Category: उत्तराखंड

  • Politics: चार बार लगातार विजयी,पूर्व स्पीकर को भी कैबिनेट मिनिस्टर के पद पर नवाज गया,,

    Politics: चार बार लगातार विजयी,पूर्व स्पीकर को भी कैबिनेट मिनिस्टर के पद पर नवाज गया,,

    देहरादून। परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली।

    इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे। देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे।

  • सराहनीय:गंगा घाटों पर पर्यटक फैला रहे गंदगी, तपोवन की इस यूनिट ने उठाया सफाई का बीड़ा,,

    सराहनीय:गंगा घाटों पर पर्यटक फैला रहे गंदगी, तपोवन की इस यूनिट ने उठाया सफाई का बीड़ा,,

    ऋषिकेश। आपने ये गीत जरूर सुना होगा “राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धुलते धुलते” लेकिन इन दिनों विश्व प्रसिद्ध मुनिकीरेती गंगा घाटों पर तपोवन युवा संघ गंगा घाटों पर बिफरी गंदगी की सफाई व्यवस्था में लगे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों सीजन के चलते हजारों पर्यटक मुनिकीरेती, तपोवन आदि घाटों पर रिवर राफ्टिंग,कैंपिंग और घूमने के लिए आ रहे हैं।

    आलम यह है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद भी पर्यटक गंगा घाटों पर आस्था और पवित्रता पर चोट पहुंचाते हुए,मांस,मदिरा और अन्य नशों का सेवन कर रहे हैं, यही नहीं उसकी गंदगी को तटों पर ही छोड़ दे रहे हैं,जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ्ता अभियान को जमकर पलीता लग रहा है।

    ऐसे में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले तपोवन की एक युवा यूनिय ने इन दिनों गंगा घाटों को साफ करने का बीड़ा उठाया है। जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है। यूनीट में शैलेन्द्र भंडारी, अमित नेगी, सचिन भंडारी नमन पुंडीर, अंकित कोठारी, शुभम उनियाल, आशीष भंडारी, (मानवेंद्र भंडारी छात्रसंघ अध्यक्ष) ,शिव भट्ट,तन्मय शर्मा, सौरभ वर्मा,नरेंद्र नेगी, अजय पुंडीर ,शिवम भट्ट आदि शामिल हैं।

  • आरोप: विधानसभा स्पीकर की सदस्यता निरस्त करने की उठने लगी मांग, क्योंकि दो दो जगह मतदाता होना है अपराध

    आरोप: विधानसभा स्पीकर की सदस्यता निरस्त करने की उठने लगी मांग, क्योंकि दो दो जगह मतदाता होना है अपराध

    कोटद्वार। जागरूक बनो आवाज उठाओ संस्था के संयोजक यशवीर आर्य ने कोटद्वार से निर्वाचित विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण की विधानसभा सदस्यता निरस्त करने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि ऋतु खंडूड़ी भूषण दो प्रदेशों से मतदाता है। उनका नाम दिल्ली निर्वाचन आयोग की सूची के साथ ही उत्तराखंड निर्वाचन सूची में भी है। वे दो प्रदेशों की मतदाता हैं। वे 2017 व उससे पहले से जी 305, सौम विहार, आरकेपुरम, नई दिल्ली के पते पर रह रही थीं। वे पौड़ी की मतदाता कब बन गई। वे तो एक तरह से प्रवासी उत्तराखंडी हैं। दिल्ली की मतदाता सूची में उनका नाम ऋतु भूषण है लेकिन यहां पिता के नाम का लाभ उठाने के लिए ऋतु खंडूड़ी भूषण बन गई।

    -दो प्रदेशों का मतदाता होना अपराध

    आर्य ने कहा कि दो प्रदेशों का मतदाता होना अपराध है। इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए और पिछले 5 वर्ष के वेतन भत्ते आदि भी वसूल किए जाए।

    -पौड़ी की मतदाता कैसे बनी इसकी जांच हो

    आर्य ने कहा कि किस आधार पर इनका यहां वोट बनाया गया, किसके आदेश पर, किसके दबाब में, जिन्होंने पते का क्या प्रमाण दिया, आदि इसकी भी जांच हो

