कुमांऊ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह नगर खटीमा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया और वन दरोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खटीमा थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
खटीमा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन कर्मियों को सूचना मिली कि खनन माफिया लोहियाहेड बीट के झनकइया कक्ष के संख्या 9 में अवैध खनन कर रहे हैं। वन दरोगा उत्तम सिंह राणा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खनन कर रहे लोगों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
आरोप है कि अवैध खनन कर रहे मान सिंह धामी उर्फ मन्नू धामी निवासी चौड़ा पानी, सूखापुल नगरा तराई, थाना झनकइया, उधमसिंह नगर व उसके अन्य साथियों ने वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया। वन दरोगा की वर्दी फाड़ दी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वन कर्मियों ने मन्नू धामी को तो पकड़ लिया लेकिन उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गये।
वनकर्मियों ने आरोपी मन्नु धामी को पुलिस को सौंप दिया और उसके व अन्य साथियों के खिलाफ थाना खटीमा में धारा 332, 353, 186, 504, 506 व खनन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मौके से खनन में प्रयोग होने वाले उपकरण व ट्राली को भी वन कर्मियों ने कब्जे में ले लिया है।

देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए दैनिक लंगर सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। कोविडकाल के चलते 2020 में स्थगित किए गए गुरु के लंगर को करीब दो साल बाद फिर से सुचारू होने से खासकर गरीब तबके से जुड़े मरीजों व उनके तीमारदारों को दैनिक भोजन सेवा उपलब्ध हो सकेगी।सोमवार को एम्स परिसर में अरदास के बाद श्रीहेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से गुरु का लंगर विधिवत शुरू कर दिया गया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टी सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा की अगुवाई में ट्रस्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व सेवादारों ने एम्स में उपचार कराने आए मरीजों, उनके तीमारदारों व अन्य लोगों को गुरु का लंगर वितरित किया।
इस अवसर पर एम्स संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने बताया कि गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से एम्स हॉस्पिटल में फिर से गुरु का लंगर शुरू किए जाने से यहां उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों एवं उनके तीमारदारों को नियमितरूप से भोजन उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने एम्स परिवार की ओर से मरीजों की सुविधा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में गुरु का लंगर शुरू करने पर गुरुद्वारा प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया। गुरुद्वारा के मुख्य ट्रस्टी सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि संतों व एम्स के चिकित्सकों की प्रेरणा से गुरुद्वारा ट्रस्ट ने अस्पताल में लंगर सेवा पुनः प्रारंभ की है,जिसे लगभग दो साल पहले कोविड संक्रमण को देखते हुए एम्स प्रशासन की सलाह पर स्थगित कर दिया गया था।
इस अवसर पर निर्मल आश्रम के संत राम सिंह महाराज, संत जोध सिंह महाराज, एम्स के उपनिदेशक अच्युत रंजन मुखर्जी, अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अश्वनी कुमार दलाल, डा. अनुभा अग्रवाल, वरिष्ठ प्रशसनिक अधिकारी शशिकांत, गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह, एमएम शर्मा, दीप शर्मा, जगमोहन सकलानी, जयेंद्र रमोला, विनोद शर्मा,जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी एक ने बार फिर चंपावत से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। सीएम धामी ने कहा पार्टी हाईकमान के सामने वह चम्पावत से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखेंगे। हाईकमान उप चुनाव लड़ाने को लेकर अंतिम फैसला लेगा।
धामी को इस सीट से चुनाव लड़ने का न्योता विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी अगर चम्पावत सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाते हैं, तो वह उनके लिए अपनी सीट छोड़ने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि वह विधायक गहतोड़ी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा वह विधायक के इस प्रस्ताव को हाईकमान के सामने रखेंगे। उपचुनाव लड़ने को लेकर हाईकमान ही अंतिम निर्णय लेगा। अगर उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिलता है, तो उनके लिए इससे बड़े सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है।

