Category: उत्तराखंड

  • उत्तराखंड में स्कूल खोलने को शासन ने जारी की नई गाइडलाइन, इन नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल

    उत्तराखंड में स्कूल खोलने को शासन ने जारी की नई गाइडलाइन, इन नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल

    देहरादून: उत्तराखंड में स्कूल खुलने का आदेश जारी हो गया है। राज्य में सात फरवरी से प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली से 12 वीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। इसकी गाइडलाइन जरी कर दी गई है। गाइडलाइन अनुसार कोविड 19 संक्रमण में गिरावट के मद्दनेनजर सरकार ने यह निर्णय किया है। शुक्रवार को मुख्य सचिव एसएस संधु के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर एसओपी भी जारी कर दी।

    यूं होगा संचालन
    प्रार्थना सभा, बाल सभा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर फिलहाल रोक।
    स्कूल में बाहरी लोगों की आवाजाही की सीमित रखा जाएगा।
    एमडीए बनाने पर रोक रहेगी, लेकिन भोजनामाता नियमित रूप से आएंगी स्कूल।
    लंच बाक्स लाने की अनुमति प्रधानाचार्य के विवेक पर
    छात्रों को स्कूल लाने वाले निजी बस-वैन ड्राइवर-कंडक्टर का वैक्सीनेशन भी जरूरी।
    पूरे स्कूलों का सेनेटाइजेशन जरूरी, कोविड 19 प्रोटोकाल का सख्ती से करना होगा पालन।

    गौरतलब है कि अब तक सरकार ने केवल 10 से 12वीं तक की कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी थी। जिसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी। यानि भौतिक रूप से क्लासरूप में पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षक मोबाइल या अन्य माध्यम से क्लास का लाइव प्रसारण भी करेंगे। इससे घर से पढ़ने के इच्छुक छात्रों को भी लाभ मिल सकेगा। स्कूल में कार्मिकों और छात्रों को बिना मास्क पहने आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को उनके अभिभावक की सहमति के बाद ही स्कूल आने की मंजूरी दी जाएगी। स्कूल खुलने के तीन दिन के भीतर यह सहमति लेनी होगी।

    The post उत्तराखंड में स्कूल खोलने को शासन ने जारी की नई गाइडलाइन, इन नियमों के साथ खुलेंगे स्कूल first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड चुनाव: भारत चुनाव आयोग ने इन तीन अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक, ये होगा इनका काम

    उत्तराखंड चुनाव: भारत चुनाव आयोग ने इन तीन अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक, ये होगा इनका काम

    देहरादून: विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। पांच राज्यों के विधासनभा चुनाव में समय कम है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने 15 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस 15 पर्यवेक्षकों में आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर और पूर्व आईआरएस (आईटी) मधु महाजन को स्पेशल व्यय पर्यवेक्षक बनाया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग द्वारा नियुक्त किए गए सभी 15 विशेष पर्यवेक्षकों के साथ निर्वाचन आयोग ने ब्रीफिंग बैठक आयोजित कीविशेष पर्यवेक्षक अपने नियत राज्यों में चुनावी मशीनरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे।इन पर्यवेक्षक का काम उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखना है। इन पर्यवेक्षकों को जो भी खुफिया जानकारी मिलती है, उसे पुख्ता कर उस पर कार्रवाई करना है. इसके साथ ही वोटरों की जो शिकायतें होंगी। उनको रिसीव करेंगे।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड में नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक थे। वहीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा खासा अनुभव है। मधु महाजन इससे पहले बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी प्रेक्षक की भूमिका निभा चुकी हैं।

    le

    The post उत्तराखंड चुनाव: भारत चुनाव आयोग ने इन तीन अधिकारियों को बनाया पर्यवेक्षक, ये होगा इनका काम first appeared on Uttarakhand Today News.

  • Big Breaking: जब सीएम धामी अचानक पहुंच गए पल्टन बाजार, फिर…

    Big Breaking: जब सीएम धामी अचानक पहुंच गए पल्टन बाजार, फिर…

    Bदेहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी कुर्सी पर बैठते ही एक्शन में है। कम समय में  सीएम ने जनता के दिल में जगह बना ली है। आज सीएम धामी अचानक देर शाम मौका पाकर सीधे पलटन बाजार पहुंच गए। जहां लोगों से जन संपर्क किया। साथ ही व्यापारियों से बात करते हुए बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

    बता दें कि उत्तराखंड में चुनावी दौर जारी है। छोटे से बड़े नेता प्रचार-प्रसार में जुट गए है। इसी कड़ी में सीएम धामी चुनावी समर में डोर टू डोर कंपेन चल रहा है। जहां शनिवार सुबह सीएम धामी उत्तरकाशी में केदारदत्त के लिए घर घर जाकर वोट मांग रहे थे। तो वहीं देर शाम दून के पल्टन बाजार पहुंच गए। यहां उन्होंने दूकानदारों से बात की। साथ ही सीएम ने बीजेपी को वोट देने की अपील की।

