Category: उत्तराखंड

  • उत्तराखंड पुलिस विभाग में बंपर तबादले, कई सीओ के हुए ट्रांसफर, 17 को मिली नई जिम्मेदारी

    उत्तराखंड पुलिस विभाग में बंपर तबादले, कई सीओ के हुए ट्रांसफर, 17 को मिली नई जिम्मेदारी

    देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद आज (शनिवार) शासन ने एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस विभाग में 33 सीओ (सर्किल ऑफिसर) का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही पुलिस विभाग में सीधी भर्ती के तहत नियुक्त हुए 17 पुलिस अधीक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण समाप्त होने के उपरांत नई जनपदों की जिम्मेदारी दी गई है। सीओ अंकित भंडारी को बागेश्वर भेजा गया है। नीरज सेमवाल को देहरादून, सुमित पांडे को पिथौरागढ़, नितिन लोहानी नैनीताल, अभिनव चौधरी को चंपावत, परवेज अली को उधम सिंह नगर, विभा दीक्षित को नैनीताल, अस्मिता ममगाई को टिहरी गढ़वाल, रीना को हरिद्वार, ओशिन जोशी का अल्मोड़ा, हर्षवर्धनी सुमन को रुद्रप्रयाग, विभव सैनी को पौड़ी गढ़वाल, नताशा सिंह को चमोली, विवेक सिंह कुटियाल को एसटीएफ देहरादून, प्रशांत कुमार को उत्तरकाशी, निहारिका सेमवाल को हरिद्वार, स्वप्निल मुयाल को पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा देहरादून तैनाती दी गई है।

    इस पुलिस उपाध्यक्षकों का किया गया ट्रांसफर

     पुलिस उपाधीक्षक हेमंत सिंह नेगी को सीआईडी खंड देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है। सुरेंद्र सिंह भंडारी को आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई से कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर उत्तरकाशी भेजा गया है। ओम प्रकाश भट्ट को 40वीं वाहिनी पीएसी से कार्यमुक्त कर नई तैनाती आईआरबी द्वितीय भेजा गया है।अनिल मनराल को पिथौरागढ़ से कार्यमुक्त कर नई तैनाती सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी भेजा गया है। अनुज कुमार देहरादून से कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रबोध कुमार घिल्डियाल को देहरादून से कार्यमुक्त कर 40वीं वाहिनी पीएसी, अनुज को उत्तरकाशी से कार्यमुक्त कर नई तैनाती 46वीं वाहिनी पीएसी। जोध राम जोशी को आईआरबी द्वितीय से कार्यमुक्त कर नई तैनाती मंडलाधिकारी हरिद्वार। कमल सिंह पवार एसडीआरएफ से कार्यमुक्त कर नई तैनाती सीआईडी खंड देहरादून, इसके अलावा सुनीता वर्मा मंडलाधिकारी हरिद्वार से कार्यमुक्त कर नई तैनाती पीटीसी नरेंद्र नगर, अन्न राम आर्य मंडलाधिकारी हल्द्वानी से कार्यमुक्त कर नई तैनाती 46वीं वाहिनी पीएसी में दी गई है।

    वहीं शेखर चंद्र सुयाल का ट्रांसफर देहरादून से हरिद्वार किया गया है। अभय कुमार सिंह हरिद्वार से कार्यमुक्त कर नई तैनाती उधम सिंह नगर, अनिल कुमार जोशी पौड़ी गढ़वाल से कार्यमुक्त कर नई तैनाती जनपद देहरादून, गणेश लाल को रुद्रप्रयाग से कार्यमुक्त कर नई तैनाती पौड़ी गढ़वाल। मनोज कुमार ठाकुर को उधम सिंह नगर से कार्यमुक्त कर नई तैनाती पुलिस मुख्यालय देहरादून में मिली है।

    The post उत्तराखंड पुलिस विभाग में बंपर तबादले, कई सीओ के हुए ट्रांसफर, 17 को मिली नई जिम्मेदारी first appeared on Uttarakhand Today News.

