Category: उत्तराखंड

  • उत्तराखंड से दिल्ली का कर रहे है सफर, तो पढ़ लीजिए ये जरूरी खबर

    उत्तराखंड से दिल्ली का कर रहे है सफर, तो पढ़ लीजिए ये जरूरी खबर

    देहरादूनः अगर आप उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे हैं तो जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, वरना ऐसा न हो कहीं आपको परेशानी का सामना करना पड़े। दिल्ली सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया है। प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पुरानी बसों और डीजल बसो पर रोक लगा दी गई है। जिसके लिए परिवहन मुख्यालय को भी पत्र लिखा है। अब ऐसे में अगर आप 10 साल से ज्यादा पुरानी रोडवेज बस में बैठकर उत्तराखंड से दिल्ली का सफर करने वाले हैं तो आपको मुश्किल हो सकती है। ऐसी बसों पर दिल्ली सरकार कार्रवाई का प्लान बना चुकी है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली के परिवहन आयुक्त की ओर से उत्तराखंड परिवहन मुख्यालय को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहन सीएनजी से चलते हैं। इसके अलावा डीजल वाहनों का संचालन बंद हो चुका है। पत्र में आगे लिखा गया है कि बाहरी राज्यों के डीजल वाहन ही यहां आते हैं। इसलिए जो भी रोडवेज बसें यहां भेजें, वो 10 साल से ज्यादा पुरानी ना हो। अगर बस 10 साल से ज्यादा पुरानी हो गई तो उसके लिए हर हाल में प्रदूषण प्रमाण पत्र होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। अगर बीच रास्ते ऐसी बसों पर कार्रवाई हुई, तो आपका वक्त बर्बाद हो सकता है।

  • उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

    उत्तराखंड में यहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

    हल्द्वानीः उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। तेज रफ्तार का कहर जारी है। हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में दो स्कूटी सवार युवकों को एक जीप ने कुचल दिया है। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई है जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से ही मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 18 वर्षीय मोहित बिष्ट अपने दोस्त विनय शाही के साथ स्कूटी पर घर से कहीं जा रहा था कि आसू बार के पास एक तेज गति से आ रही जीप ने स्कूटी सवार मोहित बिष्ट और विनय शाही को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक तो घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर हड़कंप मच गया और लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे में मोहित बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी वहीं विनय की हालत नाजुक बनी हुई है।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विनय को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक मोहित बिष्ट के शव को मोर्चरी में रख दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही जीप को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की तालाश जारी है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

     

  • देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन, आत्मदाह की दी चेतावनी

    देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन, आत्मदाह की दी चेतावनी

    देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को बोर्ड के विरोध में चारधाम तीर्थ-पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने तय कार्यक्रम के अनुसार राज्य सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर धरना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। तीर्थ-पुरोहितों शासकीय प्रवक्ता सुबोध पर उन्हें धमकाने का आरोप भी लगाया है। तो वहीं बोर्ड भंग न करने पर आत्मदाह देने की भी चेतावनी दी है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीर्थ-पुरोहित ने चेतावनी दी कि जबतक देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं होता है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। यदि इसके बाद सरकार उनकी मांग नहीं मानती हैं तो वे ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर जल समाधि लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके साथ ही 27 नवंबर को तीर्थ पुरोहितों देहरादून में काला दिवस मना कर रैली निकालेंगे। इतना ही नहीं तीर्थ पुरोहितों ने आज सीएम आवास का घेराव किया है तो वहीं कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के घर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने तीर्थ-पुरोहितों को आश्वानस दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और 30 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में ये मुद्दा उठाया जाएगा।

    वहीं तीर्थ-पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी ने का कि कैबिनेट सुबोध उनियाल ने मीडिया की नजर में उनसे वार्ता की होगी, लेकिन उनकी सुबोध उनियाल से कोई वार्ता नहीं हैे। उन्होंने सुबोध उनियाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनसे बात करने बाहर जरूर आए थे, लेकिन वे उन्हें धमका कर फिर से अंदर चले गए। मंत्री सुबोध ने अपने घर के बाहर ब्राह्मणों का अपमान किया है। ऐसे में जब तक सरकार जब तक देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने का ऐलान नहीं करती है, तब तक उनका आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा और वे 27 नवंबर का दिन काला दिवस के रूप में मनाएंगे। बता दें कि 27 नवंबर 2019 को सरकार ने मंत्रिमंडल से देवस्थानम बोर्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस दिन को चारों धामों के तीर्थपुरोहित व हकहकूकधारी काला दिन के रूप में मनाने का फैसला लिया था।