    सीएम ने कहा कि राष्ट्र व राज्य हित में भारतीय जनता पार्टी जरूरी है लिहाजा बढ़-चढ़कर मतदान करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक राज पूर्वा भारतीय जनता पार्टी की राजपुर रोड सीट से प्रत्याशी खजान दास भी मौजूद रहे।

     

    The post Big Breaking: जब सीएम धामी अचानक पहुंच गए पल्टन बाजार, फिर… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • घनसाली विधायक ने खुलेआम उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, प्रशासन बना मूक दर्शक…

    घनसाली विधायक ने खुलेआम उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, प्रशासन बना मूक दर्शक…

    घनसालीः उत्तराखंड में कोविड-19 के चलते रैलियों और सभाओं पर रोक लगाई हुई है और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। बावजूद इसके विधायक कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा घनसाली विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। यहां भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा विधायक शक्ति लाल को दोबारा टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद शक्ति लाल का चमियाला बाजार में स्वागत किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस दौरान प्रत्याशी शक्ति लाल और उनके समर्थक धारा 144 और कोविड-19 की गाइडलाइन भी भूल गए। नियमों पर कार्रवाई करने का दावा करने वाला शासन- प्रशासन भी इस दौरान मूक दर्शक बना रहा। इतना ही नहीं वीडियो वायरल होने के बावजूद भी अभी तक विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे सवालियां निशान खड़े हो रहे है।

    बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग में रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगा रखी है। शक्ति लाल के स्वागत समारोह में पुलिस प्रशासन भी मूक बना रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन धारा 144 के उल्लंघन और कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई की जाएगी?

    यह तो अब देखने वाली बात है या यह सारे नियम सिर्फ आमजन के लिए लागू होगी नेताओं को छोड़कर? अब देखना यह होगा कि इस मामले के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करती है या इसी तरह से अन्य दलों या निर्दलीय नेताओं के बाद इसी तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है?

    The post घनसाली विधायक ने खुलेआम उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, प्रशासन बना मूक दर्शक… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • आखिरकार हरक सिंह रावत को मिला कांग्रेस का साथ, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता…

    आखिरकार हरक सिंह रावत को मिला कांग्रेस का साथ, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता…

    देहरादून: भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को आखिरकार कांग्रेस का साथ मिल गया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार 3 बजे कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उनकी बहू अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस में शामिल हो गईं।

    इस दौरान हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश का विकास मेरा लक्ष्‍य है। मैंन बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कहा मैंने 20 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं सोनिया गांधी का एहसान नहीं भूलुंगा। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद हरक सिंह रावत ने हरीश रावत से मुलाकात की।

    इस दौरान प्रियंका गांधी, हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, देवेंद्र यादव व दीपिका पांडेय सिंह मौजूद थे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हरक सिंह रावत को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वे कोटद्वार विधानसभा से विधायक हैं।

    The post आखिरकार हरक सिंह रावत को मिला कांग्रेस का साथ, दिल्ली में ली पार्टी की सदस्यता… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन मिले चार हजार पार संक्रमित मरीज, 6 की मौत

    उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन मिले चार हजार पार संक्रमित मरीज, 6 की मौत

    देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को बीते 24 घंटे में राज्य में 4 हजार 500 करीब संक्रमित मरीज मिले है। साथ ही मृतकों की दर में भी इजाफा हो रहा है। आज जहां 4402 मामले सामने आए है तो वहीं लगातार दूसरे दिन भी 6 मरीजों की मौत हुई है। लगातार फैल रहे कोरोना ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देहरादून में आज 1678, हरिद्वार में 694, नैनीताल में 500, पौड़ी गढ़वाल में 238, पिथौरागढ़ में 123 , रुद्रप्रयाग में 16, तो गढ़वाल में 126, उधम सिंह नगर में 376, उत्तरकाशी में 38, चंपावत में 75, चमोली में 73, बागेश्वर में 148, अल्मोड़ा में 225, मामले आए सामने है। इसके साथ ही अब राज्य में 22 हजार 962 एक्टिव केस हो गए है। जबकि अब मृतकों का आकंड़ा 7,456 पहुंच गया है। तेजी से बढ़ रहे ग्राफ को तीसरी लहर के प्रकोप से जोड़ कर देखा जा रहा है। राज्य में संक्रमित बच्चों के ग्राफ में भी उछाल देखा जा रहा है।