  • Big breaking: मौत के पंजों से दो पर्यटकों को छुटाकरा ले आई ख़ाकी, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश,,,

    Big breaking: मौत के पंजों से दो पर्यटकों को छुटाकरा ले आई ख़ाकी, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश,,,

    ऋषिकेश। गंगा में काल का ग्रास बनने जा रहे दो पर्यटकों को मुनिकीरेती जल पुलिस के हुनरबाज, जांबाज कर्मियों ने मौत के पंजे से बचा लिया। जिस पर स्थानीय लोगों एवम पर्यटकों ने पुलिस का थैंक्स बोला है। मित्रता,सेवा और सुरक्षा के स्लोगन पर काम करने वाली उत्तराखंड पुलिस अनेकों ऐसे काम है ,जिससे ख़ाकी का नाम कई बार प्रदेश और देश स्तर पर रोशन हुआ, बात करते हैं टिहरी जनपद के मुनिकीरेती थाना जल पुलिस की,जो थाना प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में निरन्तर गंगा में समाने वाले पर्यटको को सकुशल बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।

    घटना आज की है हुवा यूं कि एक परिवार आगरा उत्तरप्रदेश से यंहा मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने आया था। इस बीच परिवार के दो सदस्य गंगा में स्नान करने उतर गए। गंगा की तेज धाराओं की चपेट में आने के चलते वह डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। मौके पर तैनात जल पुलिस के सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान ,रवि राणा, पुष्कर रावत,महेंद्र चौधरी और लखन ने जान की परवाह न करते हुए दोनों का रेस्क्यू कर बचा लिया।

    अपने प्रियजनों को सकुशल देख परिजनों ने मुनिकीरेती पुलिस को थैंक्स बोलकर पुलिस का मनोबल बनाया। उधर,थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रेस्क्यू किये गए पर्यटकों की पहचान बोबी पुत्र रामवीर सिंह व संजय सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी विनायक नगर सिकंदरा,आगरा,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।उन्होंने चेतावनी वाले स्थानों पर न जाने के लिए लोगों से अपील भी की है।

  • ब्रेकिंग: कोरोना मीटर फिर लगा देश मे दौड़ने, चौथी लहर का अंदेशा जता रहे जानकर, पढिये…

    ब्रेकिंग: कोरोना मीटर फिर लगा देश मे दौड़ने, चौथी लहर का अंदेशा जता रहे जानकर, पढिये…

    दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना के 1,938 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हो की संख्या बढ़कर 4,30,14,687 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 67 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,16,672 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 22,427 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

    पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 660 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.29 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.35 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक 78.49 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,61,954 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई. देश में अभी तक कुल 4,24,75,588 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 182.23 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं. उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

    संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

    क्या देश में आएगी कोरोना की चौथी लहर

    यूरोप के कई देशों और चीन-हांगकांग में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई जानकार देश में कोरोना के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसी कड़ी में एम्स दिल्‍ली के वरिष्ठ महामारी विज्ञानी डॉ. संजय राय ने कहा है कि, ओमिक्रॉन बीए.2 वायरस का म्यूटेशन होना तय माना जा रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव भारत में भी दिख सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि, देश में कोरोना की चौथी लहर के गंभीर प्रभाव सामने आने की संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन हमारा सबसे बड़ा हथियार है।

  • लापरवाही: क्या यही असल विकास है, जो गरीबों के लिए सड़े चावल सप्लाई करवा दिए, गजब…

    लापरवाही: क्या यही असल विकास है, जो गरीबों के लिए सड़े चावल सप्लाई करवा दिए, गजब…

    उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी में गरीबों के लिए सड़े गले चावलों की सप्लाई का बड़ा मामला सामने आया है। बहरहाल प्रशासन मामले में जांच की बात कह रहा है।

