Category: उत्तराखंड

  • Holi: गंगा तटों पर विदेशियों ने खूब उड़ाया अबीर-गुलाल, भारतीय परिधान में दिखे विदेशी,,

    Holi: गंगा तटों पर विदेशियों ने खूब उड़ाया अबीर-गुलाल, भारतीय परिधान में दिखे विदेशी,,

    ऋषिनगरी। होली का त्योहार रंगो के साथ साथ आपसी भाई चारे और प्यार का त्यौहार है, जिसका हर कोई लुफ्त उठाता है। बात करें मुनिकीरेती, तपोवन की तो यहां भी गंगा किनारे देशी-विदेशी लोगो ने होली खेली और जमकर इस रंगों के त्यौहार का लुफ्त उठाया।

    मुनिकीरेती के गंगा तट पर रंगो की मस्ती का जादू कुछ अलग ही देखने को मिला, यहां विदेशों से आए सैलानियों ने रंगों का त्योहार होली को बड़े ही धूम धाम से मनाया। होली की मस्ती का खुमार विदेशियों पर कुछ इस कदर चढ़ा कि सब होली की मस्ती में सुबह से ही नाच गाने में डूबे रहे। देशी विदेशी पर्यटक होली के रंग में खूब मस्ती करते दिखे। अलग अलग देशों से आए पर्यटकों ने गंगा किनारे होली का लुफ्त उठाया।

    चूंकि मुनिकीरेती चार धाम का प्रवेश द्वार होने के कारण विभिन्न संस्कृति और रीति-रिवाज का भी एक केंद्र है, ऐसे में होली का त्योहार यहां आकर बसे पूरब और पश्चिम के लोगों को एक सूत्र में बांधता है। होली एक ऐसा त्योहार है जो बच्चे और बुजुर्गों दोनों में जिन्दगी के रंग भर देता है। रंगों के इस त्योहार में एक अलग रंग है। यहां की परम्परा का जो नये चलन के बाद भी आज भी अपनी संस्कृति को संजोए है।

  • अजब: चाय बेचने वाला बना देश का प्रधानमंत्री,यहां शिक्षक की नौकरी के बाद बेचनी पड़ रही चाय,,पढ़िए,,

    अजब: चाय बेचने वाला बना देश का प्रधानमंत्री,यहां शिक्षक की नौकरी के बाद बेचनी पड़ रही चाय,,पढ़िए,,

    हिमाचल। चाय बेच कर प्रधानमंत्री बनने बाले को तो सभी जानते हैं पर अब जरा  अध्यापक की नौकरी करने के बाद चाय बेचने को मजबूर एक शिक्षक की कहानी भी जरूर पढ़ लें। जिला कांगड़ा में शाहपुर से बतौर जेबीटी अध्यापक रिटायर हुए तिलक शर्मा इन दिनों चाय पकौड़ा और जलेबी बेचने को मजबूर हैं। इनकी शाहपुर बस स्टैंड में चाय की दुकान है। 1997 में अनुबंध पर नियुक्त हुए तिलक शर्मा की नियुक्ति रैत शिक्षा खंड के तहत एक स्‍कूल में हुई।

    17 साल शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के बाद तिलक शर्मा 2014 में रिटायर हुए। एनपीएस यानी न्‍यू पेंशन स्‍कीम कर्मचारी होने की वजह से उन्हें उनके ही 40 प्रतिशत पैसे पर एक हजार रुपये पेंशन की आफर दी गई। जिसे तिलक शर्मा ने ठुकरा दिया आज भी वह पैसा एनएसडीएल के पास है। तिलक शर्मा ने बताया यदि वह पुरानी पेंशन योजना के तहत होते तो आज उन्हें कम से कम 25000 रुपये पेंशन मिलनी थी। लेकिन एनपीएस ने उनका बुढ़ापा खराब कर दिया है। तिलक शर्मा मेलों में जलेबी और पकौड़ों का भी स्टाल आज 65 साल की उम्र में लगा रहे हैं।

    नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान रजिंदर मन्हास ने कहा मेले में एक पूर्व विधायक को चूड़ी बेचते देख कर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार ने पूर्व विधायकों को पेंशन शुरू की थी जो आज 90 हजार से ऊपर पहुंच गई है। लेकिन रिटायर कर्मचारी को मिलने वाली पेंशन वृद्धा पेंशन से भी कम रह गई है। जिला प्रधान ने कहा कि देश के भविष्य निर्माता का बुढ़ापा इस एनपीएस ने खराब कर दिया है। उन्होंने कहा मेले में जलेबी बेचने बाले तिलक शर्मा के साथ न्याय तभी हो सकता है जब सरकार पुरानी पेंशन की बहाली करे।