    बता दें कि आज जहां एक तरफ हरिद्वार नगर निगम में दर्जनों कर्मी संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया तो वहीं श्रीनगर में मेडिकल कालेज के सात चिकित्सकों सहित कुल 24 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें आठ बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर के लैब टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स शामिल हैं। 24 कोरोना मिले कोरोना संक्रमितों में से श्रीकोट गंगानाली के चार, कोटेश्वर कॉलोनी का एक, चौरास का एक और रुद्रप्रयाग के दो शामिल हैं। बेस अस्पताल के कोरोना वार्ड में आठ कोरोना संक्रमित भर्ती हैं।

    The post उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन मिले चार हजार पार संक्रमित मरीज, 6 की मौत first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दोस्त ने की थी हत्या…

    उत्तराखंड में चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दोस्त ने की थी हत्या…

    खटीमाः उत्तराखंड के नानकमत्ता के रस्तोगी ज्वैलर्स के चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने  सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक ज्वैलर्स के दोस्त और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है जबकि, एक आरोपी अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिल कर लूटपाट के इरादे से रस्तोगी परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल कार वैगनार नंबर-UA06 E 6212 और लूटे गये 35 हजार रुपये भी बरामद किये गए हैं। हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस टीम को ₹4 लाख 46 हजार की इनामी राशि दी जाएगी।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने मृतक अंकित रस्तोगी के सगे संबंधी, दोस्तों और संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों तक पहुंची। आज डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक अंकित रस्तोगी के दोस्त रानू रस्तोगी ने अपने तीन साथियों मुकेश वर्मा, राहुल वर्मा निवासी रुद्रपुर और सचिन सक्सेना निवासी खटीमा के साथ मिलकर लूट के इरादे से हत्या की घटना को अंजाम दिया था।  वहीं मामले में अभी भी एक आरोपी सचिन सक्सेना फरार है। जिसकी तालाश की जा रही है।

    आपको बता दें कि 29 दिसंबर को नानकमत्ता थाना क्षेत्र में देवा नदी के किनारे ग्राम सिद्धानवदिया के बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो लाशें मिली थी, जिनकी पहचान अंकित रस्तोगी (उर्फ अजय पुत्र शिवशंकर रस्तोगी निवासी नानकमत्ता, उम्र करीब 28 वर्ष) और उसके भांजे उदित रस्तोगी (पुत्र अनिल रस्तोगी निवासी कस्बा शाही जिला बरेली, उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई थी। वहीं अंकित रस्तोगी की मां आशा देवी (पत्नी शिवशंकर रस्तोगी, उम्र 55 वर्ष) व नानी सन्नो देवी (पत्नी स्व0 हजारा सिंह निवासी शाही जिला बरेली, उम्र 75 वर्ष) के शव घर से बरामद हुए थे, जिनके गले भी धारदार हथियार से रेत कर निर्मम हत्या की गयी थी.

     

    The post उत्तराखंड में चौहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दोस्त ने की थी हत्या… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें ट्रांसफर लिस्ट

    उत्तराखंड आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें ट्रांसफर लिस्ट

    देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार तबातोड़ तबादलों की कार्रवाई कर रही है।हर विभाग में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करने के बाद आज (बुधवार) आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने कई जिलों में आबकारी अधिकारियों और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों sicbo के ट्रांसफर कर दिए है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट…

    The post उत्तराखंड आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें ट्रांसफर लिस्ट first appeared on Uttarakhand Today News.

  • BIG NEWS: देहरादून में अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलेगी एंट्री, आदेश जारी

    BIG NEWS: देहरादून में अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलेगी एंट्री, आदेश जारी

    देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब सख्ती बढ़ती जा रही है। देहरादून में शासन ने बॉर्डर पर निगरानी तेज कर दी गई है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट प्रवेश पर बैन लग गया है। अब देहरादून में एंट्री के लिए 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर, ट्रूनेट व एंटीजन जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। आशारोडी, कुल्हान, रायवाला, ISBT बस स्टेशन, जॉलीग्रान्ट एयरपोर्ट एंव रेलवे स्टेशन पर Random sampling की जा रही है। हालांकि राज्य के भीतर विभिन्न जिलों में आवाजाही के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया है, अलबत्ता लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना जरूरी होगा।

     

     

    The post BIG NEWS: देहरादून में अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलेगी एंट्री, आदेश जारी first appeared on Uttarakhand Today News.

  • बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    रुड़की: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस की नाक के नीचे बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। बड़ी खबर रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से आ रहे है। यहां  प्राइवेट हॉस्पिटल में लूटपाट की घटना को अंजाम देने आए तीन बदमाशों ने हॉस्पिटल संचालक के रिश्तेदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। शोर सुन मौके पर पहुंची भीड़ को देख बदमाश फरार हो गए है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दिन दहाड़े हॉस्पिटल में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहींं घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। आखिरकार कैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं ?

    The post बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा first appeared on Uttarakhand Today News.