Tag: उत्तराखंड

  • कैबिनेट मंत्रियों ने अपने विभाग और विजन को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए किस-की क्या है प्राथमिकता

    कैबिनेट मंत्रियों ने अपने विभाग और विजन को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए किस-की क्या है प्राथमिकता

    देहरादूनः उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। विभाग मिलते ही मंत्रिमंडल एक्शन में नजर आ रहा है। मंत्रियों के बड़े बयान सामने आ रहे है। नवनियुक्त मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभाग मिलते ही संबंधित अधिकारियों की क्लास लेनी शुरू कर दी है। तो वहीं  कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने घाटे में चल रहे विभागों को उबारने का प्रयास करने की बात कही है। साथ ही घोटालो की जांच को प्राथमिकता बताया है। वहीं गणेश जोशी ने भी अपनी प्राथमिकता बताई है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा विभाग मिलने के साथ ही एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। कल शाम विभागों का आवंटन किया गया था और आज सुबह ही उन्होंने अपने तमाम अधिकारियों को बुलाकर एक इंट्रोडक्शन बैठक ली है।  उन्होंने कहा मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन तीनों एक ही नेचर के डिपार्टमेंट है। इन तीनों विभागों के जरिए वह उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। इस तरह से उन्होंने अपनी कार्य शैली का परिचय एक युवा कैबिनेट मंत्री के रूप में पूरे प्रदेश वासियों को देने की कोशिश की है। वहीं कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने समाज कल्याण विभाग में लगातार चली आ रही अनियमितताओं को लेकर कहा कि उनके संज्ञान में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर मामला आया है। वे जल्द ही वह विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने वाले हैं। समाज कल्याण विभाग में हुए तमाम अनियमितताओं को लेकर वह समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने कहा अगर कहीं पर अनियमितता पाई जाती है और जांच की जरूरत पड़ती है तो वह इस मामले की जांच के सख्त आदेश देंगे।

    वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण विभाग के साथ-साथ कृषि उद्यान और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने अपने विभाग और जिम्मेदारियों पर कहा कि सैनिक कल्याण मंत्रालय में वह पहले भी कई बड़े काम कर चुके हैं और 2023 से पहले पांचवां धाम यानी सैनिक धाम का काम पूरा करना उनका सबसे प्राथमिक लक्ष्य है। वहीं, इसके अलावा उन्होंने कहा कि उपनल को लेकर उन्होंने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि 31 मार्च के बाद उपनल में पंजीकरण की प्रक्रिया गैर सैनिक परिवारों के लिए बंद कर दी जाएगी। यानी कि 1 अप्रैल से उपनल में सामान्य नागरिकों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। उपनल में सिर्फ सैन्य परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

  • बॉलीवुड: सदी के महानायक, शूटिंग के लिए निकले, नीली कार में आये नजर…

    बॉलीवुड: सदी के महानायक, शूटिंग के लिए निकले, नीली कार में आये नजर…

    देहरादून। महानायक अमिताभ बच्चन बुधवार को देहरादून की सड़कों पर नीली कार की सवारी करते दिखे। दरअसल वह देहरादून के थानो में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

    इन​ दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं अमिताभ

    अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग के लिए इन​ दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन बुधवार सुबह तड़के ऋषिकेश से जौलीग्रांट पहुंचे। जौलीग्रांट के निर्वाणा रेस्टोरेंट में उन्होंने अपनी टीम के साथ नाश्‍ता किया। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ थानो में शूटिंग के लिए रवाना हुए। सुरक्षा की दृष्टि से अमिताभ बच्चन ने मीडिया और फैंस से दूरी बनाये रखी। वही फ़िल्म के दृश्य फिल्माए जाने के दौरान पुलिस को ट्रैफिक भी रोकना पड़ा, जिससे कई वाहन चालकों ने अपनी नाराजगी भी जताई।

    प्रशंसकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

    अमिताभ बच्चन बीती 25 मार्च को मुंबई से जौलीग्रांट फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। प्रशंसकों को उनकी एक झलक देखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसी क्रम में अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के लिए डोईवाला के थानो पहुंचे और फिल्म की पूरी यूनिट डोईवाला के पद्मनी होटल के आसपास दिखाई दी।

