Category: उत्तराखंड

  • 27 मार्च 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    27 मार्च 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 27 मार्च 2022

    आज का पंचांग

    दिन – रविवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास –  चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- दशमी
    नक्षत्र – उ.षा.
    योग -शिव
    करण- वणिज
    दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
    सूर्योदय- 5:59
    🌹आनेवाला  व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत –  सोमवार ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के  10:29 से 01:30 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य—  उ.भा.नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    शत्रुघ्न की पत्नी का नाम श्रुतकीर्ति था ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 4:40 से 6:02 बजे तक ।

    आज का सुविचार🌼🌺

       समय सबसे अधिक मूल्यवान होता  हैं ।

    27 मार्च का राशिफल—-

    मेष- व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

    वृष- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

    मिथुन- आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    कर्क- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामना खरीदेंगे आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

    सिंह – आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

    कन्या- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

    तुला- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीद-फरोख्त का विचार और कार्यक्रम रद्द करके घर पर ही रहेंगे। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    वृश्चिक- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और समस्याओं यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

    धनु- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

    मकर- आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

    कुम्भ- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

    मीन- आज थोड़ा सा उदासी महसूस कर सकते हैं। काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

  • महामहीम: राष्ट्रपति आज हरिद्वार में, व्यवस्थाएं चौकस…

    महामहीम: राष्ट्रपति आज हरिद्वार में, व्यवस्थाएं चौकस…

    हरिद्वार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को धर्मनगरी स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति सुबह 10.40 बजे से 11:50 तक शहर में रहेंगे। उनका सुरक्षा घेरा मजबूत रहेगा।

    पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को तैयारियां पूरी कर लीं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अत्याधुनिक असलहों से लैस जवान तैनात रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी और फ्लीट मार्ग के ऊंचे भवनों पर स्नाइपर निगरानी करेंगे।

    राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर धर्मनगरी को अभेद्य दुर्ग बनाया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा रहेगा। कई इंतजाम प्रत्यक्ष दिख रहे हैं तो कुछ सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखे गए हैं। सशस्त्र बलों के अलावा सादे वस्त्रों में भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। खुफिया एजेंसी के कुछ अधिकारी भी दिल्ली से धर्मनगरी पहुंच गए हैं।

    अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस के अलावा सर्विलांस व इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी सहारा लिया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फ्लीट वाले मार्गों पर बने होटलों एवं धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। पुलिस ने इनमें ठहरने वाले सभी लोगों के जांच पड़ताल की।

    राष्ट्रपति के धर्मनगरी आगमन को लेकर सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था व अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

    – डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार।

    राष्ट्रपति के आने-जाने पर बंद किया जाएगा यातायात
    रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन जरूरी कामकाज हो तभी बाजार की तरफ निकलें। भेल रानीपुर हेलीपैड से राष्ट्रपति की फ्लीट रवाना होने से 20 मिनट पहले यातायात रोक दिया जाएगा। गलियां सील रहेंगी। राष्ट्रपति सुबह 10.40 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 11.50 बजे दिव्य प्रेम मिशन से फ्लीट हेलीपैड के लिए वापस होगी। राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उनके साथ देश की प्रथम महिला नागरिक सरिता कोविंद भी शिरकत करेंगी। पुलिस अधीक्षक मनोज कात्याल ने बताया कि फ्लीट मार्ग पर पड़ने वाले चौराहों पर ट्रैफिक बढ़ता है तो बीच में धीरे से यातायात को निकाला जाएगा। आपातकालीन वाहनों पर का ध्यान रखा जाएगा। रविवार का दिन होने के कारण भीड़ काफी रहेगी। ऐसे में वैकल्पिक मार्गों से भी यातायात को निकाला जाएगा।

