दिल्ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज होंगे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री कि रेस में सतपाल महाराज सबसे आगे”पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी”और पूर्व कैबनेट सुबोध उनियाल व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी है दौड़ में।
भाजपा आलाकमान कर सकता सतपाल महाराज के नाम की घोषणा” दिल्ली में चल रहा है मंथन”सोमवार दोपहर तक होगी घोषणा।
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा का आगाज 3 मई को होगा। दो मई को यात्रा के प्रवेश द्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था लेकर दो बसें आस्था पथ पर रवाना होंगी। यात्रा का संचालन करने वाली परिवहन कंपनियों को यात्रा की अग्रिम बुकिंग मिलने लगी है।
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले दो साल से प्रभावित रही चारधाम यात्रा के वर्ष 2022 में रफ्तार पकड़ने के आसार बन रहे हैं। चारधाम यात्रा आरंभ होने में करीब डेढ़ महीना है, लेकिन बाहरी प्रांतों के तीर्थयात्री अभी से चार धामों के दर्शन को लेकर खासे उत्साहित हैं।
यही वजह है कि चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्री बसों की अग्रिम बुकिंग कराने लगे हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी मदन मोहन कोठारी ने बताया कि राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्री हर रोज फोन पर संपर्क साध रहे हैं। बताया कि राजस्थान के 25 और महाराष्ट्र के 30 तीर्थयात्रियों ने 2 मई के लिए बसों की अग्रिम बुकिंग कराई है।
तीर्थयात्रियों का यह पहला जत्था यात्रा आंरभ होने से एक दिन पहले चारधाम के लिए रवाना होगा। उत्तराखंड में चारधाम के कपाट खोलने की तारीख तय हो गई। पुलिस-प्रशासन यात्रा के लिए तैयारियों में जुट गया है। रुद्रप्रयगा जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुलेंगे, जबकि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे।
उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री-गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को खोले जाएंगे। तीर्थनगरी ऋषिकेश से चारधाम यात्रा में बसों का संचालन नौ परिवहन कंपनियों से बनी संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति करती है। समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजभानू प्रकाश गिरी ने बताया कि अभी तक विभिन्न प्रांतों से 42 बसों की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। इंक्वायरी भी रोज आ रही है। चारधाम यात्रा में बसों की कमी नहीं होगी।
चारधाम यात्रा का संचालन करने वाली परिवहन कंपनियां इस बार यात्रा के लिए 1400 बसें आरक्षित करेंगी, ताकि तीर्थयात्रियों को परिवहन संबंधी दिक्कत न हो।
ऋषिकेश। थाना ऋषिकेश के अंतर्गत लक्कड़ घाट श्यामपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा एक 4 वर्षीय बच्ची की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई।
बताते चलें ऋषिकेश थाने में श्यामपुर स्थित लक्कड़ घाट में हुए एक्सीडेंट की सूचना पर कार्रवाई करते हुए श्यामपुर पुलिस चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि नंदिनी पुत्री राहुल निवासी ग्राम मुराट थाना शिवालाकला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ध्यान मंदिर रोड लक्कड़ घाट श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून उम्र 4 वर्ष एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई ।
जिसको उसके परिजनों के द्वारा एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश ले जाया गया है एम्स हॉस्पिटल में डॉक्टर के द्वारा उक्त बालिका को मृत घोषित किया गया।
जिसका पंचायत नामा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। चालक एवं ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कुमांऊ। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने बड़ा बयान देते हुए बड़ा खुलासा किया है। गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से हारने वाले नहीं थे, लेकिन उनके साथ घूमने वाले कुछ लोगों ने उन्हें हराने का काम किया, गोपाल रावत ने कहा कि वो लोग उनके साथ कार में घूमे और जहां वोट थे वहां उनको उतरने नहीं दिया।
आरोप है कि हरीश रावत के साथ चुनाव में घूम रहे कुछ नेताओं ने जमीन में कार्यकर्ताओं से मिलाने के बजाय हरीश रावत को गोल घेरे में उलझाए रखा हरीश रावत को लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट ने पराजित किया इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 2017 में भी 2 सीटों से चुनाव हारे थे।
दिल्ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज होंगे प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री कि रेस में सतपाल महाराज सबसे आगे”पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी”और पूर्व कैबनेट सुबोध उनियाल व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी है दौड़ में।