    बता दें कि अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुड बाय’ के कुछ शाट थानो रोड पर स्थित भुइया मंदिर के पास फिल्माए जा रहे हैं। जहां पर अमिताभ एक नीली कार में सवार थे। अमिताभ की एक झलक पाने को उनके प्रशंसकों की भीड़ शूटिंग स्‍थल के आसपास रही। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, राम झूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक, प्रकाश पंत मार्ग, थानो रोड और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप सहित कई स्थानों पर की गई है।

  • जरूरी खबरः वाहन चलाते समय की इन नियमो की अनदेखी तो जब्त हो जाएगा लाइसेंस

    जरूरी खबरः वाहन चलाते समय की इन नियमो की अनदेखी तो जब्त हो जाएगा लाइसेंस

    देहरादून: उत्तराखंड़ में गाड़ी लेकर बाहर निकलने से पहले एक बार ये नियम जरूर पढ़ लें। अगर आपने ये नियम नहीं माने तो आपका लाइसेंस जब्त हो जाएगा। जी हां उत्तराखंड पुलिस लगातार हो रहें सड़क हादसों की रोकथाम में लग गई है। जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नियमों पर सख्ती की जा रही है। इसके लिए सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों की लिस्ट जारी की है। इन नियमों का पालन ना करने पर आपका लाइसेंस जब्त हो जाएगा।

    बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ने नियमों की लिस्ट में लिखा है। कि आप शराब पीकर या नशा करके गाड़ी ना चलाएं। इसमें जान जाने का खतरा तो है ही, आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी कैंसिल हो सकता है। तेज रफ्तार से वाहन ना चलाएं, ऐसा करना हादसे की वजह बन सकता है। लाल बत्ती जंप करने की कोशिश कतई ना करें, थोड़ा इंतजार कर लेने में कोई बुराई नहीं है। माल वाहन चलाने वाले वाहन चालक भी ध्यान दें। माल वाहन में यात्री सवारियों को बैठाना मना है।

    गौरतलब है कि उत्तराखंड में रोजाना सड़क हादसें हो रहे है। उत्तराखंड हादसों का राज्य बनता जा रहा है। ऐसे में लोगों की जिंदगियां बचाने और सड़क हादसों की रोकथाम के पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से सभी वाहन चालकों को जागरूक किया है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का कड़ाई से पालन नहीं  करेगा तो उसका लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित हो सकता है।

     

  • Politics: धामी सरकार का मंत्रिमंडल अपने अंदाज का, सतपाल, डॉ धन सिंह को भी अहम जिम्मेदारी

    Politics: धामी सरकार का मंत्रिमंडल अपने अंदाज का, सतपाल, डॉ धन सिंह को भी अहम जिम्मेदारी

    देहरादून। मंत्रिमंडल में विभाग बंटवारे को लेकर धामी-2 सरकार में कुछ विशेष ही हुआ है। लिहाजा इसे धामी का जलवा ही कहेंगे। सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा ने भी इन पर अपनी सहमति जताई है। वंही धामी-2 सरकार में मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत कद्दावर होकर उभरे हैं। मंत्रियों के विभागों की सूची मंगलवार रात 9:15 बजे मीडिया को जारी कर दी गई थी, लेकिन फौरन बाद इसे मौखिक रूप से रोकने के लिए कहा गया। दो घंटे 26 मिनट बाद दोबारा वही सूची जारी की गई। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि ढाई घंटे तक सूची को रुकवाने का कारण क्या था? महाराज को उनके महकमों के साथ ही ग्रामीण निर्माण एवं पंचायतीराज नया विभाग मिला।

    धन सिंह को उत्तराखंड के सबसे बड़े और चुनौतीपूर्ण विद्यालयी शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी मिली। उनके पुराने सहकारिता, स्वास्थ्य विभाग नई सरकार में भी बहाल रखे गए हैं। वहीं, नए मंत्रियों में प्रेमचंद अग्रवाल वजनदार विभाग पाने में कामयाब रहे हैं। संसदीय कार्यमंत्री का अहम विभाग सीएम ने उन्हें पहले ही दे दिया था। अब शहरी विकास-आवास जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। पहले ये विभाग मदन कौशिक के पास थे। गणेश जोशी का जलवा इस सरकार में भी कायम है। उन्हें सैनिक कल्याण विभाग तो मिला ही है, ग्राम्य विकास, कृषि एवं कृषि शिक्षा जैसे अहम विभागो की जिम्मेदारी भी सीएम ने जोशी को सौंपी। वहीं, रेखा आर्य से पशुपालन, दुग्ध विकास सरीखे विभाग हटाकर उन्हें खाद्य विभाग जैसा अहम विभाग दिया गया। महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग दोबारा मिला है।

