Tag: उत्तराखंड

  • 02 अप्रैल 2022 दिन शनिवार का पंचांग और राशिफल

    02 अप्रैल 2022 दिन शनिवार का पंचांग और राशिफल

    Today Daily Rashifal and Panchang: दिनांक- 02 अप्रैल 2022

    दिनांक- 02 अप्रैल 2022

    आज का पंचांग

    दिन – शनिवार
    संवत्सर नाम – नल
    युगाब्दः- 5124
    विक्रम संवत- 2079
    शक संवत -1944
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – शुक्ल पक्ष
    तिथि- प्रतिपदा
    नक्षत्र – रेवती
    योग – ऐन्द्र
    करण- वव
    दिशा शूल- पूर्व दिशा में
    सूर्योदय- 5:54
    🌹आज व्रत व विशेष:- वासंतिक नवरात्र आरंभ , भारती य नववर्ष प्रारंभ एवं पंचक (भदवा) समाप्ति आज दि. 11:12 मि.।
    आने वाला व्रत व विशेष:- चैती छठ नहाय -खाय – मंगलवार।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 5:54 से 7:24 म. 01:33 से 3:05 एवं 4:37 से 6:06 तक।
    🌞पाक्षिक सूर्य— रेवती नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है।
    🌚 राहु काल :- दिन के 8:55 से 10:29 बजे तक।

           आज का सुविचार🌼🌺

    आपका कद नहीं आपकी विनम्रता आपको बड़ा बनाता है।

    2 अप्रैल का राशिफल—-

    मेष: आज सावधानी पूर्वक दिन बिताने का समय है l मन में नकारात्मक रह सकती हैं l किन्तु आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा l आय के नए स्रोत बनेंगे l नौकरी व्यापार में कड़ी मेहनत करेंगे l प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी l दाम्पत्य जीवन में खटपट रहेगी l स्वास्थ्य का ध्यान रखें l

    वृषभ: आज आप नयी जीवनी शक्ति से ओतप्रोत रहेंगे l अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करेंगे l आज आपका व्यवहार सहयोगी रहेगा l लोगों की गलतियों को शीघ्र माफ़ कर आगे बढ़ेंगे l कार्यालय में तनाव मुक्त महसूस कर सकते हैं l धन लाभ होगा l गैस अपच से परेशान हो सकते हैं खानपान पर ध्यान दें

    मिथुन: आज का दिन अनुकूल रहेगा l स्वास्थ्य में सुधार होगा l सकारात्मक ऊर्जा के भरपूर रहेंगे l पूर्व में अटके काम पूरे होंगे l सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को लाभ मिलेगा l परिवार में गलतफहमियां उभर सकती है l सतर्कता बरतने की सलाह है l प्रियजन से संबंध में मजबूती आएगी l बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है l

    कर्क: आज पहले की अपेक्षा आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा लेकिन भावुकता में कोई बड़ा निर्णय न लें l कार्यालय में लापरवाही बरतने पर काम अधूरा छूट सकता है l आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी l परिवार में कोई आयोजन में शामिल हो सकते हैं l पति पत्नी में मतभेद हो सकते हैं l सयम रखे l

    सिंह: आज व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखेंगे l भाग्य का साथ पूरा समर्थन मिलेगा l कार्य क्षेत्र में सुधार लाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर सकते हैं l उच्चाधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे l परिवार में मधुरता रहेगी l प्रेम में नजदीकियां बढ़ती l सेहत का ख्याल रखने की जरूरत हैl

    कन्या: आज का दिन मन प्रफुल्लित रहेगा l संबंधों में सुधार होगा l व्यापार बिजनेस में लाभ की प्राप्ति होगी l धन संबंधी लेन देन में सावधानी रखें l कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी l शुभ समाचार मिलेंगे l परिवार का सहयोग मिलेगा l छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे l पति पत्नी के संबंध मजबूत होंगे l प्रेमी के साथ रिश्ता शादी में बदल सकता है l

    तुला: आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी l सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे l भूमि भवन खरीदने के योग बनेंगे l आर्थिक विकास होगा l कार्यालय में ग़ुस्से पर काबू रखे l कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है l पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा l प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी l खानपान पर ध्यान देंl

    वृश्चिक: आज आप हर परिस्थिति में सकारात्मक रहेंगे l सभी काम सहजता से पूरे हो जाएंगे l उधार दिए पैसे वापस मिल सकता है l कार्यालय में तालमेल स्थापित करें l आर्थिक लाभ होगा l छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है l परिवार में सामंजस्य बना रहेगा l प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी l

    धनु: आज का दिन आलस्य पूर्ण रहेगा l बने बनाए काम अटक सकते हैं l नौकरी व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन रहेगा l धन लाभ होगा l छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी l परिवार में अनावश्यक रूप से तनाव रहेगा l धैर्य रखें l प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