देहरादूनः उत्तराखंड में भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही तेजी से बिजली की खपत भी बढ़ रही है। जहां एक और बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं बिजली कनेक्शन जारी करने की व्यवस्था भी बदल दी गई है। अब नया बिजली कनेक्शन आसान काम नहीं रह गया है। ऊर्जा विभाग के नए नियमों के साथ कनेक्शन लेने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब बड़े बिजली कनेक्शन छोटे इंजीनियर जारी नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं कनेक्शन का लोड़ बढ़ाने के नियम भी बदल गए है। एक्सईएन की सीमा को 75 किलोवाट तक सीमित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने नए कनेक्शन की दरों में भी बढ़ोतरी की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऊर्जा निगम मुख्यालय की ओर से ये नई व्यवस्था जारी की गई है। जिसके तहत अब 75 किलोवाट तक एक्सईएन, 75 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन अधीक्षण अभियंता की मंजूरी के बाद ही एक्सईएन जारी करेंगे। 500 केवीए से अधिक 1250 केवीए तक के कनेक्शन मुख्य अभियंता की मंजूरी के बाद अधीक्षण अभियंता जारी करेंगे। 1250 केवी से अधिक 2500 केवी तक के कनेक्शन की फाइल निदेशक परिचालन की संस्तुति के बाद एमडी तक जाएगी। एमडी की मंजूरी के बाद मुख्य अभियंता कनेक्शन जारी कर सकेंगे। इसके साथ ही सभी प्रकार की स्टील मिल, आर्क, इंडक्शन फर्नेस, रोलिंग मिल्स, मिनी स्टील प्लांटस के नए कनेक्शन भी मुख्यालय स्तर से मंजूर किए जाएंगे। इसके साथ ही अगर नए कनेक्शन जारी करने के साथ ही पूर्व में स्वीकृत कनेक्शनों का यदि लोड बढ़ाया जाता है, तो उसकी भी व्यवस्था बदल दी गई है। उसमें भी इंजीनियरों के अधिकार एक्सईएन से लेकर मुख्यालय तक तय किए गए।
गौरतलब है कि पहले एक हजार किलोवाट तक एक्सईएन, एक हजार से दो हजार किलोवाट तक अधीक्षण अभियंता, दो हजार किलोवाट से ऊपर कनेक्शन जारी करने का अधिकार मुख्य अभियंता को दिया गया था।अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वहीं उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ओर से नए रेट जारी किए गए हैं। राज्य में बिजली दरों में 2.68 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. BPL श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए चार पैसा प्रति किलोवाट दाम बढ़े हैं. डोमेस्टिक श्रेणी में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई। कमर्शियल श्रेणी में 16 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई. इंडस्ट्रीज श्रेणी में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने नए कनेक्शन की दरों में भी बढ़ोतरी की है।

दिन – सोमवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – सौम्य (उत्तरायण)
गोल – याम्य (दक्षिण)
ऋतु – वसंत
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- तृतीया
नक्षत्र – भरणी
योग – विष्कुम्भ
करण- गर
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
सूर्योदय- 5:52 आज व्रत व विशेष:- चन्द्रघंटा देवी दर्शन व श्रीगौरी तृतीया व्रत।
आने वाला व्रत व विशेष:- चैती छठ नहाय -खाय – मंगलवार। अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:23 से 8:56 एवं 3:06 से 4:38 तक। पाक्षिक सूर्य— रेवती नक्षत्र में
सांस्कृतिक कोश
बालि के पिता इन्द्र थे। राहु काल :- दिन के 7:20 से 8:54 बजे तक।
आज का सुविचार
पूरी दुनिया जीत सकते हैं संस्कार से और जीता हुआ भी हार जाते हैं से।
4 अप्रैल का राशिफल—-
मेष: आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला हैl बुद्ध एवं चंद्र का लक्ष्मीनारायण योग आपकी ही राशि में बन रहा सुख सौभाग्य और समृद्धि का योग है। समय बहुत ही अनुकूल है। धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी पैसे की आवक रहेगी बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन रही है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें।
वृषभ: आज संभलकर चलने का दिन है। बुद्ध एवं चन्द्र आपके 12 वें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेंगी l व्यापार बिज़नेस में घाटा हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें। कार्यालय में वाद विवाद की रिस्थिति बन सकती है वाणी पर संयम रखें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा l भाई बहनों से रिश्तों के प्रेम बढ़ेगा । छात्रों के लिए समय बेहतर है। प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे।