    सामने आया है। यहां चावल से लदे चार ट्रक पहुंचे, लेकिन जब ट्रकों में लदे चावल के बोरों को खोलकर देखा गया तो कर्मचारी और अधिकारियों के होश उड़ गए। बोरों में सड़ा हुआ चावल भरा हुआ था। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विकासनगर से बड़कोट आ रहे ट्रकों की जानकारी मीडिया से जुड़े लोगों ने प्रशासन को दी। जिसके बाद तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और एसडीम बड़कोट ने नायब तहसीलदार को इस पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए। नायब तहसीलदार ने स्थलीय निरीक्षण कर गाड़ियों की जांच कराई। एसडीएम ने दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही है। ट्रकों में करीब 280 बोरे चावल लाया गया है।

     

    आपको बता दें,,उत्तरकाशी की यमुनाघाटी में विकासनगर से सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के लिए राशन आता है। प्रभारी तहसीलदार धनीराम डंगवाल ने बताया कि शिकायत सही पाई गयी है। गोदाम के पास लगे चार बड़े ट्रकों में रखे चावल के कट्टों को देखा गया, जिसमें सड़ा और पूरी तरह खराब चावल पाया गया। सैंपलिगं की गई है और रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जा रही है।

  • Breaking: तो अब हरीश रावत ‘हर दा’ अब नहीं लड़ेंगे कोई चुनाव, पढ़िए…

    Breaking: तो अब हरीश रावत ‘हर दा’ अब नहीं लड़ेंगे कोई चुनाव, पढ़िए…

    देहरादून। क्या पूर्व सीएम हरीश रावत अब चुनावी राजनीति को अलविदा कहने जा रहे हैं?  रावत ने दृढ़ता के साथ इसके संकेत दिए। बकौल रावत, अब बहुत चुनाव लड़ लिए। 55 साल से मैं ही तो हूं। अब मेरे बाकी साथियों की बांहे भी फड़फड़ा  रहीं है। रावत ने कहा कि मैं बहुत चुनाव लड़ लिया। रावत के इस कदम को विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की करारी हार से जोड़ा जा रहा है।

    मेरे चुनाव लड़ते ही बहुत सारे छिपे, दबे-दुबके पशु-पक्षी-कीट-जीव सब बाहर निकल आते हैं। और मुझे भभोड़ने लगते हैं। क्या हरीश रावत ने हथियार डाल दिए हैं? इस सवाल के जवाब में थोड़ा ठिठके रावत बोले कि वैसे तो यह मेरे स्वभाव के विपरीत है। लेकिन सत्य तो सत्य ही है।

    रावत चुनाव में हार के कारण भी गिनाए। कहा कि, अपनी लोकप्रियता को वोट में तब्दील नहीं कर पाया। लेकिन भाजपा अपनी पार्टी की लोकप्रियता को अच्छे से भुना ले गई। रावत ने कहा कि वर्तमान चुनाव नतीजो जो रहा वो रहा, लेकिन आगामी वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अच्छा रहने वाला है। हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा लोस सीट पर कांग्रेस कड़ी टक्कर देगी।

    -धामी की तारीफ़ की
    रावत ने कहा कि भाजपा ने तमाम सीनियर लोगों के बीच धामी सीएम बनाने का साहसिक निर्णय लिया था। चुनाव हारने के बाद उन्हें दोबारा सीएम बनाकर उस फैसले को दोहराया है। ये पांच साल उत्तराखंड के आगामी 75 साल को तय करने वाले होंगे। धामी से उम्मीद है कि वो अच्छा काम करेंगे।

  • Breaking: क्या उत्तराखंड की तर्ज पर खेला जाएगा, उत्तरप्रदेश में भी इन नेता पर दांव…

    Breaking: क्या उत्तराखंड की तर्ज पर खेला जाएगा, उत्तरप्रदेश में भी इन नेता पर दांव…

    उत्तरप्रदेश। जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए तो बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं के हारने की काफी चर्चा हुई। इनमें से एक थे उत्तराखंड में सीएम का चेहरा रहे पुष्कर धामी और दूसरे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोनों के हारने पर उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे थे। धामी को तो बीजेपी ने चुनाव हारने के बाद भी सीएम की उनकी पुरानी हस्ती लौटा दी, अब केवल इस बात पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या केशव प्रसाद मौर्या का पार्टी डिप्टी सीएम की कुर्सी फिर से सौंपेगी।

