Tag: उत्तराखंड

  • 04 अप्रैल 2022 दिन सोमवार का पंचांग और राशिफल

    04 अप्रैल 2022 दिन सोमवार का पंचांग और राशिफल

    आज का पंचांग

    दिन – सोमवार
    संवत्सर नाम – नल
    युगाब्दः- 5124
    विक्रम संवत- 2079
    शक संवत -1944
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – शुक्ल पक्ष
    तिथि- तृतीया
    नक्षत्र – भरणी
    योग – विष्कुम्भ
    करण- गर
    दिशा शूल- पूर्व दिशा में
    सूर्योदय- 5:52
    🌹आज व्रत व विशेष:- चन्द्रघंटा देवी दर्शन व श्रीगौरी तृतीया व्रत।
    आने वाला व्रत व विशेष:- चैती छठ नहाय -खाय – मंगलवार।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:23 से 8:56 एवं 3:06 से 4:38 तक।
    🌞पाक्षिक सूर्य— रेवती नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    बालि के पिता इन्द्र थे।
    🌚 राहु काल :- दिन के 7:20 से 8:54 बजे तक।

           आज का सुविचार🌼🌺

    पूरी दुनिया जीत सकते हैं संस्कार से और जीता हुआ भी हार जाते हैं से।

    4 अप्रैल का राशिफल—-

    मेष: आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला हैl बुद्ध एवं चंद्र का लक्ष्मीनारायण योग आपकी ही राशि में बन रहा सुख सौभाग्य और समृद्धि का योग है। समय बहुत ही अनुकूल है। धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी पैसे की आवक रहेगी बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन रही है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें।

    वृषभ: आज संभलकर चलने का दिन है। बुद्ध एवं चन्द्र आपके 12 वें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेंगी l व्यापार बिज़नेस में घाटा हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें। कार्यालय में वाद विवाद की रिस्थिति बन सकती है वाणी पर संयम रखें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा l भाई बहनों से रिश्तों के प्रेम बढ़ेगा । छात्रों के लिए समय बेहतर है। प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे।

    मिथुन: दिन की शुरुआत बेहद खास रहने वाली है। बुद्ध एवं चन्द्रमा आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शेयर बाजार, लॉटरी सत्ता से लाभ हो सकता है।किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक विकास की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। परिवार के साथ सुख शांति का अनुभव करेंगे। दो को शादी में बदलने का अच्छा समय है।

    कर्क: आज का दिन व्यस्तता में बीत जाएंगे। काम का बोझ अधिक रहेगा। प्रोफेशनल जीवन एवं व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बैठाकर चले। जिन योजनाओं पर आप विचार कर रहे थे वह पूर्ण होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पूंजीनिवेश सोच समझकर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिजन से मिलकर मानसिक शान्ति का अनुभव करेंगे।

    सिंह: आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। बुद्ध एम चन्द्रमा की युति आपके भाग्य स्थान पर हो रही है। भाग्य का पूरा साथ मिलेंगे जिन आर्थिक योजनाओं पर आप काम कर रहे थे निर्विघ्न पूर्ण हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में अगर आप बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो वह पूर्ण होंगे । परिवारजनों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को लक्ष्य की प्राप्ति होगी उत्तम परिणाम मिलेंगे ।

    कन्या: दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेंगी परन्तु ज्यों ज्यों दिन आगे बढ़ेगा समय ठीक हो जाएगा। किसी नए काम अथवा बड़े काम की आज शुरुआत न करें बल्कि जो काम चल रहे हैं उन्हें ही पूर्ण करें। यात्रा करते समय सावधानी रखें सामान गुम हो सकता है l वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मदद मिलेंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रहेगा मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

    तुला: आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार बिज़नेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। धन का आगमन होगा। किसी बड़ी योजना पर पूँजी निवेश कर सकते हैं। कार्यालय में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस सकते हैं। अपने गोपनीय बातों को किसी से साझा न करें। घर में सुख शांति रहेगी माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    वृश्चिक: आज का दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छोटी मोटी तकलीफ हो सकती है। शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं। कार्यालय में काम का बोझ अधिक रहेगा किसी से उलझें नहीं शांति से सभी कार्य पूर्ण करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी पर अपने विचार थोपने का प्रयास न करे बैलेंस बनाकर चलें।

    धनु: आज का दिन खूब मेहनत करेंगे। मेहनत का पूर्ण फल आपको जरूर मिलेगा । रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त होगी। मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़ें हुए लोगों को आज विशेष दर्जा प्राप्त हो सकता है। कार्यालय में आपका नाम हो सकता है उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के पूर्ण योग है। लॉटरी सट्टा शेयर बाजार से लाभ हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेंगी। विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेंगे।