  • HNB गढवाल में कल से भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, जानिए डिटेल्स

    HNB गढवाल में कल से भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, जानिए डिटेल्स

    श्रीनगरः गढवाल विश्वविद्यालय से जुड़ा छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने कल यानी शनिवार से शुरू हो रहे है। छात्र 18 दिसंबर से आगामी 1 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, अभी प्रवेश प्रक्रिया देरी से होने के कारण प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं फिलहाल नहीं करवाई जा रही हैं। परीक्षा फॉर्म की तिथि खत्म होने के 15 दिन बाद से परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। वहीं, आपको अभी भी कई कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। लिहाजा, पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं बाद में आयोजित करवाई जाएंगी। जबकि, 2 जनवरी से 5 जनवरी तक छात्र एक हजार रुपए लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।

    The post HNB गढवाल में कल से भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, जानिए डिटेल्स first appeared on Uttarakhand Today News.

  • HNB गढवाल में कल से भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, जानिए डिटेल्स

    HNB गढवाल में कल से भरे जाएंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म, जानिए डिटेल्स

    श्रीनगरः गढवाल विश्वविद्यालय से जुड़ा छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने कल यानी शनिवार से शुरू हो रहे है। छात्र 18 दिसंबर से आगामी 1 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, अभी प्रवेश प्रक्रिया देरी से होने के कारण प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं फिलहाल नहीं करवाई जा रही हैं। परीक्षा फॉर्म की तिथि खत्म होने के 15 दिन बाद से परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। वहीं, आपको अभी भी कई कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। लिहाजा, पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं बाद में आयोजित करवाई जाएंगी। जबकि, 2 जनवरी से 5 जनवरी तक छात्र एक हजार रुपए लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।

  • ISBT के पास लगेगा देहरादून संडे मार्केट, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    ISBT के पास लगेगा देहरादून संडे मार्केट, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    नैनीताल। राजधानी में लगने वाले साप्ताहिक संडे मार्केट को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने अब देहरादून में संडे बाजार को आईएसबीटी के समीप लगाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि आईएसबीटी निकट हरिद्वार बाईपास रोड पर 18 सौ स्क्वायर फीट की जगह पर बाजार लगाने दिया जाए। बता दें कि वीकली संडे मार्केट वेलफेयर सोसायटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आईएसबीटी के समीप बाजार लगाने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने नगर निगम से कहा है कि वह बाजार के स्थान को साफ कराए तथा उस स्थान पर बाजार लगाने के योग्य बनाए।

    The post ISBT के पास लगेगा देहरादून संडे मार्केट, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला first appeared on Uttarakhand Today News.

  • ISBT के पास लगेगा देहरादून संडे मार्केट, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    ISBT के पास लगेगा देहरादून संडे मार्केट, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    नैनीताल। राजधानी में लगने वाले साप्ताहिक संडे मार्केट को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने अब देहरादून में संडे बाजार को आईएसबीटी के समीप लगाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि आईएसबीटी निकट हरिद्वार बाईपास रोड पर 18 सौ स्क्वायर फीट की जगह पर बाजार लगाने दिया जाए। बता दें कि वीकली संडे मार्केट वेलफेयर सोसायटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आईएसबीटी के समीप बाजार लगाने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने नगर निगम से कहा है कि वह बाजार के स्थान को साफ कराए तथा उस स्थान पर बाजार लगाने के योग्य बनाए।

  • देहरादून में पेट्रोल पंप कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टेक्स की रेड,करोडों की संपति पकडे जाने की आशंका

    देहरादून में पेट्रोल पंप कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टेक्स की रेड,करोडों की संपति पकडे जाने की आशंका

    देहरादूनः उत्तराखंड में आयकर विभाग ने आज (शुक्रवार) बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के देहरादून से सटे हरिपुर कालसी स्थित सत्य साईं फर्म के मालिक के पेट्रोल पंप, घर सहित विभिन्न ठिकानां पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4.45 बजे छापेमारी शुरू की है। पेट्रोल पंप, घर सहित फर्म के मालिक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है।टीम ने घर के गेट आदि सभी बंद कर दिए हैं। किसी को घर से बाहर जाने व घर के अंदर आने की अनुमति नहीं है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम ने फर्म, पेट्रोल पंप सहित विभिन्न दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। मामले में करोड़ों की संपति पकडे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं आयकर की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

    The post देहरादून में पेट्रोल पंप कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टेक्स की रेड,करोडों की संपति पकडे जाने की आशंका first appeared on Uttarakhand Today News.

