाक।

  • आपदा: उत्तराखंड के जंगलों में भड़कने लगी आग, एक माह में कई हेक्टियर जंगल स्वाहा…

    आपदा: उत्तराखंड के जंगलों में भड़कने लगी आग, एक माह में कई हेक्टियर जंगल स्वाहा…

    देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों पर आपदा का दौर शुरू हो गया है। 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने के बाद जंगल की आग की घटनाएं भी घटने लगी हैं।

    एक माह के भीतर कुल 25 आग की घटनाओं में अब तक 27.95 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। हालांकि, गनीमत है कि अभी तक किसी प्रकार की जन हानि या वन्यजीवों की मृत्यु नहीं हुई है।

    -तमाम इंतजाम किए जाने का दावा

    वन विभाग की ओर से जंगल की आग रोकने को तमाम इंतजाम किए जाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है। फायर सीजन का एक माह पूर्ण होने पर मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा ने आग की घटनाओं का विवरण दिया।

    -अब तक बागेश्वर में सर्वाधिक सात घटनाएं

    बताया कि अब तक हुई कुल 25 घटनाओं में गढ़वाल में सात, कुमाऊं में 11 और वन्यजीव आरक्षित क्षेत्र की सात घटनाएं हैं। जिनमें क्रमश: 7.50 हेक्टेयर, कुमाऊं में 14.95 हेक्टेयर और वन्य जीव आरक्षित क्षेत्र में 5.50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक बागेश्वर में सर्वाधिक सात घटनाएं हुई हैं। जबकि, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, नैनीताल, देहरादून और चंपावत में आग की कोई घटना नहीं हुई है।

    -घटनाएं रोकने को विभाग तैयार

    मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग के साथ मिलकर वन विभाग ने दो सिस्टम स्थापित किए हैं। जिससे जंगल की आग रोकने के लिए घटनास्थल से लेकर कंट्रोल रूम तक त्वरित कार्रवाई की जा सके।

    फारेस्ट फायर रिपोर्टिंग मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। जिससे लाइव अपडेट प्राप्त हो सके। यह मुख्यालय में कंट्रोल रूम के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो सकेगा। इसके अलावा आटोमेटेड फारेस्ट फायर रिस्क एडवाइजरी एप भी बनाया गया है। वन प्रभागों से यह जानकारी ली जाएगी कि अगले 24 घंटे में सबसे संवदेनशील क्षेत्र कौन से हैं, जहां मानव संसाधन बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

    बताया कि पूरे प्रदेश में 1317 क्रू स्टेशन हैं, जिसमें इस बार 40 माडल क्रू स्टेशन के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। इनमें अब तक 14 स्टेशन तैयार हो चुके हैं। अप्रैल और मई में जंगल की आग विकराल होने की आशंका के चलते संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं और कार्मिकों को भी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी विभाग का सहयोग करने की अपील की गई है

  • Big breaking: आज से उत्तराखंड में कोविड वैक्सीन अभियान शुरू, बच्चों का होने जा रहा टीकाकरण…

    Big breaking: आज से उत्तराखंड में कोविड वैक्सीन अभियान शुरू, बच्चों का होने जा रहा टीकाकरण…

    देहरादून। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर उत्तराखंड में हज़ारों बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 12 से 15 साल के बच्चों को आज से कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।

    इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के 4,01,400 बच्चे इस लिस्ट में हैं, जिनके लिए सरकार को 20,070 डोज़ वाइल्स मिल चुके हैं। कोर्बेवैक्स (Corbevax) नाम की यह वैक्सीन बच्चों के लिए सेफ बताई जा रही है। कोविड नोडल अधिकारी बताते हैं कि हरिद्वार ज़िले में सबसे ज्यादा 81,500 बच्चे हैं, जिनके वैक्सीनेशन की प्रोसेस बुधवार से शुरू होगी।

    प्रदेश भर के लिए 20 हज़ार से ज़्यादा डोज़ वायल्स आ चुके थे, जिनमें हर बॉक्स में इस बार 20 डोज़ हैं। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र से वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति का सिलसिला बना रहेगा और जल्द ही उत्तराखंड में वेक्सीनेशन का यह अभियान संपन्न हो जाएगा। हर ब्लॉक पर इसके लिए एएनएम का अपॉइंटमेंट किया गया है, जो बच्चों का टीकाकरण करवाएंगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि क्लिनिकली टेस्टेड वैक्सीन बच्चों के लिए काफी उपयुक्त है, जिसका कई बार का ट्रायल हो चुका है और उसके बाद ही इसे अप्रूवल मिला है।

    -कहां कितने बच्चों को लगेगी वैक्सीन?

    – हरिद्वार में 81,500 बच्चे

    – देहरादून में 74,000 बच्चे

    – यूएसनगर में 73,000 बच्चे

    – नैनीताल में 39,400 बच्चे

    – पौड़ी-गढ़वाल में 22,300 बच्चे लिस्टेड हैं। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने टॉप 5 ज़िलों में बच्चों के आंकड़े बताए, जहां सबसे ज़्यादा वैक्सीन लगाई जानी है। इधर, डॉक्टरों का मानना है कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सेफ है और इसके लगने से कोविड-19 की रोकथाम में मदद मिलेगी।

  • Big breaking: हाईकोर्ट का भाजपा नेता मदन कौशिक को नोटिस, 20 अप्रैल तक देना होगा जवाब…

    Big breaking: हाईकोर्ट का भाजपा नेता मदन कौशिक को नोटिस, 20 अप्रैल तक देना होगा जवाब…

    नैनीताल। हाई कोर्ट ने हरिद्वार में 2010 में हुए पुस्तकालय घोटाले के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खण्डपीठ ने मदन कौशिक व ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता रामजी लाल को नोटिस जारी कर 20 अप्रैल तक जवाब पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई को 20 अप्रैल की तिथि नियत की है।

    देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि 2010 में तत्कालीन विधायक मदन कौशिक ने अपनी विधायक निधि से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से 16 पुस्तकालय बनाने के लिए पैसा आवंटित किया था ,पुस्तकालय बनाने के लिए भूमि पूजन से लेकर उद्घाटन तक का फाइनल पेमेंट कर दी गई। लेकिन आज तक धरातल पर किसी भी पुस्तकालय का निर्माण नहीं किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि विधायक निधि के नाम पर विधायक ने तत्कालीन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया गया ।