मिथुन: दिन की शुरुआत बेहद खास रहने वाली है। बुद्ध एवं चन्द्रमा आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शेयर बाजार, लॉटरी सत्ता से लाभ हो सकता है।किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक विकास की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। परिवार के साथ सुख शांति का अनुभव करेंगे। दो को शादी में बदलने का अच्छा समय है।
कर्क: आज का दिन व्यस्तता में बीत जाएंगे। काम का बोझ अधिक रहेगा। प्रोफेशनल जीवन एवं व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बैठाकर चले। जिन योजनाओं पर आप विचार कर रहे थे वह पूर्ण होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पूंजीनिवेश सोच समझकर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिजन से मिलकर मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे।
सिंह: आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। बुद्ध एम चन्द्रमा की युति आपके भाग्य स्थान पर हो रही है। भाग्य का पूरा साथ मिलेंगे जिन आर्थिक योजनाओं पर आप काम कर रहे थे निर्विघ्न पूर्ण हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में अगर आप बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो वह पूर्ण होंगे । परिवारजनों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को लक्ष्य की प्राप्ति होगी उत्तम परिणाम मिलेंगे ।
कन्या: दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेंगी परन्तु ज्यों ज्यों दिन आगे बढ़ेगा समय ठीक हो जाएगा। किसी नए काम अथवा बड़े काम की आज शुरुआत न करें बल्कि जो काम चल रहे हैं उन्हें ही पूर्ण करें। यात्रा करते समय सावधानी रखें सामान गुम हो सकता है l वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मदद मिलेंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रहेगा मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार बिज़नेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। धन का आगमन होगा। किसी बड़ी योजना पर पूँजी निवेश कर सकते हैं। कार्यालय में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस सकते हैं। अपने गोपनीय बातों को किसी से साझा न करें। घर में सुख शांति रहेगी माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वृश्चिक: आज का दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छोटी मोटी तकलीफ हो सकती है। शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। कार्यालय में काम का बोझ अधिक रहेगा किसी से उलझें नहीं शांति से सभी कार्य पूर्ण करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी पर अपने विचार थोपने का प्रयास न करे बैलेंस बनाकर चलें।
धनु: आज का दिन खूब मेहनत करेंगे। मेहनत का पूर्ण फल आपको जरूर मिलेगा । रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी। मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़ें हुए लोगों को आज विशेष दर्जा प्राप्त हो सकता है। कार्यालय में आपका नाम हो सकता है उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के पूर्ण योग है। लॉटरी सट्टा शेयर बाजार से लाभ हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेंगी। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेंगे।
मकर: आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है l भूमि भवन खरीदने के काम में रोड़े अटक सकते हैं।पूंजी निवेश ध्यानपूर्वक करें पैसा अटक सकता है। कार्यालय में मन नहीं लगेगा कुछ चिंताओं से मन ग्रस्त रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को मनोवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
कुंभ: आज का दिन आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहेंगी। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्य निर्विघ्नं पूर्ण होंगे। खर्चों की अधिकता रहेंगी जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। पूंजी निवेश से बचें। परिवार में कोई बीमार हो सकता है जिसकी सेवा शुश्रूषा में समय व्यतीत होगा। बच्चों के बीच मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।
मीन: आज आप अधिक प्रसन्न रह सकते हैं। काम करने में रुचि बढ़ेगी। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। नौकरी बिज़नेस में अधिक मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेंगे l नेम फेम मिल सकता है।परिवार के सहयोग से कई समस्याओं का समाधान होगा।