    कई बार की गई रिहर्सल, जाम से परेशान रहे लोग
    राष्ट्रपति के हरिद्वार पहुंचने से पहले शनिवार को पुलिस प्रशासन ने कई बार फ्लीट रिहर्सल की। रिहर्सल होने से पहले सड़कों और गलियों को बंद कर दिया गया। इससे आम लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा बुरा हाल चंद्राचार्य के पास प्रेमनगर आश्रम के सामने से मॉडल कालोनी वाले मार्ग और विवेक विवेक विहार के साथ ही भगत सिंह चौक के पास जाम से रहा। फ्लीट के करीब डेढ़ घंटे बाद भी फिर से इन रास्तों को कभी बंद तो कभी खोला गया। इससे बार-बार जाम लगता रहा। शाम तक यही स्थिति रहने से वाहन सवारों को परेशानी झेलनी पड़ी। चंद्राचार्य चौक के आसपास की गलियों को बार-बार पुलिस ने बंद कर दिया।

  • Breaking: आज से अगले दो दिन बैंक बन्द, जानिए कारण…

    Breaking: आज से अगले दो दिन बैंक बन्द, जानिए कारण…

    देश। पूरे देश भर में बैंकों के निजीकरण सहित सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न बैंक कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के कारण अगले 3 दिनों तक उत्तराखंड के बैंक भी बंद रहेंगे। दरअसल 28 और 29 मार्च को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 2 दिन की हड़ताल का आह्वान किया है।

    जबकि 27 को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।माना जा रहा है कि इस हड़ताल की वजह से 3 दिन बैंक बंद होने के कारण देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन जैसे संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की है।

  • 27 मार्च 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    27 मार्च 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 27 मार्च 2022

    आज का पंचांग

    दिन – रविवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास –  चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- दशमी
    नक्षत्र – उ.षा.
    योग -शिव
    करण- वणिज
    दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
    सूर्योदय- 5:59
    आनेवाला  व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत –  सोमवार ।
    अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के  10:29 से 01:30 तक ।
    पाक्षिक सूर्य—  उ.भा.नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश
    शत्रुघ्न की पत्नी का नाम श्रुतकीर्ति था ।
    राहु काल :- दिन के 4:40 से 6:02 बजे तक ।

    आज का सुविचार

       समय सबसे अधिक मूल्यवान होता  हैं ।

    27 मार्च का राशिफल—-

    मेष- व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

    वृष- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

    मिथुन- आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    कर्क- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामना खरीदेंगे आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

    सिंह – आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

    कन्या- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

    तुला- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीद-फरोख्त का विचार और कार्यक्रम रद्द करके घर पर ही रहेंगे। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    वृश्चिक- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और समस्याओं यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

    धनु- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

    मकर- आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

    कुम्भ- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

    मीन- आज थोड़ा सा उदासी महसूस कर सकते हैं। काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

  • राष्ट्रपति रामनाथ  कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, जानिए पूरा शेड्यूल…

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, जानिए पूरा शेड्यूल…

    देहरादूनः उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड पहुंचे है। अगले दो दिन राष्ट्रपति कोविंद उत्तराखंड में रहेंगे। राष्ट्रपति कोविंद शनिवार को राजभवन में निवास करेंगे और रविवार को हरिद्वार रवाना होंगे जहां परोपकारी संगठन ‘दिव्य प्रेम सेवा मिशन’ के रजत जयंती समारोह के समापन सत्र को संबोधित करने का उनका कार्यक्रम है। यह संगठन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने को समर्पित है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद शनिवार दोपहर उत्तराखंड पहुंचे। जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की देहरादून हवाई अड्डे पर अगवानी की। आज राष्ट्रपति देहरादून राजभवन में ही रहेंगे जबकि रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के 27 मार्च को दिव्य प्रेम सेवा मिशन सेवाकुंज के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा तृप्ति भट्ट ने शुक्रवार को बीएचईएच हेलीपैड, सेवाकुंज आश्रम चंडीघाट, समस्त मुख्य मार्ग, कंटीजेंसी मार्ग एवं सेफ हाउस में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