    मकर: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा l हर परिस्थिति में आप अपना काम पूरा करने में सफल रहेंगे l कार्यालय में अपना दबदबा कायम करेंगे l आर्थिक स्थिति मजबूत होगी l भूमि भवन संबंधी काम में सावधानी बरतें l परिवार का सहयोग प्राप्त होगा l प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी l

    कुंभ: आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से बीतेगा l आपने अपनी कार्यशैली में जिस भी परिवर्तन की योजना बनाई है उस पर पूरी तरह अमल करेंगे l बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे l आर्थिक लाभ प्राप्त होगा l पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करेंगे l पूंजी निवेश सोच समझ कर करें l प्रेम संबंधो में परिपक्वता आएगी l

    मीन: आज अपने भविष्य को लेकर सोच विचार कर सकते हैं l अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन के लिए योजनाओं पर फोकस रहेगा l आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए पूंजी निवेश कर सकते हैं l वाहन खरीदने का योग बनेगा l दोस्तों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा l परिवार में सुख शांति बनी रहेगी l पति पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी l वाहन चलाने में सावधानी रखें l

  • Good News: सीएम धामी पर्यावरण मित्रों को दी बड़ी सौगात, ये आदेश किया जारी

    Good News: सीएम धामी पर्यावरण मित्रों को दी बड़ी सौगात, ये आदेश किया जारी

    देहरादूनः उत्तराखंड में धामी सरकार एक बार फिर बड़ी पारी खेल रही है। चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार को सीएम धामी ने सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है।इसका लाभ प्रदेश के सभी 6 हजार पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। सीएम के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव से पहले सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों को मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करते हुए सीएम धामी ने आज मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों जिन्हें पर्यावरण मित्र की भी संज्ञा दी गयी है, उनका मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। बता दें कि संविदा व दैनिक सफाई कर्मचारी को अब तक 350 रुपया, मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कमचारियों को 275 रुपया और आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 350 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलता था। मुख्यमंत्री धामी ने इन सभी के मानदेय में एकरूपता लाते हुए सभी का मानदेय 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है।

    गौरतलब है कि 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की तमाम समस्याओं से अवगत करवाया था। उस समय मुख्यमंत्री श्री धामी ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रुपया प्रतिदिन करने की घोषणा की थी। अब जबकि भाजपा की सरकार दुबारा सत्ता में आई है तो मुख्यमंत्री धामी ने अपनी इस घोषणा के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
    इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। ये आदेश विभिन्न श्रेणियों के सफाई कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा।

  • बड़ी खबरः उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

    बड़ी खबरः उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

    देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय से बड़ी खबर आ रही है। नौकरशाही में फेरबदल की खबरों के बीच बड़े स्तर पर अधिकारियों के प्रमोशन किए गए है। धामी सरकार ने सात अधिकारियों के प्रमोशन कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उप सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि अनु सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनुभाग अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी को अनु सचिव बनाया गया है। तो वहीं समीक्षा अधिकारी जसवंत सिंह चौहान , शेर अली , बिशन सिंह चौहान को अनुभाग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    गौरतलब है किनई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शासन स्तर पर नौकरशाहों को बदलने की चर्चाएं हैं। पुलिस विभाग में भी बदलाव दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि  पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।

  • Big News: उत्तराखंड में नौकरशाही में होने वाला बड़ा फेरबदल, सीएम धामी कर रहें इस प्लान पर काम…

    Big News: उत्तराखंड में नौकरशाही में होने वाला बड़ा फेरबदल, सीएम धामी कर रहें इस प्लान पर काम…

    देहरादूनः अपने मंत्रियों को मंत्रालय बांटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब आने वाले कुछ दिनों में नौकरशाही फेरबदल की कवायद को अंजाम देंगे। नई सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर शासन स्तर पर नौकरशाहों को बदलने की चर्चाएं हैं। पुलिस विभाग में भी बदलाव दिखाई दे सकता है।

    माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बदलाव की शुरुआत शासन स्तर से करेंगे। इसका होमवर्क शुरू हो गया है। कतिपय अधिकारियों ने भी तैनाती के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की परिक्रमा शुरू कर दी है। पहले आईएएस अफसरों, प्रांतीय सेवा के अधिकारियों में बदलाव होगा और उसके बाद भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं।

    मुख्यमंत्री भी नए अवतार दिखेंगे
    अपने पहले कार्यकाल में रक्षात्मक दिखाई देने वाले मुख्यमंत्री धामी अब इस बार नए अवतार में दिखेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि उनकी दूसरी पारी ज्यादा आक्रामक होने जा रही है। वे अफसरों की ऐसी टीम तैयार कर रहे हैं जो परिणाम दे सके। अपनी पुरानी टीम से कुछ अफसरों को वे छांट सकते हैं। हालांकि पुरानी टीम के सभी अफसर-कारिंदे उनकी सेवा में जुट गए हैं।