  • देहरादून में पेट्रोल पंप कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टेक्स की रेड,करोडों की संपति पकडे जाने की आशंका

    देहरादून में पेट्रोल पंप कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टेक्स की रेड,करोडों की संपति पकडे जाने की आशंका

    देहरादूनः उत्तराखंड में आयकर विभाग ने आज (शुक्रवार) बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के देहरादून से सटे हरिपुर कालसी स्थित सत्य साईं फर्म के मालिक के पेट्रोल पंप, घर सहित विभिन्न ठिकानां पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4.45 बजे छापेमारी शुरू की है। पेट्रोल पंप, घर सहित फर्म के मालिक के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है।टीम ने घर के गेट आदि सभी बंद कर दिए हैं। किसी को घर से बाहर जाने व घर के अंदर आने की अनुमति नहीं है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम ने फर्म, पेट्रोल पंप सहित विभिन्न दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। मामले में करोड़ों की संपति पकडे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं आयकर की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

  • अनिल कुमार को पिटकुल तो अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल की बड़ी जिम्मेदारी

    अनिल कुमार को पिटकुल तो अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल की बड़ी जिम्मेदारी

    देहरादूनः उत्तराखंड में हमेशा चर्चा  में रहने वाले ऊर्जा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को पिटकुल का अतिरिक कार्यभार सौपा गया है। अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल के निदेशक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आदेश में लिखा है कि शासकीय कार्यहित में नितान्त अस्थाई व्यवस्था के तहत, नवीन नियुक्ति होने अथवा अग्रि आदेशों तक दिये जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है। अनिल कुमार, प्रबन्ध निर्देशक, यूपीसीएल को प्रबन्ध निर्देशक, पिटकुल के अतिरिक्त कार हेतु कोई वेतन भत्ते आदि देय नहीं होंगे। वहीं अजय कुमार अग्रवाल को निदेशक (परियोजना) यूपीसीएल के पद पर  वेतनमान रू0 182200-224100 (मैट्रिक्स लेवल-16) (3% वार्षिक वेतन वृद्धि) में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है। अजय कुमार को आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन की धारा-34 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग कर ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    The post अनिल कुमार को पिटकुल तो अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल की बड़ी जिम्मेदारी first appeared on Uttarakhand Today News.

  • अनिल कुमार को पिटकुल तो अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल की बड़ी जिम्मेदारी

    अनिल कुमार को पिटकुल तो अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल की बड़ी जिम्मेदारी

    देहरादूनः उत्तराखंड में हमेशा चर्चा  में रहने वाले ऊर्जा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को पिटकुल का अतिरिक कार्यभार सौपा गया है। अजय कुमार अग्रवाल को यूपीसीएल के निदेशक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आदेश में लिखा है कि शासकीय कार्यहित में नितान्त अस्थाई व्यवस्था के तहत, नवीन नियुक्ति होने अथवा अग्रि आदेशों तक दिये जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है। अनिल कुमार, प्रबन्ध निर्देशक, यूपीसीएल को प्रबन्ध निर्देशक, पिटकुल के अतिरिक्त कार हेतु कोई वेतन भत्ते आदि देय नहीं होंगे। वहीं अजय कुमार अग्रवाल को निदेशक (परियोजना) यूपीसीएल के पद पर  वेतनमान रू0 182200-224100 (मैट्रिक्स लेवल-16) (3% वार्षिक वेतन वृद्धि) में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है। अजय कुमार को आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन की धारा-34 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग कर ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • अपराधी बैखौफः बाइकसवार युवकों ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

    अपराधी बैखौफः बाइकसवार युवकों ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत

    रुड़की: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ है। बड़ी खबर रुड़की से सामने आ रही है। यहां दिनदहाड़े बाइकसवार चार युवकों ने एक किसान पर गोलियां बरसा कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तालाश की जा रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बालावाली निवासी 40 वर्षीय ऋषि पाल पुत्र काले राम ट्रैक्टर से लक्सर के कुंडी गांव भगवानपुर में आया था। जहां रास्ते में दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंच गए।

    जिन्होंने जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही पुलिस भी पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत किया। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया में मामला पुरानी जमीनी रंजिश का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    The post अपराधी बैखौफः बाइकसवार युवकों ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत first appeared on Uttarakhand Today News.