  • शर्मनाकः घर में बच्ची को अकेला देख बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

    शर्मनाकः घर में बच्ची को अकेला देख बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

    बागेश्वर: उत्तराखंड में बेटियां अब घर में सुरक्षित नहीं है। बागेश्वर से शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक 11 साल की मासूम से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते रोज 11 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची को अकेला देख उसी गांव का 39 वर्षीय युवक नीरज सिंह उसके घर में घुसा, जहां उसने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। माता-पिता व भाई के घर लौटने पर नाबालिग ने उन्हें आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर बैजनाथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत आईपीसी की धारा 452, 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

  • उत्तराखंड की सियासत में केजरीवाल की घोषणा से मचा घमासान, गोदियाल ने साधा निशाना

    उत्तराखंड की सियासत में केजरीवाल की घोषणा से मचा घमासान, गोदियाल ने साधा निशाना

    देहरादून: उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरिद्वार में रोड शो कर अन्य पार्टियों की टेंशन बढ़ा गए है। केजरावाल ने शक्ति प्रदर्शन कर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली की तर्ज फ्री तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा की। अरविंद केजरीवाल की इस घोषणा पर कांग्रेस और दूसरे दल निशाना साध रहे हैं। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतिक्रिया दी है। गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरीश रावत के शासन में ‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’ चलाई गई योजना की नकल कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में आकर एक बार फिर से सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अबकी बार उन्होंने उत्तराखंड में सरकार बनते ही दिल्ली की तर्ज पर यहां के लोगों को अयोध्या के दर्शन और तीर्थ यात्रा फ्री कराए जाने की घोषणा की है। ऐसे में गोदियाल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हरीश रावत मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने ‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’ योजना की शुरुआत की थी, लेकिन दुर्भाग्य से भाजपा सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया। अब अरविंद केजरीवाल इस योजना का दूसरा रूप देकर प्रयाग, रामेश्वरम, बदरीनाथ की यात्रा कराने की बात कर रहे हैं। गणेश गोदियाल ने कहा केजरीवाल पहले दिल्ली के लोगों की यात्रा पूरी कर दें, यहां की उसके बाद सोचें।

    वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान ने भी इस मामले को लेकर केजरीवाल पर हमला किया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी बड़ी पार्टी है. इस पार्टी ने 22 करोड़ की जनसंख्या वाले सूबे में कई बार सत्ता संभाली, जबकि केजरीवाल एक छोटी म्युनिसिपॉलिटी के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनकी बात पर कमेंट करना अपने आप को निचले स्तर पर लाना है। इसलिए समाजवादी पार्टी के लिए केजरीवाल इनरिलेवेंट हैं।

  • कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता और गाली गलौज मामले में सोशल मीडिया पर छाई ये पोस्ट, लगे आरोप…

    कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता और गाली गलौज मामले में सोशल मीडिया पर छाई ये पोस्ट, लगे आरोप…

    अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सुर्खियों में है। वजह है उनके साथ सोमेश्वर क्षेत्र के पत्थरकोट गांव में एक शादी समारोह से लौटते वक्त अज्ञात युवकों द्वारा उनके साथ गाली गलौज व अभद्रता का मामला। लेकिन अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जहां क्षेत्र के कुछ युवकों के खिलाफ बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर मंत्री का रास्ता रोकने और अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर ग्रामीणों ने पोस्ट कर कहा है कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।उन्हें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिलने भी नहीं दिया गया।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हवालबाग विकासखंड तथा तहसील अल्मोड़ा के अंतर्गत पत्थरकोट में कैबिनेट मंत्री के साथ घटित इस मामले में क्वैराली राजस्व पुलिस क्षेत्र में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक कृष्णा सेलाकोटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिकायत के आधार 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीच सड़क में गाड़ी खड़ी करने, मार्ग अवरुद्ध करने, गाली गलौच, धक्का-मुक्की तथा जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 353, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। अभी अज्ञात लोगों में किसी की पहचान नहीं हुई है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते राजस्व पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।