  • Big breaking: गढ़वाल में होली खेलकर लौट रहे थे घर, रास्ते मे मौत का पंजा उठा ले गया चार को, बाकी घायल…

    Big breaking: गढ़वाल में होली खेलकर लौट रहे थे घर, रास्ते मे मौत का पंजा उठा ले गया चार को, बाकी घायल…

    जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे।

    यहां पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं।

    सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारो शवो का सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है

  • 18 मार्च 2022 दिन शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

    18 मार्च 2022 दिन शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 18 मार्च 2022

    🌺 आज का पंचांग 🌺

    दिन – शुक्रवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – शिशिर
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – फाल्गुन
    पक्ष – शुक्ल पक्ष
    तिथि- पूर्णिमा
    नक्षत्र – उ.फा.
    योग – गण्ड
    करण- बव
    दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
    🌞सूर्योदय- 6:10
    🌷आज का व्रत व विशेष:- होली ।
    🌹आने वाला व्रत व विशेष:- सप्तडोरक बन्धन – शनिवार ।
    🌓अर्धप्रहरा: – (दिन के) दिन के 9:03 से 12:01 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य— उ.भा. नक्षत्र में
    🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    श्रीराम के अश्वमेध यज्ञ खत्म होने के बाद माता कौशल्या की मृत्यु हुयी थी ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 10:37 से 12:07 बजे तक ।

    🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

    तनाव युक्त जीवन से मुक्ति के लिए धैर्य रखना अति आवश्यक होता है।

     

    18 मार्च का राशिफल—–

     

    मेष: आज होली के दिन स्वयं को हल्का फुल्का महसूस करेंगे l होली में वाद विवाद से दूर रहे l मिला जुला दिन रहेगा l परिवारजनों, मित्रों से नारंगी ,लाल रंगों के साथ मिलजुल कर होली मनाएं l भाग्य वृद्धि होगी l पीले रंग से अपने, प्रियतम को रंग जरूर लगाए l आपस में प्रेम बढ़ेगा l

    वृषभ: आज खुशियों से दामन भर जाएगा l काफी रचनात्मक रहेंगे l हर अवसर का उपयोग करेंगे l अति उत्साह से बचने की सलाह दी जाती है l मित्रों को गहरे हरे रंग लगाए l परिवार संग नीले रंग से होली खेले और अपने प्रियतम के साथ गुलाबी रंगों में रंग जाए l

    मिथुन: होली की शुरुआत अच्छी रहेगी l किन्तु आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखे l मन परेशान रह सकता है l मित्रों संग हरे रंग से होली खेले l परिवार में प्रेम बढ़ाने के लिए गुलाबी रंग का इस्तेमाल करे l हल्के नीले रंग से अपने जीवन साथी के गालों पर रंग लगाए l

    कर्क: आज का दिन मिलाजुला रहेगा l थोड़े भावनात्मक रह सकते हैं l किसी से नया संबंध जुड़ सकता है l करियर में कोई नया मौका हाथ लग सकता है l क्रीम रंग से परिवार संग होली मनाए l मित्र मंडली को नारंगी रंगों से भिगोए और अपने प्रिय साथी के साथ गोल्डन रंग में भीग जाए l प्रेम बरकरार रहेगा l

    सिंह: आज होली का दिन भाग्यशाली रहेगा l किसी पुरानी परेशानी से निजात मिलेगी l हर मौके का लाभ उठा सकते हैं l हल्के हरे रंगो से परिवार जनों को रंगे भरपूर सहयोग मिलेगा l मित्रों को लाल रंग लगाए स्नेह बना रहेगा l अपने खास मित्र को केसरिया रंग में रंग दे रिश्तों में मधुरता बढ़ती जाएगी l

    कन्या: आज बहुत सकारात्मक रहने वाले हैं l आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे l मौज मस्ती के मूड में रहेंगे l गहरे हरे रंग से परिवार के साथ होली मनाए l हल्के नीले रंग के साथ दोस्तों को रंगे और अपने प्रिय को गुलाबी रंग में रंग दे l

    तुला: आज मूड खराब रह सकता है l गुस्से पर काबू रखे l संबंधों को सम्भाल कर चले l सयम रखे l परिवार के साथ फिरोजी रंग के साथ होली खेले l मित्रों के साथ हल्के हरे रंग का उपयोग कर सकते हैं दोस्ती बनी रहेगी l और अपने किसी खास मित्र को सिल्वर रंग से रंगे प्रेम बरकरार रहेगा l