    मकर: आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है l भूमि भवन खरीदने के काम में रोड़े अटक सकते हैं।पूंजी निवेश ध्यानपूर्वक करें पैसा अटक सकता है। कार्यालय में मन नहीं लगेगा कुछ चिंताओं से मन ग्रस्त रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को मनोवांछित परिणाम नहीं मिलेंगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

    कुंभ: आज का दिन आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहेंगी। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्य निर्विघ्नं पूर्ण होंगे। खर्चों की अधिकता रहेंगी जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। पूंजी निवेश से बचें। परिवार में कोई बीमार हो सकता है जिसकी सेवा शुश्रूषा में समय व्यतीत होगा। बच्चों के बीच मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

    मीन: आज आप अधिक प्रसन्न रह सकते हैं। काम करने में रुचि बढ़ेगी। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। नौकरी बिज़नेस में अधिक मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेंगे l नेम फेम मिल सकता है।परिवार के सहयोग से कई समस्याओं का समाधान होगा।

  • उत्तराखंडः सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, बेटियों का रो-रोकर बूरा हाल मां बेसुध

    उत्तराखंडः सेना के जवान की दर्दनाक हादसे में मौत, बेटियों का रो-रोकर बूरा हाल मां बेसुध

    पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की शिकार भारतीय सेना का जवान हो गया है। पिथौरागढ़ निवासी जवान छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहा था कि रास्ते में दर्दनाक हादसे में जवान की मौत हो गई है। जवान की पहचान नायब सूबेदार मनोहर दत्त भट्ट के रूप में हुई है। जवान की मौत  से परिवार में कोहराम मच गया है । वहीं गांव वासियों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फर्स्ट नागा रेजीमेंट में तैनात मनोहर दत्त भट्ट का परिवार परिवार थल के चौकोड़ी क्षेत्र में रहता है। इन दिनों वह अपने घर छुट्टियों पर आए हुए थे। और छुट्टी पूरी करते पूरी करके ड्यूटी पर वापस लौट रहे थे। इन दिनों मनोहर जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। इस बीच हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोहर दत्त गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें तुरंत ही सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

    बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ उनके घर लाया गया। जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी तारा देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं। माता नारायणी देवी भी होश खो बैठीं। नायब सूबेदार मनोहर दत्त की दो बेटियां पूनम और करिश्मा हैं। अचानक हुए हादसे के चलते इन दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया। घर में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है।

  • Whatsapp पर की ये गलती तो बैन हो जाएगा आपका अकाउंट, 14 लाख भारतीयों के हो अकाउंट चुके है बंद

    Whatsapp पर की ये गलती तो बैन हो जाएगा आपका अकाउंट, 14 लाख भारतीयों के हो अकाउंट चुके है बंद

    दिल्लीः इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है, करोड़ों भारतीय व्हाट्सऐप यूज कर रहें है। लेकिन व्हाट्सऐप पर की गई एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है और आपका अकाउंट बंद हो सकता है। जी हां वॉट्सऐप ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वॉट्सऐप अकाउंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14.26 लाख भारतीयों के अकाउंट बैन कर दिए हैं।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कंपनी ने अपनी यूजर सेफ्टी मंथली रिपोर्ट के हवाले से वॉट्सऐप अकाउंट बैन का खुलासा किया है। कंपनी ने ऐसे अकाउंट्स को बैन किया गया है, जो खतरनाक एक्टिविटी करते हैं। इसमें फेक न्यूज फैलाना या दूसरों को परेशान करना शामिल हैं। वॉट्सऐप अकाउंट के खिलाफ 335 शिकायतें मिली थी। वहीं बाकी शिकायतों को ऑटोमेटिक रूट से ट्रैक किया गया। दरअसल वॉट्सऐप AI बेस्ड ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती है, जिससे वॉट्सऐप नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है।

    आपको बता दें कि वॉट्सऐप नियमों के खिलाफ मैसेज भेजने वाले वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। इतना ही नहीं अगर कोई गैर-कानूनी काम जैसे अश्लील मैसेज भेजने, धमकी देने, डराने, परेशान करने वाले मैसेज वॉट्सऐप से करता है, तो ऐसे वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। इसके अलावा नफरत फैलाने वाले या नस्लीय या जातीय भेदभाव वाले कंटेंट शेयर करने पर वॉट्सऐप अकाउंट बैन हो जाता है।

  • उत्तराखंड सरकार की इस योजना से एंबुलेंस के नाम पर मरीजों से लूट होगी बंद, ये हुआ फैसला

    उत्तराखंड सरकार की इस योजना से एंबुलेंस के नाम पर मरीजों से लूट होगी बंद, ये हुआ फैसला