    तो इस बात का जवाब यह है कि धामी फॉर्मूला यूपी में भी अपनाया जा सकता है और केशव मौर्या को चुनाव हारने के बावजूद डिप्टी सीएम की कुर्सी पर फिर से बैठाया जा सकता है। केशव प्रसाद को विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद बीजेपी क्यों फिर से डिप्टी सीएम के पद से नवाजेगी, इसकी वजह है राज्य में फैला ओबीसी वर्ग का बड़ा वोट बैंक और आने वाले लोकसभा चुनावों में इस वोट बैंक की जरूरत। बीजेपी केशव को नजर अंदाज करके ओबीसी वर्ग का नाराज करने और सपा व अन्य विपक्षी दलों को आरोप लगाने का कोई मौका नहीं देना चाहती। बीजेपी थिंकटैंक यूपी में पहले ही उन्हें पिछड़ी जाति के अग्रिम नेता के रूप में आगे ला चुका है।

    2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में व इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें पिछड़े वर्ग का वोट लाने के मिशन पर लगाया गया था। इसकी वजह है राज्य में फैला ओबीसी वर्ग का बड़ा वोट बैंक और आने वाले लोकसभा चुनावों में इस वोट बैंक की जरूरत। बीजेपी केशव को नजर अंदाज करके ओबीसी वर्ग का नाराज करने और सपा व अन्य विपक्षी दलों को आरोप लगाने का कोई मौका नहीं देना चाहती।

  • Big breaking: मौत के पंजों से दो पर्यटकों को छुटाकरा ले आई ख़ाकी, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश,,,

    Big breaking: मौत के पंजों से दो पर्यटकों को छुटाकरा ले आई ख़ाकी, आगरा से घूमने आए थे ऋषिकेश,,,

    ऋषिकेश। गंगा में काल का ग्रास बनने जा रहे दो पर्यटकों को मुनिकीरेती जल पुलिस के हुनरबाज, जांबाज कर्मियों ने मौत के पंजे से बचा लिया। जिस पर स्थानीय लोगों एवम पर्यटकों ने पुलिस का थैंक्स बोला है। मित्रता,सेवा और सुरक्षा के स्लोगन पर काम करने वाली उत्तराखंड पुलिस अनेकों ऐसे काम है ,जिससे ख़ाकी का नाम कई बार प्रदेश और देश स्तर पर रोशन हुआ, बात करते हैं टिहरी जनपद के मुनिकीरेती थाना जल पुलिस की,जो थाना प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में निरन्तर गंगा में समाने वाले पर्यटको को सकुशल बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।

    घटना आज की है हुवा यूं कि एक परिवार आगरा उत्तरप्रदेश से यंहा मुनिकीरेती क्षेत्र में घूमने आया था। इस बीच परिवार के दो सदस्य गंगा में स्नान करने उतर गए। गंगा की तेज धाराओं की चपेट में आने के चलते वह डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। मौके पर तैनात जल पुलिस के सुभाष ध्यानी, विदेश चौहान ,रवि राणा, पुष्कर रावत,महेंद्र चौधरी और लखन ने जान की परवाह न करते हुए दोनों का रेस्क्यू कर बचा लिया।

    अपने प्रियजनों को सकुशल देख परिजनों ने मुनिकीरेती पुलिस को थैंक्स बोलकर पुलिस का मनोबल बनाया। उधर,थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रेस्क्यू किये गए पर्यटकों की पहचान बोबी पुत्र रामवीर सिंह व संजय सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी विनायक नगर सिकंदरा,आगरा,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।उन्होंने चेतावनी वाले स्थानों पर न जाने के लिए लोगों से अपील भी की है।

  • उत्साह: मंत्री जी के आवास पर उनके स्वागत में राह पर बिछा दिये गए फूल…

    उत्साह: मंत्री जी के आवास पर उनके स्वागत में राह पर बिछा दिये गए फूल…

    देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

    शपथ लेने के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत अपने सरकारी आवास पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया यही नहीं उनके भव्य स्वागत में मेन गेट से घर तक फूलों का कारपेट बिछाया गया। जिस पर चलकर धन सिंह रावत अपने घर के अंदर पहुंचे।