Tag: उत्तराखंड

  • खुशखबरीः श्रद्धालुओं के लिए इस दिन से खुलेगी केदारनाथ के लिए बुकिंग और हेमकुंड साहिब के कपाट…

    खुशखबरीः श्रद्धालुओं के लिए इस दिन से खुलेगी केदारनाथ के लिए बुकिंग और हेमकुंड साहिब के कपाट…

    देहरादूनः उत्तराखंड में जल्द ही एक बार ऋद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है। लंबे समय के बाद धामों के कपाट आमजन को खोलने की कवायद तेज हो गई है। 22 मई को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी हो गई है। तो वहीं केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुरू होने वाली है। 4 अप्रैल से केदारनाथ के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने जा रही है। इस बार एक माह पहले ही बुकिंग की  सुविधा दी जा रही है।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से अपने सभी गुरुद्वारों, धर्मशाला और विश्राम स्थलों में रखरखाव का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में भारतीय सेना भी यात्रा मार्ग पर बर्फ कटान का कार्य शुरू करेगी। गुरुद्वारा ट्रस्ट प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

    वहीं केदारनाथ धाम की बात करें तो 4 अप्रैल से केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने वाली है और अभी से इसके लिए लोग पूछताछ करने लगे हैं। इस साल हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा।केदारनाथ जाने के लिए ऋद्धालु विभाग की आधिकारिक ​वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। 4 अप्रैल से शुरू होने वाली इस बुकिंग के तहत हेली सुविधा के 70 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन होंगे जबकि बाकी 30 फीसदी मौके पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए रहेंगे।

  • दुःसाहस: राजधानी में इलाज के नाम पर किशोरी के साथ ये गलत काम, क्या होगा अंजाम…

    दुःसाहस: राजधानी में इलाज के नाम पर किशोरी के साथ ये गलत काम, क्या होगा अंजाम…

    देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के नाम पर 16 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि टीबी के इलाज करने के नाम पर डॉक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी डॉक्टर फरार बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी डॉक्टर की धरपकड़ में जुटी हुई है।

    10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने बताया कि साल 2021 से उसका इलाज दून सरकारी अस्पताल के टीबी डॉट्स डिपार्टमेंट में चल रहा था। इसी दौरान 22, फरवरी 2021 को जब वह चेकअप के लिए संबंधित डॉक्टर के पास गई। जहां पहले से एक्स-रे और अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि अब वह पूरी तरह से नॉर्मल है, लेकिन रेगुलर चेकअप के लिए उन्हें बीच-बीच में आना पड़ेगा। ऐसे में 4 मार्च, 2022 को जब पीड़िता दून अस्पताल के टीवी डॉट्स डिपार्टमेंट में चेकअप के लिए गई तो वहां नए डॉक्टर अयोध्या प्रसाद मिले।

    ने पीड़िता का नए सिरे से चेकअप करने के साथ-साथ छात्रा को कहा कि उन्हें फिर से अपने एक्स-रे और अन्य जांच टेस्ट कराने होंगे। ऐसे में छात्रा जब नए डॉक्टर अनुसार पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में एक्स-रे और अन्य जांच के लिए पहुंची तो पैथोलॉजी वालों ने जांच करने से इसलिए मना कर दिया। क्योंकि लैब रिकॉर्ड अनुसार कुछ दिन पहले ही छात्रा सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी।ऐसे में पीड़िता ने डॉक्टर से सारी बात बताई. इस पर डॉक्टर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। जांच में कुछ समस्या हैं। वह खुद सब करवा लेंगे. आरोप अनुसार इसी तरह की टीबी इलाज के नाम पर डॉक्टर अयोध्या प्रसाद ने उसे गुमराह किया।

    आरोप है कि डॉक्टर ने छात्रा को लगातार चेकअप करने के बहाने बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने डॉक्टर के गलत इरादे को समझने के बाद अस्पताल आने से मना कर दिया।उसके बाद डॉक्टर प्रसाद लगातार उसे डरा-धमका कर अस्पताल आने में मजबूर करने लगे. लेकिन पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर से फोन पर साफ मना कर दिया.जिसके बाद भी डॉक्टर मानसिक रूप से लगातार फोन कर छात्रा को परेशान करता रहा

    छात्रा के मुताबिक वह तीन बहने हैं, भाई की भी कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में उसकी मौत से परिवार को टूट ना जाए, इसलिए उनसे खुदकुशी नहीं की साथ ही पिता को सारी बातें बताई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने बेटी से मिले सभी पर्याप्त फॉन कॉल्स और मैसेज को सबूत के तौर पर कोतवाली पुलिस के समक्ष पेश कर तहरीर दी है। जिसके आधार पर गुरुवार शाम आरोपी डॉक्टर अयोध्या प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में दून अस्पताल के टीबी डॉट्स डिपार्टमेंट में तैनात फरार डॉक्टर अयोध्या प्रसाद की तलाश में जुटी है।