    देहरादून: उत्तराखंड में अब जल्द ही आमजन को अस्पतालों की लूट और एंबुलेंस चालकों की मनमानी से राहत मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अस्पतालों की लूट और एंबुलेंस चालकों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए है। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में आदेश दिए है कि राज्य में सरकारी किराए पर ही प्राइवेट एंबुलेंस का किराया निर्धारित किया जाए।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एंबुलेंस के नाम पर मनमाना किराया केवल प्राइवेट अस्पताल ही नहीं ले रहे हैं। बल्कि सरकारी अस्पतालों में भी किराए की एक समान व्यवस्था नहीं है। एक अस्पताल से दूसरे सरकारी अस्पताल में मरीजों को रेफर करने पर लोगों से ओपीडी पर्चे के आधार पर शुल्क लिया जाता है। जो अलग अलग है। ऐसे में मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ एक बैठक में उन्हें निर्देश दिए हैं कि एंबुलेंस का किराया तय कर इसमें एकरूपता लाई जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें एंबुलेंस के नाम पर लूट की कई शिकायत मिली हैं।

    गौरतलब है कि कई बार सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिल पाती तो प्राइवेट एंबुलेंस लेनी पड़ती है। जिसका किराया मनमाफिक तौर पर लिया जाता है। हालांकि कोरोना काल के दौरान कई जिलाधिकारियों ने एंबुलेंस के रेट निर्धारित कर दिए थे। लेकिन फिर भी रेट अलग अलग हैं। कोई 15 रुपए किमी तो कोई उससे भी ज्यादा दरों से किराया लेता है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने रेट को एकरूपका देने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से प्रस्ताव तैयार होने के बाद आगे का काम किया जाएगा।

  • बड़ी खबरः कैलाश मानसरोवर यात्रा पर लगा ब्रेक, इस साल भी दर्शन नहीं कर पाएंगे शिवभक्त

    बड़ी खबरः कैलाश मानसरोवर यात्रा पर लगा ब्रेक, इस साल भी दर्शन नहीं कर पाएंगे शिवभक्त

    देहरादूनः शिवभक्तों के लिए बुरी खबर है। लगातार तीसरे साल कैलाश मानसरोवर यात्रा पर ब्रेक लगा दिया गया है। शिव भक्त इस साल भी शिव धाम के दर्शन नहीं कर पाएंगे।चीन से चल रहें सीमा विवाद और कोरोना के कहर के कारण इस साल भी कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं हो सकेगी। उम्मीद की जा रही थी इस बार भक्त भोले बाबा के दर्शन करने पहुंच सकेंगे। लेकिन केएमवीएन के अफसरों का कहना है कि इस बार भी यात्रा नहीं होगी।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  विदेश मंत्रालय मानसरोवर यात्रा करवाता है। लेकिन इस साल अभी तक विदेश मंत्रालय से केएमवीएन को कोई दिशा निर्देश नहीं मिले है। जबकि यात्रा के लिए जनवरी से तैयारियां शुरू हो जाती थी। अप्रैल शुरू होने के बाद भी कोई आदेश न मिलने पर मानसरोवर यात्रा रद्द करने की बात कहीं गई है।  इसके बावजूद यात्रा से जुड़े कारोबारियों को उम्मीद थी कि जल्द आदेश होंगे। लेकिन अब केएमवीएन के अफसरों का कहना है कि इस बार भी यात्रा नहीं होगी। गौरतलब है कि पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से सटे लिपूलेख दर्रे को पार कर हर साल जून से मानसरोवर यात्रा होती रही है। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के कहर से यात्रा का संचालन नहीं हो सका। इस बार भारत में कोरोना का असर कम होने पर यात्रियों को उम्मीद थी कि उन्हें पवित्र शिवधाम जाने का अवसर मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।

    गौरतलब है कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव आज भी कैलाश पर्वत पर अपने परिवार के साथ निवास करते हैं। उनके साथ कई देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों का भी ये निवास स्थान है। यहां कोई आम इंसान नहीं जा सकता है। कैलाश पर्वत पर चढ़ने के लिए खास सिद्धि की जरूरत होती है। ऐसा इंसान जिसने कभी पाप नहीं किया हो वो ही इस पर्वत पर जिंदा चढ़ सकता है। कई पर्वतारोहियों ने कैलाश पर्वत पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक कैलाश पर्वत पर अलौकिक शक्ति का वास है। यहां पुण्य आत्माएं रहती हैं। इसे स्वर्ग का द्वार भी कहा जाता है।

  • 03 अप्रैल 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    03 अप्रैल 2022 दिन रविवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 03 अप्रैल 2022