    वृश्चिक: आज का दिन किसी को प्रभावित करने में बीतेगा l बहुत सी इच्छाएं पूरी होंगी किन्तु संतुष्ट नहीं हो पाएंगे l सब से तालमेल बना कर चले l कोई पुराना झगड़ा भी खत्म होगा l पीले रंग से परिवार जनों के साथ होली खेले l मित्र मंडली के साथ सिंदूरी रंग में रंग जाए और अपने प्रेमी के गुलाबी गालों को और गुलाबी कर दे l

    धनु: आज आप पर मिला जुला प्रभाव रहेगा l व्यक्तिगत रिश्तों और पारिवारिक जीवन में परेशानी का अनुभव करेंगे l आज आप उदास रह सकते हैं l फिर भी होली में आप अपने परिवार जनों को नारंगी रंग में रंग कर आपसी प्यार बढ़ा सकते हैं l मित्रों और अपने करीबी जन को लाल रंग लगा कर उनकी नाराजगी दूर कर सकते हैं l

    मकर: आज आपके व्यवहार में बचपना रहेगा l भाग्य का साथ मिलेगा पर कोई न कोई चिंता लगी रहेगी लेकिन सही समय पर मदद मिल सकती है l आज होली में आप परिवार के साथ हुड़दंग मचाएंगे नीले रंग का उपयोग करें l मित्रों के साथ गुलाबी रंग से होली खेले l

    कुम्भ: आज मन भारी रह सकता है l पुरानी चीजों पर ध्यान रहेगा l स्वयं पर ध्यान दे l त्योहार की खुशियां मनाएं l परिवार के सदस्यों के साथ होली खेले मूड अच्छा हो जाएगा l उनको रंग लगा सकते हैं l दोस्तों को नीले रंग लगा सकते हैं l वहीं अपने किसी खास को गुलाबी रंग में रंग दे l दिन अच्छा बीत जाएगा l

    मीन: आज पुरानी मित्र मंडली के साथ दिन बीतेगा l भीतर से खुशी महसूस करेंगे l आप में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं l मस्ती में रहेंगे l परिवार जनों को क्रीम रंग लगाए l मित्रों के संग लाल रंग से खेले, और अपने प्रिय जन को पीले रंग से नहला दे l दिन मस्ती में बीतेगा l

  • तैयारी: आकर्षक व जबरदस्त होगा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह, हाईकमान के निर्देश…

    तैयारी: आकर्षक व जबरदस्त होगा मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह, हाईकमान के निर्देश…

    देहरादून। नई सरकार के सीएम का शपथ ग्रहण भव्य और दिव्य होगा। इसके लिए प्रदेश प्रभारी ने संगठन के पदाधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

    पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम ने वर्चुअल बैठक मे प्रदेश पदाधिकारियों और व्यवस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि समारोह मे समाज के सभी वर्गों की भागेदारी की जानी चाहिए।

    समाज मे प्रतिष्ठित विभिन्न क्षेत्रों मे समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करने वाले लोगो के बीच यह शपथ हो जिसका प्रदेश साक्षी बने इसके लिए पूरी तैयारी की जाय। इसमें मातृ शक्ति, बुद्धिजीवी और जन सरोकारो से जुड़े सभी वर्ग सम्मिलित हो।

    बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।

  • Big breaking: गढ़वाल में होली खेलकर लौट रहे थे घर, रास्ते मे मौत का पंजा उठा ले गया चार को, बाकी घायल…

    Big breaking: गढ़वाल में होली खेलकर लौट रहे थे घर, रास्ते मे मौत का पंजा उठा ले गया चार को, बाकी घायल…

    जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल होल्यारों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    वहीं चारों शवो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के 14 युवा होल्यारों की टोली जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने पहुंची। दिनभर होली गीतो से क्षेत्र के गांवों में अबीर-गुलाल का रंग भरकर शाम को पैठाणी से वापस लौट रह थे।

    यहां पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर थाना पैठाणी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में अमित नेगी (16) पुत्र महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    रोहित सिंह (19) पुत्र शेर सिंह, बलंवत सिंह (21) पुत्र कल्याण सिंह व संतोष (22) पुत्र आनंद सिंह सभी बिसौणा गांव निवासियों की सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बिसौण गांव के ही भूपेंद्र सिंह, मोहित, शिशुपाल, नरेंद्र सिंह, भागवत सिंह, पवन सिंह, दीपक, विक्रम सिंह, लक्ष्मण नेगी व महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं।

    सीएचसी पैठाणी व पाबौ में उपचार के बाद सभी घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि चारो शवो का सीएचसी पाबौ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना की सूचना समस्त परिजनों को दे दी गई है