भाजपा आलाकमान कर सकता सतपाल महाराज के नाम की घोषणा” दिल्ली में चल रहा है मंथन”सोमवार दोपहर तक होगी घोषणा।
ऋषिकेश। थाना ऋषिकेश के अंतर्गत लक्कड़ घाट श्यामपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा एक 4 वर्षीय बच्ची की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई। बताते चलें ऋषिकेश थाने में श्यामपुर स्थित लक्कड़ घाट में हुए एक्सीडेंट की सूचना पर कार्रवाई करते हुए श्यामपुर पुलिस चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि नंदिनी पुत्री राहुल निवासी ग्राम मुराट थाना शिवालाकला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ध्यान मंदिर रोड…
देहरादूनः उत्तराखंड में भले ही विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया हो, लेकिन एक बार फिर सीएम चेहरे को लेकर घमासान मच गया है। जहां कई विधायक सीएम धामी के लिए अपनी कुर्सी देने को तैयार है तो वहीं कुछ सीएम की रेस में आगे आ रहे है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम पर जमकर नारे लगाकर उन्हें प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी की है। जिससे सियासी पारा गरमा गया है। नए मुख्यमंत्री की रेस में स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, और ऋतु खंडूरी का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम भी रेस में आगे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी कार्यालय में जीत के बाद विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार कोकोटद्वार सीट से भाजपा की विजयी प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी का बलवीर रोड भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही महिला मोर्चा ने ऋतु खंडूड़ी को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नारेबाजी करते हुए ऋतु खंडूड़ी को सीएम बनाने की मांग भी की। वहीं मीडिया से बात करते हुए ऋतु खंडूरी ने कहा कि वह पार्टी की सिर्फ कार्यकर्ता हैं और हाईकमान के सभी फैसलों का सम्मान करती हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ में वह शामिल हैं या नहीं? इसपर खंडूरी ने साफतौर पर कहा कि इसका फैसला सिर्फ हाईकमान ही करता है।
गौरतलब है कि सीएम धामी की हार के बाद से ही सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठने लगे है । जहां उत्तराखंड में भाजपा नेतृत्व नए मुखिया की तलाश में जुटा हुआ है तो वहीं समर्थकों के बीच संभावित चेहरों पर कयास भी शुरू हो गए हैं। इन कयासों में पुष्कर धामी के हाथों में फिर से कमान सौंपे जाने की बातें भी शामिल हैं। अब ऐसे में अगर ऋतु खंडूरी को सीएम बनाया जाता है तो उत्तराखंड का पहली महिला मुख्यमंत्री मिल जाएगी। हालांकि ये तो वक्त बताएगा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत के बाद उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। युवा चेहरा के साथ ही अनुभवी चेहरे को उत्तराखंड का अगला सीएम बनाने को लेकर पार्टी हाईकमान में मंथन का दौर भी शुरू हो गया
देहरादूनः उत्तराखंड में भले ही विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया हो, लेकिन एक बार फिर सीएम चेहरे को लेकर घमासान मच गया है। जहां कई विधायक सीएम धामी के लिए अपनी कुर्सी देने को तैयार है तो वहीं कुछ सीएम की रेस में आगे आ रहे है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम पर जमकर नारे लगाकर उन्हें प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी की है। जिसस…
टिहरीः नरेंद्रनगर के तपोवन स्थित नीम बीच के पास एक शख्स गंगा में नहाते वक्त बह गया इसी बीच गंगा से गुजर रही राफ्ट में बैठे सैलानी डूब रहे युवक के लिए देवदूत बन गए, उनकी नजर बहते युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल राफ्ट का रुख उसकी ओर कर दिया और युवक को बचा लिया गया।
सकुशल बचने के बाद राफ्ट सवारों ने युवक को गंगा के किनारे तक पहुंचाया,जान बचने के बाद युवक गंगा किनारे लेट गया इस पूरे घटनाक्रम का गंगा किनारे ही एक होटल से नितिन कुमार ने इसका वीडियो बना लिया बताया कि नीम बीच में वह एक होटल में किसी काम से गया था ।
इस दौरान गंगा में डूब रहे एक युवक पर उसकी नजर पड़ गई गनीमत रही की राफ्ट सवारों ने युवक की जान कड़ी मशक्कत के बाद बचा ली, युवक की पहचान को लेकर तपोवन पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी से संपर्क किया गया। तो उन्होंने घटना के संज्ञान में ना होने की बात कही।
टिहरीः नरेंद्रनगर के तपोवन स्थित नीम बीच के https://www.pdzsoundtrack.com/ पास एक शख्स गंगा में नहाते वक्त बह गया इसी बीच गंगा से गुजर रही राफ्ट में बैठे सैलानी डूब रहे युवक के लिए देवदूत बन गए, उनकी नजर बहते युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल राफ्ट
का रुख उसकी ओर कर दिया और युवक को बचा लिया गया। सकुशल बचने के बाद राफ्ट सवारों ने युवक को गंगा के https://cafeinscottsdale.com/ किनारे तक पहुंचाया,जान बचने के बाद युवक गंगा किनारे लेट गया इस पूरे घटनाक्रम का गंग…