    सुबोध को झटका: सुबोध उनियाल को जरूर बड़े विभाग के रूप में वन और तकनीकी शिक्षा मिले हैं। लेकिन, उनकी पसंद के कृषि और उद्यान विभाग उनसे ले लिए गए हैं। नए विभाग के रूप में सुबोध को अपेक्षाकृत कम महत्व के भाषा एवं निर्वाचन मिले। धामी-एक सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री का जिम्मा डॉ. हरक सिंह रावत के पास था, लेकिन इस बार सीएम ने वन तो सुबोध को दे दिया, लेकिन पर्यावरण अपने पास ही रखा है।

    चंदन को भी बड़ी जिम्मेदारी: पहली बार मंत्री बने चंदन रामदास को समाज कल्याण विभाग जैसा बड़ा महकमा मिला है। वो परिवहन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, एमएसएमई विभाग का दायित्व भी संभालेंगे।

    हाईकमान के भरोसे पर खरे उतरे सीएम धामी
    सीएम पुष्कर धामी लगातार भाजपा हाईकमान का विश्वास जीत रहे हैं। चुनाव हारने के बावजूद हाईकमान ने सीएम के रूप में उन्हें दोबारा बागडोर सौंपी। अब विभाग आवंटन में धामी का सिक्का चला। माना जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी पसंद पर मुहर लगाई। सूत्रों ने बताया कि, कुछ मंत्री विभागों को लेकर खुश नहीं हैं।

    समान प्रकृति के विभाग विभिन्न मंत्रियों के हिस्से
    समान प्रकृति के विभाग अलग-अलग मंत्रियों के हिस्से आएं हैं। इसे तालमेल की कमी के तौर पर देखा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर सीएम ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अपने पास रखा। वन विभाग मंत्री सुबोध उनियाल के पास है। श्रम विभाग भी सीएम के पास है तो कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा देखेंगे। तकनीकी शिक्षा सुबोध देखेंगे, लेकिन विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी धन सिंह को दी गई। पर्यटन विभाग महाराज देखेंगे, नागरिक उड्डयन धामी खुद संभालेंगे।

    विभाग बंटवारे को लेकर असमंजस में रहे मंत्री
    विभागों के बंटवारे की सूची को लेकर ज्यादातर मंत्री असमंजस में रहे। कई मंत्री काफी देर तक लिस्ट कन्फर्म कराने में जुटे रहे। हालांकि, काफी देर तक सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट न किए जाने से असमंजस की स्थिति बनी रही। मंगलवार रात सोशल मीडिया में सूची जारी होने के बाद मंत्रियों को फोन पर बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई थी। इस कारण, मंत्री अपने सोर्सेज से लिस्ट कन्फर्म कराने में जुट गए। जब आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई तो समर्थकों ने इसी सूची को शेयर करना शुरू कर दिया।

  • एक्शन में धामी सरकार, दो बड़े आदेश जारी कर राज्यवासियों और पुलिसकर्मियों को दी सौगात

    एक्शन में धामी सरकार, दो बड़े आदेश जारी कर राज्यवासियों और पुलिसकर्मियों को दी सौगात

    देहरादूनः उत्तराखंड में धामी सरकार दोबारा सत्ता में आने के बाद फुल एक्शन में है। बुधवार को एक के बाद एक तीन बड़े आदेश जारी किए है। इन आदेशों में आमजन, शिक्षक और पुलिस विभाग के लिए निर्देश दिए गए है। सीएम धामी ने वृद्धाजनों को बड़ी सौगात देते हुए चुनावी वादे को पूरा कर दिया है। अब उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं अब 1200 रुपये मिलने वाली पेंशन 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को राहत देते हुए वर्दी भत्ता का आदेश जारी किया गया है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले वृद्धजनों के हित में किया अपना वादा निभाया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं अब 1200 रुपये मिलने वाली पेंशन 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए।