    आज का पंचांग

    दिन – रविवार
    संवत्सर नाम – नल
    युगाब्दः- 5124
    विक्रम संवत- 2079
    शक संवत -1944
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – शुक्ल पक्ष
    तिथि- द्वितीया
    नक्षत्र – अश्विनी
    योग – वैधृति
    करण- कौलव
    दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
    सूर्योदय- 5:53
    🌹आज व्रत व विशेष:- ब्रह्मचारिणी देवी दर्शन।
    आने वाला व्रत व विशेष:- चैती छठ नहाय -खाय – मंगलवार।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:29 एवं 4:37 से 01:33 तक।
    🌞पाक्षिक सूर्य— रेवती नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    अशोक वाटिका में त्रिजटा राक्षसी ने सीता की सहायता की।
    🌚 राहु काल :- दिन के 4:42 से 6:07 बजे तक।

          आज का सुविचार🌼🌺

    जो खुद खुश रहते हैंउनसे दुनिया खुश रहती है।

    3 अप्रैल का राशिफल—-

    मेष: आज आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रोफेशनल जीवन एवं व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य कायम होगा। कार्यालय में आप अपने सभी काम सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहेगा पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। पति पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी।

    वृषभ: आज का दिन आप के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक जीवन के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। नौकरी व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जिन छात्रों को आप भूल चुके थे आज उनसे आकस्मिक लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशी का आयोजन हो सकता है माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रियजन के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा सेहत का ख्याल रखें l

    मिथुन: आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं l कार्यालय में काम का बोझ महसूस करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेंगी। परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। रिश्तेदारों के घर पर आना जाना लगा रहेगा घर और बाहर के कामों में सामंजस्य बिठाने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। पति पत्नी में अनावश्यक बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों में नाराजगी रह सकती है। वाणी पर संयम बरतें।

    कर्क: आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी व्यापार में आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं। पुराने किसी समझौते के टूटने के आसार हैं जिससे आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। किंतु व्यक्तिगत जीवन के लिए दिन अच्छा है परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी में आपसी प्रेम बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

    सिंह: आज का दिन आप के लिए उत्तम रहेगा। कार्यालय में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। सभी काम सहजता से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक विकास की योजनाओं पर विचार करेंगे। व्यक्तिगत संबंधों को लेकर आज आप काफी सीरियस रहेंगे। परिवार संग बैठ कर अपने दिल की बात साझा करेंगे। पति पत्नी भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। बच्चों के साथ बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रिय जन को शादी का प्रस्ताव दे सकते हैं।

    कन्या: आज आप अपने स्वास्थ्य पर अवश्य ध्यान दें। दिन की शुरुआत से ही शारीरिक रूप से कमजोरी का अनुभव करेंगे। शरीर में सुस्ती एवं आलस का भाव रहेगा। कार्यालय में मन नहीं लगेगा। खान पान पर ध्यान दें गैस व अपच रह सकती है। परिवार में किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पति पत्नी खटपट हो सकती है। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। योग प्राणायाम अवश्य करें।

    तुला: आज का दिन किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें। दिन मध्यम रहेगा। मीडिया एवं पत्रकारिता से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कला से जुड़ें जातकों को कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। करियर में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताएंगे। यात्रा का योग है। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी।

    वृश्चिक: आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। शरीर व मन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। नौकरी व्यापार को बढ़ाने के लिए आर्थिक योजनाओं पर विचार करेंगे पूंजीनिवेश सोच समझकर करें। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है यदि आप किसी को विवाह प्रस्ताव देना चाहते हैं तो आज अवश्य दे।

    धनु: दिन की शुरुआत अच्छी होंगी लेकिन जैसे जैसे दिन ढलेगा आप व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर भावनात्मक हो सकते हैं। आप मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को सुचारु रूप से चलाने के लिए नई योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। धन लाभ होगा। परिवारजनों से कुछ अनबन रह सकती है। निजी जीवन को लेकर परेशान रह सकते हैं धैर्य से काम लें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। प्रिय जन से दिल की बात साझा करेंगे।

    मकर: आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर पर रहेगा। नौकरी व्यापार में आज आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। कार्यालय में आज आपकी छवि सुधरेगी। उच्चाधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। छात्र अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें अन्यथा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन पर जा सकते हैं पति पत्नी नज़दीकियाँ रहेंगी। प्रेमी से उपहार मिल सकता है।

    कुंभ: आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। जिन जातकों को नौकरी की तलाश है या कोई जॉब इंटरव्यू देने जा रहे हैं सफलता का योग है। नौकरी व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। परिवार में खुशी का आयोजन होगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। खानपान का ख्याल रखें सेहत खराब हो सकती है। मित्रों संग घूमने जा सकते हैं।

    मीन: आज किस्मत का सहयोग मिलेंगे। आज का दिन मन प्रफुल्लित रहेगा। व्यापार बिज़नेस में लाभ की प्राप्ति होगी धन संबंधी योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी । कार्यालय में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को इच्छित परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा । पति पत्नी के संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी से रिश्ता शादी में बदल सकता है।