  • 01 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

    01 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

    दिनांक- 01 अप्रैल 2022

    आज का पंचांग

    दिन – शुक्रवार
    संवत्सर नाम – राक्षस
    युगाब्दः- 5123
    विक्रम संवत- 2078
    शक संवत -1943
    अयन – सौम्य (उत्तरायण)
    गोल – याम्य (दक्षिण)
    ऋतु – वसंत
    काल (राहु)- दक्षिण दिशा
    मास – चैत्र
    पक्ष – कृष्ण पक्ष
    तिथि- अमावस्या
    नक्षत्र – उ.भा.
    योग – ब्रह्म
    करण- नाग
    दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
    सूर्योदय- 5:56
    🌹आज व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति शनिवार दि. 11:12 मि. व चैत्री अमावस्या।
    आने वाला व्रत व विशेष:- चैत्री व वासंतिक नवरात्र आरंभ- शनिवार।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 8:56 से 12:02 तक।
    🌞पाक्षिक सूर्य— रेवती नक्षत्र में
    सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    सुरसा का मुंह सौ योजन का था जब हनुमानजी उनके मुंह में प्रविष्ट किये थे।
    🌚 राहु काल :- दिन के 10:29 से 12:02 बजे तक।

        आज का सुविचार🌼🌺

    संघर्ष प्रकृति का आमंत्रण है जो स्वीकार करता है वही आगे बढ़ता है।

    1 अप्रैल का राशिफल—

    मेष – आज आपको परिवार के अथवा समाज के बडे व्यक्तियों से सभी क्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा ।यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामना खरीदना शुभ रहेगा। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा।

    वृष- आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    मिथुन- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

    कर्क- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीद-फरोख्त का विचार और कार्यक्रम रद्द करके घर पर ही रहेंगे। आपकी दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है।

    सिंह- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और समस्याओं के निदान हेतु चंद्रमा ग्रह के निम्नांकित मंत्र का जप करें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

    कन्या- आज के दिन आप निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप उनका स्वागत करें और आशीर्वाद प्राप्त करें। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

    तुला- आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

    धनु- आज आप थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    मकर- आज अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। विद्यार्थियों वर्ग को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

    कुम्भ- आज आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी।

    मीन- आज विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आजका दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा।

  • Big Breaking: देहरादून के रायपुर में लाश मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी, पुलिस जांच शुरू…

    Big Breaking: देहरादून के रायपुर में लाश मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी, पुलिस जांच शुरू…

    देहरादून। थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के पास खाली मैदान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा मिले से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज गेट नम्बर 3 के पास मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में भेज दिया।

    थाना रायपुर प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पास एक मोबाइल फोन और पहचान-पत्र मिला है। जिसपर इसका नाम धीरेंद्र सिंह नयाल निवासी नाथुवाला दर्ज है। मृतक उद्योग निदेशालय पटेलनगर में अनुसेवक पद पर तैनाता था। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

  • Breaking: राजधानी में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के पार, जबरदस्त महँगाई की मार…

    Breaking: राजधानी में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के पार, जबरदस्त महँगाई की मार…

    राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये पार पहुंच गई है। गुरुवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।

    देहरादून में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल

    कई दिन से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। जिससे जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है। गुरुवार को देहरादून में डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 100 .19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    यहां चेक करें

    https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

    ऐसे जानें दाम

    पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

  • उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन रहा हंगामेदार, इस मुद्दे पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन रहा हंगामेदार, इस मुद्दे पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

    देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन रहा हंगामेदार रहा। बसे पहले निधन के निदेश लिए गए। इस दौरान पूर्व विधायक हरबंस कपूर और गोपाल ओझा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सरकार ने जहां एक तरफ सदन में कई विधेयक और अध्यादेश पटल पर रखे तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने महंगाई के मुद्दे को लेकर नियम 58 के तहत सवाल खड़े किए। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस नेता धरना देते भी नजर आए।

    हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत सदन में महंगाई के विरोध में कागज का बनाया हुआ सिलेंडर लेकर आईं। विपक्ष ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में महंगाई के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं की गई है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपये से ज्यादा हो गया है। राज्य सरकार कोई ठोस कदम उठाए। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि मैं जब देहरादून आ रहा था तो पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया लेकिन मैं गाड़ी से बाहर नहीं निकला। ड्राइवर ने पूछा कि बाहर क्यों नहीं आए। मैंने कहा कि मुझे डर लगता है। रवि बहादुर का बोला गया एक शब्द असंसदीय मानते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही से हटाया। वहीं दूसरी ओर विधायक हरीश धामी ने कहा कि सरकार ने कहा था कि हर घर को रोजी रोटी और काम देंगे। न रोजी रोटी मिली और न ही रोजगार मिला।

    बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि महंगाई ने उत्तराखंड और देश में कीर्तिमान बनाए। डीजल से किसानों की कमर टूट गई है। हमें अच्छे दिन नहीं चाहिए, हमारे पुराने दिन ही लौटा दो। चुनाव आते हैं तो हर चीज आ जाती है। गैस सस्ती हो जाती है। डीजल-पेट्रोल कम हो जाता है। चुनाव जाते ही दोबारा शुरू हो जाता है। सरकार ने कोविड में बेरोजगारों को रोजगार का झूठा वादा किया।  सदन से बाहर आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई चरम पर है। खास तौर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके बावजूद सरकार का कहना है कि उत्तराखंड में कहीं भी महंगाई नहीं है। जिससे साफ जाहिर होता है कि महंगाई को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है।

  • उत्तराखंडः डिग्री कॉलेजो में भी विद्यार्थियों को फ्री डेबलेट देने की कवायद शुरू, जानिए कैसे मिलेगे रूपए…

    उत्तराखंडः डिग्री कॉलेजो में भी विद्यार्थियों को फ्री डेबलेट देने की कवायद शुरू, जानिए कैसे मिलेगे रूपए…

    देहरादूनः उत्तराखंड में चुनाव के दौरान किए गए वादों को धामी सरकार पूरा करने में जुट गई है। जहां राज्य के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योेजना के तहत 12 हजार रुपए दिए जा रहे है। वहीं अब इस योजना के तहत राज्य के डिग्री कॉलेजो में भी विद्यार्थियों को फ्री डेबलेट देने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए विद्यार्थियों को बस एक 10 रूपये स्टाम्प पेपर पर लेना होगा। और धनराशि निर्गत होने के एक सप्ताह के अन्दर टेबलेट क्रय करने के पश्चात बिल वाउचर अनिवार्य रूप से सम्बन्धित को उपलब्ध कराने होंगे।

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी में आज योजना के अन्तर्गत जनपद के राजकीय डिग्री कालेजों के विद्यार्थियों को टेबलेट उपलब्ध कराये जाने के कार्यान्वयन के लिए शिविर कार्यालय में एक अहम बैठक ली गई। जिसमें विद्यार्थियों को योजना का लाभ पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री टेबलेट वितरण योजना के तहत जनपद के कुल 11 डिग्री कॉलेज के 15899 विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होने बताया टैबलेट क्रय करने के लिए सरकार से महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 19 करोड़ 7 लाख 88 हजार की धनराशि प्राप्त हुई हैं। उन्होने कहा प्रति विद्यार्थी को 12 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री टेबलेट योजना के माध्यम से सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट क्रय करने में सक्षम नहीं थे वे इस योजना के माध्यम से टैबलेट प्राप्त कर सकेंगे और अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए जो भी लाभार्थी छात्र हैं उन्हें नोटरी से शपथ पत्र 10 रूपये स्टाम्प पेपर पर लेना होगा। जिसके बाद धनराशि निर्गत होने के एक सप्ताह के अन्दर टेबलेट क्रय करने के पश्चात बिल वाउचर अनिवार्य रूप से सम्बन्धित को उपलब्ध कराने होंगे। शपथ पत्र में अभिभावक/पिता के हस्ताक्षर व आधार संख्या भी अंकित होनी चाहिए। इसके अलावा 4 जनवरी 2022 के उपरान्त प्रवेश करने वाले विद्यार्थिंयोें को भी धनराशि प्राप्त होने पर लाभान्वित किया जायेगा।

  • Big breaking: कल से कांग्रेसियों की केंद्र और राज्य की सरकार पर गरजना शुरू,एक अभियान के तहत होगा विरोध…

    Big breaking: कल से कांग्रेसियों की केंद्र और राज्य की सरकार पर गरजना शुरू,एक अभियान के तहत होगा विरोध…

    देहरादून। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में दिनांक 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ढोल-घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर भाजपा सरकार का ध्यान गैस-पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षित करेंगे। इसके बाद दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जाएंगे।

    तीसरे चरण में सात अप्रैल को प्रदेश मुख्यालयों में राज्य स्तरीय ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विधानसभा चुनावों में जनता से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने और महंगाई पर अकुंश लगाने का वादा किया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला गया है।