    वहीं उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कार्मियों को भी राहत देते हुए वर्दी भत्ते का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार इस वर्ष से हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल श्रेणी के कार्मियों को 2250 और वहीं चतुर्थ श्रेणी कार्मियों को 1500 रूपए प्रदान किए जाने व वर्दी भत्ते के अतिरिक्त धुलाई भत्ता बादस्तूर भी दिया जाएगा। आगामी वर्षों में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए इस वर्दी भत्ते में और भी वृद्धि की जाएगी। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने कहा कि सभी कर्मियों को अपनी मनपसंद, माप के अनुसार वर्दी खरीदने की छूट भी दी जाएगी। पुलिस, सीपीसी कैंटीन में वर्दी का कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा।

  • अच्छी खबर: प्रदेश में हवा में उड़ेगा 72 सीटर जहाज, सर्वे की तैयारी,,

    अच्छी खबर: प्रदेश में हवा में उड़ेगा 72 सीटर जहाज, सर्वे की तैयारी,,

    देहरादून। उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत अब पिथौरागढ़ के लिए 72 सीटर हवाई जहाज के संचालन की तैयारी है। इस क्रम में शासन ने एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआइ) से सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 22 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। एएआइ से हरी झंडी मिलने के बाद यहां हवाई सेवा शुरू करने के लिए विभिन्न कंपनियों से संपर्क साधा जाएगा।

    हवाई सेवा को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया

    प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हवाई सेवा शुरू की थी। पहले यहां केवल नौ सीटर हवाई जहाज को संचालित करने की अनुमति थी। इस आधार पर सरकार ने नौ सीटर हवाई जहाज का संचालन शुरू किया। यह सेवा देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच संचालित की गई। यह काफी सफल भी रही। कुछ समय तक सुचारू सेवा देने के बाद हवाई जहाज में तकनीकी खराबी के कारण यह सेवा पहले तो बाधित हुई और फिर मार्च 2020 में इसे बंद कर दिया गया। कारण यह कि नौ सीटर विमान बेहद सीमित संख्या में हैं। कंपनी को इस मार्ग के लिए वैकल्पिक विमान नहीं मिल पाया।

    इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण लागू लाकडाउन की अवधि में इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। लाकडाउन समाप्त होने पर प्रदेश सरकार ने इस हवाई सेवा को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया। पिछले वर्ष सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और फिर पुष्कर सिंह धामी ने भी यह मसला केंद्र के समक्ष उठाया। बताया गया कि देश में नौ सीटर विमान बेहद कम हैं। ऐसे में कंपनियां इसमें बहुत अधिक रुचि नहीं दिखा रही हैं।

    ऐसे में यह निर्णय हुआ कि यहां बड़े हवाई जहाज के संचालन पर विचार किया जा सकता है। इस पर यहां 23 सीटर विमान उतारने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उसमें भी यही बात सामने आई कि ये हवाई जहाज भी सीमित संख्या में हैं। इनकी उपलब्धता में भी कठिनाई आ रही है। ऐसे में यहां अब 72 सीटर विमान उतारने पर विचार किया जा रहा है।

    प्रदेश सरकार ने केंद्र को बताया है कि पंतनगर एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पिथौरागढ़ की हवाई पट्टी से छोटी है। बावजूद इसके यहां 72 सीटर विमान उतर रहे हैं। ऐसे में पिथौरागढ़ में भी 72 सीटर विमान उतारा जा सकता है। हवाई पट्टी के निकट एक भवन है, जिसे स्थानांतरित करने के लिए वार्ता चल रही है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि पिथौरागढ़ में अब 72 सीटर विमान उतारने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। यहां सर्वे के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही एएआइ इसका सर्वे करेगा।

  • Big breaking: घबराइये मत, पानी, बिजली का बिल नहीं हुआ जमा तो, नहीं कटेगा कनेक्शन, चुकाने की राह आसान

    Big breaking: घबराइये मत, पानी, बिजली का बिल नहीं हुआ जमा तो, नहीं कटेगा कनेक्शन, चुकाने की राह आसान

    देहरादून। मार्च महीने के अंतिम समय में सरकारी विभागों द्वारा की जा रही अपने-अपने विलों की बसूली और बिल भुगतान न करने वालों पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई के विरोध में आधा दर्जन विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले।