    वहीं फेसबुक पर म्यर पहाड पत्थरकोट(म्यर ग पत्थरकोट ) नाम से एक प्रोफाइल बनाया गया है। यहां 88 लोगों को टैग कर एक बात लिखी गयी है। रविवार शाम को यहां एक पोस्ट डाली गई। ग्रामीणों ने कहा है कि कैबिनेट मंत्री अपने 10 साल के कार्यकाल में पहली बार पत्थर कोट गांव पहुंची। जब गांव वालों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनसे मिलने की बात कही तो उनके गनर ने उन्हें मिलने नहीं दिया। पौस्ट में लिखा गया है कि पहले उनके साथ बदसलूकी की गई थी और अब उल्टा उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
  • सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से ठग लिए लाखों, ऐसे दिया घटना को अंजाम

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से ठग लिए लाखों, ऐसे दिया घटना को अंजाम

    देहरादून: राजधानी ठगों की पसंदिदा जगह बनती जी रही है। भोले भाले लोगों को कभी नौकरी का लालच देकर तो कभी किसी और बहाने से ठगने का सिलसिला जारी है। ठगों के हौसले इतने बुलंद है की वो मुख्यमंत्री के नाम को भी नहीं बख्श रहे। ऐसा ही एक मामला देहरादून में नौकरी के नाम पर एक युवती के साथ धोखाधड़ी क सामने आया है।आरोपी ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात बताकर युवती से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर डाली।आरोपी ने युवती को सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी बनाने का झांसा दिया था। युवती का आरोप है कि पटेलनगर पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद अब डीजीपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच ने जुट गई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सपना राठौर निवासी बंजारावाला ने शिकायत दर्ज कराई की उसने नर्सिंग विषय में स्नातक किया था। उसी दौरान सपना की मुलाकात उसके जीजा के माध्यम से प्रदीप उनियाल के साथ 2020 में हुई थी। प्रदीप उनियाल ने सपना को बताया था कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात है और इस समय राजकीय चिकित्सा विभाग में सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी पद पर तैनाती हो रही है। ऐसे में आरोपी ने सपना की नियुक्ति करने का लालच दिया। सपना और उसके परिजन भी आरोपी की बातों में आ गए और आरोपी को रुपये देने के लिए तैयार हो गए।

    प्रदीप उनियाल ने कहा था कि सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर उसे 40 हजार प्रति माह और अन्य सुविधाएं मिलेगी। सपना ने नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी के खाते में अलग-अलग तारीखों में साढ़े तीन लाख रुपये जमा करा दिए। इसमें कुछ रुपये बैंक में जमा कराए और कुछ रुपये गूगल-पे के माध्यम से ट्रांसफर किए।  सपना द्वारा रुपये ट्रांसफर करने के काफी दिनों के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद सपना ने थाना पटेलनगर में शिकायत की, तो पुलिस द्वारा किसी भी तरह की कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने परेशान होकर इसकी शिकायत डीजीपी से की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

  • खटीमाः सीएम धामी ने किया 122 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

    खटीमाः सीएम धामी ने किया 122 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

    खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में  सीएसडी कैंटीन उद्धघाटन किया साथ ही 122 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। इन योजाओं से खटीमावासियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। बल्कि कुमाऊ की जनता को भी लाभ मिलेगा। सीएसडी कैंटीन खुलने से जहां दस हजार सैनिक व पूर्व सैनिक के परिवारों को लाभ मिलेगा। तो वहीं अन्य योजनाओं से क्षेत्र में राहत की उम्मीद है। वहीं सीएम ने इस दौरान कहा कि उनकी सरकार लगातार लोकहित में काम रही है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमान्त एक्स आर्मी बाहुल्य क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सीएसडी कैन्टीन का आज उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू एवं सीसीयू का भी शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने दो एंबुलेंस, जिनमें पहली एंबुलेंस को बग्गा 54 व दूसरी एम्बुलेंस को दिया चांदपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर संजीदगी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा गढ़वाल के साथ ही अब शीघ्र ही कुमाऊं की जनता को एम्स का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार निरंतर कदम आगे बढ़ा रही है। सीएम धामी ने कहा ऑक्सीजन प्लांट के बनने से ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।आईसीयू व सीसीयू के बनने से मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

