Category: उत्तराखंड

  • बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    बदमाशों के हौसले बुलंद, अस्पताल में घुसकर युवक को चाकू से गोदा

    रुड़की: उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस की नाक के नीचे बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। बड़ी खबर रुड़की के मंगलौर क्षेत्र से आ रहे है। यहां  प्राइवेट हॉस्पिटल में लूटपाट की घटना को अंजाम देने आए तीन बदमाशों ने हॉस्पिटल संचालक के रिश्तेदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। शोर सुन मौके पर पहुंची भीड़ को देख बदमाश फरार हो गए है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दिन दहाड़े हॉस्पिटल में हुई इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहींं घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है। आखिरकार कैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बदमाश लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं ?

  • उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां…

    उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां…

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन और कोविड केसों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि नाइट कर्फ्यू को प्रभारी ढंग से लागू किया जाए। प्रदेशभर में रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा। पिछले दिनों देश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से मिले दिशा-निर्देश के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। केवल आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि देश के साथ ही उत्‍तराखंड में भी कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

    The post उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां… first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां…

    उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां…

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन और कोविड केसों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि नाइट कर्फ्यू को प्रभारी ढंग से लागू किया जाए। प्रदेशभर में रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा। पिछले दिनों देश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से मिले दिशा-निर्देश के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। केवल आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि देश के साथ ही उत्‍तराखंड में भी कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

  • उत्तराखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप , मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    उत्तराखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप , मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    देहरादूनः देवभूमि उत्तराखंड में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। महिला सुरक्षा के तमाम दावें खोंखले साबित हो रहे है। राजधानी दून और हरिद्वार से नाबालिग बच्चियों संग गैंगरेप की वारदात सामने आई है। मीडिया  रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के वंसत बिहार थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पहले किशोरी का अपहरण करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ दरिंदगी कर छोड़कर फरार हो गए। वहीं दूसरी और कोतवाली क्षेत्र लक्सर  में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वहीं पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों में एक नाबालिग बताया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि देहरादून में युवक विक्रम और उसके दोस्त की पहले से ही नाबालिग पर गंदी नजर थी। 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी बाथरूम गई। इसी दौरान आरोपित किशोरी का अपहरण कर अपने कमरे में ले गए, जहां दोनों ने सारी रात किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छोड़कर दोनों फरार हो गए। सुबह जब स्वजनों ने किशोरी को ढूंढा तो वह एक कमरे में पाई गई। किशोरी ने घटना के बारे में अपने स्वजनों को बताया तो स्वजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपित अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    वहीं दूसरी घटना लक्सर की है यहां घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग के साथ दरिंदगी की खबर आई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की दादी ने तहरीर देकर कहा कि किशोरी सातवीं की छात्रा है, 12 दिसंबर को किशोरी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी. इस दौरान एक किशोर उसे रास्ते में मिला, वह अपने दोस्त की मदद से उसे बाइक पर बैठाकर सामने के गांव की ओर ले गए, जहां खेत में आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया, वहीं घटना का जिक्र करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को लक्सर छोड़ गए। आरोपितों की धमकी के डरी किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन घटना के बाद वह गुमसुम रहने लगी और किशोरी की तबीयत सही न होने पर उसके परिवार की महिला उसे देखने के लिए आई। काफी पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में बताया। वहीं पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी दादी के यहां रहती है। मामले में पुलिस ने कहा कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

    The post उत्तराखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप , मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस first appeared on Uttarakhand Today News.

  • हादसाः हंसी-खुशी परिवार संग घूमने आई महिला खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

    हादसाः हंसी-खुशी परिवार संग घूमने आई महिला खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

    उत्तरकाशी: हंसी खुशी परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल से हर्षिल और गंगोत्री घूमने आई एक महिला काल में मुंह में समा गई। बताया जा रहा है कि महिला टहलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंती पुलिस ने आर्मी की मदद से रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से कोहराम मच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री और हर्षिल घूमने आई मधुमिता भूमिक पत्नी गोपाल भूमिक उम्र 41 वर्ष निवासी 126/1 MG रोड 13 A हरिपुरदेवा पश्चिम बंगाल हर्षिल में लक्ष्मी नारायण मन्दिर के समीप अचानक 30 मीटर खाई में जा गिरी। परिजनों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोंगो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी महिला का रेस्क्यू कर आर्मी अस्पताल हर्षिल पहुंचाया, जहां से घायल महिला को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला पर्यटक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    The post हादसाः हंसी-खुशी परिवार संग घूमने आई महिला खाई में गिरी, मची चीख-पुकार first appeared on Uttarakhand Today News.