    विधायकों ने कहा कि सरकारी विभागों का बिजली-पानी का कनेक्शन काटने का आदेश अव्यवहारिक है। क्योंकि इस वक्त गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कनेक्शन न काटने की कार्रवाई करने के आदेश दिए।

    विधानसभा सत्र के पहले दिन ही मुख्यमंत्री धामी से मिले भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल, सरिता आर्य, किशोर उपाध्याय, मुन्ना सिंह चौहान और खजान दास ने कहा कि गर्मियों के मद्देनजर बिजली व पानी का बिल जमा न करने वालों का कनेक्शन न काटा जाए। यह भी मांग की ऐसे व्यक्तियों से बिल एक साथ न लेकर किस्तों में लिए जाने की व्यवस्था की जाए।

    इसके अलावा विधायकों ने मनरेगा के तहत तैनात किए गए लोकपाल का वेतन देने और कोरोना के दौरान अस्पतालों में तैनात किए गए उपनल कर्मियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें हटाने का मामला भी उठाया।

  • 30 मार्च 2022 दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल

    30 मार्च 2022 दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 30 मार्च 2022

    आज का पंचांग

    दिन – बुधवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- त्रयोदशी
    नक्षत्र – शतभिषा
    योग – शुभ
    करण- वणिज
    दिशा शूल- उत्तर दिशा में
    सूर्योदय- 5:56
    🌹आज व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति शनिवार दि. 11:12 मि. व प्रदोष चतुर्दशी व्रत ।
    आने वाला व्रत व विशेष:- चैत्री अमावस्या – शुक्रवार ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 9:58 से 10:30 एवं 12:02 से 01:33 तक ।
    🌞पाक्षिक सूर्य— उ.भा.नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    लंका में प्रवेश के समय हनुमानजी को लंका की अधिष्ठात्री देवी लंकिनी ने देख लिया था ।
    🌚 राहु काल :- दिन के 12:03 से 01:35 बजे तक ।

    आज का सुविचार🌼🌺

    कमियां जब ताकत बन जाती है तब सफलता पिछे-पिछे आती है।

    30 मार्च का राशिफल—-

     

    मेष: आज आपको अपने मन की बात कहने में हिचकिचाहट बनी रहेगी। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। जिसमें आपके काम करने की क्षमता पर असर पड़ेगा। समय पर निर्णय नहीं लेने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में माहौल ठीक रहेगा। जीवन साथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। बच्चों की वजह से मूड अच्छा होगा। आज के दिन हरा वस्त्र पहनें।

    वृषभ: आज का दिन कारोबार की उन्नति का दिन है। आज आप पूरे आत्मविश्वास से अपने व्यवसाय व नौकरी को ऊपर उठाने के लिए काम करेंगे। जिसका फायदा आपको आने वाले समय में होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। प्रियजन से तोहफा मिल सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

    मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास करेंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। कार्यालय में वाद विवाद होने से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। छात्रों का ध्यान पढाई में लगेगा। गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं।

    कर्क: आज आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। काम काज की अधिकता रहेगी जिस वज़ह से आपको शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। नौकरी प्रतिस्पर्द्धा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई नया रिलेशनशिप बन सकता है। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

    सिंह: आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पैसों का लेन देन सोच समझ कर करें।आज आप परिवार से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। दोस्तों से मुलाकात होगी।बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

    कन्या: आज सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। व्यापार व्यवसाय में सोच समझ कर निवेश करें। फिर भी लोग आपस में सहयोग करेंगे। पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। बोल वाणी पर नियंत्रण रखें। गणेश जी को पान का बीड़ा चढ़ाए।

    तुला: आज पैसों को लेकर दिन शानदार रहेगा। पैसे की सभी जरूरत आज पूरी हो जाएगी। पुराने दी गई उधारी भी वापस मिल सकती है। घरेलू काम काज में उलझ सकते हैं। समय पर काम पूरे करने की कोशिश करें। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर जा सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाए।

    वृश्चिक: आज मित्र मंडली के साथ दिन बीतेगा। भौतिक सुविधाओं पर खर्च होगा। आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्र मिलकर ग्रुप में पढ़ाई करेंगे। सम्बंधों में मजबूती बढ़ेगी। हरे रंग का रुमाल जेब में रखें।