    गौरतलब है कि रविवार को हरिद्वार में चंडीघाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से रजत जयंती समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सेवा साधना के 25 वर्ष पूरे होने पर मिशन की ओर से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रतिभाग करेंगे. दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना 25 साल पहले हरिद्वार में हुई थी. कुष्ठ रोगियों के लिए काम करने वाली मिशन के 25 साल पूर्ण होने पर मिशन अपना तीन दिवसीय जयंती समारोह मना रहा है

  • सीएम धामी ने की पूर्व CM हरीश रावत से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

    सीएम धामी ने की पूर्व CM हरीश रावत से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

    देहरादून: उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंचे है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य हित के विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। सीएम धामी और हरीश रावत की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। सोशल मीडिया पर तेजी से दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है। जहां सीएम धामी इसे शिष्टाचार भेंट बता रहें है वहीं सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार सीएम का पद संभालने और शपथ ग्रहण के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात करने पहुंचे। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां , हरदा और सीएम धामी की इस मुलाकात को शिष्टचार भेंट का नाम दे रहे हैं लेकिन बात कुछ ओर भी है । हरीश रावत की एक पोस्ट के बाद अचानक हरीश रावत से मिलने जाना ये साफ जाहिर कर रहा है कि सीएम धामी हरीश रावत की नाराजगी को दूर करने पहुंचे ।

    गौरतलब है कि बीते दिनों हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी और शपथ ग्रहण के निमंत्रण देने पर सवाल खड़े किए थे । हरीश रावत ने शपथ ग्रहण में बुलाने पर नाराजगी जाहिर की थी । जिसके बाद आज सीएम धामी उनसे मुलाकात करने पहुंचे । इसके लिए सीएम की जमकर तारीफ भी हो रही है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य हित के विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।

  • Acchivment: शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले, इस बार प्रदेश के 18 शिक्षक होंगे सम्मानित…

    Acchivment: शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले, इस बार प्रदेश के 18 शिक्षक होंगे सम्मानित…

    देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए अध्यापकों का चयन कर लिया गया है। इसके तहत प्रारंभिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के तहत शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित सभी शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2021 के तहत सम्मानित किया जाएगा।

    शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा में 13, माध्यमिक में चार और प्रशिक्षण संस्थान के एक शिक्षक सहित कुल 18 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

    ये शिक्षक होंगे सम्मानित-

    प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी से गबर सिंह बिष्ट, चमोली से अंजना खत्री, उत्तरकाशी से सरिता, देहरादून से राजीव कुमार पांथरी, हरिद्वार से बीना कौशल, टिहरी से हृदय राम अंथवाल, रुद्रप्रयाग से हेमंत कुमार चौकियाल, चंपावत से मंजू बाला, बागेश्वर से ललित मोहन जोशी, ऊधमसिंह नगर से मोहन सिंह, नैनीताल से नंद लाल आर्य, पिथौरागढ़ से हरीश चंद पांडेय, अल्मोड़ा से मनोज कुमार पंत का चयन शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए किया गया है।

    वहीं, माध्यमिक शिक्षा में उत्तरकाशी से दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, हरिद्वार से पूनम राणा, पिथौरागढ़ से दीपा खाती और अल्मोड़ा से तनुजा जोशी को चुना गया है, जबकि प्रशिक्षण संस्थान में चंपावत के डॉ.अविनाश कुमार शर्मा को पुरस्कार से नावाजा जाएगा।

  • तबादला: राज्य की धामी सरकार, इस विभाग में हो गया बड़ा फेरबदल,पढिए…

    तबादला: राज्य की धामी सरकार, इस विभाग में हो गया बड़ा फेरबदल,पढिए…

     

    देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की नई सरकार गठन के बाद अब विभागों में तबादलों का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहले शिक्षा विभाग और अब पुलिस विभाग में फेरबदल देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार राज्य के पुलिस इंटेलिजेंस प्रभारी पद में फेरबदल किया है।शासनादेश के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय में कार्मिक आईजी पद पर तैनात आईपीएस एपी अंशुमान को महानिरीक्षक अभिसूचना/सुरक्षा पद पर ट्रांसफर कर नवीन तैनाती दी गई है। इससे पहले वर्तमान में पुलिस विभाग के वरिष्ठ आईपीएस ADG संजय गुंज्याल इंटेलिजेंस मुखिया का कार्यभार देख रहे थे।

    दरअसल, IPS संजय गुंज्याल के बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते उत्तराखंड इंटेलिजेंस प्रभारी का पद रिक्त हुआ था, जिसके चलते IG एपी अंशुमन को इंटेलिजेंस का नया मुखिया नियुक्त किया गया है। आईपीएस अंशुमान को तीसरी बार मिला इंटेलिजेंस का प्रभार: साल 1998 आईपीएस बैच के अधिकारी एपी अंशुमान को तीसरी बार उत्तराखंड पुलिस इंटेलिजेंस/सुरक्षा प्रभारी पद में नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वह दो बार इंटेलिजेंस के मुख्य का कार्यभार में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

    आईजी अंशुमान इससे पहले आईजी जेल, आईजी कार्मिक, आईजी लॉ एंड ऑर्डर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्त हो चुके हैं। वर्तमान समय में वह पुलिस मुख्यालय में कार्मिक अनुभाग में तैनात थे। जहां से उन्हें अब तीसरी बार इंटेलिजेंस प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अंशुमान एडीजी संजय गुंज्याल का स्थान लेंगे। संजय गुंज्याल के केंद्र में प्रतिनियुक्ति जाने से शासन ने यह नियुक्ति की है। शनिवार को शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं।

     

  • सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सौपी सबसे बड़ी जिम्मेदारी,सत्र में करेंगे ये काम…

    सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को सौपी सबसे बड़ी जिम्मेदारी,सत्र में करेंगे ये काम…

    देहरादूनः उत्तराखंड में 29 मार्च से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले सीएम धामी ने प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीएम ने अग्रवाल को विधानसभा सत्र की संस्तुति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। अग्रवाल के अलावा अभी अन्य किसी विधायक को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व निभाएंगे। वहीं सत्र से पहले विभागों के बंटवारें की भी खबर आ रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया।

    वहीं दूसरी ओर आज सुबह ही उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला ​अध्यक्ष की घोषणा की गई है। उत्तराखंड विधानसभा की विशेष बैठक के बाद ऋतु खंडूडी ने उत्तराखंड विधानसभा में छठवीं स्पीकर के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उन्हें बधाई दी। ऋतु ने विधानसभा अध्यक्ष की शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है।

  • मौसम: उत्तराखंड में तापमान का पारा ऊंचाई पर चढ़ने को तैयार, गर्मी से होने वाले हैं हालात बेकार

    मौसम: उत्तराखंड में तापमान का पारा ऊंचाई पर चढ़ने को तैयार, गर्मी से होने वाले हैं हालात बेकार

    देहरादून। उत्तराखंड में अभी गर्मी और सताएगी। अगले तीन दिन में तापमान और बढ़ सकता है। वहीं चढ़ता पारा मार्च में ही रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है।

    भीषण गर्मी का एहसास चटख धूप करा रही है। शुष्क मौसम के बीच चटख धूप भीषण गर्मी का एहसास करा रही है। अब तक सर्वाधिक तापमान पंतनगर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोकि अभी और बढ़ सकता है।

    -उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह से ही चटख धूप

    वहीं शनिवार को भी उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। इसके अलावा यह बीते 12 वर्षों में पहला मौका है जब मार्च में पारा लगातार तीन सप्ताह तक सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। अगले तीन दिन में पारे में और इजाफा होने की आशंका है।