  • हादसाः हंसी-खुशी परिवार संग घूमने आई महिला खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

    हादसाः हंसी-खुशी परिवार संग घूमने आई महिला खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

    उत्तरकाशी: हंसी खुशी परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल से हर्षिल और गंगोत्री घूमने आई एक महिला काल में मुंह में समा गई। बताया जा रहा है कि महिला टहलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंती पुलिस ने आर्मी की मदद से रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से कोहराम मच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगोत्री और हर्षिल घूमने आई मधुमिता भूमिक पत्नी गोपाल भूमिक उम्र 41 वर्ष निवासी 126/1 MG रोड 13 A हरिपुरदेवा पश्चिम बंगाल हर्षिल में लक्ष्मी नारायण मन्दिर के समीप अचानक 30 मीटर खाई में जा गिरी। परिजनों की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय लोंगो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी महिला का रेस्क्यू कर आर्मी अस्पताल हर्षिल पहुंचाया, जहां से घायल महिला को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला पर्यटक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • उत्तराखंड में विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, होटल सील

    उत्तराखंड में विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, होटल सील

    रुड़की: कोरोना के तीसरी लहर के खतरे के बीच भारत में जहां कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन ने चिंता बढ़ा दी है। हर दिन बढ़ता संक्रमितों का आंकड़ा परेशानी का सबब बन रहा है। वहीं उत्तराखंड के रुड़की में एक होटल में ठहरे एक विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टर ने मरीज को ओमीक्रोन का संदिग्ध मानते हुए फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है और होटल को सील कर दिया गया है। साथ ही होटल स्टाफ के सैंपल लिये गए हैं।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की में भगवानपुर थाना क्षेत्र के देहरादून रोड स्थित एक होटल में यमन का एक नागरिक ठहरा हुआ था, जिसकी जानकारी प्रशासन को मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर व्यक्ति का सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है और उक्त मरीज को ओमीक्रोन का संदिग्ध मानते हुए फिलहाल क्वारंटाइन कर दिया गया है। होटल के स्टाफ के 62 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही होटल व आसपास क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए होटल को सील कर दिया।

    The post उत्तराखंड में विदेशी नागरिक में कोरोना की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, होटल सील first appeared on Uttarakhand Today News.

  • उत्तराखंड बोर्ड के स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखें लिस्ट

    उत्तराखंड बोर्ड के स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखें लिस्ट

    देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए खास अपडेट जारी किया गया है।  शिक्षा विभाग ने 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।  उत्तराखंड के स्कूलों में साल 2022 में सिर्फ 243 दिन पढ़ाई होगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने आने वाले साल के सार्वजनिक अवकाशों की लिस्ट जारी की है। जिसके बाद विभाग ने छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कैलेंडर में 74 रविवार सहित सार्वजनिक अवकाश रखे गए हैं।  जिलाधिकारी द्वारा तीन स्थानीय अवकाश और प्रधानाध्यापक द्वारा तीन विवेकाधीन अवकाश के अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश 35 दिन और शीतकालीन अवकाश 13 दिन के रखे गए हैं। देखिए 2022 में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे।

    The post उत्तराखंड बोर्ड के स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, देखें लिस्ट first appeared on Uttarakhand Today News.

  • बेटे को अस्पताल में देखने जा रहे पिता की दर्दनाक हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

    बेटे को अस्पताल में देखने जा रहे पिता की दर्दनाक हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर: उत्तराखंड में सड़क हादसे को सिलसिला जारी है। दर्दनाक हादसे की खबर रुद्रपुर से आ रही है। यहां घायल पुत्र को देखने अग्रसेन अस्पताल आ रहे बिलासपुर निवासी व्यक्ति की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई चोटिल हो गया। हादसे की सूचना  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिलासपुर, रामपुर निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के पुत्र हरमन दीप सिंह सड़क हादसे मेें घायल हो गए थे। इस पर उसे किच्छा रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर इंद्रजीत सिंह अपने छोटे भाई परमजीत सिंह के साथ बाइक से अग्रसेन अस्पताल आ रहे थे। इसी बीच किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे इंद्रजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका भाई चोटिल हो गए। यह देख चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तालाश जारी है।

    The post बेटे को अस्पताल में देखने जा रहे पिता की दर्दनाक हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम first appeared on Uttarakhand Today News.