    धनु: आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज हर कार्य आप उत्साहित होकर पूरा करेंगे। कार्यालय में सब तरह से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति होगी। धन अर्जित करने के मौके मिल सकते हैं। परिवार के किसी आयोजन में शामिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। गणेश मंदिर के अवश्य दर्शन करने जाए।

    मकर: आज स्वयं पर ध्यान देने की कोशिश करें। आज मन परेशान रह सकता है। संबंधो पर आंच आ सकती है इसलिए सोच समझ कर बोलें। धन की समस्या, तंगी दूर होगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छोटी मोटी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। विवाद समाप्त करने के लिए गणेश जी को केले का भोग लगाएं।

    कुंभ: आज आप ऊर्जावान रहने वाले हैं। सामजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक तंगी रह सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सुअवसर मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी। शादी करने का विचार कर सकते हैं। गणेश जी की आरती कर के घर से बाहर जाएं।

    मीन: आज आप व्यस्त रहेंगे। दिन भर भागदौड़ बनी रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। लोगों की मदद करेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। पति पत्नी में तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ का तनाव दूर करने की कोशिश करेंगे। गणेश जी के मंत्रों का जाप करें।

  • बड़ी खबर: उत्तराखंड मंत्रिमंडल में अभी-अभी विभागों का हुआ बंटवारा, देखें किसे मिला कौन सा विभाग

    बड़ी खबर: उत्तराखंड मंत्रिमंडल में अभी-अभी विभागों का हुआ बंटवारा, देखें किसे मिला कौन सा विभाग

    देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार के गठन के बाद मंगलवार को मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 23 विभाग रखे हैं। सतपाल महाराज को पीडब्ल्यूडी विभाग को जिम्मा सौंपा गया है। नई सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रेम चंंद्र अग्रवाल को दी गई है।

     

     

  • उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ये खास योजनाएं, जानिए इनकी खासियत और लाभ

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ये खास योजनाएं, जानिए इनकी खासियत और लाभ

    देहरादूनः उत्तराखंड में इतिहास रच धामी सरकार फिर सत्ता में आ गई है। सीएम धामी फुल एक्शन में है। इसके लिए सरकार ने अगले पांच साल का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। आने वाले पांच सालों में बहुत कुछ खास होने वाला है। धामी सरकार ने सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व सैनिकों को और युवाओं को बसाने तो सीएम किसान प्रोत्साहन निधि जैसी आठ विशेष योजनाओं के बारे में बात की है। धामी सरकार का ये प्लान धरातल पर कामयाब होता है तो राज्य की जनता को लाभ मिलना निश्चित है।

    ये है अगले पांच साल की आठ विशेष योजना

    हिम प्रहरी योजना पर बात की गई । इस योजना के तहत सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व सैनिकों को और युवाओं को बसने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पलायन की वजह से खाली हो रहे सीमांत क्षेत्रों में दोबारा बसावट विकसित की जाएंगी।

    सीएम किसान प्रोत्साहन निधि योजना की शुरूआत की जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य के नौ लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा।

    आर्गनिक्स ब्रांड योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत सरकार राज्य के उत्पादों को अखिल भारतीय बाजार में तैयार करने के लिए उत्तराखंड आर्गनिक्स ब्रांड विकसित करेगी।

    मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत चारधाम सर्किट में आने वाले  सभी मंदिर और गुरुद्वारों में बुनियादी सुविधाओं और परिवहन सेवाओं को विस्तार किया जाएगा। साथ ही चार धाम परियोजना की तर्ज पर कुमाऊँ के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाया जाएगा।

    मिशन मायापुरी योजनाः इस योजना के तहत धर्मनगरी हरिद्वार को योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

    पर्वतमाला योजना: इस योजना के तहत राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर और तेज कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए रोपवे परिवहन नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा।

     महिला सहायता कोष: इस योजना के तहत महिलाओं को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही नए व्यावसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता को विशेष कोष बनाया जाएगा।

    सुदृढ़ संचार सेवाएं योजनाः इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी और 5जी मोबाइल नेटवर्क और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड एवं फाइबर इंटरनेट की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।