  • एडमिशन: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अभिभावक आवेदन…

    एडमिशन: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अभिभावक आवेदन…

    देहरादून। केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में अपने बच्चे का एडमिशन करवाने की राह देख रहे अभिभावकों के लिए काम की खबर है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। लिहाजा अब कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म 11 अप्रैल 2022 तक जमा किए जा सकेंगे। जबकि पहले यह तारीख 21 मार्च तक थी लेकिन इसे अब बढ़ा दिया है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं। उनके लिए यह बढ़िया मौका है।

    -ऐसे करें आवेदन

    अभिभावक कक्षा में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को केवीएस कक्षा 1 पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा और लॉगिन कोड जेनरेट करना होगा। इस लॉगिन कोड का उपयोग करके, KVS प्रवेश 2022 के लिए आवेदन पत्र भरें आवेदन पत्र जमा करने के बाद, आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची के साथ एक अद्वितीय आवेदन सबमिशन कोड भेजा जाएगा। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और प्रवेश के समय जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज एक साथ रखें।

  • उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायक उमेश कुमार ने दान की सैलरी, नहीं लेगें एक भी रुपया…

    उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायक उमेश कुमार ने दान की सैलरी, नहीं लेगें एक भी रुपया…

    देहरादून। पत्रकार उमेश कुमार चर्चाओं में रहते हैं। अपनी बेबाक पत्रकारिता के साथ ही अपने कामों के कारण भी देशभर में लोग उनको जानते हैं। लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने खानपुर के गालीबाज विधायक की पत्नी देवियानी को हराकर विधायक बने।

    अब उमेश कुमार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने विधायक के रूप में उनको मिलने वाले वेतन को अनाथ लड़कियों की शादी और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए दान करने का फैसला लिया है। विधायक उमेश कुमार अपनी सैलरी का 1 रुपया भी निजी कार्य में खर्च नहीं करेंगे। इस तरह उन्होंने राजनीति में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है।

    ट्विटर के माध्यम से उमेश कुमार ने यह घोषणा की है कि उस पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर राजनीति में सब इसी तरह के लोग हों, तो सरकारी धन गरीबों और जरूरमंदों के काम आएगा।

  • सावधान: होली पर हुड़दंग, या फिर किया नशे का कारोबार, पुलिस सख्त है, कहीं सलाखों के पीछे न मनाना पड़ जाए त्योहार,,

    सावधान: होली पर हुड़दंग, या फिर किया नशे का कारोबार, पुलिस सख्त है, कहीं सलाखों के पीछे न मनाना पड़ जाए त्योहार,,

    देहरादून। देशभर में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है हालांकि हर बार होली के दौरान कई असामाजिक तत्व होली के रंग को भंग करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस में अपनी कमर कस ली है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि होली के त्योहार के दौरान कोई भी व्यक्ति समाज में अराजकता करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

    उन्होंने जनपद पुलिस प्रभारियों को होली में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिला प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि होली के पावन पर्व पर कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करने का प्रयास करता है या महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या अभद्र टिप्पणी करता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

    उन्होंने कहा कि ट्विटर पर पोस्ट के जरिये माहौल खराब करने वालों पर सख्त भी निगरानी रखें और जो प्रयास करता है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • उत्तराखंड सीएम के नाम पर दिल्ली में मथापच्ची जारी,कौन होगा नया सीएम…

    उत्तराखंड सीएम के नाम पर दिल्ली में मथापच्ची जारी,कौन होगा नया सीएम…

    दिल्ली। उत्तराखंड में सीएम का चेहरा अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सीएम के नाम पर दिल्ली में नेताओं की मथापच्ची जारी है। वहीं हाईकमान के साथ कई नेता अपने पद को लेकर लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं। वहीं सीएम के नाम की रेस में विधायकों से लेकर सांसदों के नाम शामिल थे। लेकिन इस बार भाजपा हाईकमान अपना पैटर्न बदलने के मूड़ में है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की बागडोर इस बार किसी सांसद को नहीं दी जाएगी। इससे यह तो तय है कि अब सूबे की सत्ता किसी विधायक के हाथों में ही सौंपी जाएगी। क्योंकि इस बार भाजपा नहीं चाहती है कि पिछले बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री बदलें जाएं और न ही पार्टी उपचुनाव करवाने के मूड़ में है।

    बहरहाल देखना होगा कि 19 मार्च के दिन किसके सर उत्तराखंड का ताज सजने वाला है 47 विधायकों में से कौन मुख्यमंत्री बनेगा।