  • टिहरीः चमियाला एवं घनसाली बाजार में राहगीर जाम के झाम से परेशान

    टिहरीः चमियाला एवं घनसाली बाजार में राहगीर जाम के झाम से परेशान

    टिहरीः जिले के विकासखंड भिलंगना के चमियाला एवं घनसाली बाजार में राहगीर जाम के झाम में फंस रहे है। आजकल लगातार 2-3 घंटों तक जाम में फंसे रहने के कारण आजकल राहगीरों एवं आम आदमी का चलना फिरना भी मुश्किल हो चुका है। घनसाली में बस अड्डे के निर्माणाधीन होने से जाम हो रहा है तो वहीं बाजारों में दुकानदारो शहर की सड़कें दुकानों से सजी हुई है, जबकि फुटपाथों पर पैदल राहगीरों को चलने को नहीं मिल रहा। फुटपाथों पर बाइकों व दुकानदारों ने अस्थाई तरीके से कब्जे कर लिए है। जिस लेकर यातायात और नपा कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

    चमियाला बाजार का आलम तो यह है कि कुछ दुकानदार अपनी दुकान के आगे सामान फैलाए बैठे होते हैं। तो कई दुकानदार अपनी दुकान के आगे बाइक व कार खड़ी कर बड़ी शान से दुकानदारी चला रहे होते हैं साथ ही खरीदारी करने वाले ग्राहक भी कहीं पर भी यदा-कदा गाड़ी खड़ी कर खरीदारी करने में व्यस्त रहते हैं। जिसका खामियाजा आम जनता के साथ ही ड्यूटी पर लगे हुए पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के कर्मचारियों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। वहीं
    घनसाली में विगत कई समय से जाम की समस्या से घनसाली बाजार और जनता परेशान है।

    बता दें कि विगत दिनों बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया कछुआ गति से निर्माणाधीन है परंतु घनसाली के जो जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है। इस पर किसी की भी नजर नहीं जा रही है। इसके लिए नगर पंचायत हो या प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की अतिरिक्त पहल नहीं की जा रही है। जिसके चलते आए दिन बाजार व्यापारी एवं क्षेत्रीय जनता परेशान है कई घंटों तक बाजार में जाम रहने के कारण आवागमन की स्थिति अत्यंत समस्या ग्रस्त बनी हुई है।

  • कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को ‘मातृशक्ति सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया

    कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को ‘मातृशक्ति सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया

    देहरादूनः देशभर में आज कांग्रेसियों ने पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती मनाई गई है। उत्तराखंड में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस को प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने ‘मातृशक्ति सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को याद किया। साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी को दुर्गा का प्रतीक भी बताया।  उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने प्राण दिए थे। इंदिरा गांधी व्यक्तित्व के धनी महिला थीं। देश ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया के सर्वकालिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहीं।

    पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने भारत के गौरव को बढ़ाया और महिलाओं को एक शीर्ष स्थान पहुंचाया। जिसे दुर्गा कहा जाता है, वो दुर्गात्व की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि यह शब्द संसद में अटल बिहारी वाजपेयी  के इंदिरा गांधी के प्रति रहे। जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की तुलना दुर्गा से की थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता और एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे में कांग्रेस उन्हें नमन करती है। वहीं प्रदेश मुख्यालय राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस मौके पर इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित ‘इंदिरा प्रियदर्शनी शौर्य’ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने राजीव भवन से गांधी पार्क, इंदिरा मार्केट, घंटाघर, पटेल पार्क होते हुए वापस कांग्रेस भवन तक प्रभात फेरी निकाली। कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा मार्केट में इंदिरा की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।