    हाकिमों और कप्तानों की भी आएगी बारी
    तबादलों की बारी जिलों के हाकिमों और कप्तानों की भी आएगी। लेकिन उससे पहले सचिवालय में तैनात कुछ अफसरों के विभागों में बदलाव मुमकिन है। इसके बाद विभागों में भी बदलाव दिख सकता है। फिर फील्ड स्तर पर भी परिवर्तन होगा।

    अफसरों और कारिंदों की जवाबदेही तय होगी
    ऐसे संकेत हैं कि मुख्यमंत्री अफसरों और कारिंदों की जवाबदेही तय करेंगे। एक निश्चित अवधि में अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी और जो परिणाम नहीं दे सकेंगे, उनकी जगह दूसरे अफसरों को मौका दिया जाएगा।

    मंत्री भी चाह रहे हैं बदलाव
    मंत्रालय मिलने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री भी अब अपने-अपने विभागों में बदलाव चाह रहे हैं। पोस्टिंग के लिए अफसर और कारिंदों की सिफारिशें पहुंच रही हैं। आने वाले दिनों में सरकार के मंत्री भरोसेमंद और परखे हुए अफसरों को अपने विभागों में अहम पदों पर तैनात करने की सिफारिश करते दिखेंगे।

  • उत्तराखंड में पीने का पानी भी हुआ मंहगा, अब इतनी चुकानी पड़ेगी कीमत…

    उत्तराखंड में पीने का पानी भी हुआ मंहगा, अब इतनी चुकानी पड़ेगी कीमत…

    देहरादूनः उत्तराखंड में चुनाव खत्म होते ही मंहगाई की मार  से जनता त्रस्त होती जा रही है। बिजली की दरों में जहां बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं अब पानी भी महंगा हो गया है। जी हां जिस प्रदेश में पानी के कई प्राकृतिक स्त्रोत है वहां अब आपकों पानी की कीमत भी पहले से ज्यादा देनी होगी। एक अप्रैल यानी आज से पानी के बिल में नौ से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है । आपका पानी का बिल हर माह 15 से 25 रुपये बढ़कर आएगा ।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पानी की नई कीमते तय की गई है। शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ये बिल हाउस टैक्स के साथ आएगा। तो वहीं , ग्रामीण क्षेत्रों में घर में लगे नलों के हिसाब से बिल में बढ़ोतरी होगी। अगर आपके घर में दो नल होने पर बिल में नौ प्रतिशत और दो से अधिक नल होने पर 11 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। जल संस्थान की ओर से हर तीन माह में पानी के बिल जारी किए जाते हैं । इसमें हर माह 15 से 25 रुपये की वृद्धि को पैमाना मानें तो अब बिल में 45 से 75 रुपये अधिक भुगतान करना होगा ।

    गौरतलब है कि पानी के बिल में बढ़ोतरी का नियम शासन से लागू किया गया है । इसके अनुसार हर वर्ष नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी स्वतरू लागू हो जाती है । इसमें शासन की ओर से ही संशोधन या बदलाव किया जा सकता है । पानी के बिल में विलंब शुल्क में दी जा रही छूट भी आज से नहीं मिलेगी । यह रियायत केवल मार्च में दी जाती है । अब पिछला बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं से पूर्ण विलंब शुल्क वसूला जाएगा ।

  • खुशखबरीः श्रद्धालुओं के लिए इस दिन से खुलेगी केदारनाथ के लिए बुकिंग और हेमकुंड साहिब के कपाट…

    खुशखबरीः श्रद्धालुओं के लिए इस दिन से खुलेगी केदारनाथ के लिए बुकिंग और हेमकुंड साहिब के कपाट…

    देहरादूनः उत्तराखंड में जल्द ही एक बार ऋद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है। लंबे समय के बाद धामों के कपाट आमजन को खोलने की कवायद तेज हो गई है। 22 मई को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी हो गई है। तो वहीं केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुरू होने वाली है। 4 अप्रैल से केदारनाथ के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने जा रही है। इस बार एक माह पहले ही बुकिंग की  सुविधा दी जा रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से अपने सभी गुरुद्वारों, धर्मशाला और विश्राम स्थलों में रखरखाव का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में भारतीय सेना भी यात्रा मार्ग पर बर्फ कटान का कार्य शुरू करेगी। गुरुद्वारा ट्रस्ट प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

    वहीं केदारनाथ धाम की बात करें तो 4 अप्रैल से केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने वाली है और अभी से इसके लिए लोग पूछताछ करने लगे हैं। इस साल हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा।केदारनाथ जाने के लिए ऋद्धालु विभाग की आधिकारिक ​वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। 4 अप्रैल से शुरू होने वाली इस बुकिंग के तहत हेली सुविधा के 70 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन होंगे जबकि बाकी 30 फीसदी मौके पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए रहेंगे।